CRIME REPORT ON 15 SEPT.

                                        

एन0डी0पी0एस0अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 217/18 दिनांक 15.09.18 अधीन धारा 15, 29 मादक पदार्थ अधिनियम पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला मण्डी में मु0आ0 संजीव कुमार न0 879 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सुन्दरनगर के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 15.09.18 को जब यह अन्य पुलिसकर्मचारियों के साथ नाकाबन्दी मुकाम पुंग में मौजूद था तो बस न0 एच0आर0-68-बी0-3599 की चैकिंग करने पर गोल्डी सिंह सुपुत्र श्री जगरुप सिंह निवासी गालिबकलां तहसील जगरौंअ जिला लुधियाना( पंजाब) उम्र 28 साल, गुरजंट सिंह सुपुत्र श्री चमकौर सिंह निवासी गालिबकलां तहसील जगरौंअ जिला लुधियाना( पंजाब) उम्र 27 साल व सतनाम सिंह सुपुत्र श्री रेशम सिंह निवासी गालिबकलां तहसील जगरौंअ जिला लुधियाना( पंजाब) उम्र 25 साल के कब्जा से 39 किलो 900 ग्रांम चूरा पोस्त बरामद किया । मु0आ0 संजीव कुमार न0 897 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सुन्दरनगर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

आबकारी अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 216/18 दिनांक 15.09.18 दिनांक 15.09.18 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला मण्डी में मु0आ0 विरेन्द्र कुमार न0 892 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सुन्दरनगर के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 15.09.18 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम बी0बी0एम0बी0 नहर के पास मौजूद था तो कार न0 एच0पी0 12बी0-4813 की तलाशी करने पर रजत सुपुत्र श्री नरेश कुमार निवासी सलाह डाकघर भोजपुर तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी हि0प्र0 के कब्जा से 48 बोतलें बीयर, 9 बोतलें अंग्रेजी शराब तथा 12 बोतलें देसी शराब की बरामद की। मु0 आ0 विरेन्द्र कुमार न0 892 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सुन्दरनगर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

सड़क-दुर्घटना का मामला

अभियोग संख्या 99/18 दिनांक 15.09.18 अधीन धारा 279, 304(ए0) भा0द0स0 पुलिस थाना पधर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री दौलत राम सुपुत्र श्री शेर सिंह निवासी ब्रलांग डाकघर सुधार तहसील पधर जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि जब यह टीक्कन के पास मौजूद था तो एक कार न0 एच0पी029-4506 तेज रफ्तारी से आई और दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिस कारण कार ड्राईवर बुधि सिंह सुपुत्र श्री अमी चन्द निवासी लोहारड़ी तहसील मुलधान जिला कांगड़ा हि0प्र0 की मौका पर मृत्यु हो गई। स0उ0नि0 चैन सिंह अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना पधर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला

अभियोग संख्या 286/18 दिनांक 14.09.18 अधीन धारा 341, 323, 34 भा0द0स0 पुलिस थाना सदर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री रजत कुमार सुपुत्र श्री महेन्द्र सिंह निवासी भ्युली डाकघर पुरानी मण्डी तहसील सदर जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि अनिल कुमार ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की । मु0आ0 सचिन कुमार न0 887 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सदर जिला मण्डी मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टो में मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्ग 171 चालान व उल्लंघनकर्ताओं से 20,500/- जुर्माना बसूल किया है तथा खनन अधिनियम के अन्तर्गत 5 चालान व 2700/- रुपये जुर्माना बसूल किया है ।

 

 

CRIME REPORT ON 14 SEPT.

रास्ता रोककर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी के मामले

1        अभियोग संख्या 285/18 दिनांक 13.09.18 अधीन धारा 341, 323, 506 भा0द0स0 पुलिस थाना सदर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री नील कुमार सुपुत्र श्री नागु राम निवासी  भ्युली तहसील सदर  जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि रजत कुमार सुपुत्र श्री महेन्द्र सिंह निवासी भ्युली तहसील सदर जिला मण्डी ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी ।  मु0आ0 ईन्द्र देव न0 885 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सदर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

2        अभियोग संख्या 80/18 दिनांक 13.09.18 अधीन धारा 341, 323, 504, 34 भा0द0स0 पुलिस थाना गोहर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री तिलक राज सुपुत्र श्री भगत राम निवासी पाधरु डाकघर बग्गी तहसील बल्ह जिला मण्डी  की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि  दिनांक 13.09.18 को हेत राम  व राजू ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की । मु0आ0 प्रकाश चन्द  न0 911 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना गोहर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

महिला से छेडछाड़ का मामला

 

अभियोग संख्या 51/18 दिनांक 14.09.18 अधीन धारा 354(ए0), 341 भा0द0स0 महिला पुलिस थाना मण्डी में एक महिला शिकायतकर्ता की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 12.09.18 को बिन्द्र सिंह सुपुत्र श्री नोखु राम निवासी बटाहन डाकघर कोठी-गहरी तहसील बल्ह जिला मण्डी हि0प्र0 ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ छेडछाड़ की । मु0आ0 राम चन्द्र न0 877 अन्वेषणाधिकारी महिला पुलिस थाना मण्डी मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

चालान

 मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टो में  मोटर बाहन अधिनियम के अन्तर्गत 131 चालान व  उल्लंघनकर्ताओं से 19,400/-  रुपये जुर्माना बसूल किया है ।

CRIME REPORT ON 13 SEPT.

 

एन0डी0पी0एस0 अधिनियम के मामले

1        अभियोग संख्या 154/18 दिनांक 12.09.18 अधीन धारा 21 मादक पदार्थ अधिनियम पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी में मु0आ0 कमलेश कुमार न0 53 अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी बस्सी के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 12.09.18 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम काशहर में मौजूद था तो कार न0 एच0पी0-01-डी0-3232 की तलाशी लेने पर देवाशीष सुपुत्र श्री चन्दन सिकधर निवासी मेन बाजार पपरोला खू- बाजार तहसील बैजनाथ जिला कांगड़ा हि0प्र0 के कब्जा से 1 ग्राम हैरोइन बरामद की । मु0आ0 कमलेश कुमार न0 53 अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी बस्सी मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

2        अभियोग संख्या 155/18 दिनांक 12.09.18 अधीन धारा 21 मादक पदार्थ अधिनियम पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी में मु0आ0 टेक चन्द न0 03 अन्वेषणाधिकारी विशेष अन्वेषण इकाई मण्डी के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 12.09.18 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ काशहर में मौजूद था तो सुनील कुमार सुपुत्र श्री मनी राम निवासी काश-रक्कर डाकघर भराडू तहसील जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी हि0प्र0 के कब्जा से 4 ग्राम हैरोइन बरामद की । मु0आ0 विजेन्द्र ठाकुर अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

आबकारी अधिनियम के मामले

1        अभियोग संख्या 213/18 दिनांक 13.09.18 अधीन धारा 39 हि0प्र0आबकारी अधिनियम पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला मण्डी में स0उ0नि0 रजिन्द्र कुमार प्रभारी पुलिस चौकी सलापड़ के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 13.09.18 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मौजूद था तो रुप लाल सुपुत्र श्री मुलागर राम निवासी ठारु डाकघर जड़ोल तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी के कब्जा से 5 लीटर अबैध शराब बरामद की ।स0उ0नि0 रजिन्द्र कुमार प्रभारी पुलिस चौकी सलापड़ मामले का अन्वेषण कर रहे हैं

2        अभियोग संख्या 213/18 दिनांक 12.09.18 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना सरकाघाट जिला मण्डी में श्री अनिल कुमार प्रोबेशनर पुलिस अधीक्षक व अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सरकाघाट के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मौजूद थे तो नरेश कुमार सुपुत्र श्री धूप चन्द निवासी रिस्सा तहसील सरकाघाट जिला मण्डी के कब्जा से 5 बोतलें देसी शराब व 2 बोतले (आफ़) देसी शराब की बरामद की । प्रोबेशनर पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सरकाघाट मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

3        अभियोग संख्या 98/18 दिनांक 12.09.18 अधीन धारा 39 हि0प्र0आबकारी अधिनियम पुलिस थाना पधर जिला मण्डी में स0उ0नि0 महिन्द्र सिंह प्रभारी पुलिस चौकी कमान्द के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मौजूद था तो ओम चन्द सुपुत्र श्री गंगे राम निवासी बन्दिश डाकघर कटौला तहसील सदर जिला मण्डी के कब्जा से 4 लीटर अबैध शराब बरामद की। स0उ0नि0 ओंम चन्द प्रभारी पुलिस चौकी कमान्द मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

सडक-दुर्घटना का मामला

अभियोग संख्या 214/18 दिनांक 13.09.18 अधीन धारा 279, 337 भा0द0स0 पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता डा0 अपुर्वा चौहान सुपुत्री श्री जीवानन्द चौहान निवासी सन्यारडी डाकघर तलयाहड़ तहसील सदर जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 12.09.18 को भौर के पास एक मोटरसाईकिल न0 एच0पी0-31बी0-8335 तेज रफ्तारी से आया और कार न0 एच0पी0 65-5252 को टक्कर मार दी जिस कारण एक व्यक्ति को चोट आई है । उ0नि0 प्रकाश चन्द अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सुन्दरनगर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टो में मोटर बाहन अधिनियम के अन्तर्गत 150 चालान व उल्लंघनकर्ताओं से 17,900/- रुपये बसूल किया तथा कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत 17 चालान व 1700/- रुपये जुर्माना बसूल किया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

CRIME REPORT ON 12 SEPT.

 

उद्घघोषित अपराधी की गिरफ्तारी का मामला

अभियोग संख्या 97/18 दिनांक 11.09.18 अधीन धारा 174(ए0) भा0द0स0 पुलिस थाना पधर जिला मण्डी में स0उ0नि0 ओम प्रकाश प्रभारी पी0ओ0 सैल मण्डी के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि इन्होने दीपक कुमार मेहता सुपुत्र श्री चमल लाल हाउस न0 121 गली न0 2 बसन्त विहार जिला करनाल (हरियाणा) को आई0टी0आई0 चौक करनाल से गिरफ्तार किया जो कि अभियोग संख्या 30/12 दिनांक 27.03.12 पुलिस थाना पधर अधीन धारा 420, 467, 468, 471, 120(बी0)में वांछित था तथा माननीय अदालत जे0एम0आई0सी0 जोगिन्द्रनगर द्वारा दिनांक 30.05.2013 को उद्वघोषित अपराधी करार दिया गया था । मु0आ0 रवि कान्त न0 02 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना पधर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

रास्ता रोककर मारपीट करने व जान से मारने का धमकी का मामला

अभियोग संख्या 246/18 दिनांक 11.09.18 अधीन धारा 341, 323, 354, 504, 506, 34 भा0द0स0 पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में श्रीमति लीला देवी पत्नी श्री चन्द्र सिंह निवासी पाली डाकघर चुनाहन तहसील बल्ह जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 11.09.18 को किशन चन्द, पवन कुमार व सेती देवी ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट व जान से मारने की धमकी दी ।उ0नि0 नोख राम अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बल्ह मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

सड़क-दुर्घटना का मामला

अभियोग संख्या 245/18 दिनांक 11.09.18 अधीन धारा 279, 337 भा0द0स0 व अधीन धारा 187 मोटर वाहन अधिनियम पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री सुरेश कुमार सुपुत्र श्री मूल चन्द निवासी तख्तगढ़ जिला पाली( राजस्थान) की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि जब यह नागचला के पास फोर-लेन रोड़ पर जा रहा था तो एक कार न0 एच0पी0 82-0783 डडौर की तरफ से तेज रफ्तारी से आई और शिकायतकर्ता को टक्कर मार दी । मु0आ0 जमालदीन न0 4 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बल्ह मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

ले भागने या भगा ले जाने का मामला

अभियोग संख्या 247/18दिनांक 12.09.18 अधीन धार 363 भा0द0स0 पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में एक शिकायतकर्ता की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 10.09.18 को शिकायतकर्ता की बेटी स्कूल के लिये गई थी परन्तु अभी तक घर वापिस न आई है । स0उ0नि0 राजकुमार प्रभारी पुलिस चौकी गागल मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टो में मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 224 वाहनों के चालान किये व उल्लंघनकर्ताओं से 24,700/- रुपये बसूल किया । कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत 8 चालान व 800/- रुपये जुर्माना बसूल किया है ।

 

 

 

Crime Report on 11 Sept

       आबकारी अधिनियम का मामला

 

अभियोग संख्या 243/18 दिनांक 10.09.2018 अधीन धारा 39 हि.प्र.आबकारी     अधिनियम पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में स.उ.नि. मुंसी राम प्रभारी पुलिस चौकी     रिवालसर के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि  दिनाँक 10.09.2018 समय करीब 4 बजे     शाम जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ मुकाम सध्याणी में ब्राये गस्त मौजूद था तो     चन्नी लाल सपुत्र श्री इन्द्र देव निवासी पठा, डाकघर खखरियाणा, तहसील बल्ह जिला     मण्डी के कब्जा से 60 बोतलें देशी शराब की बरामद की । स.उ.नि. मुंसी राम प्रभारी     पुलिस चौकी रिवालसर इस  मामले का  अन्वेषण कर रहे हैं ।

              रास्ता रोककर मारपीट का मामला

 

  1. अभियोग संख्या 211/18 दिनांक 11.09.2018 अधीन धारा 341,506 भा.दं.सं. पुलिस थाना सरकाघाट जिला मण्डी में शिकायतकर्ता कुशमा कुमारी पुत्री श्री रत्तन चन्द निवासी गाँव रलां डाकघर बाहणु, तहसील बलद्वाडा जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ की दिनांक 10.09.2018 समय करीब 12.15 बजे दिन जब यह कम्पयुटर सैटंर बल्द्वाडा से वापिस अपने घर जा रही थी तो मुकाम त्रंडोल के पास शिकायतकर्ता की बुआ के लडके पवन कुमार सपुत्र श्री अमर सिंह निवासी गाँव व डाकघर चौक, तहसील बलद्वाडा जिला मण्डी ने इसका रास्ता रोककर इसे धमकी दी । मु.आ.चमन लाल नं.28 अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी हटली इस  मामले का  अन्वेषण कर रहे हैं ।
  2. अभियोग संख्या 242/18 दिनांक 10.09.2018 अधीन धारा 323,325,504 भा.दं.सं. पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्रीमती जयंती देवी पत्नी श्री देवी सिंह निवासी गाँव करशाला, डाकघर रत्ती, तहसील बल्ह, जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ की दिनांक 20.08.2018 को पुर्ण  चन्द ने शिकायतकर्ता के साथ मारपीट की थी । मु.आ.नेक राम नं.896 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बल्ह इस  मामले का  अन्वेषण कर रहे हैं ।

       चालान

मण्डी पुलिस मे पिछले 24 घण्टो में  मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 193 चालान व         उल्लंघनकर्ताओं से 24,700/- रुपये जुर्माना बसूल किया है , कोटपा अधिनियम के         अन्तर्गत 2 चालान 200/- रुपये जुर्माना बसूल किया हैं ।

 

Crime Report on 10 Sept

रास्ता रोककर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी के मामले

1          अभियोग संख्या 136/18 दिनांक 09.09.18 अधीन धारा 341, 504, 506, 427 भा0द0स0 पुलिस थाना बी0एस0एल0 कलौनी सुन्दरनगर  जिला मण्डी में  मे शिकायतकर्ता श्री रविन्द्र कुमार सुपुत्र श्री प्रेम लाल निवासी  भगवानी  डाकघर लद्दा तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर हि0प्र0 हाल बी0वी0एम0बी0 सुन्दरनगर की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि शिकायतकर्ता की पत्नी  सपना देवी ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी तथा शिकायतकर्ता की कार का शीशा तोड़ दिया मु0आ0 संजीव कुमार न0 69 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बी0एस0एल कलौनी सुन्दरनगर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

2          अभियोग संख्या  137/18 दिनांक 09.09.18 अधीन धारा 147, 149, 504 भा0द0स0 पुलिस थाना बी0एस0एल0 कलौनी सुन्दरनगर जिला मण्डी में  शिकायतकर्ता श्रीमति सपना देवी पत्नी श्री रविन्द्र कुमार निवासी भगवानी डाकघर लद्दा तहसील घुमारवीं जिला विलासपुर  हाल में  बी0वी0एम0बी0 कलौनी सुन्दरनगर की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि शिकायतकर्ता   के  पति व सास, ससुर व अन्य तीन ने शिकायतकर्ता  के साथ गाली-गलौच किया । मु0आ0 विनोद कुमार न0 18 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बी0एस0एल कलौनी सुन्दरनगर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

उद्घघोषित अपराधी की गिरफ्तारी का मामला

अभियोग संख्या 79/18 दिनांक 09.09.18 अधीन धारा 174 (ए0) भा0द0स0 पुलिस थाना गोहर जिला मण्डी में  स0उ0नि0 ओम प्रकाश प्रभारी  पी0ओ0 सैल मण्डी के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि इन्होने जोगिन्द्र सिंह सुपुत्र श्री शिव राम निवासी कच्छर तहसील जयसिंहपुर जिला कांगडा को मुकाम बलदेव नगर  जिला अम्बाला (हरियाणा)  से  गिरफ्तार किया है,  जो कि अभियोग संख्या 131/10 दिनांक 03.09.10 अधीन धारा 420,120(बी0) भा0द0स0 पुलिस थाना गोहर में वांछित था तथा माननीय अदालत  जे0एम0आई0सी0 गोहर द्वारा  दिनांक 29.07.2016 को उदघोषित अपराधी करार किया गया था ।मु0आ0  विनोद कुमार न0 915 अन्वेषणाधिकारी  पुलिस थाना गोहर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टो में मोटर वाहन  अधिनियम के अन्तर्गत 135 वाहनों के चालान व उल्लंघनकर्ताओं से14,400/-रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत 8 चालान व 800/- रुपये जुर्माना बसूल किया है ।

CRIME REPORT ON 09 SEPT.

आबकारी अधिनियम के मामले

1          अभियोग संख्या 282/18 दिनांक 08.09.18 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना सदर जिला मण्डी में नि0 सुनील कुमार प्रभारी पुलिस थाना सदर के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 08.09.18 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम  दुदर के नजदीक था तो  उमेश कुमार सुपुत्र श्री हरीश चन्द्र निवासी दुदर तहसील सदर जिला मण्डी  के कब्जा से  1800 मी0लि0 अंग्रेजी शराब व 1800 मी0लि0 देसी शराब बरामद की । नि0 सुनील कुमार प्रभारी पुलिस थाना सदर  इस मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

2          अभियोग संख्या 281/18 दिनांक 08.09.18 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना सदर जिला मण्डी में  उ0नि0 शिव कुमार प्रभारी पुलिस चौकी पण्डोह के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 08.09.18 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ  गश्त पर मुकाम कून में मौजूद था तो  शाउलू राम सुपुत्र श्री चूहड़ सिंह निवासी कून डाकघर घ्राण तहसील सदर जिला मण्डी के कब्जा से  2250 मी0लि0 अवैध शराब बरामद की । उ0नि0 शिव कुमार प्रभारी पुलिस चौकी पण्डोह इस  मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।  

 

3          अभियोग संख्या 209/18 दिनांक 08.09.18 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी  अधिनियम  पुलिस थाना सरकाघाट जिला मण्डी में  स0उ0नि0 कृष्ण कुमार अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी हटली के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 08.09.18 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम  भांबला में मौजूद था तो  कृष्ण चन्द सुपुत्र श्री छज्जू राम निवासी धतोली डाकघर खुडला तहसील बलद्वाड़ा  जिला मण्डी के कब्जा से 875 मी0लि0 अंग्रेजी शराब व 375 मी0लि0 देसी शराब बरामद की । स0उ0नि0 कृष्ण कुमार अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी हटली  इस मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।  

4          अभियोग संख्या  239/18 दिनांक 08.09.18  अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में  स0उ0नि0 मुन्शी राम प्रभारी पुलिस चौकी रिवालसर  के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 08.09.18 को  जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम कठयौण में मौजूद था तो  जगदीश सुपुत्र श्री मन्शा राम निवासी तरयाम्बला तहसील बल्ह जिला मण्डी के कब्जा से  7 बोतलें देसी शराब बरामद कीं । स0उ0नि0 मुन्शी राम प्रभारी पुलिस चौकी रिवालसर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

5          अभियोग संख्या 240/18 दिनांक 08.09.18 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में  स0उ0नि0 मुन्शी राम प्रभारी पुलिस चौकी रिवालसर के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि  दिनांक 08.09.18 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम गशाली में मौजूद था  भाग सिंह सुपुत्र श्री महन्त राम निवासी धार डाकघर दसेहरा तहसील बल्ह जिला मण्डी के कब्जा से  9 बोतलें  देसी शराब बरामद की । स0उ0नि0 मुन्शी राम प्रभारी पुलिस चौकी रिवालसर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

 

रास्ता रोककर मारपीट करने के मामले

1        अभियोग संख्या 208/18 दिनांक 08.09.18 अधीन धारा 341, 323, 504, 34 भा0द0स0 पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्रीमति कमला देवी पत्नी श्री जोघल राम निवासी कांगू तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 08.09.18 को  लालमन, भूरी देवी, पवन कुमार व दिनेश ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की । मु0आ0 गिरधारी लाल न0 30 अन्वेषणाधिकारी पुलिस  चौकी डैहर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

2          अभियोग संख्या 238/18 दिनांक 08.09.18 अधीन धारा 341, 323, 504, 34 भा0द0स0 पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में  शिकायतकर्ता श्री मनोज कुमार सुपुत्र श्री गुरदेव सिंह निवासी घट्टा डाकघर कुम्मी तहसील बल्ह जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ बबलू, हेम सिंह व हेत राम ने शिकायतकर्ता के बेटे का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की । स0उ0नि0 राजकुमार प्रभारी पुलिस चौकी गागल मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 सड़क- दुर्घटना का मामला

अभियोग संख्या 283/18 दिनांक 09.09.18 अधीन धारा 279, 337 भा0द0स0 व अधीन धारा 187 मोटर वाहन अधिनियम पुलिस थाना सदर जिला मण्डी में  शिकायतकर्ता श्री पंकज शर्मा सुपुत्र श्री राजकुमार हाउस न0 354/5 सैण मुहल्ला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना किया गया कि दिनांक 08.09.18 को  जब यह  अपनी मोटरसाईकिल  से पुरानी मण्डी को ओर जा रहा था तो विक्टोरिया पुल के पास एक कार न0 एच0पी065-3972 तेज रफ्तारी से आई और शिकायतकर्ता के मोटर साईकिल को टक्कर मार  दी।  मु0आ0 देवी सिंह न0 859 अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी शहर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 चालान

 मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 217  चालान व 28,200/- रुपये जुर्माना वसूल किया तथा कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत  5 चालान व 500/- रुपये  जुर्माना बसूल किया है  व खनन अधिनियम के अन्तर्गत 1 चालान  4600/- रुपये जुर्माना बसूल किया है ।

 

Crime Report on 08 Sep

  रास्ता रोककर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी के मामले

1     अभियोग संख्या 235/18 दिनांक 07.09.18 अधीन धारा 341,323,506 भा0द0स0 पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री अशोक कुमार सुपुत्र स्वर्गीय श्री देशराज निवासी नागचला तहसील बल्ह जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 07.09.18 को यशवन्त सिंह व इन्द्र सिंह ने शिकानयतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी ।स0उ0नि0 बालक राम अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बल्ह मामले का अन्वेषण कर रहे हैं

2     अभियोग संख्या 236/18 दिनांक 07.09.18 अधीन धारा 341,323,504,506, 34 भा0द0स0 पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री यशवन्त सिंह सुपुत्र स्वर्गीय श्री लाभ सिंह निवासी नागचला तहसील नागचला तहसील बल्ह जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 07.09.18 अशोक कुमार व शुभम ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी ।मु0आ0 विकास कुमार न0 540 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बल्ह मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 आबकारी अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 207/18 दिनांक 07.09.18 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना सुन्दरनगर में मु0आ0 ललित कुमार न0 900 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सुन्दरनगर के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक  07.09.18 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम छजवार में मौजूद था तो खेम चन्द सुपुत्र श्री हरि सिंह निवासी लग डाकघर मलोह तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी के कब्जा से  4500 मी0 लि0 देसी शराब बरामद की ।मु0आ0 ललित कुमार  न0 900 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सुन्दरनगर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टो  में मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 212 वाहनों के चालान व उल्लंघनकर्ताओं से 31,500/- रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा खनन अधिनियम के अन्तर्गत 2 चालान व 900/- रुपये जुर्माना बसूल किया है ।

 

Crime Report on 06 Sep

आबकारी अधिनियम का मामला

 

अभियोग संख्या 143/18 दिनांक 05.09.18 अधीन धारा 39 हि0प्र0आबकारी अधिनियम पुलिस थाना करसोग जिला मण्डी  उ0नि0 राजेश कुमार अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना  करसोग के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि  दिनांक 05.09.18 को जब अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम ममेल  में मौजूद था तो  जीप न0 एच0पी0-62सी0-9696 की तलाशी करने पर ड्राईवर कृष्ण लाल सुपुत्र श्री तुले राम निवासी चामटी डाकघर चुराग तहसील करसोग जिला मण्डी  के कब्जा से  492 बोतलें देसी शराब व 24 बोतलें बीयर की बरामद की । उ0नि0 राजेश कुमार अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना करसोग मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 सदोष परिरोध का मामला

 

अभियोग संख्या 279/18 दिनांक 05.09.18 अधीन धारा 346 भा0द0स0 पुलिस थाना सदर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्रीमति हिना ढिल्लों निवासी 41/2 फेज-1 एच0 ब्लाक गुडगांव हरियाणा की शिकायत पर पंजीकृत हुआ कि  उसका पति अमरजोत सिंह व्यापार के सिलसिले में मनाली आया हुआ था। दिनांक 04.09.18 को शिकायतकर्ता को ज्ञात हुआ कि उसके पति की कार न0 एच0 आर0 26-डी0एल0-2018 मण्डी-मनाली रोड पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। दिनांक 05.09.18 को  जब शिकायतकर्ता अपने परिवार के साथ दुर्घटना वाली जगह पर आई तो पाया कि शिकायतकर्ता  के पति की कार  वहीं थी  लेकिन पति को  गायब  पाया तथा शिकायतकर्ता को सन्देह है कि किसी नामालूम व्यक्ति ने  शिकायतकर्ता के पति को गुप्त जगह पर बन्द कर दिया है ।स0उ0नि0 स्वर्ण रुप सिंह अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सदर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

 बल्वा व मारपीट करने का मामला

अभियोग संख्या 96/18 दिनांक 05.09.18 अधीन धारा 147, 149, 323,504 भा0द0स0 पुलिस थाना पधर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री बेसर सिंह निवासी कटिपरी डाकघर पधर तहसील पधर जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 05.09.18 को  नामालुम व्यक्तियों ने शिकायतकर्ता व उसके परिवार वालों के साथ मारपीट की । मु0आ0 रवि कान्त न0 02 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना पधर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

 

 सड़क-दुर्घटना का मामला

 

          अभियोग संख्या 153/18 दिनांक 06.09.18 अधीन धारा 279, 304 (ए0) भा0द0स0 पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री हेमराज सुपुत्र श्री तीरथ राम निवासी द्रमण डाकघर डल तहसील जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 06.09.18 को उसने पाया कि  एक  ट्रैक्टर न0 एच0पी0 65(टी0)-8911 सड़क से नीचे गिरा है तथा ड्राईवर पवन कुमार सुपुत्र श्री चेत राम निवासी द्रमण डाकघर डल तहसील जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी मौका पर ही मृत पडा हैं ।  मु0आ0 मनवीर सिंह न0 922 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।   

चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टो में  150 वाहनों के चालान व उल्लंघनकर्ताओ से  17,800/- रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत 9चालान व 900 रुपये जर्माना बसूल किया है ।

Crime Report on 05 Sep

सड़क दुर्घटना का मामला

 

अभियोग संख्या 278/18 दिनांक 05.09.2018 अधीन धारा 279,337,304 (ए) भा.दं.सं. पुलिस थाना सदर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री योग राज सपुत्र श्री जय देव निवासी सुतला, डाकघर कंमाद, तहसील सदर जिला  मण्डी की शिकायत पर  पंजीकृत थाना हुआ की दिनाँक 05.09.2018 समय करीब 1.30 बजे यह अपने दोस्तों के साथ भडयाल से सौली खड्ड की तरफ जा रहा था तो  मोटर साईकिल नं. एच.पी.33 ई-4933 सौली खड्ड के पास दुर्घटना ग्रस्त हो गया, जिसमें शिकायतकर्ता, संजय कुमार व  देवेन्द्र कुमार को चोटें आई है तथा मोटर साईकिल चालक पवन कुमार सपुत्र श्री  सोहन सिंह की क्षेत्रिय अस्पताल मण्डी में मृत्यु हो गई है । स.उ.नि. गोपाल अन्वेषणाधिकारी थाना सदर इस  मामले का  अन्वेषण कर रहे हैं ।

चालान

मण्डी पुलिस मे पिछले 24 घण्टो में  मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 173 चालान व उल्लंघनकर्ताओं से 20,500/- रुपये जुर्माना बसूल किया है , कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत 5 चालान 1200/- रुपये जुर्माना व खनन अधिनियम के अन्तर्गत 3 चालान किये हैं ।