CRIME REPORT ON 19 JAN.

 

एन0डी0पी0एस0 अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 06/19 दिनांक 19.01.19 अधीन धारा 21,29 मादक पदार्थ अधिनियम पुलिस थाना बी0एस0एल0 कलौनी सुन्दरनगर जिला मण्डी में मु0आ0 टेकचन्द न0 03 अन्वेषणाधिकारी विशेष अन्वेषण इकाई मण्डी के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 19.01.19 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ नाकाबन्दी पर मुकाम धनोटू एन0एच0 -21 पर मौजूद था तो बोल्वो बस न0 (एच0आर0-38-बाई0-8242) की तलाशी करने पर अरुण ठाकुर सुपुत्र श्री घनश्याम निवासी खयूरी डाकघर राजगढ़ तहसील बल्ह जिला मण्डी उम्र 21 साल व प्रयाग गुप्ता सुपुत्र श्री रुप लाल गुप्ता निवासी बग्गी तहसील बल्ह जिला मण्डी उम्र 24 साल के कब्जा से 59.48 ग्राम हैरोइन बरामद की । मु0आ0 संजीव कुमार न0 69 अन्वेषणाधिकारी बी0एस0एल0 कलौनी सुन्दरनगर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

आबकारी अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 16/19 दिनांक 18.01.19 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में उ0नि0 हेम राज अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बल्ह के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम पायरी में मौजूद था तो कांशी राम सुपुत्र श्री कनौरा राम निवासी बैहल जिला मण्डी हि0प्र0 के कब्जा से 4500 मि0ली0 अबैध शराब बरामद की ।उ0नि0 हेम राज अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बल्ह मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

रास्ता रोककर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी का मामला

अभियोगसंख्या 17/19 दिनांक 18.01.19 अधीन धारा 341, 323, 147, 504,506भा0द0स0 पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी शिकायतकर्ता श्रीमति तारा देवी पत्नी श्री सोहन लाल निवासी धार डाकघर रिवालसर जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 18.01.19 को देवी सिंह, बन्ती, सुख राम, पार्वती देवी गीता देवी, सत्या देवी, गंगा राम, मीना व सरला ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी । मु0आ0 राम सिंह अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बल्ह मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

गृह-अतिचार व मारपीट का मामला

अभियोग संख्या 18/1 दिनांक 18.01.19 अधीन धारा 452, 323 भा0द0स0 पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में शिकायतकर्ता कुमारी कुन्ता देवी सुपुत्री श्री गुज्जा राम निवासी जलेह डाकघर लोहारा तहसील बल्ह जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 16.01.19 को कौशल्या देवी पत्नी श्री कन्हैया राम निवासी जलेह डाकघर लोहारा तहसील बल्ह जिला मण्डी हि0प्र0 ने शिकायतकर्ता के घर में प्रवेश करके उसके साथ मारपीट की। महिला उ0नि0 (प्रो0) सिंम्पल चौहान अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बल्ह मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

सडक-दुर्घटना का मामला

अभियोग संख्या 19/19 दिनांक19.01.19 अधीन धारा 279, 337, 304(ए0) भा0द0स0 पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री जितेन्द्र कुमार सुपुत्र श्री कृष्ण यादव निवासी मधुकर चाक तहसील विहारीगंज जिला मध्येपुरा( विहार) बर्तमान मे बतौर किरायेदार नागचला की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि मोटरसाईकिल न0 (एच0पी082-2421) ने शिकायतकर्ता के एक श्रमिक विद्या नन्द शाह को टक्कर मार दी जिस कारण उसकी मौका पर ही मृत्यु हो गई । उ0नि0 नोख राम अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बल्ह मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

लोकमार्ग में वाधा डालने का मामला

अभियोग संख्या न0 18/19 दिनांक 19-01-19 अधीन धारा 283 भा0द0सं0 पुलिस थाना सदर जिला मण्डी में मु0 आ0 निर्मल सिंह न0 45 अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी पण्डोह के रूक्का पर पंजीकृत थाना किया गया कि जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मौजूद था तो पाया कि तुलसी राम पुत्र स्व0श्री खीमा राम निवासी गांव बटोली डा0 नाण्डी तहसील चच्योट जिला मण्डी(हि0प्र0) ने सड़क पर रेहडी लगा रखी थी जिस कारण पैदल आने-जाने वालों व यातायात में वाधा उत्पन्न हो रही है । मु0 आ0 निर्मल सिंह न 45 अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी पण्होड़ मामले का अन्वेषण कर रहे है।

चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 185 चालान व उल्लंघनकर्ताओं से 30,600/-रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत 4 चालान व 400/-रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा खनन अधिनियम के अन्तर्गत 2 चालान व 12,200/-रुपये जुर्माना बसूल किया है ।

 

                                                                                        

 

Crime Report on 18 Jan

एन0डी0पी0एस0अधिनियम का मामला

अभियोग  संख्या 11/19 दिनांक 17.01.19 अधीन धारा 20 मादक पदार्थ अधिनियम व 187 मोटर वाहन अधिनियम  पुलिस थाना  जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी में  मु0आ0 विजेन्द्र ठाकुर न0 867 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 17.01.19 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ नाकाबन्दी पर मुकाम बान्दी नजद गलू में मौजूद था तो  मोटरसाईकिल न0 (एच0पी083-5643) की तलाशी करने पर करण सूद सुपुत्र श्री संजय सूद निवासी ज्वालाजी जिला कांगड़ा (हि0प्र0) उम्र 22 साल के कब्जा से 1 किलो 121 ग्राम चरस बरामद की । मु0आ0 विजेन्द्र ठाकुर न0 867 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

आबकारी अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 07/19 दिनांक 17.01.19 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना गोहर जिला मण्डी में  स0उ0नि0नारायण लाल अन्वेषणाधिकारी गोहर जिला मण्डी के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम   घरवासडा में मौजूद था तो  देवकु देवी पत्नी श्री गंगा राम निवासी घरवासड़ा डाकघर व तहसील चच्योट जिला मण्डी हि0प्र0 के कब्जा से 2000 मि0ली0 अवैध शराब बरामद की ।  स0उ0नि0 नारायण लाल अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना गोहर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

  ले भागने व भगा ले जाने का मामला

अभियोग संख्या 14/19 दिनांक 18.01.19 अधीन धारा 363 भा0द0स0 पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में एक शिकायतकर्ता की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 17.01.19 को शिकायतकर्ता का नाबालिग बेटा स्कूल के लिये गया था  परन्तु घर बापिस न आया । स0उ0नि0 मुन्शी राम प्रभारी पुलिस चौकी रिवालसर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

मासिक संयुक्त सलाहकार समिति एवं अपराध समीक्षा बैठक :-

 

आज जिला पुलिस मंडी की मासिक संयुक्त सलाहकार समिति-एवं अपराध समीक्षा बैठक पुलिस लाईन मण्डी में श्री पुनीत रघु  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मण्डी की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें मंडी पुलिस के राजपत्रित अधिकारी , श्री कर्ण सिंह गुलेरिया, हि.पु.से. उप. पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) मण्डी , श्री मदन काँत शर्मा एस0डी0पी0ओ0 पधर, श्री तरणजीत सिहं,  हि.पु.से. , उप.मण्डल पुलिस अधिकारी सुन्दरनगर, श्री अरुण मोदी एस0डी0पी0ओ0 करसोग,  श्री अनिल कुमार पटियाल उप.पुलिस अधीक्षक (प्रोबेशनर) तथा सभी थाना प्रबन्धक अधिकारी, मुख्यालिपिक,  सभी पुलिस चौकियों के प्रभारी  सहित मण्डी पुलिस के लगभग 61 पुलिस कर्मचारियों ने भाग लिया ।

बैठक के आरम्भ में  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मण्डी ने पुलिस कर्मचारियों के कल्याण सम्बन्धित मुद्दों को सुना व उनका निवारण प्राथमिकता के आधार पर किया । अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मण्डी ने इस जिला के सभी थाना प्रबन्धक अधिकारियों और चौकी प्रभारियों को कड़े दिशा निर्देश दिये कि अपने-अपने क्षेत्राधिकार में कानून व्यवस्था को बनाना सुनिश्चित करें।  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मण्डी  ने सभी पर्यावेक्षक अधिकारियों व थाना प्रभारियों को मादक पदार्थ विक्रेताओं व मादक पदार्थ उपलब्ध करने वालों के खिलाफ कडी कार्यवाही करने के आदेश दिये ताकि  युवा पीढ़ी को नशीले व मादक पदार्थों के कुप्रभावों से बचाया जा सके व लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरा जा सके । अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मण्डी मण्डी ने सभी थाना प्रबंधक अधिकारियों व पुलिस चौकी प्रभारियों को निर्देश दिये कि जन शिकायतों का निवारण प्राथमिकता के आधार पर व समय पर करें ।

बैठक के दौरान सभी लंबित मामलों पर विस्तृत रुप से चर्चा की तथा सभी थाना प्रबन्धक अधिकारियों व पुलिस चौकी प्रभारियों को दिशा निर्देश दिये कि सभी लम्बित मामलों का अन्वेषण प्राथमिकता के आधार करें व शीघ्र अति शीघ्र मामलों का चालान तैयार करके सम्बधित न्यायलयों में पेश करें । अधोहस्ताक्षरी ने जिला के थाना प्रभारियों /पुलिस चौकी प्रभारियों को उद्घोषित अपराधियों को प्राथमिक के आधार पर पकडने के लिए विशेष प्रयास करने के लिए कहा । अधोहस्ताक्षरी ने उक्त अपराध समीक्षा बैठक के दौरान जिला में शांति व कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिये हमेशा सतर्क व मुस्तैद रहने के बारे हिदायत की । अधोहस्ताक्षरी ने सभी थाना चौकी प्रभारियों को आदेश दिये की बाहरी राज्यों से आए मजदूरों का पंजीकरण करना सुनिश्चित करें व उनका पूरा रिकार्ड तैयार करें । ज्यादा बर्फबारी वाली जगहों पर पर्यटकों को जाने से रोकें व  उस क्षेत्र के बारे भी पर्यटकों  को अवगत करवायें ।

अधोहस्ताक्षरी द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत विशेष अभियान चलाकर, शराब पीकर गाडी चलाने वालों, overloading, over speed से गाडी गाडी चलाते हुए मोबाईल फोन को प्रयोग करने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटने व गाडी के चालक का ड्राईविंग लाईसैंस रद्द करवाने के भी आदेश दिये ।

नोट-  इस महीने के तीसरे रविवार को ( दिनाँक 20.01.2019 ) पीड़ित/शिकायतकर्ता दिवस के   रुप में मनाया जाएगा जिसके अन्तर्गत इस जिला के निम्नलिखित राजपत्रित अधिकारी समय 11 बजे प्रात: से 4 बजे शाम निम्नलिखित पुलिस थानों में लोगों की शिकायतें/समस्याएं सुनेंगे व मौके पर उनका निपटरा नियमानुसार करेंगे।

 

पुलिस थाना बार ब्यौरा इस प्रकार से है :-

 

क्रम.सं. अधिकारी का नाम पुलिस थाना
श्री पुनीत रघु, हि.पु.से. अति.पुलिस अधीक्षक मण्डी सदर
श्री कर्ण सिंह गुलेरिया, हि.पु.से. उप. पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय)मण्डी गोहर
श्री मदन काँत शर्मा , हि.पु.से. उप.मण्डल पुलिस अधिकारी पधर औट
श्री तरणजीत सिहं,  हि.पु.से. , उप.मण्डल पुलिस अधिकारी सुन्दरनगर बल्ह
श्री चन्द्रपाल सिंह, हि.पु.से. , उप.मण्डल पुलिस अधिकारी सरकाघाट सरकाघाट
श्री अरुण मोदी, हि.पु.से. , उप.मण्डल पुलिस अधिकारी करसोग करसोग

 

 

            चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में  मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत  233 चालान व  उल्लंघनकर्ताओं      से          56,500/-रुपये जुर्माना बसूल किया है, कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत 4 चालान व 400/- रुपये जुर्माना बसूल   किया  व खनन अधिनियम के अन्तर्गत 2 चालान व 8000 रुपये जुर्माना बसूल किया है ।

CRIME REPORT ON 17 JAN.

 

प्रैस विज्ञप्ति दिनांक 17.01.19

जुआ अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 17/19 दिनांक 16.01.19 अधीन धारा 13(ए0) जुआ अधिनियम पुलिस थाना सदर जिला मण्डी में उ0नि0 रमेश कुमार प्रभारी पुलिस चौकी शहर के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 16.01.19 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम समखेतर में मौजूद था तो कमल किशोर सुपुत्र श्री दया राम निवासी हाउस न0 274/05 सुहड़ा मुहल्ला तहसील  सदर जिला मण्डी व दीपक उर्फ दीपू सुपुत्र श्री ओम प्रकाश  निवासी हाउस न0 738 एकता नगर फेज-1 रामामण्डी जालन्धर (पंजाब) जुआ खेलते हुये पाये गये तथा उपरोक्त व्यक्तियो के कब्जा से 11,040/- रुपये बरामद किये । उ0नि0 रमेश कुमार प्रभारी पुलिस चौकी शहर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

आबकारी अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या न0 11/19 दिनांक 16.01.19 अधीन धारा 39 हि0प्र0आबकारी अधिनियम पुलिस थाना सरकाघाट जिला मण्डी में उ0नि0 लाल सिंह प्रभारी पुलिस चौकी हटली के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 16.01.19 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर था तो यशबन्त सिंह सुपुत्र श्री समुधा राम निवासी वारी तहसील बल्द्वाड़ा जिला मण्डी  हि0प्र0 के कब्जा से 7 बोतलें देसी शराब की बरामद की ।  उ0नि0 लाल सिंह  प्रभारी पुलिस चौकी हटली मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

रास्ता रोककर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी के मामले

1        अभियोग संख्या 09/19 दिनांक 17.01.19 अधीन धारा 323,341,504,506 भा0द0स0 पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री सन्तोष कुमार सुपुत्र स्वर्गीय श्री राजमल निवासी गोलवन तहसील लडभरोल जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 16.01.19 को जब शिकायतकर्ता अपने घर वापिस जा रहा था तो सौणवाग के पास रिखी ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। मु0आ0 अनिल कुमार अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी लड़भरोल मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

2          अभियोग संख्या 10/19 दिनांक17.01.19 अधीन धारा 341,323,504,506 भा0द0स0 पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री संजय कुमार सुपुत्र श्री बैसी राम निवासी उटपुर तहसील लडभरोल जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 16.01.19 को जब शिकायतकर्ता अपने घर जा रहा था तो दलीप सिंह सुपुत्र श्री शनिश्चरी राम निवासी उटपुर तहसील लडभरोल जिला मण्डी हि0प्र0 ने  शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। मु0आ0 अनिल कुमार अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी लडभरोल मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

  चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 300 चालान व उल्लंघनकर्ताओं से 39,900/-रुपये जुर्माना बसूल किया  है तथा कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत  13 चालान व 1300/-रुपये जुर्माना बसुल किया है तथा  खनन  अधिनियम के अन्तर्गत 3 चालान व  8000/-रुपये जुर्माना बसूल किया है ।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

CRIME REPORT ON 16 JAN.

प्रैस विज्ञप्ति दिनांक 16.01.19

रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला

अभियोग संख्या 15/19 दिनांक 15.01.19 अधीन धारा 341, 323 भा0द0स0 पुलिस थाना धर्मपुर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री विजय कुमार सुपुत्र श्री ओम प्रकाश निवासी वाहलू डाकघर सन्धोल जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 15.01.19 को पनु सुपुत्र श्री दयाल चन्द निवासी खुड़ड़ी चौक डाकघर सन्धोल जिला मण्डी हि0प्र0 ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की। स0उ0नि0 बलजीत सिंह प्रभारी पुलिस चौकी सन्धोल मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 152 चालान व उल्लंघनकर्ताओं से 27,300/ रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत 11चालान व 1100/-रुपये जुर्माना बसूल किया है ।

 

 

CRIME REPORT ON 15 JAN.

 

सडक-दुर्घटना का मामला

अभियोग संख्या 08/19 दिनांक 14.01.19 अधीन धारा 279 भा0द0स0 पुलिस थाना औट जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री बन्सी शर्मा सुपुत्र श्री गोपाल शर्मा निवासी टकोली डाकघर नगवाईं तहसील औट जिला मण्डी(हि0प्र0) की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 14.01.19 को जब यह मण्डी से अपने घर की ओर अपने परिवार सहित व्हीकल न0(एच0पी034डी0-7501) से जा रहा था तो साला नाला के पास एक कार न0 (डी0एल0आई0-जैडजैड-3030) जिसे अजय कुमार सुपुत्र श्री भागमल निवासी गली न0 02 हाउस न0 38 दिल्ली, चला रहा था, मण्डी की ओर से तेज रफ्तारी से आया और शिकायतकर्ता की गाडी (एच0पी034डी0-7501) को टक्कर मार दी। स0उ0नि0 जोगिन्द्र सिंह अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना औट मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

रास्ता रोककर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी का मामला

            अभियोग संख्या 06/19 दिनांक 15.01.19 अधीन धारा 341, 323, 504, 506 ,34 भा0द0स0 पुलिस थाना गोहर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्रीमति रुकमणी पत्नी श्री लुददरमणी निवासी नौण डाकघर कोट तहसील चच्योट जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 14.01.19 को मंगल सिंह व उसकी पत्नी द्रौपदी देवी ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी । मु0आ0 प्रकाश चन्द न0 911 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना गोहर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

महिला के प्रति क्रूरता का मामला

अभियोग संख्या न0 05/19 दिनांक 14.01.19 अधीन धारा 498(ए0) 504, 506, 34 भा0द0स0 महिला पुलिस थाना मण्डी में शिकायतकर्ता श्री मति निधी पत्नी श्री अमृत कुमार निवासी बैहना तहसील बल्ह जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि शिकायतकर्ता की शादी पारम्परिक रीति-रिवाज के मुताबिक बर्ष 2016 में हुई है तथा शादी के कुछ समय के बाद शिकायतकर्ता के पति व सास ने शिकायतकर्ता को शारीरिक व मानसिक तौर पर प्रताडित करना शुरु कर दिया व जान से मारने की धमकी देना शुरुल कर दी । स0उ0नि0 दिनेश कुमार अन्वेषणाधिकारी महिला पुलिस थाना मामले का अन्वेषण कर रहे हैं।

चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 164 चालान व उल्लंघनकर्ताओं से 34,300/-रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा कोटपा के अन्तर्गत 4 चालान व 400/- रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा खनन अधिनियम के अन्तर्गत 2चालान व 4750/-रुपये जुर्माना बसूल किया है ।

 

 

Crime Report on 14 Jan

रास्ता रोककर मारपीट करने के मामले

  1. अभियोग संख्या 05/19 दिनांक 14.1.2019 अधीन धारा 341,323 भा.दं.सं. के अन्तर्गत पुलिस थाना करसोग जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्रीमती खीमी देवी पत्नी श्री सौजू राम निवासी बरल, डाकघर व तहसील करसोग जिला मण्डी (हि0प्र0) की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि शिकायतकर्ता का बेटा अभिनव दिनाँक 13.01.2019 समय 7 बजे शाम ममेल मन्दिर में लोहडी का त्यौहार मनाने हेतू गया हुआ था तो वहां पर सन्नी ने शिकायतकर्ता के बेटे का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की । मु.आ. छज्जू राम अन्वेषणाधिकारी थाना करसोग इस मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।
  2. अभियोग संख्या 13/19 दिनांक 14.1.2019 अधीन धारा 341,323,504,506 भा.दं.सं. के अन्तर्गत पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री सीता राम सपुत्र श्री दिला राम निवासी चढी, डाकघर रिवालसर ,  तहसील बल्ह, जिला मण्डी (हि0प्र0) की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनाँक 13.01.2019 समय 4 बजे शाम जब यह घर से सडक की तरफ जा रहा था तो प्यारे लाल सपुत्र श्री दिलू राम निवासी चढी, डाकघर रिवालसर ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर मारपील, गाली-गलौच की तथा जान से मारने की धमकी दी । मु.आ. विनोद कुमार  अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी रिवालसर इस मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

आग द्वारा सम्पति की हानि करने का  मामला

अभियोग संख्या 09/19 दिनांक 14.1.2019 अधीन धारा 435 भा.दं.सं. के अन्तर्गत  पुलिस थाना        सुन्दरनगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता ललित शर्मा सपुत्र श्री सुरेश दत्त शर्मा निवासी नैली, डाकघर    मैरामसीत, तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी (हि0प्र0) के व्यान पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनाँक           13.01.2019 समय 6.50 बजे शाम किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा एक टी.वी.एस मोटरसाईकिल नं. पी.बी.          08 बी.के.-3574 को जला दिया गया । मु.आ. हरिश कुमार अन्वेषणाधिकारी थाना सुन्दरनगर इस मामले      का अन्वेषण कर रहे हैं ।

भगा ले जाने का मामला

अभियोग संख्या 04/19 दिनांक 14.1.2019 अधीन धारा 363 भा.दं.सं. के अन्तर्गत  महिला पुलिस थाना         मण्डी में एक व्यक्ति की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनाँक 13.01.2019 से शिकायतकर्ता की       बेटी गायब है । मु.आ. रामचन्द्र  महिला पुलिस थाना मण्डी इस मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में  मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत  108 चालान व  उल्लंघनकर्ताओं          से 12,600/-रुपये जुर्माना बसूल किया है, कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत 3चालान व 300/- रुपये जुर्माना    बसूल किया है ।

CRIME REEPORT ON 13 JAN.

 

एन0डी0पी0एस0अधिनियम का मामला

 

अभियोग संख्या 15/19 दिनांक 12.01.19 अधीन धारा 20 मादक पदार्थ अधिनियम पुलिस थाना सदर जिला मण्डी में मु0आ0 टेक चन्द न0 03 अन्वेषणाधिकारी बिशेष अन्वेषण इकाई मण्डी के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 12.01.19 को जब यह समय करीब 1.40 बजे दिन अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त व नाकाबन्दी पर मुकाम सौलीखडड़ मण्डी में मौजूद था तो भागमल सुपुत्र श्री झाबे राम निवासी पोखरी डाकघर घाट तहसील बालीचौकी जिला मण्डी (हि0प्र0) उम्र 66 साल के कब्जा 244 ग्रांम चरस बरामद की। मु0आ0 रवि कान्त न0 02 अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी शहर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

आबकारी अधिनियम के मामले

 

1        अभियोग संख्या 16/18 दिनांक 12.01.19 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना सदर जिला मण्डी में उ0नि0 शिव कुमार प्रभारी पुलिस चौकी पण्डोह के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 12.01.19 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम शिबावदार लिंक रोड़ पर मौजूद था तो हरीश कुमार सुपुत्र श्री परसराम निवासी शिबाबदार तहसील सदर जिला मण्डी (हि0प्र0) उम्र 30 साल के कब्जा से 4 लीटर अबैध शराब बरामद की । उ0नि0 शिव कुमार प्रभारी पुलिस चौकी पण्डोह मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

2        अभियोग संख्या 07/19 दिनांक 12.01.19 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनिमय पुलिस थाना औट जिला मण्डी स0उ0नि0 श्याम लाल प्रभारी पुलिस चौकी बालीचौकी के रुक्का पर पंजीकृत थाना किया गया कि दिनांक 12.01.19 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम जीरो चौक बालीचौकी में मौजूद था तो प्रेम सिंह सुपुत्र श्री रुप सिंह निवासी भेखली डाकघर घन्यार तहसील बालीचौकी जिला मण्डी (हि0प्र0) के ढाबा की तलाशी करने पर ½ बोतल देसी शराब बरामद की। स0उ0नि0 श्याम लाल प्रभारी पुलिस चौकी बालीचौकी मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

सड़क दुर्घटना का मामला

 

अभियोग संख्या 06/19 दिनांक 12.01.19 अधीन धारा 279, 337 भा0द0स0 पुलिस थाना औट जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री खेम राज सुपुत्र श्री दौलत राम निवासी कलवाहन डाकघर थाची तहसील बालीचौकी जिला मण्डी (हि0प्र0) की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 11.01.19 को जब शिकायतकर्ता झाबे राम, जीवन लाल व विजय कुमार के साथ कार न0 (एच0पी0-बी03टी0-9487) पर सवार होकर कुल्लू से थाची की ओर जा रहे थे तो औट टनल के पास एक स्कार्पियो कार न0 (डी0एल12-सी0एल0-7382) तेज रफ्तारी से पीछे की ओर से आई और शिकायतकर्ता की कार को टक्कर मार दी। मानक स0उ0नि0 ठाकुर सिंह न0 31 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना औट मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

 

गृह-अतिचार व जान से मारने की धमकी का मामला

अभियोग संख्या 09/19 दिनांक 12.01.19 अधीन धारा 451, 341, 504, 506 भा0द0स0 पुलिस थाना सरकाघाट जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री दिनेश कुमार सुपुत्र श्री मस्त राम निवासी तमलेड़ डाकघर बाहणु तहसील बल्द्वाड़ा जिला मण्डी (हि0प्र0) की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 11.01.19 को सुरेन्द्र कुमार सुपुत्र श्री दलीप सिंह ने शिकायतकर्ता के आंगन में प्रवेश करके शिकायतकर्ता को रोककर, उसके साथ गाली-गलौच व जान से मारने की धमकी दी । स0उ0नि0 राम प्रकाश अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी हटली मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टो में मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 227 वाहनों के चालान व उल्लंघनकर्ताओं से 34,600/-रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा कोटपा के अन्तर्गत 11 चालान व 1100/-रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा खनन अधिनियम के अन्तर्गत 6 चालान व 14000/-रुपये जुर्माना बसूल किया है ।

 

 

 

CRIME REPORT ON 12 JAN.

 

 

एन0डी0पी0एस0 अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 14/19 दिनांक 11.01.19 अधीन धारा 20 मादक पदार्थ अधिनियम पुलिस थाना सदर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री मनोज कुमार सुपुत्र श्री कृष्ण चन्द निवासी गांव रोपी डाकघर ग्वाली तहसील पधर जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि वह पेशे से प्राईवेट बस का ड्राईवर है तथा वर्तमान में रुट (मनाली-दिल्ली) बोल्बो बस न0 एच0आर0-38बाई0-0073 का चालक है  दिनांक 10.01.19 को जब शिकायतकर्ता बस के साथ उपरोक्त रुट पर था तो  बस हैल्पर आनन्द के मोबाईल पर आनन्द को जानने वाले व्यक्ति का फोन आय़ा कि कोई मोबाईल पार्सल दिल्ली भेजना है तथा झीड़ी के पास नामालूम युवती ने मोबाईल पार्सल का डिब्बा दिया। उपरोक्त पार्सल पर सन्देह होने पर शिकायतकर्ता ने पुलिस को सूचित किया व पुलिस ने उपरोक्त मोबाईल पार्सल से 244 ग्राम चरस बरामद की । मु0 आ0 मुकेश कुमार न0 904 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सदर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

आबकारी अधिनियम के मामले

1        अभियोग संख्या 05/19 अधीन धारा 11.01.19 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम  पुलिस थाना औट जिला मण्डी में स0उ0नि0 जोगिन्द्र सिंह अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना औट के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 11.01.19 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम बालू रोड़ में मौजूद था तो एक लावारिस बैग से 6 बोतलें देसी शराब की बरामद की। स0उ0नि0 जोगिन्द्र सिंह अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना औट मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

2        अभियोग संख्या 12/19 दिनांक 11.01.19 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में स0उ0नि0 राजकुमार प्रभारी पुलिस चौकी गागल के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 11.01.19 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम घट्टा में मौजूद था तो प्रेमू राम सुपुत्र राम सिंह निवासी कठयाल डाकघर कुम्मी तहसील बल्ह जिला मण्डी के ढाबा की तलाशी लेने पर उसके कब्जा से 1 बोतल अबैध शराब बरामद की । स0उ0नि0 राजकुमार प्रभारी पुलिस चौकी गागल मामले का अन्वेषण कर रहे हैं

लोकमार्ग को बाधा पहुंचाने का मामला

अभियोग संख्या 04/19 अधीन धारा 11.01.19 अधीन धारा 283 भा0द0स0 पुलिस थाना औट जिला मण्डी में स0उ0नि0 श्याम लाल प्रभारी पुलिस चौकी वालीचौकी के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 11.01.19 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम वालीचौकी बाजार में मौजूद था तो पाया कि दिलीप सिंह सुपुत्र श्री मंगतू राम निवासी सनौर डाकघर बालीचौकी जिला मण्डी ने सड़क के बीच रेहडी लगा रखी है जिस कारण पैदल आने-जाने वालों व यातायात में वाधा उत्पन्न हो रही थी । स0उ0नि0 श्याम लाल प्रभारी पुलिस चौकी वालीचौकी मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

गृह-अतिचार का मामला

अभियोग संख्या 08/19 दिनांक 11.01.19 अधीन धारा 451,448,427,34 भा0द0स0 पुलिस थाना सरकाघाट जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री चन्द्रपाल भाटिया सुपुत्र श्री चमन लाल निवासी बार्ड न0-5 कुनालगी रोड़ सरकाघाट जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि शिकायतकर्ता पिछले 15 सालों से बतौर किरायेदार सीमा देवी पत्नी स्वर्गीय श्री रामेश कुमार निवासी कुनालग तहसील सरकाघाट जिला मण्डी (हि0प्र0) के मकान के एक कमरे में रहता है तथा दिनांक 11.01.19को सीमा देवी व रेखा देवी ने शिकायतकर्ता के कमरे में प्रवेश करके शिकायतकर्ता का सारा सामान कमरे से बाहर फैंक दिया। स0उ0नि0 विनोद कुमार अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सरकाघाट मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 365 चालान व उल्लंघनकर्ताओं से 74000/-रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा कोटपा के अन्तर्गत 3चालान व 300/-रुपये जुर्माना बसूल किया है व खनन अधिनियम के अन्तर्गत 5 चालान व 8500/-रुपये जुर्माना बसूल किया है ।

 

 

 

CRIME REPORT ON 11 JAN.

 

एन0डी0पी0एस0अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 07/19 दिनांक 10.01.19 अधीन धारा 20, 29 मादक पदार्थ अधिनियम पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला मण्डी में मु0आ0 ललित कुमार न0 900 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सुन्दरनगर के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 10.01.19 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ नाकाबन्दी पर मुकाम पुंग में मौजूद था तो मोटर साईकिल न0(सी0एच0-01ए0पी0-9493) की तलाशी करने पर सतीश कुमार सुपुत्र श्री रजत सिंह निवासी ब्राड़ता तहसील सरकाघाट जिला मण्डी उम्र 24 साल व प्रदीप सिंह सुपुत्र श्री शेर सिंह निवासी कंगरी डाकघर सिल्बधानी तहसील पधर जिला मण्डी उम्र 23 साल के कब्जा से 1 किलो 306 ग्राम चरस बरामद की ।मु0आ0 ललित कुमार न0 900 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सुन्दरनगर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

आबकारी अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 08/19 दिनांक 10.01.19 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला मण्डी में स0उ0नि0 राजिन्द्र ठाकुर प्रभारी पुलिस चौकी सलापड़ के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 10.01.19 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर था तो नरेश कुमार सुपुत्र श्री श्याम लाल निवासी सुधाहन तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी हि0प्र0 के कब्जा से  3 बोतलें  देसी शराब की बरामद कीं । स0उ0नि0 नरेश कुमार प्रभारी पुलिस चौकी सलापड़ मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

लोकमार्ग में वाधा डालने का मामला

अभियोग संख्या 08/19 दिनांक 10.01.19 अधीन धारा 283 भा0द0स0 पुलिस थाना जंजैहली जिला मण्डी में उ0नि0 सुरेन्द्र कुमार प्रभारी पुलिस थाना जंजैहली के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 10.01.19  को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम थुनाग बाजार में मौजूद था तो पाया कि देव दत्त सुपुत्र श्री राम सेवक निवासी रामपुरा डाकघर हरदास तहसील सरोली जिला बरेली (उत्तर प्रदेश) ने सड़क के बींचों बीच रेहड़ी लगा रखी थी जिस कारण पैदल आने-जाने वालों  व  यातायात में वाधा उत्पन्न हो रही है । उ0नि0 सुरेन्द्र कुमार प्रभारी पुलिस थाना जंजैहली मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

सड़क-दुर्घटना का मामला

अभियोग संख्या 04/19 अधीन धारा 279, 337 भा0द0स0 व अधीन धारा 187 मोटर वाहन अधिनियम पुलिस थाना करसोग जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री कान्त भूषण सुपुत्र श्री चुन्नी लाल निवासी खनौल-बगड़ा तहसील करसोग जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 10.01.19 को जब यह अपने दोस्त अमन कैन्थ के साथ मोटरसाईकिल न0 (एच0पी030ए0-0737) पर सवार होकर  करसोग की ओर आ रहा था तो  सनारली के पास एक कार न0 (एच0पी030ए0-1049) करसोग की तरफ से तेज रफतारी से आई और शिकायतकर्ता की मोटरसाईकिल को टक्कर मार दी जिस कारण उन्है चोटें आई हैं । स0उ0नि0 चमन लाल अन्वेषणाधिरकारी पुलिस थाना करसोग मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 264 चालान व उल्लंघनकर्ताओं से  30,000/-रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा कोटपा के अन्तर्गत 8 चालान व 800/-रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा खनन अधिनियम के अन्तर्गत 5 चालान व 14,500/-रुपये जुर्माना बसूल किया है ।

 

 

 

                                                                                                                           

Crime Report on 9 Jan

आबकारी अधिनियम का मामला

 अभियोग संख्या 02/19 दिनांक 08.01.2019 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना पधर जिला मण्डी में स0उ0नि0 मोहिन्द्र सिंह प्रभारी पुलिस चौकी कमांद के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनाँक 08.01.2019 समय करीब 5.30 बजे शाम जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम कमाँद में मौजूद था तो एक गुप्त सूचना के आधार पर रमेश कुमार सपुत्र श्री चुढा राम, निवासी सालगी,  डाकघर कमाँद, तहसील सदर, जिला मण्डी के कब्जा से 7 बोतलें देशी शराब की  बरामद की । स0उ0नि0 मोहिन्द्र सिंह प्रभारी पुलिस चौकी कमाँद इस मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

मारपीट करने का मामला

 अभियोग संख्या 13/19 दिनांक 08.1.2019 अधीन धारा 325 भा.दं.सं. के अन्तर्गत  पुलिस थाना सदर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता नागर देवर सपुत्र श्री सेवक राम गाँव बड़गाँव डाकघर वीर ( तुँगल ) तहसील कोटली जिला मण्डी (हि0प्र0) की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि शिकायतकर्ता की बहु   शुक्ररी देवी पत्नी श्री  हेमराज ने शिकायतकर्ता के साथ  मारपीट की जिस कारण से शिकायतकर्ता की दाहिनी टाँग टूट गई। स0उ0नि0 राम गोपाल प्रभारी पुलिस चौकी कोटली इस मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में  मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत  326 चालान व  उल्लंघनकर्ताओं से 61,800/-रुपये जुर्माना बसूल किया है, कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत 7 चालान व 700/- रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा  खनन अधिनियम के अन्तर्गत 6चालान व 13,900/- रुपये जुर्माना बसूल किया है ।