CRIME REPORT ON 13 FEB.

                                          

     एन0डी0पी0एस0 अधिनियम के मामले

1        अभियोग संख्या 23/19 दिनांक 12.02.19 अधीन धारा 20,29 मादक पदार्थ अधिनियम पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी में मु0आ0 चमन लाल न0 38 अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी घट्टा के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ नाकाबन्दी पर मुकाम घट्टा में मौजूद था तो स्कूटी न0 (एच0पी039डी0-5327) की तलाशी करने पर पर अक्षय कुमार सुपुत्र श्री राकेश कुमार निवासी जन्दरांघला तहसील धर्मशाला जिला कांगड़ा (हि0प्र0) उम्र 19 साल व साहिल भट्ट सुपुत्र श्री गौतम राम निवासी जन्दरांघला तहसील धर्मशाला जिला कांगड़ा (हि0प्र0) उम्र 19 के कब्जा से 101 ग्रांम चरस बरामद की। स0उ0नि0 अशोक कुमार प्रभारी पुलिस चौकी घट्टा मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

2          अभियोग संख्या 24/19 दिनांक 12.02.19 अधीन धारा 20,29 मादक पदार्थ अधिनियम पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी में मु0आ0 विजेन्द्र ठाकुर न0 867अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ नाकाबन्दी पर मौजूद था तो मोटर साईकिल न0(एच0पी053-7196) की तलाशी करने पर राजेन्द्र पाल सुपुत्र श्री सुरेश कुमार निवासी बुलांग डाकघर सुधार तहसील पधर जिला मण्डी (हि0प्र0) उम्र 18 साल व एक अन्य नाबालिग के कब्जा से 155 ग्राम चरस बरामद की । मु0आ0 मनबीर सिंह अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं।

     आबकारी अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 55/19 अधीन धारा 12.02.19 अधीन धारा 39हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में मु0आ0 टेक चन्द न0 03 अन्वेषणाधिकारी विशेष अन्वेषण इकाई मण्डी के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 12.02.19 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम बल्हरा में मौजूद था तो जीप न0 (एच0पी0 28बी0-2888) की तलाशी करने पर विद्याधर सुपुत्र श्री चौधरी राम निवासी राम-थाणा डाकघर बल्हड़ा तहसील बल्ह जिला मण्डी (हि0प्र0) व चन्द्रमणी सुपुत्र श्री गणपत निवासी छजवाली डाकघर दसेड़ा तहसील बल्ह जिला मण्डी हि0प्र0 के कब्जा से 420 बोतलें देसी शराब की बरामद की । स00नि0 लाल चन्द अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी रिवालसर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

रास्ता रोककर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी का मामला

अभियोग संख्या 22/19 दिनांक 13.02.19 अधीन धारा 341,323,504, 506 ,34 भा0द0स0 पुलिस थाना गोहर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्रीमति जयवन्ती पत्नी श्री जगदीश निवासी दान डाकघर गोहर तहसील चच्योट जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 13.02.19 को शिकायतकर्ता की सास व ननद ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी । मु0आ0 प्रकाश चन्द न0 911 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना गोहर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 250 चालान व उल्लंघनकर्ताओं से 43800/-रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत 9 चालान व 900/- रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा खनन अधिनियम के अन्तर्गत 5 चालान व 18,800/-रुपये जुर्माना बसूल किया है ।

 

 

 

 

 

 

 

 

Crime Report on 12 Feb

एन0डी0पी0एस0 अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 22/19 दिनांक 11.02.19 अधीन धारा 20 मादक पदार्थ अधिनियम पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी में मु0आ0 मनवीर सिंह न0 922 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ नाकाबन्दी पर मुकाम गुम्मा में मौजूद था तो  कार न0 (एच0पी076-6767) की तलाशी करने पर  देवी लाल सुपुत्र श्री छज्जू राम निवासी धार -कस्याण डाकघऱ झटिंगरी तहसील पधर जिला मण्डी (हि0प्र0) उम्र 36 साल के कब्जा से 444 ग्रांम चरस बरामद की । उ0नि0 केहर सिंह अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 आबकारी अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 23/19 दिनांक 11.02.19 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना धर्मपुर जिला मण्डी में उ0नि0 राजेश कुमार अन्वेषणाधिकारी विशेष अन्वेषण इकाई  सरकाघाट के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम टिहरा में मौजूद था तो संजय कुमार सुपुत्र  स्व0 श्री गोविन्द राम गांव व डाकघर टिहरा तहसील धर्मपुर जिला मण्डी हि0प्र0 के कब्जा से 9 बोतलें देसी शराब बरामद की । मु0आ0 अनिल कुमार न0 73 अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी टिहरा मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

रास्ता रोककर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी का मामला

अभियोग संख्या 53/19 दिनांक 11.02.19 अधीन धारा 341, 323, 506, 34 भा0द0स0 पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री शुभम सुपुत्र श्री अतुल निवासी बाला- बैहल डाकघर धालपुर तहसील सदर जिला कुल्लू (हि0प्र0) की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 11.02.19 को  जब यह कार न0 (एच0पी058बी0-1075) में सवार होकर मण्डी से सुन्दरनगर की ओर जा रहे था तो गुटकर के पास कार न0(डी0एल07सी0जी0-7403) में सवार मोहम्मद ताहीर व महबूब अख्तर ने शिकायतकर्ता को रोककर उसके उसके साथ मारपीट व गाली-गलौच किया तथा जान से मारने की धमकी भी दी । मु0आ0 नेक राम न0 896 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बल्ह मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

लोकमार्ग में वाधा पहुंचाने का मामला

अभियोग संख्या न0 44/19 दिनांक 12.02.19 अधीन धारा 283 भा0द0सं0  पुलिस थाना सदर  जिला मण्डी में मु0आ0 निर्मल सिंह न0 45 अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी पण्डोह के रूक्का पर  पंजीकृत थाना हुआ आज दिनांक 12-02-19 को  जब यह पुलिस कर्मचारियों के साथ  गश्त पर मुकाम पण्डोह बाजार में मौजूद था तो पाया कि अजमेर अली पुत्र श्री रमजान निवासी गांव लच्छमणपुर मटेई डाकघर गुरगुट्टा तहसील नानपारा जिला बहराईच (उत्तरप्रदेश)  ने सड़क के बीचों-बीच रेहड़ी लगा रखी थी जिस कारण पैदल आने व जाने वालों व यातायात में बाधा उत्पन्न हो रही थी । मु0आ0 निर्मल सिंह न0 45 अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी पण्होह मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में मोटर वाहन अधिनियम के  अन्तर्गत 290 चालान व उल्लंघनकर्ताओं से 42,500/- रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत 6 चालान व  600/-रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा खनन अधिनियम के अन्तर्गत 2 चालान व 14000/- रुपये जुर्माना बसूल किया है ।

CRIME REPORT ON 09 FEB.

 

एन0डी0पी0एस0 अधिनियम के मामले

1        अभियोग संख्या 20/19 दिनांक 09.02.19 अधीन धारा 20,29,21 मादक पदार्थ अधिनियम पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी में उ0नि0 सुरजीत सिंह अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ नाकाबन्दी पर मुकाम एन0एच0-154 पठानकोट-चौंक पर उपस्थित था तो कार न0 (एच0पी029बी0-2424) की तलाशी के दौरान (1)कमलकान्त सुपुत्र श्री प्रेम सिंह निवासी हराबाग तहसील जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी (हि0प्र0) उम्र 24 साल (2) हरजीत सिंह सुपुत्र श्री नरेश कुमार निवासी बायरे डाकघर व तहसील फतेहपुर जिला कांगडा (हि0प्र0) उम्र 26 साल (3)संजीव कुमार सुपुत्र श्री श्याम सिंह निवासी हराबाग तहसील जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी (हि0प्र0) उम्र 30 साल (4)ओम प्रकाश सुपुत्र श्री बलदेव सिंह निवासी पंजागणां तहसील जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी (हि0प्र0) उम्र 35 साल के कब्जा से 0.55 ग्रांम हैरोइन व 115 ग्रांम चरस बरामद की ।उ0नि0 केहर सिंह अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

2   अभियोग संख्या 29/19 दिनांक 08.02.19 अधीन धारा 20 मादक पदार्थ अधिनियम पुलिस थाना सरकाघाट जिला मण्डी में उ0नि0 राजेश कुमार प्रभारी विशेष अन्वेषण इकाई सरकाघाट के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 08.02.19 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम कैंची-मोड़ नजद़ भांबला में मौजूद था तो अनिल कुमार सुपुत्र श्री अमरनाथ निवासी भांबला तहसील बलद्वाड़ा जिला मण्डी (हि0प्र0) उम्र 40 साल के कब्जा से 5.13 ग्राम चरस बरामद की । स0उ0नि0 राम प्रकाश अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी हटली मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

3        अभियोग संख्या 30/19 दिनांक 08.02.19 अधीन धारा 21,29 मादक पदार्थ अधिनियम पुलिस थाना सरकाघाट जिला मण्डी में मु0आ0 प्रदीप कुमार अन्वेषणाधिकारी विशेष अन्वेषण इकाई मण्डी के रुक्का पर पंजीकृत थाना किया गया कि दिनांक 08.02.19 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम बल्द्वाड़ा में मौजूद था तो कुलदीप सिंह सुपुत्र श्री किशन चन्द निवासी जमनौण डाकघर व तहसील बलद्वाड़ा जिला मण्डी हि0प्र0 व पंकज शर्मा सुपुत्र श्री नरेश कुमार निवासी सामनकोठी डाकघर बुबलू तहसील बड़सर जिला हमीरपुर हि0प्र0 के कब्जा से 21.58 ग्रांम हैरोइन बरामद की । उ0नि0 प्रदीप कुमार अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सरकाघाट मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

आबकारी अधिनियम के मामले

1        अभियोग संख्या 41/19 दिनांक 08.02.19 अधीन धारा 39  हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना सदर जिला मण्डी में स0उ0नि0 किशोरी लाल अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी पण्डोह के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 8.2.19 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम घ्राण बाजार में मौजूद था चीना लाल सुपुत्र श्री किशन निवासी घ्राण तहसील सदर जिला मण्डी (हि0प्र0) की दुकान की तलाशी करने पर उसके कब्जा से 4 बोतलें देसी शराब की बरामद करी । स0उ0नि0 किशोरी लाल अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी पण्डोह मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

2        अभियोग संख्या 34/19 दिनांक 08.02.19 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला मण्डी में उ0नि0 प्रकाश चन्द अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला मण्डी के रुक्का पर पर पंजीकृत थाना किया गया कि दिनांक 08.02.19 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मकाम छतर में मौजूद था तो संजय कुमार सुपुत्र श्री लेख राम निवासी कपाही तहसील बल्ह जिला मण्डी के कब्जा से 7 बोतलें देसी शराब की बरामद कीं । उ0ऩि0 प्रकाश चन्द अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सुन्दरनगर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

3      अभियोग संख्या 35/19 दिनांक 08.02.19 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला मण्डी में स0उ0नि0 राजिन्द्र ठाकुर अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी सलापड़ के रुक्का पर पर पंजीकृत थाना किया गया कि दिनांक 08.02.19 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम रोपड़ी में मौजूद था तो अजय कुमार सुपुत्र श्री कृष्ण कुमार निवासी रोपड़ी डाकघर जडोल तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी (हि0प्र0) के कब्जा से 10 बोतलें देसी शराब की बरामद कीं । स0उ0ऩि0 राजिन्द्र ठाकुर अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी सलापड़ मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

रास्ता रोककर मारपीट करने के मामले

1        अभियोग संख्या 51/19 दिनांक 09.02.19 अधीन धारा 341,323,504,506 भा0द0स0 पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री निक्का राम सुपुत्र श्री भूप सिंह निवासी सयाहन डाकघर लोहारा तहसील बल्ह जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 08.02.19 को दत्ता राम सुपुत्र श्री लाहलू राम ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। मु0आ0 विकास कुमार न0 540 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बल्ह मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

2        अभियोग संख्या 15/19 दिनांक 09.02.19 अधीन धारा 341,323,34 भा0द0स0 पुलिस थाना बी0एस0एल0 कलौनी सुन्दरनगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री झाबे राम सुपुत्र श्री छज्जू राम निवासी भरोखरी तहसील निहरी जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 08.02.19 को रोशन लाल व उसके दोस्त ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की । मु0आ0 सरोज कुमार न0 865 अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी निहरी मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 315 चालान व उल्लंघनकर्ताओं से 60,100/- रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा कोटपा के अन्तर्गत 16 चालान व 1600/-रुपये जुर्माना बसूल किया है ।

 

                                                                                    

CRIME REPORT ON 08 FEB.

 

आबकारी अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 40/19 दिनांक 07.02.19 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना सदर जिला मण्डी में महिला उ0नि0(प्रो0)सुषमा अन्वेषणाधिकारी थाना सदर मण्डी के रुक्का पर दर्ज थाना हुआ है कि दिनांक 07/02/19 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम रामनगर में मौजूद थी तो देविन्दर सिंह सुपुत्र श्री विधि सिंह निवासी गांव-सन्यारडी डाकघर तल्याहड तहसील सदर जिला मण्डी के कब्जा से 1 व 1/2 बोतल अवैध शराब बरामद की । महिला उ0नि0 (प्रो0)सुषमा अन्वेषणाधिकारी थाना सदर मण्डी मामले का अन्वेषण कर रही हैं ।

सड़क-दुर्घटना के मामले

1        अभियोग संख्या 13/19 दिनांक 07.02.19 अधीन धारा 279, 337 भा0द0स0 व अधीन धारा 187 मोटर वाहन अधिनियम पुलिस थाना बी0एस0एल0 कलौनी सुन्दरनगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री जितेन्द्र कपूर सुपुत्र श्री सुभाष चन्द निवासी ढाहणु डाकघर सिद्वयाणी तहसील बल्ह जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 07.02.19 को जब यह अपनी कार न0 (एच0पी033बी0-5367) से आशियाना रेस्टोरेंन्ट के पास पहुंचा तो एक कार न0 (एच0पी033ए0-1723) तेज रफ्तारी से आई और शिकायतकर्ता की कार को पीछे से टक्कर मार दी जिस कारण शिकायतकर्ता को चोटें आई हैं । मु0आ0 दिनेश कुमार अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बी0एस0एल0 कलौनी सुन्दरनगर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

2        अभियोग संख्या 07/19 दिनांक 08.02.19 अधीन धारा 279, 337, 304(ए0) भा0द0स0 पुलिस थाना पधर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री मोहन सिंह सुपुत्र श्री परस राम निवासी सीयूण डाकघर पधर जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 07.02.19 को जब यह हिमरीगंगा के पास मौजूद था तो उसने किसी वाहन के गिरने की जोर कीआवाज सुनी जब शिकायतकर्ता मौका पर पहुंचा तो पाया कि एक व्हीकल न0 (एच0पी065ए0-0209) रोड से नीचे गिरा है तथा दो व्यक्ति घायल अवस्था में हैं जिनमें से एक व्यक्ति तरुण कुमार सुपुत्र श्री चुन्नी लाला निवासी सुराहण डाकघर पधर जिला मण्डी की दौराने ईलाज पधर हास्पिटल में मृत्युहो गई । स0उ0नि0 चैन सिंह अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना पधर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

महिला के प्रति क्रुरता का मामला

अभियोग संख्या 07/19 दिनांक 07.02.19 अधीन धारा 498(ए0) 506, 34 भा0द0स0 महिला पुलिस थाना मण्डी में श्रीमति रंजना देवी पत्नी श्री हरि सिंह निवासी कठलग डाकघर पधियुं तहसील सदर जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि उसकी शादी पारम्परिक रिति-रिवाज के साथ बर्ष 2011 में हरि सिंह के साथ हुई है लेकिन शादी के कुछ समय बाद शिकायतकर्ता के सास, ससुर व ननद ने दहेज की मांग करके शिकायतकर्ता को शारीरिक व मानसिक तौर पर प्रताडित करना शुरु कर दिया । मु0आ0 रामचन्द्र न0 877 अन्वेषणाधिकारी महिला पुलिस थाना मण्डी मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 125 चालान व उल्लंघनकर्ताओं से 17,600/-रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत 7 चालान व 700/-रुपये जुर्माना बसूल किया है ।

 

 

 

 

CRIME REPORT ON 07 FEB.

                     

एन0डी0पी0एस0 अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 19/19 दिनांक 06.02.19 अधीन धारा 20 मादक पदार्थ अधिनियम पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी में मु0आ0 मनबीर सिंह अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ नाकाबन्दी पर मुकाम तोभली में मौजूद था तो कार न0( एच0पी0-02एच0-0274) की तलाशी करने पर मुनीष कुमार सुपुत्र श्री मदन लाल निवासी बार्ड न0 5 सुजानपुर टिहरा जिला हमीरपुर उम्र 21 साल व ओशियो सुपुत्र श्री रंजन किशोर निवासी वार्ड न0-1 तहसील सुजानरपुर जिला हमीरपुर उम्र 23 साल के कब्जा से 175 ग्रांम चरस बरामद की। उ0नि0 सुरजीत सिंह अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

आबकारी अधिनियम के मामले

1        अभियोग संख्या 28/19 दिनांक 06.02.19 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना सरकाघाट जिला मण्डी में स0उ0नि0 ठाकुर दास अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सरकाघाट के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 06.02.19 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम गरोडू मे मौजूद था तो परस राम सुपुत्र श्री चौधरी राम निवासी गरोडू डाकघर रिस्सा तहसील सरकाघाट जिला मण्डी की दुकान की तलाशी करने पर उसके कब्जा से 3 बोतले अबैध शराब व 1 बोतल देसी शराब की बरामद की ।स0उ0नि0 ठाकुर दास अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सरकाघाट मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

2        अभियोग संख्या 22/19 दिनांक 06.2.19 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना करसोग में स0उ0नि0 चमन लाल प्रभारी पुलिस चौकी पांगणा के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 06.02.19 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम पांगणा बाजार में मौजूद था तो विक्रम सिंह सुपुत्र शिव राम निवासी जलौन डाकघर प्रैसी तहसील पांगणां जिला मण्डी हि0प्र0 के कब्जा से 6000 मी0लि0 देसी शराब बरामद की । स0उ0नि0 चमन लाल प्रभारी पुलिस चौकी पांगणा मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

सडक-दुर्घटना का मामला

अभियोग सँख्या 39/19 दिनांक 6/2/2019 अधीन धारा 279,337 भा0द0स0 व 187 मोटर वाहन अधिनियम पुलिस थाना सदर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री सुरेन्द्र सिंह सुपुत्र जय सिंह थनेहड़ा मुहल्ला मण्डी जिला मण्डी हि0 प्र0 की शिकायत पर पंजीतकृत थाना हुआ कि जब शिकायतकर्ता अपने मोटर साईकिल न0 (HP33B-4551) पर सवार होकर गांव बैहना जा रहा था तो ब्राधीबीर के पास एक ट्रक न0 (HP 66-9702) तेज रफतारी से आय़ा शिकायतकर्ता की मोटर साईकिल को पीछे से टक्कर मार दी जिस कारण उसे चोटें आई हैं। मु0आ0 अनिल कुमार न0 856 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सदर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

सरकारी सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला

अभियोग संख्या 50/19 दिनांक 06.02.19 अधीन धारा 3 पी0डी0पी0 एक्ट पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री मुन्शी लाल सुपुत्र श्री गजरा राम निवासी पडसाल डाकघर कपाही तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी वर्तमान में कार्य निरीक्षक पी0डब्लयू डी0 सैक्शन लेदा की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 04.02.19 की रात को लेदा बाजार में अज्ञात लोगों ने सड़क को नुक्सान पहुंचाया । स0उ0नि0 मुन्शी राम प्रभारी पुलिस चौकी रिवालसर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं।

चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 268 चालान व उल्लंघनकर्ताओं से 59,900/- रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत 16 चालान व 1600/-रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा खनन अधिनियम के अन्तर्गत 8 चालान व 23,900/- रुपये जुर्माना बसूल किया है ।

 

 

 

 

 

 

 

Crime Report on 06 Feb

 एन0डी0पी0एस0 अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 12/19 दिनांक 05.02.19 अधीन धारा 21 मादक पदार्थ अधिनिमय पुलिस थाना बी0एस0एल0 कलौनी सुन्दरनगर जिला मण्डी में मु0आ0 टेक चन्द न0 03 अन्वेषणाधिकारी विशेष अन्वेषण इकाई मण्डी के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 05.06.19 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम चौंक लिंक रोड़ बग्गी में मौजूद था तो हरिन्द्र सिंह सुपुत्र श्री नरेन्द्र सिंह निवासी भरजवाणू डाकघर जुगाहण तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी उम्र 24 साल के कब्जा से  8.40 ग्रांम हैरोइन बरामद की। मु0आ0 विनोद कुमार न0 18 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बी0एस0एल0कलौनी सुन्दरनगर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

आबकारी अधिनियम के मामले

  • अभियोग संख्या 49/18 अधीन धारा 39 हि0प्र0आबकारी अधिनियम पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में स0उ0नि0 मुन्शी राम प्रभारी पुलिस चौकी रिवालसर के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 05.02.19 जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम रिवालसर में मौजूद था तो ललित कुमार सुपुत्र श्री भीम सिंह निवासी गरलोनी डाकघर रिवालसर तहसील बल्ह जिला मण्डी की दुकान की तलाशी करने पर उसके कब्जा से 1 बोतल  अंग्रेजी व 1 बोतल देसी शराब की बरामद की।स0उ0नि0 मुन्शी राम  प्रभारी पुलिस चौकी रिवालसर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

2        अभियोग संख्या 31/19 दिनांक 05.02.19 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला मण्डी में मु0आ0 गिरधारी लाल न0 30 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सुन्दरनगर के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 05.02.19 को जब यह अपने पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम छत्तर मोड़ पर मौजूद था तो श्याम लाल सुपुत्र श्री खूब राम निवासी छतर डाकघर जुगाहण तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी के कब्जा से 5000 मि0 ली0 अबैध शराब बरामद की । उ0नि0 विनोद कुमार अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सुन्दरनगर  मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

महिला के प्रति क्रूरता का मामला

अभियोग संख्या 09/19 दिनांक 05.02.19 अधीन धारा 498(ए0) 506,332 पुलिस थाना जंजैहली में  श्रीमति तारामणी पत्नी श्री शेष राम निवासी नागीनाला डाकघर शंकरधार तहसील थुनाग जिला मण्डी  की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि शिकायतकर्ता की शादी पारम्परिक रिति-रिवाज के मुताबिक हुई है । शादी के कुछ समय बाद शिकायतकर्ता के पति ने शिकायतकर्ता को शारीरिक व मानसिक तौर पर प्रताडित करना शुरु कर दिया । दिनांक 4.02.19 को शिकायतकर्ता के पति  ने शिकायतकर्ता के साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी । स0उ0नि0 मोहन जोशी अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना जंजैहली मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

रास्ता रोककर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी के मामले

1        अभियोग संख्या 47/19 दिनांक 05.02.19 अधीन धारा 341, 323, 506 भा0द0स0 पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री बालक राम सुपुत्र श्री भुरु राम निवासी ढोलख डाकघर भंगरोटू जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि घनश्याम ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी ।  मु0आ0 नेक राम न0 896 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बल्ह मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

2        अभियोग संख्या 48/19 दिनांक 05.02.19 अधीन धारा 341, 323,506 भा0द0स0 पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री घनश्याम सुपुत्र श्री भुरु राम निवासी  ढोलख डाकघर भंगरोटू तहसील बल्ह जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि बालक राम निवासी ढोलख ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी । मु0आ0 जमालदीन न0 04 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बल्ह मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

3        अभियोग संख्या 10/19 दिनांक 05.02.19 अधीन धारा 341, 323,504, 427,506 भा0द0स0 पुलिस थाना जंजैहली जिला मण्डी में शिकायतकर्ता  नारायण सिंह सुपुत्र श्री चनलु राम डाकघर छतरी तहसील थुनाग जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 04.02.19 को  ओम प्रकाश सुपुत्र श्री ज्ञान चन्द ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोकककर उसके साथ मारपीट की व जान से मारने की धमकी दी तथा शिकायतकर्ता के घर पर पत्थर फैंके । मु0आ0 तरुण कुमार न0 923 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना जंजैहली मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

4        अभियोग संख्या 11/19 दिनांक05.02.19 अधीन धारा 341, 323, 504, 506 भा0द0स0 पुलिस थाना जंजैहली जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री ओम प्रकाश सुपुत्र श्री ज्ञान सिंह निवासी छतरी डाकघर छतरी तहसील थुनाग जिला मण्डी  की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 04.02.19 को नारायण  सिंह व ध्रुमती देवी ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी।  मु0आ0 तरुण कुमार न0 923 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना जंजैहली मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

5        अभियोग संख्या 32/19 दिनांक 06.02.19 अधीन धारा 451, 506, 323 भा0द0स0 पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला मण्डी में  शिकायतकर्ता श्री मति रेखा देवी पत्नी श्री पवन कुमार निवासी छजवर डाकघर मलोह तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 05.02.19 को राजु सुपुत्र श्री शेर सिंह ने शिकायतकर्ता के घर के आंगन में प्रवेश करके  शिकायतकर्ता के भाई राकेश कुमार के साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी ।  स0उ0नि0 ललित कुमार अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना  सुन्दरनगर मामले  का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

6        अभियोग संख्या 21/19 दिनांक 05.02.19 अधीन धारा 341, 323, 506 भा0द0स0 पुलिस थाना करसोग जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री खेम राज शर्मा सुपुत्र श्री हेत राम निवासी शाकरा डाकघर शाकरा तहसील करसोग जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक  05.02.19 को  राम प्यारी पत्नी श्री चमन लाल निवासी शाकरा तहसील करसोग जिला मण्डी ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी ।  स0उ0नि0 साहिब सिंह प्रभारी पुलिस एसिंसटैट रुम तत्तापाणी मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

सड़क दुर्घटना का मामला

अभियोग संख्या 11/19 दिनांक 05.02.19 अधीन धारा 279, 337 भा0द0स0 पुलिस थाना बी0एस0एल0 कलौनी सुन्दरनगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री रमेश सिंह सुपुत्र श्री ज्ञान सिंह निवासी छत्तर डाकघर जुगाहन तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी  की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 05.0.19 को जब यह अपनी स्कुटी न0 ( एच0पी0 31ए0- 2207) पर सवार होकर जयदेवी की ओर जा रहा था तो एक ट्रक न0 ( एच0पी062 सी0-0346) तेज रफ्तारी से आय़ा और शिकायतकर्ता की स्कूटी को टक्कर मार दी जिस कारण शिकायतकर्ता को चोटें  आई हैं ।  स0उ0नि0 प्रेम सिंह अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बी0एस0एल0 कलौनी सुन्दरनगर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में मोटर वाहन अधिनियम के  अन्तर्गत 339 चालान व उल्लंघनकर्ताओं से 55,100/- रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत 16 चालान व 1600/-रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा खनन अधिनियम के अन्तर्गत 8 चालान व 34,400/- रुपये जुर्माना बसूल किया है।

 

Crime Report on 5 Feb

मारपीट के मामले

  1. अभियोग संख्या 45/19 दिनांक 04.02.2019 अधीन धारा 341,323,504,506,34 भा.दं.सं. पुलिस थाना बल्ह में शिकायतकर्ता मंजू देवी पत्नी श्री हेम राज  निवासी बठाण, डाकघर गम्बर खड्ड तहसील बल्ह जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनाँक 04.02.2019 समय करीब 6.45 बजे शाम कृष्ण व ललित ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर मारपीट,गाली-गलौच व जान से मारने की धमकी दी । मु.आ. विनोद सेन अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी रिवालसर इस मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।
  2. अभियोग संख्या 17/19 दिनांक 04.02.2019 अधीन धारा 341,323, 34 भा.दं.सं. पुलिस थाना गोहर में शिकायतकर्ता बीट्टू सपुत्र श्री टेक चन्द  निवासी कोहालू, डाकघर चैलचौक, तहसील चच्योट, जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि जब यह महूनाग मन्दिर तरौर से घर वापिस आ रही थी  तो धनराज व गुलेन्दर ने  शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर मारपीट व गाली-गलौच की । मु.आ. विरेन्द्र सिंह अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना गोहर इस मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

मादक पदार्थ अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 44/19 दिनांक 04.02.2019 अधीन धारा 20 मादक पदार्थ अधिनियम पुलिस थाना बल्ह में  उ.नि. हेम राज  अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बल्ह के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनाँक 04.02.2019 जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ नाकाबंदी  पर मुकाम नागचला में मौजूद  था तो  विपिन सिंह  सपुत्र श्री बृज लाल निवासी गाँव अमरपुर, तहसील घुमारवीं, जिला बिलासपुर के कब्जा से 308 ग्राम चरस बरामद की । मु.आ. रुप लाल अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बल्ह इस मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

          चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में  मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत  331 चालान व         उल्लंघनकर्ताओं से 49,800/-रुपये जुर्माना बसूल किया है, कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत 8 चालान         व 900/- रुपये जुर्माना बसूल किया  व खनन अधिनियम के अन्तर्गत 5 चालान व 14,000 रुपये     जुर्माना बसूल किया है ।

 

Crime Report on 04 feb

आबकारी अधिनियम के मामले

  1. अभियोग संख्या 25/19 दिनांक 03.02.2019 अधीन धारा 39 हि0प्र0आबकारी अधिनियम पुलिस थाना सरकाघाट में उ0नि0 लाल सिंह  प्रभारी पुलिस चौकी हटली के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनाँक 03.02.2019 जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम भांबला में मौजूद था तो एक गुप्त सुचना के आधार पर प्रकाश चन्द सपुत्र श्री मिलखी राम निवासी गाँव वही, डाकघर भाँबला, तहसील बलद्वाडा,  जिला मण्डी  के कब्जा से 5 बोतलें अंग्रेजी शराब बरामद की । उ0नि0 लाल सिंह  प्रभारी पुलिस चौकी हटली इस मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।
  2. अभियोग संख्या 20/19 दिनांक 03.02.2019 अधीन धारा 39 हि0प्र0आबकारी अधिनियम पुलिस थाना करसोग में स0उ0नि0 कुलदीप चंद अन्वेषणाधिकारी थाना करसोग के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनाँक 03.02.2019 समय 6.15 बजे शाम  जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम काऔ में मौजूद था तो पदम देव   सपुत्र  श्री मेहर चन्द  निवासी गाँव व डाकघर काऔ तहसील करसोग जिला मण्डी के कब्जा से 315 मि.ली. अवैध शराब बरामद की । स0उ0नि0 कुलदीप चंद अन्वेषणाधिकारी थाना करसोग इस मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

मादक पदार्थ अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 04/19 दिनांक 04.02.2019 अधीन धारा 20 मादक पदार्थ अधिनियम पुलिस थाना पधर में  स.उ.नि. चैन सिंह  अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना पधर के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनाँक 04.02.2019 जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ नाकाबंदी  पर मुकाम नारला में मौजूद  था तो  नवीन सिंह सपुत्र श्री घनश्याम दास निवासी गाँव सनेहर, डाकघर व तहसील पधर,  जिला मण्डी जिला मण्डी के कब्जा से 100 ग्राम चरस बरामद की । स.उ.नि. चैन सिंह  अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना पधर इस मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

          चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में  मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत  248 चालान व         उल्लंघनकर्ताओं से 40,800/-रुपये जुर्माना बसूल किया है, कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत 8 चालान         व 800/- रुपये जुर्माना बसूल किया  व खनन अधिनियम के अन्तर्गत 10 चालान व 14,800 रुपये    जुर्माना बसूल किया है ।

मासिक संयुक्त सलाहकार समिति एवं अपराध समीक्षा बैठक :-

 

आज जिला पुलिस मंडी की मासिक संयुक्त सलाहकार समिति-एवं अपराध समीक्षा बैठक पुलिस लाईन मण्डी में श्री गुरदेव शर्मा, भा.पु.से. पुलिस अधीक्षक मण्डी की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें मंडी पुलिस के राजपत्रित अधिकारी श्री पुनीत रघु हि.पु.से. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मण्डी,  श्री मदन काँत शर्मा एस0डी0पी0ओ0 पधर, श्री तरणजीत सिहं,  हि.पु.से. , उप.मण्डल पुलिस अधिकारी सुन्दरनगर, श्री अरुण मोदी एस0डी0पी0ओ0करसोग,  श्री चन्द्रपाल एस0डी0पी0ओ0 सरकाघाट तथा सभी थाना प्रबन्धक अधिकारी, मुख्यालिपिक,  सभी पुलिस चौकियों के प्रभारी  सहित मण्डी पुलिस के लगभग 30 पुलिस कर्मचारियों ने भाग लिया ।

बैठक के आरम्भ में   पुलिस अधीक्षक मण्डी ने पुलिस कर्मचारियों के कल्याण सम्बन्धित मुद्दों को सुना व उनका निवारण प्राथमिकता के आधार पर किया । पुलिस अधीक्षक मण्डी ने इस जिला के सभी थाना प्रबन्धक अधिकारियों और चौकी प्रभारियों को कड़े दिशा निर्देश दिये कि अपने-अपने क्षेत्राधिकार में कानून व्यवस्था को बनाना सुनिश्चित करें।   पुलिस अधीक्षक मण्डी  ने सभी पर्यावेक्षक अधिकारियों व थाना प्रभारियों को मादक पदार्थ विक्रेताओं व मादक पदार्थ उपलब्ध करने वालों के खिलाफ कडी कार्यवाही करने के आदेश दिये ताकि  युवा पीढ़ी को नशीले व मादक पदार्थों के कुप्रभावों से बचाया जा सके व लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरा जा सके । पुलिस अधीक्षक मण्डी मण्डी ने सभी थाना प्रबंधक अधिकारियों व पुलिस चौकी प्रभारियों को निर्देश दिये कि जन शिकायतों का निवारण प्राथमिकता के आधार पर व समय पर करें ।

बैठक के दौरान सभी लंबित मामलों पर विस्तृत रुप से चर्चा की तथा सभी थाना प्रबन्धक अधिकारियों व पुलिस चौकी प्रभारियों को दिशा निर्देश दिये कि सभी लम्बित मामलों का अन्वेषण प्राथमिकता के आधार करें व शीघ्र अति शीघ्र मामलों का चालान तैयार करके सम्बधित न्यायलयों में पेश करें । अधोहस्ताक्षरी ने जिला के थाना प्रभारियों /पुलिस चौकी प्रभारियों को उद्घोषित अपराधियों को प्राथमिक के आधार पर पकडने के लिए विशेष प्रयास करने के लिए कहा । अधोहस्ताक्षरी ने उक्त अपराध समीक्षा बैठक के दौरान जिला में शांति व कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिये हमेशा सतर्क व मुस्तैद रहने के बारे हिदायत की । अधोहस्ताक्षरी ने सभी थाना चौकी प्रभारियों को आदेश दिये की बाहरी राज्यों से आए मजदूरों का पंजीकरण करना सुनिश्चित करें व उनका पूरा रिकार्ड तैयार करें । ज्यादा बर्फबारी वाली जगहों पर पर्यटकों को जाने से रोकें व  उस क्षेत्र के बारे भी पर्यटकों  को अवगत करवायें ।

अधोहस्ताक्षरी द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत विशेष अभियान चलाकर, शराब पीकर गाडी चलाने वालों, overloading, over speed से गाडी गाडी चलाते हुए मोबाईल फोन को प्रयोग करने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटने व गाडी के चालक का ड्राईविंग लाईसैंस रद्द करवाने के भी आदेश दिये ।

Crime Report on 3 feb

आबकारी अधिनियम के मामले

  1. अभियोग संख्या 42/19 दिनांक 02.02.2019 अधीन धारा 39 हि0प्र0आबकारी अधिनियम पुलिस थाना बल्ह में स0उ0नि0 मुंशी राम  प्रभारी पुलिस चौकी रिवालसर के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनाँक 02.02.2019 समय 5 बजे शाम  जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम जोहर में मौजूद था तो एक गुप्त सुचना के आधार पर पुनम कुमारी पत्नी श्री दुनी चंद निवासी गांव तरवाँ , डाकघर गुरुकोठा,  तहसील बल्ह जिला मण्डी  के कब्जा से 1875 मि.ली. अवैध शराब बरामद की । स0उ0नि0 मुंशी राम  प्रभारी पुलिस चौकी रिवालसर इस मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।
  2. अभियोग संख्या 35/19 दिनांक 02.02.2019 अधीन धारा 39 हि0प्र0आबकारी अधिनियम पुलिस थाना सदर में स0उ0नि0 राम  गोपाल  प्रभारी पुलिस चौकी कोटली के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनाँक 02.02.2019 समय 5.30 बजे शाम  जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम कसाण में मौजूद था तो बृज लाल  सपुत्र  श्री बालक राम निवासी गाँव व डाकघर सदयाणा तहसील कोटली जिला मण्डी के कब्जा से 1500 मि.ली. अवैध शराब बरामद की । स0उ0नि0 राम  गोपाल  प्रभारी पुलिस चौकी कोटली इस मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।
  3. अभियोग संख्या 36/19 दिनांक 02.02.2019 अधीन धारा 39 हि0प्र0आबकारी अधिनियम पुलिस थाना सदर में मु.आ. नन्द लाल अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी शहर के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनाँक 02.02.2019 समय 7.30 बजे शाम  जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर था तो एक गुप्त सुचना के आधार पर दिवाकर सिह सपुत्र श्री दौलत राम निवासी गाँव धियूँ डाकघर वीर तुँगल तहसील सदर जिला मण्डी जिला मण्डी के कब्जा से 7 बोतलें अंग्रेजी  शराब बरामद की । महिला उ0नि0 सुषमा (प्रोवेशनर)  अन्वेषणाधिकारी थाना सदर इस मामले का अन्वेषण कर रही हैं ।

          चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में  मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत  315 चालान व         उल्लंघनकर्ताओं से 54,300/-रुपये जुर्माना बसूल किया है, कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत 15 चालान       व 1600/- रुपये जुर्माना बसूल किया  व खनन अधिनियम के अन्तर्गत 7 चालान व 30,000 रुपये     जुर्माना बसूल किया है ।

 

Crime Report on 2 Feb

आबकारी अधिनियम के मामले

  1. अभियोग संख्या 03/19 दिनांक 01.02.2019 अधीन धारा 39 हि0प्र0आबकारी अधिनियम पुलिस थाना पधर जिला मण्डी मेंउ0नि0/प्रभारी सुभाष चन्द थाना पधर के रुक्का पर पंजीकृत थाना  हुआ कि दिनाक 01.02.2019 समय करीब 7.30 बजे शाम जब अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम घुमराडा में मौजूद था तो एक गुप्त सुचना के आधार पर मान सिहं सपुत्र श्री मंगत राम निवासी घुमराडा,  डाकघर कुन्नू, तहसील पधर, जिला मण्डी के कब्जा से 6 बोतलें  देशी शराब की बरामद की ।  उ0नि0/प्रभारी सुभाष चन्द थाना पधर इस मामले का अन्वेषण कर रहे हैं । 
  2. अभियोग संख्या 14/19 दिनांक 01.02.2019 अधीन धारा 39 हि0प्र0आबकारी अधिनियम पुलिस थाना औट जिला मण्डी मेंस.उ.नि. श्याम लाल प्रभारी पुलिस चौकी बालीचौकी के रुक्का पर पंजीकृत थाना  हुआ कि दिनाक 01.02.2019 जब अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम बालीचौकी में मौजूद था तो एक गुप्त सुचना के आधार पर घनश्याम सपुत्र श्री छापे राम निवासी सुधरानी,  डाकघर खलवाहण, तहसील बालीचौकी, जिला मण्डी के ढाबे से आधी बोतल देशी शराब की बरामद की ।  स.उ.नि. श्याम लाल प्रभारी पुलिस चौकी बालीचौकी इस मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।  
  3. अभियोग संख्या 15/19 दिनांक 01.02.2019 अधीन धारा 39 हि0प्र0आबकारी अधिनियम पुलिस थाना औट जिला मण्डी मेंमहिला स.उ.नि. सरस्वती  अन्वेषणाधिकारी थाना औट के रुक्का पर पंजीकृत थाना  हुआ कि दिनाक 01.02.2019 जब अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम सोजा में मौजूद थी तो एक गुप्त सुचना के आधार पर नीरज कुमार  सपुत्र श्री खेम सिंह  निवासी सोजा,  डाकघर औट, जिला मण्डी के कब्जा से  1025 मि.ली. देशी  शराब बरामद की ।  महिला स.उ.नि. सरस्वती  अन्वेषणाधिकारी थाना औट इस मामले का अन्वेषण कर रही है ।
  4. अभियोग संख्या 22/19 दिनांक 01.02.2019 अधीन धारा 39 हि0प्र0आबकारी अधिनियम पुलिस थाना सरकाघाट जिला मण्डी मेंउ.नि. राजेश कुमार  अन्वेषणाधिकारी थाना सरकाघाट के रुक्का पर पंजीकृत थाना  हुआ कि दिनाक 01.02.2019 जब अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम चंदैश में मौजूद था तो एक गुप्त सुचना के आधार पर नानक चंद  सपुत्र श्री हेम राज , निवासी पन्याली के कब्जा से  पाँच बोतलें  देशी  शराब बरामद की ।  उ.नि. राजेश कुमार  अन्वेषणाधिकारी थाना सरकाघाट इस मामले का अन्वेषण कर रही है ।
  5. अभियोग संख्या 23/19 दिनांक 01.02.2019 अधीन धारा 39 हि0प्र0आबकारी अधिनियम पुलिस थाना सरकाघाट जिला मण्डी मेंउ.नि. राजेश कुमार  अन्वेषणाधिकारी थाना सरकाघाट के रुक्का पर पंजीकृत थाना  हुआ कि दिनाक 01.02.2019 जब अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम अप्पर बरोट में मौजूद था तो एक गुप्त सुचना के आधार पर प्रकाशो पत्नी श्री बलबीर सिंह निवासी अप्पर बरोट, डाकघर फतेहपुर तहसील सरकाघाट जिला मण्डी के कब्जा से  6375 मि.ली.  देशी  शराब बरामद की ।  उ.नि. राजेश कुमार  अन्वेषणाधिकारी थाना सरकाघाट इस मामले का अन्वेषण कर रही है ।  

  

  1. अभियोग संख्या 26/19 दिनांक 01.02.2019 अधीन धारा 39 हि0प्र0आबकारी अधिनियम पुलिस थाना सुन्दरनगर में स0उ0नि0 राजेन्द्र ठाकुर प्रभारी पुलिस चौकी सलापड के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि  जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम गैस प्लाँट सलापड में मौजूद था तो एक गुप्त सुचना के आधार पर सुलेन्दर उर्फ पोलो सपुत्र श्री सुख राम निवासी गाँव सरोह,  डाकघर सुधान, तहसील सुन्दरनगर, जिला मण्डी हि0प्र0 के कब्जा से 4500 मि.ली. देशी शराब बरामद की । स0उ0नि0 राजेन्द्र ठाकुर प्रभारी पुलिस चौकी सलापड इस मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।
  2. अभियोग संख्या 39/19 दिनांक 01.02.2019 अधीन धारा 39 हि0प्र0आबकारी अधिनियम पुलिस थाना बल्ह में उ0नि0 कुलदीप कुमार अन्वेषणाधिकारी थाना बल्ह के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि  जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम ढाबण  में मौजूद था तो एक गुप्त सुचना के आधार पर सुनीता देवी पत्नी श्री दिवान चंद निवासी गांव ढावण, डाकघर रती तहसील बल्ह जिला मण्डी  के कब्जा से 1500 मि.ली. अवैध शराब बरामद की । उ0नि0 कुलदीप कुमार अन्वेषणाधिकारी थाना बल्ह इस मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।
  3. अभियोग संख्या 40/19 दिनांक 01.02.2019 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना बल्ह में उ0नि0 हेम राज अन्वेषणाधिकारी थाना बल्ह के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि  जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम नेर चौक  में मौजूद था तो एक गुप्त सुचना के आधार पर देवी राम सपुत्र श्री फिनू राम निवासी गांव भौर, डाकघर कनैड, तहसील सुन्दरनगर, जिला मण्डी  के कब्जा से 3 बौतलें अंग्रेजी शराब व 1 बौतल देशी शराब बरामद की । उ0नि0 हेम राज अन्वेषणाधिकारी थाना बल्ह इस मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।
  4. अभियोग संख्या 14/19 दिनांक 01.02.2019 अधीन धारा 39 हि0प्र0आबकारी अधिनियम पुलिस थाना गोहर जिला मण्डी मेंउ0नि0/प्रभारी थाना मनोज कुमार के रुक्का पर पंजीकृत थाना  हुआ कि दिनाक 01.02.2019 समय करीब 5.30 बजे शाम जब अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम बासा में मौजूद था तो एक गुप्त सुचना के आधार पर गंगा राम  सपुत्र श्री मनी राम, निवासी गांव अवाधार,  डाकघर गोहर, तहसील गोहर, जिला मण्डी के कब्जा से 2000 मि.ली. अवैध शराब बरामद की ।  उ0नि0/प्रभारी थाना मनोज कुमार इस मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।  
  5. अभियोग संख्या 16/19 दिनांक 01.02.2019 अधीन धारा 39 हि0प्र0आबकारी अधिनियम पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी मेंउ0नि0 सुरजीत सिंह के रुक्का पर पंजीकृत थाना  हुआ ।  एक गुप्त सुचना के आधार पर चमन लाल सपुत्र श्री दलीप सिहं निवासी गाँव व डाकघर जलपेहड , तहसील जोगिन्द्रनगर के  कब्जा से 7 बोतलें देशी शराब बरामद की ।  उ0नि0 सुरजीत सिंह  अन्वेषणाधिकारी थाना जोगिन्द्रनगर इस मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।  
  6. अभियोग संख्या 19/19 दिनांक 01.02.2019 अधीन धारा 39 हि0प्र0आबकारी अधिनियम पुलिस थाना करसोग जिला मण्डी मेंस0उ0नि0 बलबीर सिंह के रुक्का पर पंजीकृत थाना  हुआ कि दिनाक 01.02.2019 समय करीब 6.30 बजे शाम जब अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम थाओ में मौजूद था तो एक गुप्त सुचना के आधार पर रतन सिंह सपुत्र श्री शीश राम निवासी गाँव खदनी साऔ,  डाकघर मरोथी , तहसील करसोग के  कब्जा से 1500 मि.ली. देशी शराब बरामद की ।  स0उ0नि0 बलबीर सिंह  अन्वेषणाधिकारी थाना करसोग इस मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।  

 

          चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में  मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत  226 चालान व         उल्लंघनकर्ताओं से 60,300/-रुपये जुर्माना बसूल किया है, कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत 15 चालान       व 1500/- रुपये जुर्माना बसूल किया  व खनन अधिनियम के अन्तर्गत 7 चालान व 11,600 रुपये     जुर्माना बसूल किया है ।