CRIME REPORT ON 05 MARCH

 

प्रैस विज्ञप्ति दिनांक 05.03.19

एन0डी0पी0एस0 अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 35/19 दिनांक 04.03.19 अधीन धारा 20, 29 मादक पदार्थ अधिनियम पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी में स0उ0नि0 अशोक कुमार अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ नाकाबन्दी पर मुकाम घट्टा में मौजूद था तो स्कूटी न0 ( एच0पी068ए0-2186) की तलाशी करने पर साहिल शर्मा सुपुत्र श्री अनिल कुमार हाउस न0 77/3 निवासी थाना तहसील जुब्बल जिला शिमला व शुभम सुपुत्र श्री सुनील दत्त हाउस न0 181 बार्ड न06 दीवापल चौक जिला हमीरपुर (हि0प्र0) के कब्जा से 141ग्राम चरस बरामद की । मु0आ0 अनिल कुमार अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी घट्टा मामले का अन्वेषण कर रहे हैं

आबकारी अधिनियम के मामले

1          अभियोग संख्या 32/19 दिनांक 04.03.19 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना धर्मपुर जिला मण्डी में स0उ0नि0 तिब्बती राम अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना धर्मपुर के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 04.03.19 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ नाकाबन्दी पर मुकाम धर्मुपर में मौजूद था तो कार न0(एच0पी028-9798) की तलाशी करने पर राकेश कुमार के कब्जा से 36 बोतलें देसी शराब बरामद की। स0उ0नि0 तिब्ब्ती राम अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना धर्मपुर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

2        अभियोग संख्या 20/19 दिनांक 04.03.19 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना पधर जिला मण्डी में स0उ0नि0 मोहर सिंह प्रभारी पुलिस चौकी कमान्द के रुक्का पर पंजीकृत थाना किया गया कि दिनांक 04.03.19 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम बग्गी रोड़ पर मौजूद था तो प्रेम सिंह सुपुत्र श्री दौलत राम निवासी बारा डाकघर सेगली तहसील कटौला जिला मण्डी के कब्जा से 5 लीटर अबैध शराब बरामद की ।स0उ0नि मोहर सिंह प्रभारी पुलिस चौकी कमान्द मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

3          अभियोग संख्या 72/19 दिनांक 04.03.19 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में स0उ0नि0 राजकुमार प्रभारी पुलिस चौकी गागल के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 04.03.19 कुन्दन लाल सुपुत्र श्री भगत राम निवासी बैहना की दुकान की तलाशी करने पर उसके कब्जा से 3500 मी0लि0 अबैध शराब बरामद की । स0उ0नि0 राजकुमार प्रभारी पुलिस चौकी गागल मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

 

 

जुआ अधिनियम का मामला

 

अभियोग संख्या 36/19 दिनांक 04.03.19 अधीन धारा 4 जुआ अधिनियम पुलिस थाना करसोग जिला मण्डी में स0उ0नि0 करसोग की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 04.03.19 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम सनारली में मौजूद था तो तीन व्यक्ति खेम राज सुपुत्र श्री प्रेम दास निवासी सनारली डाकघर भांथल तहसील करसोग जिला मण्डी (हि0प्र0), बालक राम सुपुत्र श्री धुमु राम निवासी सनारली डाकघर भांथल तहसील करसोग जिला मण्डी (हि0प्र0)व भीम सिंह सुपुत्र श्री ढाकू राम निवासी नारस तहसील करसोग जिला मण्डी को जुआ खेलते हुये पाया तथा उनके कब्जा से ताश के पत्तों समेत 3400/-रुपये भी बरामद किये । स0उ0नि0 बलबीर सिंह अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना करसोग मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

रास्ता रोककर जान से मारने की धमकी के मामले

1          अभियोग संख्या 38/19 दिनांक 05.03.19 अधीन धारा 341, 323, 506 ,34 भा0द0स0 पुलिस थाना करसोग जिला मण्डी में शिकायतकर्ता कुमारी शीतल पुत्री श्री वेद कुमार निवासी चाव डाकघर नंज तहसील करसोग जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 05.03.19 को जब यह अपने भाई ललित कुमार के साथ घर जा रही थी तो मोहर सिंह, थुमा राम व मुनी लाल ने उनका रास्ता रोककर उनके साथ मारपीट की तथा जाना से मारने की धमकी दी। मु0आ0 बृज लाल न0 893 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना करसोग मामले का अन्वेषण कर रहे हैं

2        अभियोग संख्या 37/19 दिनांक 04.03.19 अधीन धारा 341, 506 भा0द0स0 पुलिस थाना करसोग जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री मान सिंह सुपुत्र श्री देवू राम निवासी भटाहर तहसील करसोग जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 04.03.19 को हरीश कुमार सुपुत्र श्री शांकरू राम ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसे जान से मारने की धमकी दी । मु0आ0 सरोज कुमार न0 865 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना करसोग मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

ध्वनी प्रदुषण का मामला

अभियोग संख्या19/19 दिनांक 04.03.19 अधीन धारा 291, 510 भा0द0स0 व अधीन धारा 190(2)मोटर वाहन अधिनियम पुलिस पुलिस थाना जंजैहली में स0उ0नि0 मोहन जोशी अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना जंजैहली के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 04.03.19 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों सहित लम्बाथाच मे मौजूद था लोकिन्दर सिंह सुपुत्र श्री देवेन्द्र सिंह निवासी सुनाह डाकघर लम्बाथाच जिला मण्डी (हि0प्र0) को अपनी मोटर साईकिल की आवाज को परिवर्तित कर सार्वजनिक स्थान पर लोक शान्ति को भंग करते हुये पाया । मु0आ0 तरुण कुमार न0 923 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना जंजैहली मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 163 चालान व उल्लंघनकर्ताओं से 32,900/-रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत 16 चालान व 1600/- रुपये जुर्माना बसूल किये है तथा खनन अधिनियम के अन्तर्गत 4 चालान व 16,700/- रुपये जुर्माना बसूल किया है ।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

.

CRIME REPORT ON 04 MARCH

 

एन0डी0पी0एस0 अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 48/19 दिनांक 03.02.19 अधीन धारा 21 मादक पदार्थ अधिनियम पुलिस थाना सरकाघाट जिला मण्डी में मु0आ0शरबण कुमार अन्वेषणाधिकारी विशेष अन्वेषण इकाई सरकाघाट के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 03.02.19 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम भोलूघाट में मौजूद था तो अनिल कुमार सुपुत्र श्री बक्शी राम निवासी भांबला तहसील बल्द्वाड़ा जिला मण्डी के कब्जा से 1.43 ग्राम हैरोइन बरामद की । मु0आ0 विजय कुमार अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना हटली मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

आबकारी अधिनियम के मामले

1            अभियोग संख्या 28/19 दिनांक 03.03.19 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना गोहर जिला मंण्डी में उ0नि0 मनोज कुमार प्रभारी पुलिस थाना गोहर के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि जब यह अपने पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम सैंज में मौजूद थे तो भोलानाथ सुपुत्र श्री तूहलू राम निवासी पंगयोर डाकघर सैंज तहसील चच्योट जिला मण्डी की दुकान की तलाशी लेने पर उसके कब्जा से 25,500 मी0लि0 देसी शराब, 6380 मी0लि0 अंग्रेजी शराब, 3900 मी0लि0 बीयर व 5700 मी0लि0 अबैध शराब बरामद की । उ0नि0 मनोज कुमार प्रभारी पुलिस थाना गोहर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

2        अभियोग संख्या 29/19 दिनांक 03.03.19 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना गोहर जिला मंण्डी में उ0नि0 मनोज कुमार प्रभारी पुलिस थाना गोहर के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि जब यह अपने पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम झाखरी में मौजूद थे तो ढमेश्वर सुपुत्र श्री गोकुल निवासी पंगयोर डाकघर सैंज तहसील चच्योट जिला मण्डी की दुकान की तलाशी लेने पर उसके कब्जा से 8250 मी0लि0 देशी शराब, 3250 मी0लि0 बीयर व 1900 मी0लि0 अवैध शराब बरामद की । उ0नि0 मनोज कुमार प्रभारी पुलिस थाना गोहर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

3        अभियोग संख्या 35/19 दिनांक 03.03.19 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना करसोग जिला मण्डी में स0उ0नि0 बलबीर सिंह अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना करसोग के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 03.03.19 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम मुगहानी में मौजूद था तो लज्जा राम सुपुत्र श्री मान सिंह निवासी कमराओ डाकघर बकसैड़ तहसील करसोग जिला मण्डी के कब्जा से 2250 मी0लि0 अबैध शराब बरामद की । स0उ0नि0 बलबीर सिंह अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना करसोग मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला

अभियोग संख्या 71/19 दिनांक 03.03.19 अधीन धारा 341, 323, 34 भा0द0स0 पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में महेश सिपाहिया सुपुत्र श्री किशोरी लाल निवासी बडौन डाकघर पेयरी तहसील बल्ह जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 03.03.19 को दुनी चन्द व उसके दो भाइयों ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की । उ0नि0 नोख राम अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बल्ह मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 129 चालान व उल्लंघनकर्ताओं से 21600/- रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा कोटपा के अन्तर्गत  2 चालान व 200/-रुपये जुर्माना बसूल किया है ।

 

 

 

 

 

 

CRIME REPORT ON 03 MARCH

                                                            प्रैस विज्ञप्ति दिनांक 03.03.19

एन0डी0पी0एस0 अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 60/19 दिनांक 02.03.19 अधीन धारा 27 मादक पदार्थ अधिनियम पुलिस थाना सदर जिला मण्डी मे मु0आ0 अनिल कुमार न0 33 प्रभारी त्वरित प्रतिक्रिया बल मण्डी के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि कि जब यह त्वरित प्रतिक्रिया बल के अन्य कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम ढांगसी धार में मौजूद थे तो 1.मानव कूपर सुपुत्र श्री मानवेन्द्र सिह मकान न0 193/1/3 पैलेस कालौनी तहसील सदर जिला मण्डी (हि0प्र0) 2. निशान्त शर्मा पुत्र श्री महेन्द्र कुमार शर्मा मकान न0 23/2 पुरानी मण्डी तहसील सदर जिला मण्डी (हि0प्र0) 3. विशाल सैन पुत्र स्व0 श्री मुकेश सिह सेन निवासी मकान न0 310/2 पुरानी मण्डी तहसील सदर जिला मण्डी (हि0प्र0) को नशा करते हुये पाया तथा मौका पर से सिल्वर पेपर, इन्जैक्शन, करैन्सी नोट 10 रुपये बरामद किये गये तथा उपरोक्त तीनों का नतीजा आर0एफ0एस0एल0 मण्डी से प्राप्त होने पर नशा मारफीन का सेवन करना पाया गया । उ0नि0 रमेश चन्द अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सदर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

आबकारी अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 46/19 दिनांक 02.03.19 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना सरकाघाट जिला मण्डी में उ0नि0 राजेश कुमार अन्वेषणाधिकारी विशेष अन्वेषण इकाई सरकाघाट के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 02.03.19 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम पलासी में मौजूद था तो महावीर सिंह सुपुत्र श्री तेलू राम निवासी पलासी डाकघर धुरखड़ी तहसील बल्द्वाडा जिला मण्डी के कब्जा से 3 बोतलें देशी शराब की बरामद कीं । स0उ0नि0 राम प्रकाश अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी हटली मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

सडक-दुर्घटना का मामला

अभियोग संख्या 59/19 दिनांक 02.03.19 अधीन धारा 279, 337 भा0द0स0 पुलिस थाना सदर जिला मण्डी की में शेर सिंह सुपुत्र श्री धनी राम निवासी 9 मील जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 02.03.19 को जब शिकायतकर्ता के घर निर्माण का कार्य चला हुआ था तो एक ट्रक न0( एच0पी069-5372) पण्डोह की तरफ से आय़ा तथा पीछे स्कूटी चालक न0 ( एच0पी033डी0-4733) तेज रफ्तारी से आय़ा तथा उपरोक्त ट्रक चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाये जाने पर स्कूटी स्वार स्कूटी सहित सडक से नीचे चला गया जिस कारण स्कूटी सवार समेत पीछे बैठे व्यक्ति को चोटें आई हैं । स0उ0नि0 किशोरी लाल अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी पण्डोह मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

लोकमार्ग में वाधा उत्पन्न करने का मामला

अभियोग संख्या 31/19 दिनांक 02.03.19 अधीन धारा 283 भा0द0स0 पुलिस थाना करसोग जिला मण्डी में मु0आ0 छज्जू राम अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना करसोग के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 02.03.19 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम चुराग में मौजूद था तो देवेन्द्र कुमार निवासी रामपुरा भूपतनगर डाकघर हरदासपुर तहसील बरेली (उत्तर-प्रदेश) ने सडक के बीचों-बीच रेहडी लगा रखी थी जिस कारण पैदल आने-जाने वालों व यातायात में वाधा उत्पन्न हो रही है । मु0आ0 छज्जू राम न0 60 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना करसोग मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

रास्ता रोककर मारपीट करने के मामले

1          अभियोग संख्या 34/19 दिनांक 02.03.19 अधीन धारा 341, 323 भा0द0स0 पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्रीमति निर्मला देवी पत्नी श्री शिव राम निवासी हरड़ डाकघर गंगौटी तहसील लडभरोल जिला मण्डी (हि0प्र0) की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि शकीना पत्नी श्री मस्त राम निवासी हरड़ डाकघर गंगोटी तहसील लडभरोल जिला मण्डी ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की ।मु0आ0 तुलसी राम न0 894 अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी लडभड़ोल मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

2          अभियोग संख्या 45/19 दिनांक 02.03.19 अधीन धारा 341,323,504 भा0द0स0 पुलिस थाना सरकाघाट जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्रीमति सिमरा देवी पत्नी श्री कुमार सिंह निवासी सनेहरू डाकघर भांबला तहसील बल्द्वाडा जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 01.03.19 को दीनानाथ ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की ।मु0आ0 चमन लाल न0 28 अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी हटली मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

   नोट :  अन्तराष्ट्रीय शिवरात्री महोत्सव-2019 हेतू यातायात व्यवस्थता प्लान (स्कैन कापी संलग्न है)

 

चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 191 चालान व 30,400/-रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत 10 चालान व 1000/-रुपये जुर्माना बसूल किया है ।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

CRIME REPORT ON 02 MARCH

 

एन0डी0पी0एस0 अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 41/19 दिनांक 28.02.19 अधीन धारा 20 मादक पदार्थ अधिनियम पुलिस थाना सरकाघाट जिला मण्डी में मु0आ0 शरवण कुमार न0 61 प्रभारी विशेष अन्वेषण इकाई सरकाघाट के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 28.02.19 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम भांबला में मौजूद था तो राजिन्द्र सुपुत्र श्री रोशन लाल निवासी शूलपूर डाकघर भांबला तहसील सरकाघाट जिला मण्डी हि0प्र0 के कब्जा से 48 ग्राम चरस बरामद की । मु0आ0 विजय कुमार न0 866 अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी हटली मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

ले भागने या भगा ले जाने का मामला

अभियोग संख्या 27/19 दिनांक 01.03.19 अधीन धारा 363 भा0द0स0 पुलिस थाना गोहर जिला मण्डी में एक शिकायतकर्ता की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 27.02.19 को शिकायतकर्ता की बेटी घर से बाजार के लिये गई थी परन्तु वापिस घर न आई है तथा शिकायतकर्ता को सन्देह है कि कोई नामालूम व्यक्ति शिकायतकर्ता की बेटी के भगा ले गया है । मु0आ0 विनोद कुमार न0 915 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना गोहर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 सडक-दुर्घटना का मामला

अभियोग संख्या 19/19 दिनांक 01.03.19 अधीन धारा 279, 337 भा0द0स0 पुलिस थाना पधर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री अमन कटोच सुपुत्र श्री नागेन्द्र कटोच निवासी समखेतर डाकघर पधर जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 01.03.19 को जब यह कार न0 (एच0पी0-01एम0-2860) से जा रहा था तो एक मोटर साईकिल न0 (एच0पी0 76-2398) तेज रफ्तारी से उरला की तरफ से आया और टैम्पो न0( एच0पी029बी0-0254) को टक्कर मार दी जिस कारण मोटर साईकिल सवार व उसकी पत्नी को चोटें आई हैं । मु0आ0 जयसिंह अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना पधर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

गृह-अतिचार व मारपीट करने का मामला

अभियोग संख्या 12/19 दिनांक 02.03.19 अधीन धारा 451, 323,504, 506, भा0द0स0 पुलिस महिला पुलिस थाना मण्डी में शिकायतकर्ता श्रीमति राजुकमारी पत्नी श्री गुरदेव सिंह निवासी मोहडी डाकघर अलाथू जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 01.03.19 को रवि सिंह सुपुत्र श्री फुमण सिंह निवासी मोहड़ी डाकघर अलाथू जिला मण्डी ने शिकायतकर्ता के आंगन में प्रवेश करके उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी । मु0आ0 राम चन्द्र अन्वेषणाधिकारी महिला पुलिस थाना मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 253 चालान व उल्लंघनकर्ताओं से 41,500/- रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा कोटपा के अन्तर्गत 12 चालान व 1200/-रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा खनन अधिनियम के अन्तर्गत 5 चालान व 20,500/- रुपये जुर्माना बसूल किया है ।

 

 

 

 

 

 

 

 

CRIME REPORT ON 01 MARCH

 

आबकारी अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 18/19 दिनांक 28-02-19 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबाकारी अधिनियम पुलिस थाना जंजैहली स0उ0नि0 मोहन जोशी अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना जंजैहली जिला मण्डी के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 28-02-19 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर  पर था तो  कालू राम पुत्र श्री मोती राम निवासी गांव चडूही, डा0 जंजैहली जिला मण्डी के कब्जा से 4000 मि0ली0 अवैध शराब बरामद की ।स0उ0नि0 मोहन जोशी अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना जंजैहली मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।  

लोकसभा चुनाव की तैयारियों के सन्दर्भ में बैठक :-

आज पुलिस लाईन मण्डी में श्री एन0 वेणू गोपाल,भा0पु0से0, पुलिस महानिरीक्षक, मध्य खण्ड मण्डी की अध्यक्षता में लोकसभा चुनाव की तैयारियों के सन्दर्भ में बैठक आयोजित की गई जिसमें श्री गुरदेव शर्मा  पुलिस अधीक्षक जिला मण्डी , श्री अशोक कुमार बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विलासपुर, श्रीमति शालिनी अग्रिहोत्री, पुलिस अधीक्षक जिला कुल्लू, व  सभी  पुलिस उपमण्लाधिकारी जिला मण्डी तथा जिला मण्डी,जिला कुल्लू व विलासपुर के थाना प्रभारी उपस्थित थे । जिसमें श्री एन0 वेणू गोपाल,भा0पु0से0, पुलिस महानिरीक्षक, मध्य खण्ड मण्डी ने उपरोक्त सभी को चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित मापदण्डों व दिशानिर्देशों का पालन करने की हिदायत दी तथा जब आदर्श चुनाव संहिता लागू होने के उपरान्त पुलिस की कार्य के हरएक पहलू  पर  विस्तार से चर्चा की गई।

मासिक संयुक्त सलाहकार समिति –एवं अपराध समीक्षा बैठक :-

 

 आज जिला पुलिस मंडी की मासिक संयुक्त सलाहकार समिति-एवं अपराध समीक्षा बैठक पुलिस लाईन मण्डी में श्री गुरदेव शर्मा, भा.पु.से. पुलिस अधीक्षक मण्डी की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें मंडी पुलिस के राजपत्रित अधिकारी श्री करण सिंह गुलेरिया पुलिस उप-अधीक्षक मण्डी, श्री मदन काँत शर्मा एस0डी0पी0ओ0 पधर,  श्री अरुण मोदी एस0डी0पी0ओ0करसोग, श्रीचन्द्रपाल एस0डी0पी0ओ0 सरकाघाट तथा सभी थाना प्रबन्धक अधिकारी, मुख्यालिपिक,  सभी पुलिस चौकियों के प्रभारी  सहित मण्डी पुलिस के लगभग 41 पुलिस कर्मचारियों ने भाग लिया । 

                        बैठक के आरम्भ में   पुलिस अधीक्षक मण्डी ने पुलिस कर्मचारियों के कल्याण सम्बन्धित मुद्दों को सुना व उनका निवारण प्राथमिकता के आधार पर किया । पुलिस अधीक्षक मण्डी ने इस जिला के सभी थाना प्रबन्धक अधिकारियों और चौकी प्रभारियों को चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित मापदण्डों व दिशानिर्देशों का पालन करने की हिदायत दी तथा हिदायत दी कि  लोक-सभा चुनाव  को मध्य नजर रखते हुये अपने-अपने क्षेत्राधिकार में चुनाव के दौरान कानून तोडने वाले व्यक्तियों / उपद्रवी व्यक्तियों/ उदघोषित अपराधियों को पकड़ना प्राथमिकता के आधार पर सुनिशिचत करें । पुलिस अधीक्षक मण्डी  ने सभी पर्यावेक्षक अधिकारियों व थाना प्रभारियों को मादक पदार्थ विक्रेताओं व मादक पदार्थ उपलब्ध करने वालों के खिलाफ कडी कार्यवाही करने के आदेश दिये ताकि  युवा पीढ़ी को नशीले व मादक पदार्थों के कुप्रभावों से बचाया जा सके व लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरा जा सके । पुलिस अधीक्षक मण्डी मण्डी ने सभी थाना प्रबंधक अधिकारियों व पुलिस चौकी प्रभारियों को निर्देश दिये कि जन शिकायतों का निवारण प्राथमिकता के आधार पर व समय पर करें ।

                        बैठक के दौरान सभी लंबित मामलों पर विस्तृत रुप से चर्चा की तथा सभी थाना प्रबन्धक अधिकारियों व पुलिस चौकी प्रभारियों को दिशा निर्देश दिये कि सभी लम्बित मामलों का अन्वेषण प्राथमिकता के आधार करें व शीघ्र अति शीघ्र मामलों का चालान तैयार करके सम्बधित न्यायलयों में पेश करें । अधोहस्ताक्षरी ने जिला के थाना प्रभारियों /पुलिस चौकी प्रभारियों को उद्घोषित अपराधियों को प्राथमिक के आधार पर पकडने के लिए विशेष प्रयास करने के लिए कहा । अधोहस्ताक्षरी ने उक्त अपराध समीक्षा बैठक के दौरान जिला में शांति व कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिये हमेशा सतर्क व मुस्तैद रहने के बारे हिदायत की ।

 

चालानः-

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 270 चालान किये व उलंघनकर्ताओं से 30,200/-रुपये जुर्माना, कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत 10 चालान व 1000/- रुपये जुर्माना वसूल किया है ।

 

                                                                                               

 

 

 

 

 

CRIME REPORT ON 28 FEB

प्रैस विज्ञप्ति दिनांक 28.02.19

आबकारी अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 68/19 दिनांक 28.02.19 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी मे उ0नि0 हेम सिंह अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 28.02.19 को जब यह भंगरोटू के पास मौजूद था तो पदमा देवी पत्नी श्री ब्रीकम राम निवासी नोरू डाकघर भंगरोटू तहसील बल्ह जिला मण्डी हि0प्र0 के कब्जा से 2000 मी0लि0 अबैध शराब बरामद की । स0उ0नि0 लाल चन्द अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बल्ह  मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

सड़क –दुर्घटना का मामला

अभियोग संख्या 20/19 दिनांक 27.02.19 अधीन धारा 279, 337, 304(ए0) भा0द0स0 पुलिस थाना बी0एस0एल0 कलौनी सुन्दरनगर जिला मण्डी में स0उ0नि0 प्रेम चन्द अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सुन्दरनगर के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 27.02.19 एक गाड़ी न0 (एच0पी031डी0-1800) जिसे बालक राम सुपुत्र श्री बंगाली राम निवासी बयंक डाकघर भोजपुर तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी चला रहा  था, तेज रफ्तारी व लापरवाही के कारण सड़क से 700/800 मीटर नीचे चली गई तथा उसमें सवार दो व्यक्तियों की मृत्यु हो गई तथा एक व्यक्ति घायल हो गया ।स0उ0नि0 प्रेम सिंह अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बी0एस0एल0 कलौनी सुन्दरनगर मामले  का अन्वेषण कर रहे।

 

उदघोषित अपराधी की गिरफ्तारी

दिनांक 27.02.19 को स0उ0नि0 ओम प्रकाश प्रभारी पी0ओ0 सैल मण्डी व उनकी टीम ने उद्घघोषित अपराधी देवी सिंह सुपुत्र श्री श्याम चन्द निवासी चरमला डाकघर निचार तहसील निरमण्ड जिला कुल्लू (हि0प्र0) को सैक्टर 37 सी0 चण्डीगढ़ से को पकडने में सफलता हासिल करी जो कि अभियोग संख्या 23/09 अधीन धारा 279,337,338,304(ए0)भा0द0स0 व अधीन धारा181 मोटर वाहन अधिनियम  पुलिस थाना औट में वांछित था तथा दिनांक 10.09.18 को  माननीय अदालत जे0एम0आई0सी0-2 मण्डी द्वारा उद्धघोषित अपराधी करार दिया गया था ।

चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 197 चालान व उल्लंघनकर्ताओं से   32,900/-रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत 15 चालान व 1500/- रुपये जुर्माना बसूल किया है ।

 

 

 

 

CRIME REPORT ON 27 FEB.

                                          

एन0डी0पी0एस0 अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 40/19 दिनांक 26.02.19 अधीन धारा 18 मादक पदार्थ अधिनियम पुलिस थाना सरकाघाट जिला मण्डी मु0आ0 शरवण कुमार न0 61 अन्वेषणाधिकारी विशेष अन्वेषणाधिकारी विशेष अन्वेषण इकाई सरकाघाट के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ है कि दिनांक 26.02.19 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम भांबला चौक पर मौजूद था तो कार न0 (एच0पी028ए0-8001) की तलाशी करने पर महिन्द्र कुमार सुपुत्र श्री पृथी पाल निवासी गारली डाकघर घरवासड़ा तहसील धर्मपुर जिला मण्डी हि0प्र0 के कब्जा से 8.09 ग्रांम अफीम बरामद की । स0उ0नि0 कृष्ण कुमार प्रभारी पुलिस चौकी हटली मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

रास्ता रोककर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी का मामला

1          अभियोग संख्या 17/19 दिनांक 27.02.19 अधीन धारा 341, 323, 504, 506 भा0द0स0 पुलिस थाना पधर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री किशोरी लाल सुपुत्र श्री शेर सिंह निवासी शेर सिंह निवासी टाण्डू तहसील सदर जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 29.02.19 को तिलक राज सुपुत्र श्री शेष राम निवासी टाण्डू ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। मु0आ0 मनोज कुमार न0 892 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना पधर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

2        अभियोग संख्या 67/19 दिनांक 26.02.19 अधीन धारा 451, 323, 34 भा0द0स0 पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री योगराज सुपुत्र श्री आत्मा राम निवासी मझयाली डाकघर रियूर तहसील बल्ह जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 22.02.19 को खेम चन्द, देवेन्द्र व लेख राम ने शिकायतकर्ता के भाई पवन कुमार के आगंन में घुस कर शिकायतकर्ता के भाई के साथ मारपीट की।जिस कारण पवन कुमार को चोटें आई हैं । स0उ0नि0 मुन्शी राम प्रभारी पुलिस चौकी रिवालसर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 203 चालान व उल्लंघनकर्ताओं से 62,000/- रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा कोटपा के अन्तर्गत 17 चालान व 1700/-रुपये जुर्माना बसूल किया है ।

 

 

 

 

 

 

CRIME REPORT ON 26 FEB.

आबकारी अधिनियम के मामले

1       अभियोग संख्या 48/19 दिनांक 25.02.19 अघीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला मण्डी में स0उ0नि0 जगत राम प्रभारी पुलिस चौकी डैहर के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि जब यह पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम नमहोल में मौजूद था तो रत्तन लाल सुपुत्र श्री चूहडू राम निवासी नमहोल डाकघर बरोट तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी हि0प्र0 के कब्जा से 4 बोतलें देसी शराब की बरामद कीं । स0उ0नि0 जगत राम प्रभारी पुलिस चौकी डैहर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

2        अभियोग संख्या 31/19 दिनांक 25.02.19 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना सरकाघाट जिला मण्डी में उ0नि0 राजेश कुमार प्रभारी विशेष अन्वेषण इकाई सरकाघाट के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दनांक 25.02.19 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम जोडण में मौजूद था तो राजेश कुमार सुपुत्र श्री महन्त राम निवासी भेड़ी डाकघर सजाओ-पिपलू तहसील धर्मपुर जिला मण्डी हि0प्र0 के कब्जा से 12 बोतलें देसी शराब व 11 बोतलें अंग्रेजी शराब की बरामद कीं । स0उ0नि0 रमेश कुमार प्रभारी पुलिस चौकी टिहरा मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

रास्ता रोककर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी का मामला

अभियोग संख्या 39/19 दिनाक 26.02.19 अधीन धारा 341, 323, 504, 506 भा0द0स0 पुलिस थाना सरकाघाट जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री भागीरथ सुपुत्र श्री गंगा राम निवासी कुढेड डाकघर देव-ब्राडता तहसील सरकाघाट जिला मण्डी (हि0प्र0) की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि जब यह अपनी दुकान को ताला लगा रहा था तो राजीव कुमार ने शिकायतकर्ता को रोका व उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी ।स0उ0नि0 राविन्द्र कुमार अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सरकाघाट मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

सडक दुर्घटना का मामला

अभियोग संख्या न0 53/19 दिनांक 25.02.19 अधीन धारा279,337 भा0द0सं0 में शिकायतकर्ता श्री राजेश कुमार सुपुत्र श्री नरेश कुमार गांव व डाकघर तल्याहड़ तहसील सदर जिला मण्डी (हि0प्र0) की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 25.2.19 को यह टैक्सी स्टैंड मण्डी में बस स्टैंड के बाहर खड़ा था तो एक कार न0 ( एच0पी034ई0-0777) जिसे चालक चित्र सिंह पुत्र हरफी राम गांव फागला डाकघर सैन्ज तहसील सैन्ज जिला कुल्लु हि0प्र0 चला रहा था, पण्डोह की तरफ से तेज गति से आया और बस स्टैण्ड के बाहर खडे व्यक्ति को टक्कर मार दी जिस कारण उसे चोटें आई हैं । मु0 आ0 अनिल कुमार न0 856 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सदर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

चालानः-

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 270 चालान किये व उलंघनकर्ताओं से 45,100/-रुपये जुर्माना, कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत 10 चालान व 1000/- रुपये जुर्माना वसूल किया है ।

 

CRIME REPORT ON 25 FEB

 

आबकारी अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 65/19 दिनांक 24.02.19 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में स0उ0नि0 मुन्शी राम प्रभारी पुलिस चौकी रिवालसर के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 24.02.19 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम कलखर में मौजूद था तो राकेश कुमार सुपुत्र श्री दुर्गा दास निवासी लेदा तहसील बल्ह जिला मण्डी के की दुकान की तलाशी करने पर उसके कब्जा से 2 बोतलें अंग्रेजी शराब व 5 बोतलें देसी शराब की बरामद की । स0उ0नि0 मुन्शी राम प्रभारी पुलिस चौकी रिवालसर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

मारपीट करने का मामला

अभियोग संख्या 64/19 दिनांक 24.02.19 अधीन धारा 325,323,504,34 भा0द0स0 पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री नन्द लाल सुपुत्र श्री मनी राम निवासी केहर डाकघऱ राजगढ जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 17.02.19 को चमन लाल व उसके बेटों ने शिकायतकर्ता के साथ मारपीट की। स0उ0नि0 राजकुमार प्रभारी पुलिस चौकी गागल मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

चालानः-

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 149 चालान किये व उलंघनकर्ताओं से 22,200/-रुपये जुर्माना, कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत 12 चालान व 1200/- रुपये जुर्माना वसूल किया तथा खनन अधिनियम के अन्तर्गत 6 चालान व उल्लंघनकर्ताओं से 3000/-रुपये जुर्माना बसूल किया है ।

 

 

        

 

 

 

 

CRIME REPORT ON 24 FEB.

 

आबकारी अधिनियम के मामले

1    अभियोग संख्या 47/19 दिनांक 23.02.19 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला मण्डी में मु0आ0 संजीव कुमार न0 879 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सुन्दरनगर के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ नाकाबन्दी पर मौजूद था तो कार न0 (एच0पी031बी0-4126) की तलाशी करने पर नरेन्द्र कुमार सुपुत्र श्री सन्त राम निवासी छजवार डाकघर मनोह तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी के कब्जा से 36 बोतलें देसी शराब व 12 बोतलें अंग्रेजी शराब की बरामद की ।स0उ0नि0 बृज लाल अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सुन्दरनगर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

2   अभियोग संख्या 46/19 दिनांक 23.02.19 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला मण्डी में स0उ0नि0 बृज लाल अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सुन्दरनगर के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम हलेल में मौजूद था तो गुरदेव सुपुत्र श्री डुमणू राम निवासी हलेल डाकघर कनैड़ जिला सुन्दरनगर जिला मण्डी के कब्जा से 5000 मी0लि0 अबैध शराब बरामद की ।स0उ0नि0 बृल लाल अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सुन्दरनगर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

3        अभियोग संख्या 29/19 दिनांक 23.02.19 अधीन धारा 39  हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना धर्मपुर जिला मण्डी में  स0उ0नि0 राज कुमार अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना धर्मपुर  के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम वरोटी मे मौजूद था तो  बसन्त सिंह सुपुत्र श्री शुभकरणस निवासी वनाल डाकघर वरोटी तहसील सरकाघाट  जिला मण्डी  के कब्जा से 10 बोतलें देसी शराब बरामद कीं । स0उ0नि0 राजकुमार अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना धर्मपुर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

रास्ता रोककर मारपीट करने के मामले

1        अभियोग संख्या 15/19 दिनांक 23.02.19 अधीन धारा 341, 323, 34 भा0द0स0 पुलिस थाना पधर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री दीक्षित अवस्थी सुपुत्र श्री रत्तन लाल निवासी पधर जिला मण्डी की शिकायतक पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 23.02.19 को अंकित, खूब राम, मदन व चिरन्जी ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की । मु0आ0 राजिन्द्र कुमार न0 51 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना पधर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

2        अभियोग संख्या 63/19 दिनांक 23.02.19 अधीन धारा 341,323,34 भा0द0स0 पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री बलबन्त सिंह सुपुत्र श्री कृष्ण चन्द निवासी मलधेर डाकघर रत्ती तहसील बल्ह जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 23.02.19 को तिलक व पवन ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की । स0उ0नि0 लाल चन्द अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बल्ह मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 254 चालान व उल्लंघनकर्ताओं से 43,300/- रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा कोटपा के अन्तर्गत 12 चालान व 1200/-रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा खनन अधिनियम के अन्तर्गत 7 चालान व 10,700/- रुपये जुर्माना बसूल किया है ।