CRIME REPORT ON 13 JULY

 

एन0डी0पी0एस0 अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 211/18 दिनांक 12.07.18 अधीन धारा 20 मादक पदार्थ अधिनियम व अधीन धारा 177, 181, 207 मोटर वाहन अधिनियम पुलिस थाना सदर जिला मण्डी में स0उ0नि0 श्री राम प्रभारी त्वरित प्रतिक्रिया बल जिला मण्डी के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 12.07.18 को जब यह त्वरित प्रतिक्रिया बल के अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम पंचवक्त्र मन्दिर की तरफ मौजूद था तो मोटरसाईकिल न0 एच0पी0-33सी0-3306 की चैकिंग के दौरान रोहित कुमार सुपुत्र श्री महेश कुमार निवासी हाउस न0 228/04 सुहड़ा मोहल्ला मण्डी व उम्र 22 साल के कब्जा से 20 ग्राम चरस बरामद की । स0उ0नि0 श्री राम प्रभारी त्वरित प्रतिक्रिया बल जिला मण्डी मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

धोखाधड़ी के मामले

1         अभियोग संख्या 209/18 दिनांक 12.07.18 अधीन धारा 403, 405, 420, 422, 424, 425, 34 व 120व (बी0) भा0द0स0 पुलिस थाना सदर जिला मण्डी मेंअधीन धारा 153(3) शिकायतकर्ता शाखा प्रबन्धक स्टेट बैक आफ इण्डिया गान्धी चौक मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि मैसर्ज राम हरि मोटर रानी की बाईं मण्डी, गुरसेव सिंह सुपुत्र संतोख सिंह निवासी रानी की बाईं डाकघर गुटकर तहसील सदर जिला मण्डी ने नकली कागजात व दस्तावेजों के आधार पर उपरोक्त बैक से 20,00000/ का ऋण लिया है । मु0आ0 विशाल कंवर न0 63 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सदर मण्डी मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

2       अभियोग संख्या 210/18 दिनांक 12.07.18 अधीन धारा 403, 405, 420, 422, 424, 425,34 व 120(बी0)भा0द0स0 पुलिस थाना सदर जिला मण्डी में अधीन धारा 153(3) शिकायतकर्ता शाखा प्रबन्धक स्टेट बैक आफ इण्डिया गान्धी चौक मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि प्रभात आनन्द निवासी नलसर डाकघर बग्गी तहसील बल्ह जिला मण्डी ने नकली कागजात व दस्तावेजों के आधार पर उपरोक्त बैक से 44,000,00/- का ऋण लिया है । मु0आ0 विशाल कंवर न0 63 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सदर मण्डी मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

मण्डी पुलिस द्वारा आयोजित प्रमुख अभियान क्योंकि जिन्दगी है आपकी

मंडी पुलिस ने दिनांक 02-07-18 से दिनांक 15.07.18 तक नशे के विरुद्व अभियान “क्योंकि जिन्दगी है आपकी” चलाया है । जिसका उदेश्य प्रत्येक युवा के व्यक्तित्व का विकास, नागरिकों को कानून के प्रति सचेत, युवाओ को नशे से दूर रहने व याताय़ात के नियमों के प्रति जाकरुक करना है ।यह कार्यक्रम स्कुली संस्थानों में आयोजित किया जा रहा है जिसमें स्कुल के प्रधानाचार्य इसके   अध्यक्ष व सम्बधित थाना अधिकारी इसका संचालक हैं । छात्र व अध्यापक व बच्चों के अभिभावक इसके सदस्य हैं ।

चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टो में  मोटर वाहन अधिनियम के तहत 223 चालान किये तथा उल्लंघनकर्ताओ से   39,600/- रुपये  जुर्माना बसूल किया , कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत 49 चालान व 4900/- रुपये जुर्माना किया है तथा खनन अधिनियम के अन्तर्गत 1 चालान व 4600/- रुपये जुर्माना बसूल किया है ।

 

 

                                                                                                                          

 

 

 

 

 

CRIME REPORT ON 12 JULY

प्रैस विज्ञप्ति दिनाक 12.07.2018

घरेलू हिंसा का मामलाः-

अभियोग संख्या 43/18 दिनाक 12.07.2018 अधीन धारा 498ए भा0द0सं0 महिला पुलिस थाना मण्डी एक महिला श्रीमति हेमलता पत्नी श्री ललित कुमार निवासी गांव व डा0 छिपणू त0 सदर जिला मण्डी की शिकायत पर दर्ज हुआ है कि शादी के कुछ समय बाद से ही इसका पति इसे मानसिक व शारीरिक तौर पर प्रताड़ित तथा दहेज की मांग करने लगा । उ0नि0 पवन कुमार अन्वेषणाधिकारी महिला पुलिस थाना मण्डी इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे है ।

लोक सेवक के साथ मारपीट व जान से मारने की धमकी का मामलाः

अभियोग संख्या 45/18 दिनाक 11.07.2018 अधीन धारा 353, 332, 506 भा0द0सं0 पुलिस थाना जंजैहली शिकायतकर्ता श्री निवेश ठाकुर ग्राम पंचायत तकनिकी सहायक भाटकीधार व बागाचणोगी, त0 थुनाग जिला मण्डी की शिकायत पर दर्ज हुआ है कि दिनाक 10.07.2018 को समय करीब 01.00 बजे दिन दिनेश कुमार सपुत्र श्री हेम सिह ने इसके साथ मारपीट व इसे जान से मारने की धमकी दी । मु0आ0 तरुण कुमार नं0 923 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना जंजैहली इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे है ।

रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला

अभियोग संख्या 46/18 दिनाक 1.07.2018 अधीन धारा 341, 323 भा0द0सं0 पुलिस थाना जंजैहली शिकायत कर्ता श्री डिम्पल कुमार सपुत्र श्री राम चन्द्र निवासी गांव निहरी डा0 लम्बाथाच, त0 थुनाग जिला मण्डी की शिकायत पर दर्ज हुआ है कि दिनाक 11.07.2018 को समय करीब 08.00 बजे सुबह इसके चाचा इश्वर दास ने इसका रास्ता रोका व इसके साथ मारपीट की । मु0आ0 केसर सिह नं0 905 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना जंजैहली इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे है ।

गृह अतिचार, मारपीट, गाली गलौच व जान से मारने की धमकी का मामलाः-

अभियोग संख्या 208/18 दिनाक 11.07.2018 अधीन धारा 452, 323, 504, 506 भा0द0सं0 पुलिस थाना सदर जिला मण्डी शिकायत कर्ता श्रीमति कृष्णा देवी पत्नी श्री रमेश चन्द निवासी गांव व डा0 कोटली जिला मण्डी की शिकायत पर दर्ज हुआ है कि दिनाक 11.07.2018 को समय करीब 12.30/01.00 बजे दिन इसका बेटा इसके कमरे में आया व इसके साथ मारपीट, गाली गलौच की तथा इसे जान से मारने की धमकी दी । स0उ0नि0 राम गोपाल प्रभारी पुलिस चौकी कोटली इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे है ।

चालानः

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टो में मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 199 चालान उलंघनकर्ताओं के किये तथा 33,300/- रुपये जुर्माना वसूल किया, कोटपा अधिनिमय के तहत 3 चालान व 400/- रुपये जुर्माना वसूल किया ।

 

 

CRIME REPORT ON 11 JULY

 

एन0डी0पी0एस0 अधिनिय़म का मामला

अभियोग संख्या 166/18 दिनांक 11.07.18 अधीन धारा 20, 29 मादक पदार्थ अधिनियम पुलिस थाना सुन्दरनगर में स0उ0नि0 ललित कुमार अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सुन्दरनगर के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 11.07.18 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ नाकाबन्दी पर मौजुद था तो मण्डी की तरफ से आ रही पंजाब रोडवेज बस न0 पी0बी012 क्यु0-9959 की चैकिंग करने पर तरुण सुपुत्र श्री योगिन्द्र कुमार डी0सी0 301 बार्ड न0 21 अनुपम स्कूल कृष्णा कलौनी हाईडल पावल (हरियाणा) उम्र 25 साल व बाबु सुपुत्र श्री विजेन्द्र सिंह निवासी हाउस न0 778 पलोचा मोहल्ला जाड़-सेठी बल्लभगढ़ फरीदाबाद ( हरियाणा)उम्र 26 साल के कब्जा से 4 किलो 2 ग्राम चरस बरामद की । स0उ0नि0 ललित कुमार अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सुन्दरनगर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

रास्ता रोककर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी का मामला

अभियोग संख्या 183/18 दिनांक 10.07.18 अधीन धारा 341, 323, 506, 34भा0द0स0 पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री भीम सिंह सुपुत्र श्री दुर्गा दत्त निवासी थीना-गलु तहसील बल्ह जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 10.07.18 को मनोहर लाल व पाल सिंह ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की व जान से मारने की धमकी दी । मु0आ0 संजीव कुमार न0 58 अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी रिवालसर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

धोखाधडी का मामला

अभियोग संख्या 165/18 दिनांक 10.07.18 अधीन धारा 465. 468, 471, 420, 423 भा0द0स0 पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री हालिम अंसारी निवासी डीनक डाकघर कनैड़ तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि अकबर अली,रहमत अली और मौजिद अली सभी सुपुत्र श्री पीर बख्श व मोहम्मद मुस्ताकीन सुपुत्र श्री रहमत अली निवासी डीनक डाकघर कनैड तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी उपरोक्त सभी ने सरकारी भुमि का अवैध रुप से दस्तावेज तैयार करके अतिक्रमण कर लिया है जो कि आयुर्वेदिक डिस्पैंसरी के लिये प्रस्तावित है । उ0नि0 प्रकाश चन्द अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सुन्दरनगर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

सड़क-दुर्घटना का मामला

अभियोग संख्या 65/18 दिनांक 11.07.18 अधीन धारा 279, 337 भा0द0स0 पुलिस थाना गोहर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री धर्म चन्द सुपुत्र स्री जेठु राम निवासी टाण्डी डाकघर सरोआ तहसील चच्योट जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 10.07.18 को जब यह अपनी पत्नी पिंकी के साथ कार न0 एच0पी0-01एम0-2547 मे सवार होकर सरोआ जा रहा था। तो गांव खनेरी के नजदीक कार के ड्राईवर नेत्र सिंह ने कार पर से अपना नियन्त्रण खो दिया और कार सड़क से 250 मीटर नीचे चली गई जिस कारण कार में सवार तीनो व्यक्तियों को चोटें आई हैं । मु0आ0 श्याम लाल न0 891 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना गोहर मामले का अन्वेषण कर रहें हैं ।

 

चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टो में  मोटर वाहन अधिनियम के तहत 209 चालान किये तथा उल्लंघनकर्ताओ से   27,900/- रुपये  जुर्माना बसूल किया, कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत 4 चालान व 400/- रुपये जुर्माना किया है ।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

CRIME REPORT ON 10 JULY

 

आबकारी अधिनियम के मामला:-

अभियोग संख्या 127/18 दिनाँक 09.07.2018 अधीन धारा 39 हि.प्र. आबकारी अधिनियम पुलिस थाना सुन्दरनगर में प्रभारी पुलिस चौकी बस्सी कुलमेश के रुक्का पर पंजीकृत थाना जोगिन्दरनगर हुआ कि जब यह दिनांक 09.07.2018 को समय करीब 6:30 बजे शाम मुकाम बस्सी में ब्राये गस्त अन्य पुलिक कर्मचारियों के साथ मौजूद था तो एक गुप्त सुचना पर बबली देवी पत्नी श्री विरेन्द्र निवासी गाँव नेर डाकघर मझारणु तहसील जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी की दुकान से 12 बोतलें वीयर, 01 बोतल अंग्रेजी शराब, 04 बोतलें देशी शराब अवैध रुप से वरामद की । प्रभारी पुलिस चौकी बस्सी कुलमेश इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं ।

महिला के प्रति अत्याचार

अभियोग संख्या 180/18 दिनाँक 09.07.2018 अधीन धारा 498 (ए) ,323 भा.दं.सं. थाना बल्ह में शिकायतकर्ता नेहा शर्मा पत्नी श्री डिम्पल शर्मा निवासी बठान रखेहड, डाकघर गम्भर खड्ड तहसील बल्ह जिला मण्डी हि. प्र. की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनाँक 08.07.2018 समय करीब 6 :30 बजे शाम शिकायतकर्ता के से ससुर ने उसके साथ मारपीट की । प्रभारी पुलिस चौकी रिवालसर मुंसी राम इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं ।

मारपीट व आपराधिक धमकी का मामला

  1. अभियोग संख्या 205/18 दिनाँक 09.07.2018 अधीन धारा 341,323 भा.दं.सं. थाना सदर में शिकायतकर्ता शाली राम निवासी गाँव सदोह, डाकघर टिक्कर तहसील सरकाघाट जिला मण्डी हि. प्र की शिकायत पर पजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 09.07.2018 समय करीब 7 बजे प्रात: जब यह सब्जी मण्डी काँगणी में फल खरीद रहा था तो प्रकाश फल बिक्रता चौहटा ने शिकायतकर्ता के साथ के साथ मारपीट की । मु.आ. रोहित ठाकुर अन्वेषण अधिकारी थाना सदर इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं ।
  2. अभियोग संख्या 117/18 दिनाँक 10.07.2018 अधीन धारा 341,323,504,506,427,34 भा.दं.सं. थाना करसोग में शिकायतकर्ता काँसी राम सपुत्र श्री बेसर राम निवासी कलेहणी, डाकघर व तहसील करसोग जिला मण्डी हि.प्र की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनाँक 09.07.2018 जब उसका पुत्र मुनी लाल कलेहणी से वापिस घर आ रहा था तो अमर चंद व उतम चन्द मे शिकायतकर्ता के बेटे का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की । मु.आ. गुलाब सिंह अन्वेषण अधिकारी थाना करसोग इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं ।

धोखाधडी का मामला

          अभियोग संख्या 181/18 दिनाँक 10.07.2018 अधीन धारा 420,467,468,471,120 (बी ) भा.दं.सं.           थाना बल्ह में शिकायतकर्ता हेमा देवी निवासी गाँव बाग, डाकघर बाल्ट, तहसील बल्ह जिला मण्डी की        शिकायत पर पंजीकृत था हुआ कि पार्वती देवी पत्नी श्री जानकु राम निवासी गाँव बाग, डाकघर बाल्ट, तहसील बल्ह ने अपनी आयु रिकार्ड में कम लिखवाई है जबकि उसकी आयु 63 बर्ष हो गई परन्तु पार्वती देवी        अभी तक नौकरी से सेवानिवृत नहीं हुई है । स.उ.नि. कृष्ण कुमार अन्वेषण अधिकारी थाना बल्ह इस             अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

मासिक संयुक्त सलाहकार समिति –एवं अपराध समीक्षा बैठक:-

 

आज जिला पुलिस मंडी की मासिक संयुक्त सलाहकार समिति-एवं अपराध समीक्षा बैठक उपायुक्त सम्मेलन कक्ष (DC Mandi Conference Hall) में श्री गुरदेव चन्द शर्मा पुलिस अधीक्षक मण्डी की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें मंडी पुलिस के राजपत्रित अधिकारी श्री हितेश लखनपाल उप.पुलिस अधीक्षक, (मुख्यालय), श्री मदन काँत शर्मा एस0डी0पी0ओ0 पधर,  श्री तरण जीत सिंह एस0डी0पी0ओ0 सुन्दरनगर, श्री चन्द्रपाल एस0डी0पी0ओ0 सरकाघाट, श्री अरुण कुमार मोदी एस0डी0पी0ओ0 करसोग  तथा सभी थाना प्रबन्धक अधिकारी, मुख्यालिपिक, लेखाकार, सभी पुलिस चौकियों के प्रभारी  सहित मण्डी पुलिस के लगभग 60 पुलिस कर्मचारियों ने भाग लिया ।

 

बैठक के आरम्भ में  पुलिस अधीक्षक मण्डी ने पुलिस कर्मचारियों के कल्याण सम्बन्धित मुद्दों को सुना व उनका निवारण प्राथमिकता के आधार पर किया । पुलिस अधीक्षक मण्डी ने इस जिला के सभी थाना प्रबन्धक अधिकारियों और चौकी प्रभारियों को कड़े दिशा निर्देश दिये कि अपने-अपने क्षेत्राधिकार में कानून व्यवस्था को बनाना सुनिश्चित करें।  पुलिस अधीक्षक मण्डी ने सभी पर्यावेक्षक अधिकारियों व थाना प्रभारीयों को मादक पदार्थ विक्रेताओं व मादक पदार्थ उपलब्ध करने वालों के खिलाफ कडी कार्यवाही करने के आदेश दिये ताकि  युवा पीढ़ी को नशीले व मादक पदार्थों के कुप्रभावों से बचाया जा सके व लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरा जा सके । पुलिस अधीक्षक मण्डी ने सभी थाना प्रबंधक अधिकारियों व पुलिस चौकी प्रभारियों को निर्देश दिये कि जन शिकायतों का निवारण प्राथमिकता के आधार पर व समय पर करें । आपराधिक मामलों में अन्वेषण के दौरान वैज्ञानिक तरीकों का भी ज्यादा से ज्यादा उपयोग करने की हिदायत दी ताकि घटनास्थल से ज्यादा से ज्यादा साक्ष्य एकत्रित किये जा सके जिससे अपराधियों को पकड़ने व सजा दिलाने में सहायता मिल सके । बैठक के दौरान सभी लंबित मामलों पर विस्तृत रुप से चर्चा की तथा सभी थाना प्रबन्धक अधिकारियों व पुलिस चौकी प्रभारियों को दिशा निर्देश दिये कि सभी लम्बित मामलों का अन्वेषण प्राथमिकता के आधार करें व शीघ्र अति शीघ्र मामलों का चालान तैयार करके सम्बधित न्यायलयों में पेश करें । अधोहस्ताक्षरी ने उक्त अपराध समीक्षा बैठक के दौरान जिला में शांति व कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिये हमेशा सतर्क व मुस्तैद रहने के बारे हिदायत की । अधोहस्ताक्षरी ने सभी थाना चौकी प्रभारियों को आदेश दिये की बाहरी राज्यों से आए मजदूरों का पंजीकरण करना सुनिश्चित करें ।

 

चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टो में  मोटर वाहन अधिनियम के तहत 165 चालान किये तथा   उल्लंघनकर्ताओ से    18,400/- रुपये  जुर्माना बसूल किया , कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत 1 चालान व   100/- रुपये जुर्माना, खनन अधिनियम के अन्तर्गत 1 चालान व 4500 /- रुपये जुर्माना बसूल किया     है

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

PRESS NOTE ON 09 JULY

 

आबकारी अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 79/18 दिनांक 08.07.18 अधीन धारा 39 हि0प्र आबकारी अधिनियम पुलिस थाना पधर जिला मण्डी में स0उ0नि0 चैन सिंह अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना पधर के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम में मौजुद था तो बलदेव सुपुत्र श्री हेम सिंह निवासी तरयाम्बली डाकघर टाण्डु तहसील सदर जिला मण्डी के कब्जा से 12 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की । स0उ0नि0 चैन सिंह अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना पधर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

जीबन को खतरे में डालने का मामला

अभियोग संख्या 162/18 दिनांक 08.07.18 अधीन धारा 336, 429 भा0द0स0 व अधीन धारा 51 वन्य़ जीवन संरक्षण अधिनियम पुलिस थाना सरकाघाट जिला मण्डी मे शिकायतकर्ता श्री प्रकाश चन्द सुपुत्र श्री हिम्मत राम निवासी जम्मणी तहसील सरकाघाट जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि नेक राम व बाम देव सुपुत्र श्री गनु राम निवासी चन्दैश तहसील सरकाघाट ने मक्के के खेत में बिजली की सप्लाई दी तथा बिजली लगने से एक कुत्ता व एक तेंदुये की मृत्यु हो गई । उ0नि0 पृथी सिंह अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सरकाघाट मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

लोक सेवक को कर्तव्य निर्वहन के समय आपराधिक बल प्रयोग का मामला

अभियोग संख्या 163/18 दिनांक 09.07.18अधीन धारा 353, 307, 309, 504, 506, 427, 186, 189 भा0द0स0 पुलिस थाना सरकाघाट जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री कमलेश कुमारी पत्नी श्री दलीप सिंह निवासी खेरी बडौन डाकघर जहमत तहसील बल्द्वाडा जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 08.06.18 को उसका बेटा गुलशन सिंह नशे हालत मे आया और शिकायतकर्ता के साथ मारपीट शुरु कर दी । जब मौका पर पुलिस आई तो शिकायतकर्ता के बेटे ने पुलिस के साथ गाली गलौच किया और कुल्हाडी लेकर मारने की कोशिश की मुताबिक शिकायतकर्ता, उसका बेटा दिमागी तौर पर परेशान है जिस कारण वह एसा कार्य कर रहा है । स0उ0नि0 ठाकुर दास अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी हटली मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टो में मोटर वाहन अधिनियम के तहत 164 चालान किये तथा उल्लंघनकर्ताओ से 26,000/- रुपये जुर्माना बसूल किया, कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत 2 चालान व 200/- रुपये जुर्माना बसूल किया है ।

 

 

 

 

CRIME REPORT ON 08 JULY

प्रैस विज्ञप्ति दिनांक 08.07.18

रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला

अभियोग संख्या177/18 दिनांक 07.07.18 अधीन धारा 341, 323, 504भा0द0स0 पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री गगन कुमार सुपुत्र श्री पालू निवासी कुम्मी तहसील बल्ह जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 07.07.18 को समय करीब 9 बजे रात सन्नी ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की । मु0आ0 जमालदीन न0.4 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बल्ह मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 सड़क-दुर्घटना के मामले

1         अभियोग संख्या 176/18 दिनांक 07.07.18 अधीन धारा 279, 337 भा0द0स0 पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री मोहित शर्मा सुपुत्र श्री रामेश कुमार निवासी नागचला तहसील बल्ह जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 07.07.18 को एक मोटरसाईकिल न0 एच0पी0 82-1172 नेरचौक की तरफ से तेज रफ्तारी से आया और जीप के साथ टकरा गया जिस कारण मोटरसाईकिल सवार   सहित एक अन्य व्यक्ति को चोटें आईं हैं । स0उ0नि0 कृष्ण कुमार अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बल्ह मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

2          अभियोग संख्या 178/18 दिनांक 08.07.18 अधीन धारा 279 भा0द0स0 पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री पंचम ठाकुर सुपुत्र श्री रणजीत सिंह निवासी राजगढ जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 07.07.18 जब शिकायतकर्ता अपनी कार से माता व चाचा जी के साथ मण्डी की तरफ से आ रहा था तो डडौर के पास एक कार न0 एच0पी0 40सी0-0234 तेज रफ्तारी से सुन्दरनगर की तरफ से आई और शिकायतकर्ता की कार को टक्कर मार दी । मु0आ0 जमालदीन न0 4 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बल्ह मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टो में मोटर वाहन अधिनियम के तहत 155 चालान किये तथा उल्लंघनकर्ताओ से 26,600/- रुपये जुर्माना बसूल किया , कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत 6 चालान व 600/- रुपये जुर्माना बसूल किया है  तथा  खनन अधिनियम के अन्तर्गत 1 चालान व 4500 /- जुर्माना बसूल किया हैं ।

 

 

 

 

 

 

CRIME REPORT ON 07 JULY

 

 

एन0डी0पी0एस0 अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 163/18 दिनांक 07.07.18 अधीन धारा 20 मादक पदार्थ अधिनियम पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला मण्डी में उ0नि0 राकेश चन्द अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सुन्दरनगर के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 07.07.18 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ नाकाबन्दी पर मौजूद था तो प्राईवेट वस की चैकिंग के दौरान बुधि सिंह सुपुत्र श्री फतह राम निवासी कनून-दियोरी डाकघर कनून तहसील संयाज जिला कुल्लू के कब्जा से 791 ग्रांम चरस बरामद की । उ0नि0 प्रकाश चन्द अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सुन्दरनगर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

आबकारी अधिनियम के मामले

1          अभियोग संख्या 77/18 दिनांक 06.07.18 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना पधर जिला मण्डी में स0उ0नि0 चैन सिंह अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना पधर के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम ग्वाली में मौजूद था तो रमेश कुमार सुपुत्र श्री बालक राम निवासी ग्वाली तहसील पधर जिला मण्डी के कब्जा से 8 बोतल देसी शराब बरामद की । स0उ0नि0 चैन सिंह अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना पधर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

2          अभियोग संख्या 85/18 दिनांक 07.07.18 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना धर्मपुर में स0उ0नि0 बलजीत सिंह प्रभारी पुलिस चौकी सन्धोल के रक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 06.07.18 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ नाकाबन्दी पर मुकाम हारशीपत्तन में मौजूद था तो उन्होने एक बैग से 07 बोतल देसी शराब बरामद की ।स0उ0नि0 बलजीत सिंह प्रभारी पुलिस चौकी सन्धोल मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

लोकसेवक से मारपीट करने का मामला

अभियोग संख्या 76/18 दिनांक 06.07.18 अधीन धारा 353, 332, 506, 34 भा0द0स0 पुलिस थाना पधर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री जसबन्त सिंह सुपुत्र श्री केशव राम निवासी जनाहन डाकघर कुफरी तहसील पधर जिला मण्डी बर्तमान मे ड्राईवर एच0आर0टी0सी0 बस न0 ( एच0पी0 65-4755) की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुई कि दिनांक 06.07.18 को जब उपरोक्त बस के साथ डियुटी पर था तो कुन्नू के पास टिप्पर ड्राईवर सेवक व गगन ने शिकायतकर्ता के साथ मारपीट व गाली-गलौच करना शुरु कर दिया जिस कारण शिकायतकर्ता को चोटें आई हैं । मु0आ0 रवि कान्त अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना पधर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

सड़क-दुर्घटना का मामला

अभियोग संख्या 203/18 दिनांक 07.07.18 अधीन धारा 279, 337भा0द0स0 पुलिस थाना सदर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्रीमति गीता देवी पत्नी श्री बिट्टु राम शर्मा निवासी नागधार डाकघर देवरी तहसील सदर जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 07.07.18 को जब यह अपनी सास व ननद के साथ थ्री-ब्हीलर से जा रहे थे तो हतौण के पास ड्राईवर विनोद कुमार ने उपरोक्त थ्री-ब्हीलर पर से नियन्त्रण खो दिया जिस कारण शिकायतकर्ता की सास न ननद को चोटे आई हैं । मु0आ0 निर्मल सिंह न0 45 अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी पण्डोह मामले का अन्वेषण कर रहे है

 

 

 

रास्ता रोकर मारपीट करने के मामले

1   अभियोग संख्या 174/18 दिनांक 07.07.18 अधीन धारा 341, 323, 34 भा0द0स0 पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री मुनीष कुमार सुपुत्र श्री करण सिंह निवासी भडयाल डाकघर टिक्कर जिला मण्डी की शिकायत पर पजीकृत थाना हुआ कि शिकायतकर्ता के चाचा ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की । मु0आ0 राजेश कुमार न0 64 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बल्ह मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

2       अभियोग संख्या 175/18 दिनांक 07.07.18 अधीन धारा 341, 323, 34 भा0द0स0 पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री भीखम राम सुपुत्र श्री भड़याल डाकघर टिक्कर जिला मण्डी की शिकायत पर पजीकृत थाना हुआ कि मुनीष कुमार ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की । स0उ0नि0 राजकुमार अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बल्ह मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टो में  मोटर वाहन अधिनियम के तहत 123  चालान किये तथा उल्लंघनकर्ताओ से  23,300/- रुपये  जुर्माना बसूल किया , कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत 3 चालान व 300/- रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा खनन  अधिनियम के अन्तर्गत 7 चालान किये गये व 22,200/- रुपये जुर्माना बसुल किया है ।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

CRIME REPORT ON 06 JULY

 

एन0डी0पी0एस0अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 202/18 दिनांक 05.07.18 अधीन धारा 20 मादक पदार्थ अधिनियम पुलिस थाना सदर जिला मण्डी में मु0आ0 टेक चन्द न0-3 अन्वेषणाधिकारी विशेष अन्वेषण इकाई मण्डी के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 05.07.18 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ नाकाबन्दी मुकाम सुक्कीबाईं एन0एच0-21 पर मौजूद था तो प्रकाश चन्द सुपुत्र श्री महेन्द्र कुमार निवासी सराची डाकघर कलहनी तहसील थुनाग जिला मण्डी के कब्जा से 434 ग्राम चरस बरामद की । मु0आ0 टेक चन्द न0-3 अन्वेषणाधिकारी विशेष अन्वेषण इकाई मण्डी मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

आबकारी अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 64/18 दिनांक 06.07.18 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना गोहर जिला मण्डी में उ0नि0 मनोज कुमार प्रभारी पुलिस थाना गोहर के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 05.07.18 समय करीब 5 बजे शाम जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम नजदीक सनपालू में मौजूद था तो दूनी चंद सुपुत्र श्री डागू राम निवासी गाँव शाला तहसील चच्योट जिला मण्डी ( हि.प्र.) के कब्जे से 5 बोतलें देशी शराब व 2 बोतलें अंग्रेजी शराब बरामद की । उ.नि.मनोज कुमार प्रभारी थाना गोहर इस अभियोग का अन्वेषण का अन्वेषण कर रहे हैं ।

धोखाधड़ी का मामला

अभियोग संख्या 115/18 दिनांक 05.07.18 अधीन धारा 420 भा0द0स0 पुलिस थाना करसोग जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री तोया राम सुपुत्र श्री रामेश्वरम राम निवासी चुराग तहसील करसोग जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 05.07.18 को शिकायतकर्ता ने एक अजनवी व्यक्ति की फोन-काल पर अपना पी0एन0बी0 बैक खाते के बारे में जानकारी दी जिस कारण नामालुम व्यक्ति ने शिकायतकर्ता के बैंक खाते से 9999/- रुपये निकाल लिय़े । मु0आ0 बृज लाल न0 893 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना करसोग मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

गृह-अतिचार मारपीट करने व जान से मारने की धमकी के मामले

1          अभियोग संख्या 160/18 दिनांक 05.07.18 अधीन धारा 451, 323, 506, 34 भा0द0स0 पुलिस थाना सरकाघाट जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री संजय कुमार सुपुत्र श्री रुप लाल निवासी सैण सुरजपुर बाडी जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 20.06.18 को राजेश कुमार व बिट्टु दोनो सुपुत्र श्री रतन चन्द निवासी सैण सुरजपुर बाडी तहसील सरकाघाट जिला मण्डी   ने शिकायतकर्ता के घर के आंगन ने घुस कर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी उ0नि0 पृथी सिंह अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सरकाघाट मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

2          अभियोग संख्या 116/18 दिनांक 06.07.18 अधीन धारा 452, 504, 506, 34 भा0द0स0 पुलिस थाना करसोग जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री ज्ञान सिंह सुपुत्र श्री कीरत राम निवासी भनेरा तहसील करसोग जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 05.07.18 समय करीब 8.30 बजे शाम को दो नामालुम व्यक्तियों ने शिकायतकर्ता की शराब की दुकान में प्रवेश किया व उसे जान से मारने की धमकी दी । उ0नि0 मोहर सिंह प्रभारी पुलिस थाना करसोग मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

सड़क- दुर्घटना का मामला

अभियोग संख्या 107/18 दिनांक 05.07.18 अधीन धारा 279, 337 भा0द0स0 व अधीन धारा 187 मोटर वाहन अधिनियम पुलिस थाना बी0एस0एल कलौनी सुन्दरनगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री मुनीष कुमार सुपुत्र श्री परमानन्द निवासी सुसान डाकघऱ चाम्बी तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि जब यह अपने दोस्त केहर सिंह के साथ उसकी मोटर साईकिल न0 एच0पी0 31बी0-8446 पर सवार होकर धनोटु से चाम्बी की तरफ जा रहा था तो एक कार न0 एच0 पी0 32-2772 तेज रफ्तारी से आई और उपरोक्त मोटरसाईकिल को टक्कर मार दी । मु0आ0 दिनेश कुमार न0 914 पुलिस थाना बी0एस0एल0 कलौनी सुन्दरनगर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टो में  मोटर वाहन अधिनियम के तहत 207  चालान किये तथा उल्लंघनकर्ताओ से    58,500/- रुपये जुर्माना बसूल किया, कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत  7 चालान व 700/- रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा खनन  अधिनियम के अन्तर्गत 2 चालान किये गये व 15000/- रुपये जुर्माना बसुल किया है ।

 

 

 

 

 

CRIME REPORT ON 05 JULY

 

एन0डी0पी0एस0 अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 162/18 दिनांक 05.07.18 अधीन धारा 20 मादक पदार्थ अधिनियम पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला मण्डी मे मु0आ0 संजीव कुमार न0 879 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सुन्दरनगर के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 05.07.18 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ नाकाबन्दी पर मुकाम पुंग में मौजूद था तो मण्डी की तरफ से आ रही एच0आर0टी0सी0 बस न0 एच0पी0 37सी0-4807 की चैकिंग के दौरान जगत बहादुर शाही सुपुत्र श्री सर्वदयाल शाही निवासी पाखा तहसील पिल्ली जिला कालीकोट (नेपाल )उम्र 37 साल के कब्जा से 1किलो 11ग्राम चरस बरामद की । मु0आ0 संजीव कुमार न0 879 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सुन्दरनगर मामले का अन्वेषण कर रहे है।

सड़क-दुर्घटना का मामला

अभियोग संख्या 114/18 दिनांक 05.07.18 अधीन धारा 279, 337 भा0द0स0 पुलिस थाना करसोग जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री श्याम लाल सुपुत्र श्री पदम देव निवासी नरेश डाकघर चौडीधार तहसील करसोग दजिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 05.07.18 को जब यह बयानाला के पास मौजुद था तो एक ट्रैकटर जिसे ड्राईवर जगदीश कुमार सुपुत्र श्री बारंगी राम चला रहा था, तेज रफ्तारी से आया और सड़क से नीचे चला गया जिस कारण ड्राईवर सहित एक अन्य व्यक्ति रुप सिंह जो कि ट्रैक्टर पर सवार था, चोटे आई हैं ।   मु0आ0 यदोपति न0 919 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना करसोग मामले का अन्वेषण कर रहे हैं

रास्ता रोककर मारपीट करने व जान से मारने की मामला

1        अभियोग संख्या 124/18 दिनांक 04.07.18 अधीन धारा 341, 323, 504, 506, 34 भा0द0स0 पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री संजीव खाना सुपुत्र श्री रोशन खान निवासी कुम्हारनु डाकघर काबर तहसील लड़भडोल जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 03.07.18 को राकेश कुमार व जोगी राम ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी ।

2          अभियोग संख्या 125/18 दिनांक 04.07.18 अधीन धारा 341, 323, 504, 506, 34 भा0द0स0 पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्रीमति मंजू देवी पत्नी श्री भीमसेन निवासी बल्हाड़ा डाकघर बल्ह कावर तहसील लडभरोल जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 04.07.18 को रंजीत सिंह और उसकी पत्नी ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी । मु0आ0 अनिल कुमार अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी लड़भडोल मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टो में मोटर वाहन अधिनियम के तहत 187 चालान किये तथा उल्लंघनकर्ताओ से 23,600/- रुपये जुर्माना बसूल किया , कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत 8 चालान व 800/- रुपये जुर्माना बसूल किया है ।

 

 

 

 

 

 

 

Crime Report on 04 July

आबकारी अधिनियम के मामले:-

  1. अभियोग संख्या 160/18 दिनाँक 04.07.2018 अधीन धारा 39 हि.प्र. आबकारी अधिनियम पुलिस थाना सुन्दरनगर में प्रभारी थाना गुरवचन सिंह के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि जब यह दिनांक 04.07.2018 को समय करीब 3:30 बजे प्रात: मुकाम पुँघ में ब्राये नाकाबन्दी अन्य पुलिक कर्मचारियों के साथ मौजूद था तो एक जीप नं. एच.पी.69-4246 जो बिलासपुर की तरफ से आ रही थी से दौराने तलाशी गाडी के चालक राकी कुमार सपुत्र श्री हरनाम सिंह निवासी कंदरौर, तहसील सदर जिला बिलासपुर हि.प्र. के कव्जा से 1284 अवैध बोतलें देशी शराब बरामद की । प्रभारी थाना सुन्दरनगर गुरवचन सिंह इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं ।
  2. अभियोग संख्या 159/18 दिनाँक 03.07.2018 अधीन धारा 39 हि.प्र. आबकारी अधिनियम पुलिस थाना सुन्दरनगर में मु.आ. संजीव कुमार अन्वेषणाधिकारी के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि जब यह दिनांक 03.07.2018 समय करीब 6 बजे शाम मुकाम लुशाहनी में ब्राये गस्त अन्य पुलिक कर्मचारियों के साथ मौजूद था तो सड़क के किनारे 9000 मी.ली. अवैध देशी शराब बरामद की । मु.आ. संजीव कुमार अन्वेषणाधिकारी थाना सुन्दरनगर इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं ।
  3. अभियोग संख्या 159/18 दिनाँक 03.07.2018 अधीन धारा 39 हि.प्र. आबकारी अधिनियम पुलिस थाना सरकाघाट में स.उ.नि. राज कुमार अन्वेषणाधिकारी थाना सरकाघाट के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि जब यह दिनांक 03.07.2018 मुकाम पपलोग रोड सरकाघाट बाजार में ब्राये गस्त अन्य पुलिक कर्मचारियों के साथ मौजूद था तो एक नाबालिग लडके से 12 अवैध देशी शराब की बोतलें बरामद की । स.उ.नि. राज कुमार अन्वेषणाधिकारी थाना सरकाघाट इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं ।

लोक सेवक का आदेश न मानकर गैर-हाजिर रहना का मामला

अभियोग संख्या 76/18 दिनाँक 03.07.2018 अधीन धारा 174  (ए) भा.दं.सं पुलिस थाना औट में स.उ.नि.      ओम प्रकाश  प्रभारी पी.ओ.सैल मण्डी के रुक्का पर पंजीकृत थाना औट हुआ कि दिनाँक 30.06.2018 यह     अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ उद्घोषित अपऱाधियों की तलाश के लिए पंजाब की तरफ गये हुए थे तो          दिनाँक 03.07.2018 जब यह लुधियाणा में मौजूद थे तो एक गुप्त सूचना पर जसविन्द्र सिंह सपुत्र श्री        बालकार सिंह निवासी मकान नं. 186 गली नं.3 बाबा नामदेव कलौनी, न्यू सुभाष नगर लुधियाणा पंजाब    जिसे कि माननीय अदालत सी.जे.एम मण्डी द्वारा दिनाँक 16.10.2017 को अभियोग संख्या 42/12 दिनाँक             12.04.2018 अधीन धारा 279,337,338 भा.दं.सं व अधीन धारा 187 मोटर वाहन अधिनियम पुलिस           थाना औट के अन्तर्गत उद्घोषित अपराधी करार किया गया था को  गिरफ्तार किया गया ।  माननीय अदालत            द्वारा जारी आदेशों को न मानने के सन्दर्भ में उपरोक्त अभियोग पंजीकृत किया गया है ।  मु.आ. हुमेन्द्र सिंह         अन्वेषणाधिकारी थाना औट इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं ।

सरकारी कर्मचारी के साथ  डियूटि के दौरान मारपीट करने का मामला

अभियोग संख्या 173/18 दिनांक 03.07.18 अधीन धारा 341,353,332,504,34 भा0द0स0 पुलिस             थाना बल्ह जिला मण्डी में  शिकायतकर्ता श्री हेम सिंह सपुत्र श्री बसंत सिंह निवासी गाँव छपरोल, डाकघर             कुम्मी, तहसील बल्ह जिला मण्डी हि. प्र.  हाल चालक हिमाचल पथ परिवहन निगम  सुन्दरनगर डिपो की            शिकायत पर पंजीकृत थाना बल्ह हुआ कि जब शिकायतकर्ता सुन्दरनगर से मण्डी रुट पर आ रहा था तो      मुकाम चितरा घराट नजदीक राजगढ में समय करीब 6:20 बजे शाम शानू सपुत्र श्री खेम सिंह, नितेश, अरुण और एक अन्य व्यक्ति सडक के बीच में खडे हो गये व शिकायतकर्ता के साथ मारपीट की । स0उ0नि0 राज      कुमार प्रभारी पुलिस चौकी गागल इस मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टो में  मोटर वाहन अधिनियम के तहत 138 चालान किये तथा   उल्लंघनकर्ताओ से    16,000/- रुपये  जुर्माना बसूल किया , कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत 8 चालान व   800/- रुपये जुर्माना बसूल किया है