Crime Report on 23 feb

मादक पदार्थ अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या न0 37/19 दिनांक 23-2-19 अधीन धारा 21 मादक पदार्थ अधिनियम के अधीन पुलिस थाना सरकाघाट में मु.आ. टेक चन्द अन्वेषणाधिकारी विशेष अन्वेषण ईकाई मण्डी के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ, इसके अन्तर्गत दिवान चन्द उर्फ काकू सपुत्र श्री हेम सिंह निवासी तमलेड डाकघर बाहणू तहसील बलद्वाडा जिला मण्डी के कब्जे से 98 ग्राम हेरोइन बरामद की । मु.आ. विजय कुमार अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी हटली इस मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

रास्ता रोककर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी के मामले

1     अभियोग संख्या न0 50/19 दिनांक 22-2-19 अधीन धारा 341,323,506 भा00सं0 श्री रूप लाल पुत्र धनी राम निवासी गांव कलोथर डाकघर डवाहण तहसील कोटली जिला मण्डी, हि0 प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ है कि दिनांक 21.2.2019 को प्रताप सिंह पुत्र साधु राम निवासी कलोथर डाकघर डवाहण तहसील कोटली ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी मु00 सचिन कुमार न0 887 अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी कोटली मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

2       अभियोग संख्या 29/19 दिनांक 21.02.19 अधीन धारा 341,323,504, 34 भा000 पुलिस थाना धर्मपुर जिला मण्डीमें शिकायतकर्ता श्रीमति कुन्ती देवी पत्नी श्री प्रेम सिंह निवासी व डाकघर सकलाना तहसील धर्मपुर जिला मण्डी (हि0प्र0) की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 23.02.19 को सुनीता देवी पत्नी जीवन राम निवासी व डाकघर सकलाना तहसील धर्मपुर जिला मण्डी (हि0प्र0) ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की । मु00 संजीव कुमार न0 889 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना धर्मपुर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 267 चालान व उल्लंघनकर्ताओं से 51,200/- रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा कोटपा के अन्तर्गत 10 चालान व 1000/-रुपये जुर्माना बसूल किया है ।

PRESS NOTE ON 22 FEB.

प्रैस विज्ञप्ति दिनांक 22.02.19

एन0डी0पी0एस0 अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 29/19 दिनांक 21.02.19 अधीन धारा 20,29 मादक पदार्थ अधिनियम पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी में मु0आ0 मनवीर सिंह न0 922 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ नाकाबन्दी पर मुकाम गढयारा में मौजूद था तो कार न0 (पी0बी0-08-सी0एक्स0-4568) की तलाशी करने पर ऋषि पाल सुपुत्र श्री प्रेम चन्द निवासी वैन अत्रिया खदरोड़ी तहसील इन्दौरा जिला कांगडा (हि0प्र0) व जोगिन्द्र सिंह सुपुत्र श्री बाबू राम निवासी चाक नागलिया खदरोड़ी तहसील इन्दौरा जिला कांगड़ा (हि0प्र0) के कब्जा से 1किलो 290 ग्रांम चरस बरामद की ।स0उ0नि0 जयसिंह अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

रास्ता रोककर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी के मामले

1        अभियोग संख्या 50/19 दिनांक 22.02.19 अधीन धारा 341, 323,506 भा0द0स0 पुलिस थाना सदर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री रुप लाल सुपुत्र श्री धनी राम निवासी कलोधर डाकघर डवाहण तहसील कोटली जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 21.02.19 को प्रताप सिंह सुपुत्र श्री साधू राम निवासी कलोथर डाकघर डवाहण तहसील कोटली जिला मण्डी ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी ।स0उ0नि0 रामगोपाल प्रभारी पुलिस चौकी कोटली मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

2        अभियोग संख्या 28/19 दिनांक 21.02.19 अधीन धारा 341,323 भा0द0स0 पुलिस थाना धर्मपुर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री सर्वजीत सिंह सुपुत्र श्री त्रिलोक चन्द निवासी डलू डाकघर बीजापुर तहसील जयसिंहपुर जिला कांगडा हि0प्र0 वर्तमान मे दुकानदार टिहरा की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 16.02.19 को रणजीत सिंह ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की जिस कारण शिकायतकर्ता को चोटें आई हैं । मु0आ0 अनिल कुमार न0 73 अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी टिहरा मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 141 चालान व उल्लंघनकर्ताओं से 19,800/- रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा कोटपा के अन्तर्गत 6 चालान व 600/-रुपये जुर्माना बसूल किया है ।

 

 

 

 

 

 

 

Crime Report on 21Feb

आपराधिक अतिचार व जान से मारने की धमकी का मामला

अभियोग संख्या 49/19 दिनांक 20.02.2019 अधीन धारा 447,427,506 भा.दं.सं. पुलिस थाना सदर में  शिकायतकर्ता श्रीमती उर्मिला देवी पत्नी श्री हेमचन्द निवासी गांव चोहपड़ा मोहाल सैण, डाकघर खडयाहड़, तहसील कोटली जिला मण्ड़ी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि निर्मला देवी पत्नी श्री टेकचन्द निवासी गांव चोहपड़ा मोहाल सैण डाकघर खडियाहड़ तहसील कोटली जिला मण्ड़ी हिमाचल प्रदेश ने शिकायतकर्ता के रिहायसी मकान के पास आ करके मकान की नींब की खुदाई की शिकायतकर्ता को जान से मारने की धमकी दी । स0 उ0 नि0 राम गोपाल प्रभारी पुलिस चौकी कोटली इस मामले का अन्वेषण कर रहे हैं

मादक पदार्थ अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 27/19 दिनांक 20.02.2019 अधीन धारा 20,29 मादक पदार्थ अधिनियम पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर में  मु.आ. मानवीर सिंह  अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनाँक 20.02.2019 समय 2.25 बजे दिन एक गुप्त सूचना के आधार पर दीपक सपुत्र श्री चमेल सिंह निवासी कोठी, डाकघर खडीधार ठारा तहसील लडभडोल जिला मण्डी व गौरव कुमार सपुत्र श्री शेर सिंह  निवासी रेहड, डाकघर खदर तहसील लडभडोल जिला मण्डी के कब्जा से 71 ग्राम चरस  बरामद की बृज लाल निवासी गाँव अमरपुर, तहसील घुमारवीं, जिला बिलासपुर के कब्जा से 308 ग्राम चरस बरामद की । मु.आ. विजेन्द्र सिंह अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर इस मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

बरामदगी रिपोर्ट अभियोग संख्या 70/18 दिनांक 13.08.18  अधीन धारा 457,380 भा.दं. सं. पुलिस थाना गोहर

    अभियोग संख्या 70/18 दिनाँक 13.08.2018 अधीन धारा 457, 380 भा0द0स0  पुलिस थाना गोहर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता नागेन्द्र पाल शर्मा सपुत्र श्री निर्मल कुमार गाँव तरौर डाकघर सेगली तहसील चच्योट जिला मण्डी हि.प्र की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ था जिसमे शिकायतकर्ता ने पुलिस रिपोर्ट में लिखवाया था कि दिनाँक 12/13.08.2018 की रात को उनके घर के मन्दिर श्री देव महुनाग में चोरी हुई है ।

          इस सन्दर्भ में पुलिस थाना गोहर के दल ने आरोपी संदीप कुमार सुपुत्र चन्द्रपाल गांव कमलपुर डाकघर गलूआपुर तहसील डेरापुर जिला कानपुर उम्र 22 साल (उत्तर प्रदेश) को कीरतपुर (पंजाब) से गिरफ्तार किया है अभियुक्त की निशानदेही पर अभियुक्त के घर कानपुर (उत्तर प्रदेश ) से निम्नलिखित सोने व  चांदी के जेबरात बरामद किये   हैं जिनकी कीमत लगभग 6/7 लाख के करीब है :-

1.       सोना  छत्र= 52  ग्रांम

2.     चाँदी का छत्र = 2 किलो 200 ग्राम

3.     चाँदी के डोल माला के मनके, चौकियाँ = 1किलो 300 ग्राम

4.     अष्ट धातु का मुख्य मोहरा =1

5.      चाँदी का छत्र = 1

6.     चाँदी की चाननी=2

7.     शिवलिंग =1

8.     चाँदी के मनके=64

9.     चाँदी के सिक्के=40

10. चाँदी की सिंघी=40

 

          चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में  मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 232 चालान व  उल्लंघनकर्ताओं से 48,200/-रुपये जुर्माना बसूल किया है, कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत 7 चालान व 700/- रुपये जुर्माना बसूल किया  है ।

CRIME REPORT ON 20 FEB.

 

आबकारी अधिनियम के मामले

1        अभियोग संख्या 45/19 दिनांक 19.02.19 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला मण्डी में उ0नि0 प्रकाश चन्द अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सुन्दरनगर के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 19.02.19 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम कनैड़ में मौजूद था तो गोविन्द राम सुपुत्र श्री चेत राम निवासी कनैड़ तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी हि0प्र0 के कब्जा से 5000 मी0 लि0 अवैध शराब बरामद की । उ0नि0 प्रकाश चन्द अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सुन्दरनगर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

2          अभियोग संख्या 19/2019 दिनांक 19.02.19 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना बी0एस0एल0 कलौनी सुन्दरनगर जिला मण्डी में निरीक्षक कमल कान्त प्रभारी पुलिस थाना बी0एस0एल0 कलौनी सुन्दरनगर के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम नौलखा में मौजूद था तो जय प्रकाश सुपुत्र श्री बंशी लाल निवासी भौर डाकघर कनैड़ की दुकान की तलाशी करने पर उसके कब्जा से 30 लीटर अबैध शराब बरामद की । नि0 कमल कान्त प्रभारी पुलिस थाना बी0एस0एल0 कलौनी सुन्दरनगर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

3          अभियोग संख्या 21/19 दिनांक 19.02.19 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना औट जिला मण्डी में उ0नि0 यशपाल अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना औट के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 19.02.19 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम पनारसा में मौजूद था तो टेक सिंह सुपुत्र श्री राम सिंह निवासी टेपर डाकघर पनारसा की दुकान की तलाशी करने पर उसके कब्जा से 4 बोतलें देसी शराब की बरामद की । उ0नि0 यशपाल अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना औट मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।          

रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला

अभियोग संख्या 61/19 दिनांक 341,323,504,34 भा0द0स0 पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री चिराग नरवाल सुपुत्र श्री सुरेन्द्र कुमार निवासी बगला डाकघर नागचला तहसील बल्ह जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 19.02.19 को जब यह अपने दोस्त आशीष के साथ उसके घर जा रहा था तो राहुल व हनी ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की । मु0आ0 जमालदीन न0 4 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बल्ह मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 चालानः-

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 249 चालान किये व उलंघनकर्ताओं से 38,300/-रुपये जुर्माना, कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत 20 चालान व 2000/- रुपये जुर्माना वसूल किया तथा खनन अधिनियम के अन्तर्गत 3 चालान व उल्लंघनकर्ताओं से 14,200/-रुपये जुर्माना बसूल किया है ।

 

                

 

 

 

 

 

 

 

CRIME REPORT ON 19 FEB.

 

एन0डी0पी0एस0अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 43/19 दिनांक 18.02.19 अधीन धारा 20,29 भा0द0स0 पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला मण्डी में मु0आ0 गिऱधारी लाल न0 30 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सुन्दरनगर के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 18.02.19 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ नाकबन्दी पर मुकाम पुंग में मौजूद था तो कार न0(एच0पी0-64बी0-9997)की तलाशी करने पर माहुल गुप्ता सुपुत्र् श्री पवन कुमार गुप्ता निवासी लक्कर बाजार सोलन तहसील सोलन जिला सोलन (हि0प्र0) उम्र 28 साल व मेहल गुप्ता सुपुत्र श्री पंकज कुमार गुप्ता निवासी मुख्य भवन राजगढ़ रोड़ बार्ड न0 6 सोलन तहसील सोलन (हि0प्र0) उम्र 26 साल के कब्जा से 36 ग्रांम चरस बरामद की । मु0आ0 गिरधारी लाल न0 30 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सुन्दरनगर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं।

रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला

अभियोग संख्या 44/19 दिनांक 18.02.19 अधीन धारा 341, 323 भा0द0स0 पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्रीमति कलां देवी पत्नी श्री ख्जाना राम निवासी कांगू तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी (हि0प्र0) की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 18.02.19 को पवना देवी पत्नी श्री रुप लाल निवासी कांगू तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की । स0उ0नि0 जागर राम प्रभारी पुलिस चौकी डैहर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 179 चालान व उल्लंघनकर्ताओं से 25,400/-रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत 8 चालान व 800/-रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा खनन अधिनियम के अन्तर्गत 2 चालान व 4500/-रुपये जुर्माना बसूल किया है ।

 

 

 

 

CRIME REPORT ON 18 FEB.

 

 

सड़क-दुर्घटना का मामला

अभियोग संख्या 28/19 दिनांक 18.02.19 अधीन धारा 279, 337, 304(ए0) भा0द0स0 पुलिस थाना करसोग जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री भीषम सिंह सुपुत्र श्री तारा चन्द निवासी धनघार डाकघर जासल तहसील करसोग जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 18.02.19 को एक कार न0 (एच0पी0-30-6071) जिसे तोता राम सुपुत्र श्री विश्वेष्वर दत्त निवासी धनघार डाकघर जासल तहसील करसोग जिला मण्डी चला रहा था, अत्यधिक तेज गति व लापरवाही के कारण उपरोक्त कार धंनघार से 50 मीटर आगे सड़क से नीचे चली गई तथा उपरोक्त ड्राईवर की प्राथमिक चिकित्सालय सुन्नी में दौराने उपचार मृत्यु हो गई। स0उ0नि0 साहिब सिंह प्रभारी पुलिस असिंस्टैंट रुम त्तत्ता पाणी मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला

अभियोग संख्या 25/19 दिनांक 18.02.19 अधीन धारा 341, 323,504, 34 भा0द0स0 पुलिस थाना धर्मपुर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री प्रकाश चन्द सुपुत्र श्री दुनीचन्द निवासा गोरत डाकघर स्योह तहसील धर्मपुर जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक राजेश कुमार व रणु ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोकककर उसके साथ मारपीट की । मु0आ0 संजीव कुमार न0 889 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना धर्मपुर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 197 चालान व उल्लंघनकर्ताओं से 32,900/-रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत 23 चालान व 2300/- रुपये जुर्माना बसूल किया है ।

 

 

 

Crime Report on 17 Feb

आबकारी अधिनियम के मामले

1    अभियोग संख्या 26/19 दिनांक 16.02.19 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना करसोग जिला मण्डी में स0उ0नि0 बलबीर सिहं अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना करसोग जिला मण्डी के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 16.02.19 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम बस स्टैंड करसोग में मौजूद था तो  एक गुप्त सुचना के आधार पर प्रवीण कुमार सपुत्र श्री जगतार सिहं निवासी कलैहणी, तहसील व डाकघर करसोग जिला मण्डी  (हि0प्र0) की दुकान से 5250 मी.ली. देशी शराब   बरामद की। स0उ0नि0 बलबीर सिहं अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना करसोग मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

2    अभियोग संख्या 41/19 दिनांक 16.02.19 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना सुन्दरनगर  जिला मण्डी में स0उ0नि0 जगत राम प्रभारी पुलिस चौकी डैहर के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 16.02.19 को  जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम अलसू में मौजूद था तो एक गुप्त सूचना के आधार पर बाबू राम सपुत्र श्री  मणी राम निवासी अलसू डाकघर डैहर तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी हि0प्र0 के  कब्जा से 9 बोतलें देसी शराब की बरामद कीं । स0उ0नि0 जगत राम प्रभारी पुलिस चौकी डैहर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

मारपीट व जान से मारने की धमकी का मामला

अभियोग संख्या 20/19 दिनांक 16.02.19 अधीन धारा 341,323,504,506,34 भा0द0स0 पुलिस थाना औट जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री हितेन्द्र मिश्रा निवासी विश्वारपुर डाकघर जंयतपुर तहसील सराया जिला मुजफ़रनगर बिहार की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि समय करीब 2 बजे दिन जब यह हणोगी जा रहा था  तो जीवन सपुत्र श्री ठाकुर दास निवासी दराल डाकघर खोलानाला तहसील बालीचौकी जिला मण्डी ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर मारपीट की । मु0आ0 मनोज कुमार अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना औट जिला मण्डी मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

नोट  आज जिला मे पीड़ित/शिकायतकर्ता दिवस के   रुप में मनाया गया जिसके अन्तर्गत जिला के निम्नलिखित राजपत्रित अधिकारी पुलिस थानों में उपस्थित रहे, दौराने बैठक आम लोगों को 112 (आपातकालीन प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली) नम्बर के प्रयोग, शक्तिबटन ऐप व नशे से बचने व नशे के कारोबार को रोकने के लिए आवश्यक जानकारियां साँझी की गई ,  लगभग 221 लोगों ने विभिन्न थानों में अपनी उपस्थिति दर्ज की जिनमें पीड़ितों के अलावा महिला मण्डलों के सदस्य, युवक मण्डल, टैक्सी आपरेटर यूनियन के सदस्य शामिल थे अधिकत्तर मामलों का निपटारा मौके पर किया किया व कुछ एक पर आवश्यक दिशा निर्देश थाना प्रभारियों को दिये गए ।

         पुलिस थाना बार ब्यौरा इस प्रकार से है :-

क्र0स

अधिकारी का नाम

पुलिस थाना का नाम

उपस्थित लोग /शिकायतकर्ता

निपटारा

1

श्री गुरदेव चन्द शर्मा, भा0पु0से0, पुलिस अधीक्षक मण्डी

पुलिस थाना पधर

150

कोई शिकायत दर्ज न की गई

2.

श्री पुनीत रघु, हि0पु0से0, अति0 पुलिस अधीक्षक मण्डी

पुलिस सुन्दरनगर

4

4

3.

श्री करण सिंह गुलेरिया,हि0पु0से0, पुलिस उप-अधीक्षक (मु0)

पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर

5

5

4.

श्री मदन कान्त, हि0पु0से0, पुलिस उपमण्डलाधिकारी पधर

पुलिस थाना औट

10

कोई शिकायत दर्ज न की गई

5.

श्री तरणजीत सिंह, हि0पु0से0, पुलिस उपमण्डलाधिकारी सुन्दरनगर

पुलिस थाना बी0एस0एल0 कलौनी

35

13

6.

श्री चन्द्रपाल सिंह, हि0पु0से0, पुलिस उपमण्डलाधिकारी, सरकाघाट

पुलिस थाना धर्मपुर

5

शिकायत दर्ज न की गई

7.

श्री अरुण मोदी, हि0पु0से0, पुलिस उममण्डलाधिकारी, करसोग

पुलिस थाना करसोग

12

9

 

चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 298 चालान व उल्लंघनकर्ताओं से  54,800/- रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा कोटपा के अन्तर्गत  15 चालान व 1500/-रुपये जुर्माना बसूल किया है ।

crime report on 16 feb

 

एन0डी0पी0एस0 अधिनियम के मामले

1          अभियोग संख्या 40/19 दिनांक 15.02.19 अधीन धारा 20,29 मादक पदार्थ अधिनियम व अधीन धारा 279, 337 भा0द0स0 पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला मण्डी में स0उ0नि0 राजिन्द्र ठाकुर प्रभारी पुलिस चौकी सलापड़ के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 15.02.19 वाहन दुर्घटना से सम्बधित सूचना के आधार पर मुकाम पट्टा में मौजूद था तो पाया कि एक कार न0(डी0एल04सी0-एन0बी0-6986)तेज रफ्तारी के कारण सडक से नीचे चली गई है तथा उसमें सवार परमजीत सिंह सुपुत्र श्री श्रवण कुमार निवासी खुंडिडयां जिला कांगडा उम्र 28 साल व आकाश कटोच सुपुत्र श्री अशोक कटोच निवासी मेहरपुर डाकघर भलेठ तहसील सुजानपुर जिला हमीरपुर उम्र 28 साल को चोटें आई है जोकि सिविल हास्पिटल में उपचाराधीन हैं तथा उपरोक्त कार की तलाशी करने पर उनके कब्जा से 1किलो 805 ग्रांम चरस बरामद की । स0उ0नि0 राजिन्द्र ठाकुर प्रभारी पुलिस चौकी सलापड मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

2          अभियोग संख्या 35/19 दिनांक 15.02.19 अधीन धारा 21,29 मादक पदार्थ अधिनियम पुलिस थाना सरकाघाट जिला मण्डी में निरीक्षक सुनील कुमार प्रभारी विशेष अन्वेषण इकाई मण्डी के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 15.02.19 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर तो श्रीमति शकुन्तला देवी पत्नी श्री सीता राम निवासी रमेहड़ा डाकघर भांवला तहसील बल्द्वाड़ा जिला मण्डी (हि0प्र0) के घर की तलाशी करने उसके कब्जा से 2.72 ग्रांम हैरोइन बरामद दी । मु0आ0 विजय कुमार न0 866 अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी हटली मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

आबकारी अधिनियम के मामले

1    अभियोग संख्या 47/19 दिनांक15.02.19 अधीन धारा39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना सदर जिला मण्डी में स0उ0नि0 नारायण चन्द अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सदर मण्डी के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 15.02.19 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम पधियूं में मौजूद था तो गीतानन्द सुपुत्र स्व0 श्री राम सिंह गांव कठलग डाकघर पधियूं तहसील सदर जिला मण्डी (हि0प्र0) के कब्जा से दो बोतलें अंग्रेजी शराब बरामद की। स0उ0नि0 नारायण चन्द अन्वेषणाधिकारी थाना सदर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

2    अभियोग संख्या 10/19 दिनांक 15.02.19 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना पधर जिला मण्डी में स0उ0नि0 मोहिन्द्र सिंह प्रभारी पुलिस चौकी कमान्द के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 15.02.19 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम सालगी में मौजूद था तो पवन कुमार सुपुत्र श्री धुरु राम निवासी खाहणी डाकघर कमान्द तहसील कटौला जिला मण्डी हि0प्र0 के कब्जा से 8 बोतलें देसी शराब की बरामद कीं ।स0उ0नि0 मोहिन्द्र सिंह प्रभारी पुलिस चौकी कमान्द मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

3          अभियोग संख्या 11/19 दिनांक 15.02.19 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना पधर जिला मण्डी में स0उ0नि0 मोहिन्द्र सिंह प्रभारी पुलिस चौकी कमान्द के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 15.02.19 को जब अन्य कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम सालगी में मौजूद था नन्द लाल सुपुत्र श्री ठाकुर निवासी बथेरी तहसील कटौला जिला मण्डी हि0प्र0 के कब्जा से 7 बोतलें देसी शराब की बरामद कीं। स0उ0नि0 मोहिन्द्र सिंह प्रभारी पुलिस चौकी कमान्द मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

 

गृह-अतिचार मारपीट व जान से मारने की धमकी का मामला

अभियोग संख्या 25/19 दिनांक 15.02.19 अधीन धारा 451,323,427,506,34 भा0द0स0 पुलिस थाना करसोग जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री मेहर सिंह सुपुत्र श्री अमर सिंह निवासी चौरा डाकघर मेहाड़ी तहसील करसोग जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 15.02.19 को पम्मी व लभू ने नृत्य अकादमी के आंगन में प्रवेश करके दरवाजा तोड़ दिया तथा शिकायतकर्ता व जय कुमार के साथ मारपीट की । मु0आ0 छ्ज्जू राम न0 60 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना करसोग जिला मण्डी मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

नोट  इस महीने के तीसरे रविवार को (दिनाँक 17.02.2019) पीड़ित/शिकायतकर्ता दिवस के   रुप में मनाया जाएगा जिसके अन्तर्गत इस जिला के निम्नलिखित राजपत्रित अधिकारी समय 11 बजे प्रात: से 4 बजे शाम निम्नलिखित पुलिस थानों में लोगों की शिकायतें/समस्याएं सुनेंगे व मौके पर उनका निपटरा नियमानुसार करेंगे।

         पुलिस थाना बार ब्यौरा इस प्रकार से है :-

क्र0स

अधिकारी का नाम

पुलिस थाना का नाम

1

श्री गुरदेव चन्द शर्मा, भा0पु0से0, पुलिस अधीक्षक मण्डी

पुलिस थाना पधर

2.

श्री पुनीत रघु, हि0पु0से0, अति0 पुलिस अधीक्षक मण्डी

पुलिस सुन्दरनगर

3.

श्री करण सिंह गुलेरिया,हि0पु0से0, पुलिस उप-अधीक्षक (मु0)

पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर

4.

श्री मदन कान्त, हि0पु0से0, पुलिस उपमण्डलाधिकारी पधर

पुलिस थाना औट

5.

श्री तरणजीत सिंह, हि0पु0से0, पुलिस उपमण्डलाधिकारी सुन्दरनगर

पुलिस थाना बी0एस0एल0 कलौनी

6.

श्री चन्द्रपाल सिंह, हि0पु0से0, पुलिस उपमण्डलाधिकारी, सरकाघाट

पुलिस थाना धर्मपुर

7.

श्री अरुण मोदी, हि0पु0से0, पुलिस उममण्डलाधिकारी, करसोग

पुलिस थाना करसोग

 

चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 215 चालान व उल्लंघनकर्ताओं से 33,400/- रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा कोटपा के अन्तर्गत 11चालान व 1100/-रुपये जुर्माना बसूल किया है ।

 

 

 

 

 

CRIME REPORT ON 15 FEB

 

एन0डी0पी0एस0अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 17/19 दिनांक 14.02.19 अधीन धारा 20 मादक पदार्थ अधिनियम पुलिस थाना बी0एस0एल0 कलौनी सुन्दरनगर जिला मण्डी में निरीक्षक कमलकान्त प्रभारी पुलिस थाना बी0एस0एल0 कलौनी सुन्दरनगर के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 14.02.19 को यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ नाकाबन्दी पर मुकाम जटट् नाला में मौजूद था तो कार न0 (एच0पी0-30ए0-1486) की तलाशी करने पर कमल किशोर सुपुत्र श्री मुनी लाल निवासी कांव तहसील करसोग जिला मण्डी (हि0प्र0) उम्र 49 साल के कब्जा से 184 ग्रांम चरस बरामद की । स0उ0नि0 प्रेम चन्द अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बी0एस0एल0 कलौनी सन्दरनगर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

आबकारी अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 34/19 दिनांक 14.02.19 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना सरकाघाट जिला मण्डी में उ0नि0 राजेश कुमार अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी हटली के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम भांबला में मौजूद था तो कश्मीर सिंह सुपुत्र श्री प्रेम सिंह निवासी भांबला तहसील बल्द्वाड़ा जिला मण्डी हि0प्र0 के कब्जा से 2000 मि0ली0 देसी शराब बरामद की । उ0नि0 कृष्ण कुमार अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी हटली मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

सड़क दुर्घटना का मामला

अभियोग संख्या 39/19 दिनांक 14.02.19 अधीन धारा 279,337 भा0द0स0 पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री रमेश कुमार सुपुत्र श्री चूहा राम निवासी हराबाग तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 14.02.19 को एक मोटर साईकिल न0(एच0पी031बी-9081) सलापड़ की तरफ से तेज रफतारी से आया और ट्रक न0(एच0पी0 36डी0-2087) को टक्कर मार दी जिस कारण दो व्यक्तियों को चोटें आई हैं । मु0आ0 ललित कुमार 900 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सुन्दरनगर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 141 चालान व 26,300/-रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत 4 चालान व 400/-रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा खनन अधिनियम के अन्तर्गत 4 चालान व 9000/-रुपये जुर्माना बसूल किया है ।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Crime Report on 14 Feb

आबकारी अधिनियम का मामले 

1 अभियोग संख्या 09/19 दिनांक 13.02.19 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना पधर जिला मण्डी में स0उ0नि0 चैन सिंह अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना पधर के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 12.02.19 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम कुन्नू में मौजूद था तो पुष्प राज सुपुत्र श्री मोती राम निवासी कुन्नू तहसील पधर जिला मण्डी की दुकान की तलाशी करने पर उसके कब्जा से 1 बोतल अंग्रेजी शराब  बरामद की । स0उ0नि0 चैन सिंह अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना पधर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

2 अभियोग संख्या 16/19 दिनांक 13.02.19 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना बी0एस0एल0 कलौनी सुन्दरनगर जिला मण्डी में निरीक्षक कमलकान्त प्रभारी पुलिस थाना बी0एस0एल0 कलौनी सुन्दरनगर के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 13.02.19 को जब यह  अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम चाम्बी में मौजूद था तो अजय कुमार सुपुत्र श्री शिव सिंह निवासी महादेव तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी हि0प्र0 की दुकान की तलाशी करने पर उसके कब्जा से  240 मि0ली0 अंग्रेजी शराब बरामद की । निरीक्षक कमलकान्त  प्रभारी पुलिस थाना बी0एस0एल0 कलौनी सुन्दरनगर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 रास्ता रोककर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी के मामले

1 अभियोग संख्या 56/19 दिनांक 13.02.19 दिनांक 341,323,504, 506 भा0द0स0 पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी मे शिकायतकर्ता श्री चिन्ता देवी पत्नी श्री  महंत राम निवासी काण्डी डाकघर रत्ती तहसील बल्ह जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 13.02.19 को  मीरा देवी ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। मु0आ0 रुप सिंह न056 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बल्ह मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

2 अभियोग संख्या 24/19 दिनांक 14.02.19 अधीन धारा 341,323,504,भा0द0स0 पुलिस थाना धर्मपुर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री हरिमल सुपुत्र स्व0 श्री रघु राम गांव जरेड डाकघर टौर खौला तहसील सन्धोल जिला मण्डी (हि0प्र0) की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि  दिनांक  13.02.19 को गोविन्द राम निवासी जरेड डाकघर टौर खौला तहसील सन्धोल जिला मण्डी (हि0प्र0) ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ  गाली-गलौच व मारपीट की ।स0उ0नि0 बलजीत सिंह प्रभारी  पुलिस चौकी सन्धोल मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

3 अभियोग संख्या 24/19 दिनांक 13.02.19 अधीन धारा 341,323,504,506,427,34 भा0द0स0 पुलिस थाना करसोग जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री रिंका देवी पत्नी श्री दीवान चन्द निवासी  ग्वालपुर तहसील करसोग जिला मण्डी हि0प्र0  की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 12.02.19 को  गुलाब सिंह सुपुत्र श्री सागू राम निवासी गोवालपुर व उसकी पत्नी ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी । मु0आ0 बृज लाल न0 893अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना करसोग मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

4 अभियोग संख्या 31/19 दिनांक 13.02.19 अधीन धारा 341, 324, 504,506,34 भा0द0स0 पुलिस थाना सरकाघाट जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री पवन कुमार सुपुत्र स्री बांका राम निवासी टेला डाकघर चोलथरा तहसील सरकाघाट जिला मण्डी कि शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 12.02.19 को जब शिकायतकर्ता के माता व बेटा घर जा रहे थे तो सुनील कुमार व मनीष कुमार ने उनका रास्ता रोककर शिकायतकर्ता के बेटे के साथ मारपीट की ।  स0उ0नि0 विनोद कुमार अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सरकाघाट मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

लोकमार्ग में बाधा डालने का मामला

अभियोग संख्या 37/19 दिनांक13.02.19 अधीन धारा 283 भा0द0स0 पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला मण्डी में मु0आ0 हरि सिंह न0 407 अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी डैहर के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 13.02.19 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम  त्रिफालघाट में मौजूद था तो पाया कि राजिन्द्र कुमार  सुपुत्र श्री शिव राम निवासी बडौन डाकघर त्रिफालघाट तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी ने सड़क के बीचों-बीच रेहड़ी लगा रखी थी जिस कारण पैदल आने-जाने वालों व यातायात में बाधा उत्पन्न हो रही थी । मु0आ0 हरि सिंह न0 407 अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी डैहर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

सड़क दुर्घटना का मामला 

अभियोग संख्या 32/19 दिनांक 13.02.19 अधीन धारा 279,337,338 भा0द0स0 पुलिस थाना सरकाघाट जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री सुनील कुमार सुपुत्र श्री जय पाल निवासी टिहरा तहसील सरकाघाट जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 13.02.19 को शिकायतकर्ता अपनी पत्नी के साथ मोटरसाईकिल न0(एच0पी028-8483) पर सवार होकर सरकाघाट जा रहा था तो  ट्रक न0 (एच0पी028-62982) तेज रफतारी से आया और शिकायतकर्ता के मोटर साईकिल को टक्कर मार दी जिस कारण उन्हे चोटें आई हैं । मु0आ0 विपिन कुमार न0 872 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सरकाघाट मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

चालान 

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत  284 चालान व उल्लंघनकर्ताओं से  42,300/-रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा  कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत 7 चालान व 700/- रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा खनन अधिनियम के अन्तर्गत  2 चालान व  15,000/-रुपये जुर्माना बसूल किया है ।