Crime Report on 23 May

आबकारी अधिनियम के मामले

1        अभियोग संख्या 116/18 दिनांक 22.05.18 अधीन धारा 39 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला मण्डी  में नि0  गुरबचन सिंह प्रभारी पुलिस  थाना सुन्दरनगर के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 22.05.18 समय करीब 10.30 बजे रात जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम शीशमहल के पास मौजूद था तो कार न0 एच0पी0-33-डी0-7870 की तलाशी लेने पर धर्मपाल सुपुत्र श्री कृष्ण सिंह गांव डोलगी डाकघर बाल्ट तहसील बल्ह जिला मण्डी (हि0प्र0) के कब्जा से 120 बोतल देसी शराब बरामद की  । नि0 गुरबचन सिंह प्रभारी पुलिस  थाना सुन्दरनगर इस मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

2        अभियोग संख्या 152/18 दिनांक 22.05.18 अधीन धारा 39 हि0 प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना सदर जिला मण्डी में स0उ0नि0 राम गोपाल प्रभारी  पुलिस चौकी कोटली  के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम खड़कलयाणा कैंची मोड़  में  मौजूद था तो  रामेश कुमार सुपुत्र श्री  गंगा राम गांव  खड़कलयाणा डाकघर बरयारा तहसील कोटली जिला मण्डी (हि0 प्र0)  के कब्जा से  5250 मि0ली0 देसी शराब बरामद की। स0उ0नि0 राम गोपाल प्रभारी  पुलिस चौकी कोटली  इस मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

3   अभियोग संख्या 116/18 दिनांक  22.05.18 अधीन धारा 39 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना  बल्ह  जिला मण्डी  में स0उ0नि0 मुन्शी राम प्रभारी पुलिस चौकी रिवालसर  के रुक्का पर  पंजीकृत थाना हुआ है कि जिसमें श्री लीलाधर दास गांव लेहड़ा  डाकघर रिवालसर तहसील बल्ह जिला मण्डी (हि0 प्र0) के कब्जा से 12 बोतल देसी शराब बरामद की । स0उ0नि0 मुन्शी राम प्रभारी पुलिस चौकी रिवालसर   मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

4       अभियोग संख्या 117 /18 दिनांक  23.05.18 अधीन धारा 39 हि0 प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना बल्ह  जिला मण्डी  में स0उ0नि0 बालक राम अन्वेषणाधिकारी  पुलिस थाना बल्ह  के रुक्का पर  पंजीकृत थाना हुआ है कि  23.05.18 को समय करीब  11.45 बजे  दिन जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम बाल्ट में मौजूद था तो कुसुमलता पत्नी श्री  प्रीतम  गांव व डाकघर  बाल्ट तहसील बल्ह जिला मण्डी (हि0 प्र0) के कब्जा से  5 लीटर अबैध शराब वरामद की। स0उ0नि0 बालक राम अन्वेषणाधिकारी  पुलिस थाना बल्ह  मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

5        अभियोग संख्या 118/18 दिनांक 23.05.18 अधीन धारा 39  हि0 प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना  बल्ह  जिला मण्डी में स0उ0नि0 बालक राम अन्वेषणाधिकारी  पुलिस थाना बल्ह  के रुक्का पर  पंजीकृत थाना हुआ है कि  23.05.18  को  जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम बाल्ट में मौजूद था तो  माया देवी पत्नी श्री दिनेश कुमार  गांव व डाकघर  बाल्ट तहसील बल्ह जिला मण्डी (हि0 प्र0) के कब्जा से  5 लीटर अबैध शराब  वरामद की। स0उ0नि0 बालक राम अन्वेषणाधिकारी  पुलिस थाना बल्ह  मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 गृह-अतिचार का मामला

अभियोग संख्या 117/18 दिनांक 23/05/18 अधीन धारा 448, 427, 34 भा0द0स0 पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री रति राम सुपुत्र श्री लौगणु राम गांव  व डाकघर जाम्बला तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी (हि0 प्र0) की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि  दिनांक 23.05.18 समय करीब 6 बजे सुबह मिंकु राम व उसकी पत्नी सुनीता देवी ने शिकायतकर्ता के निर्माणाधीन घर में  प्रवेश कर दीवार को गिरा दिया । मु0 आ0 हरी सिंह न0 407 अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी डैहर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

रास्ता रोककर मारपीट करने  व जान से मारने की धमकी के मामले

1        अभियोग संख्या 85/18 दिनांक 22.05.18 अधीन धारा 341, 323, 506 भा0द0स0 पुलिस थाना बी0एस0एल0 क्लौनी सुन्दरनगर जिला मण्डी  में  शिकायतकर्ता श्री मति पूजा देवी पत्नी श्री  तिलक राज गांव चकखडी डाकघर प्रेसी तहसील निहरी जिला मण्डी (हि0 प्र0) की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि हिमांचली देवी पत्नी श्री पिताम्बर लाल गांव चरखड़ी डाकघर प्रेसी तहसील निहरी जिला मण्डी (हि0 प्र0) ने दिनांक 22.05.18  को शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर, उसके साथ मारपीट की व जान से मारने की धमकी दी । मु0आ0 सरोज कुमार न0 865 अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी निहरी इस मामले का अन्वेषण कर रहे हैं।

2        अभियोग संख्या 113/18 दिनांक 23.05.18 अधीन धारा 323,325,34 भा0द0स0 पुलिस थाना सरकाघाट जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री  शेर सिंह  सुपुत्र श्री  राम दयाल गांव चौहणी तहसील बलद्वाड़ा जिला मण्डी (हि0 प्र) की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक  18.05.17 को प्रताप सिंह, रोशनी देवी,सन्तोष कुमार व लता देवी ने शिकायतकर्ता से साथ मारपीट की।  स0उ0नि0 ठाकुर दास अन्वेषणाधिकारी  पुलिस चौकी हटली  मामले का अन्वेषण कर रहे हैं।

ले भागने या भगा ले जाने का मामला

अभियोग संख्या 47/18 दिनांक 22.05.18 अधीन धारा 363 भा0द0स0 पुलिस थाना गोहर जिला मण्डी  में एक महिला शिकायतकर्ता निवासी  जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि  उसकी  बेटी दिनांक 22.05.18 को घर से विना बताये कहीं चली गई व अभी तक घर न लौटी है ।  शिकायतकर्ता को सन्हेह है कि प्रदीप कुमार सुपुत्र श्री नोता राम गांव कीलिंग डाकघर सुक्कीवांय जिला मण्डी (हि0 प्र0) ने उसकी बेटी को भगा कर ले गया है । मु0 आ0 श्याम लाल न0 891 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना गोहर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टो में मोटर वाहन अधिनियम के तहत 263 चालान किये तथा उल्लघंनकर्ताओं से 41,400/- रूपये जुर्माना वसूल किया, कोटपा अधिनियम के तहत 2 चालान व 200/- रूपये जुर्माना वसूल किया गया है।

CRIME REPORT ON 22 MAY

 

 

सड़क- दुर्घटना का मामला

अभियोग संख्या 112/18 दिनांक 21.05.18 अधीन धारा 279, 337 भा0द0स0 पुलिस थाना सरकाघाट जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री मति किरणा देवी पत्नी श्री जगदीश चन्द गांव पाया डाकघर खख्डियाणा तहसील बल्ह जिला मण्डी (हि0 प्र0) की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ है कि  दिनांक 14.05.18 को जब यह  एच0 आर0 टी0सी0 बस न0 एच0 पी031-बी0-2276 से  अपने मायके जा रही थी तो कलखर के पास ड्राईवर के द्वारा तेज ऱफतारी से बस चलाने  के कारण शिकायतकर्ता बस से नीचे गिर गई जिस कारण उसे चोटें आई हैं । मु0आ0  चमन लाल न0 28 अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी हटली मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

धोखाधड़ी का मामला

अभियोग संख्या 150/18 दिनांक 21/05/18 अधीन धारा 420, 467, 468,120 (बी0)  भा0द0स0 पुलिस थाना सदर जिला मण्डी में  शिकायतकर्ता श्री लेखराज सुपुत्र स्वर्गीय श्री  चमारु राम गांव तरयासल डाकघर ड़वाहन तहसील कोटली जिला मण्डी (हि0 प्र0)  की शिकायत पर पंजीकृत थाना  हुआ कि उसके भाई सुभाष सैन ने पटवारी रोशन लाल और कानुनगो  के साथ मिलकर जाली  राजस्व  अभिलेख तैयार  करके  गलत जमीनी सरहदबंदी की है तथा  उसकी जमीन का नक्शा भी बदल दिया है स0उ0नि0 राम गोपाल प्रभारी पुलिस चौकी कोटली मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

मण्डी पुलिस द्वारा गुम मोबाईलों का निपटारा

मण्डी पुलिस ने मोबाईल गुमशुदगी शिकायतों पर निम्नलिखित शिकायतकर्ताओं के मोबाईल फोन को टैक्नीकल सैल के माध्यम से तलाश करके जिनकी किमत लगभग 55,000/- के आसपास है  को शिकायतकर्ताओं के हवाले किया ।

  1.  शिकायत कर्ता श्री नरेश कुमार सपुत्र श्री इन्द्र कुमार निवासी गांव ढढयाल, डा0 भोजपुर, त0 व थाना सुन्दरनगर जिला मण्डी के मोबाईल (लिनोवो) जिसकी कीमत रुपये 10000/- को ढूंढ कर शिकायतकर्ता के हवाले किया गया ।
  2.   शिकायत कर्ता श्री राजेश कुमार सपुत्र श्री हिम सिह निवासी गांव हवाणी, डा0 बरोटी, त0  सरकाघाट, जिला मण्डी  के मोबाईल (असूस) जिसकी कीमत रुपये 13500/- को ढूंढ कर शिकायतकर्ता के हवाले किया गया ।

 

  1. शिकायत कर्ता श्रीमति यादविन्द्रा पत्नी श्री नीटू निवासी गांव छोहड़ी, डा0 कलखर, त0 बल्ह जिला मण्डी मोबाईल (विवो) जिसकी कीमत 9600/- रुपये को ढूंढ कर शिकायतकर्ता के हवाले किया गया ।
  2. शिकायत कर्ता श्री जय सिह सपुत्र श्री तुलसी राम निवासी गांव कुठेहड़, डा0 चैलचौक, त0 चच्योट, जिला मण्डी,  मोबाईल (रैड मी ) जिसकी कीमत 14000/- रुपये को ढूंढ कर शिकायतकर्ता के हवाले किया गया।
  3. हरचरण सिह सपुत्र श्री मोहन सिह निवासी मकान नं0 203/12 राम नगर मण्डी, जिला मण्डी हि0 प्र0 मोबाईल (सैमसंग ) जिसकी कीमत 7000/- रुपये को ढूंढ कर शिकायतकर्ता के हवाले किया ।

चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टो में मोटर वाहन अधिनियम के तहत 227 चालान किये तथा उल्लघंनकर्ताओं से 61000/- रूपये जुर्माना वसूल किया, कोटपा अधिनियम के तहत 10 चालान व 1000/- रूपये जुर्माना व खनन अधिनियम के तहत 3 चालान व 2000/- रुपये वसूल किया गया है ।

 

 

 

 

 

CRIME REPORT ON 21 MAY

 

प्रैस विज्ञप्ति दिनांक 21.05.18

आबकारी अधिनियम के मामले

1    अभियोग संख्या 149/18 दिनांक 20.05.18 अधीन धारा 39 हि0 प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना सदर जिला मण्डी में स0उ0नि0 लच्छमी चन्द अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सदर  के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 20.05.18 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ  गश्त पर मुकाम पतरौँण में मौजुद था तो  दिनेश कुमार सुपुत्र स्वर्गीय श्री देवी सिंह गांव पतरौण डाकघर टाण्डी जिला मण्डी (हि0प्र0) के कब्जा से 2625 मि0ली0 देसी शराब बरामद की । स0उ0नि0 लच्छमी अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सदर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

2         अभियोग संख्या 57/18 दिनांक 21.05.18 अधीन धारा 39 हि0 प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना पधर  जिला मण्डी  में  स0उ0नि0 चैन सिंह  अन्वेषणाधिकारी  पुलिस थाना पधर के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि  जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों का साथ गश्त पर मुकाम घुमारडा-डायना-पार्क में मौजुद था तो  मान सिंह सुपुत्र श्री मंगरु राम  गांव व डाकघर घुमारडा तहसील पधर जिला मण्डी के कब्जा से 7 बोतल अग्रेजी शराब बरामद की।  स0उ0नि0 चैन सिंह अन्वेषणाधिकारी  पुलिस थाना  पधर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

गृह-अतिचार, मारपीट करने का मामला

अभियोग संख्या 148/18 दिनांक 20/05/18 अधीन धारा 451,147,149,323,427 भा0द0स0 पुलिस थाना सदर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री राम लाल सुपुत्र स्वर्गीय श्री महंत राम गांव नेला तहसील डाकघर दुदर तहसील सदर जिला मण्डी (हि0 प्र0) बर्तमान में एकान्त पैलेस मण्डी के मालिक की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 19.05.18 को समय करीब 11.50 बजे रात ललित कुमार, यशपाल, रिन्कु और ललित  ने अन्य व्यक्तियों के साथ  मिलकर  शिकायतकर्ता के होटल में प्रवेश किया और होटल स्टाफ के साथ मारपीट की तथा  शिकायतकर्ता के होटल व शुभम होटल के सी0सी0टी0वी0 कैमरों को तोड़ दिया । मु0 आ0 यशपाल न0 14 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सदर  मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला

अभियोग संख्या 115/18 दिनांक 20.05.18 अधीन धारा 341, 323 भा0द0स0 पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता सिंधी देवी पत्नी श्री मनजीत सिंह गांव भाटु तहसील नंगल (पंजाब) वर्तमान में क्वार्टर न0 एस0 एल0/3/61 बी0बी0एम0बी0 कलौनी सुन्दरनगर जिला मण्डी (हि0प्र0) की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि  दिनांक 16.05.18  को समय करीब  7 बजे  शाम बी0बी0एम0बी कलौनी सलापड़ के पास ढोबु राम  ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर इसके साथ मारपीट की ।  स0उ0न0 नरेश कुमार प्रभारी पुलिस चौकी  सलापड मामले का अन्वेषण कर रहे हैं

चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टो में मोटर वाहन अधिनियम के तहत 326 चालान किये तथा उल्लघंनकर्ताओं से 49,700/- रूपये जुर्माना वसूल कियाकोटपा अधिनियम के तहत 2 चालान व 200/-  रूपये जुर्माना व खनन अधिनियम के तहत 1 चालान व 500/- रुपये वसूल किया गया है

 

 

 

 

 

CRIME REPORT ON 20 MAY

 

 

आबकारी अधिनियम का मामला

1          अभियोग संख्या  91/18 दिनांक  19.05.18 अधीन धारा  39 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना करसोग जिला मण्डी में स0उ0नि0 बलवीर सिंह प्रभारी पुलिस चौकी पांगणा के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम परला-कसोट में मौजूद था तो  हंस राज सुपुत्र श्री डुम्मा राम गांव ओड़ीधार डाकघर बखरोट  तहसील करसोग जिला मण्डी के कब्जा से 23 बोतल देसी शराब बरामद की । स0उ0नि0 बलवीर सिंह प्रभारी पुलिस चौकी पांगणा मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

2          अभियोग संख्या 114/18 दिनांक 19.05.18 अधीन धारा 39 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना सुन्दरनगर  जिला मण्डी  में स0उ0नि0 शेर सिंह प्रभारी विशेष अन्वेषण इकाई  मण्डी के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम धनोटु में मौजूद था तो  उन्होने  नरवदा देवी पत्नी श्री रतन लाल गांव भरजवाणु डाकघर जुगाहण तहसील सुन्दरनगर जिला  मण्डी के कब्जा से 5000 मि0ली0 अबैध शराब बरामद की। स0उ0नि0 शेर सिंह प्रभारी विशेष अन्वेषण इकाई  मण्डी मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

एन0डी0पी0एस0 का मामला

अभियोग संख्या 111/18 दिनांक 20.05.18 अधीन धारा 20 मादक पदार्थ अधिनियम पुलिस थाना सरकाघाट में  मु0 आ0 विजय कुमार अन्वेष्णाधिकारी विशेष अन्वेषण इकाई सरकाघाट के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ है कि दिनांक 20.05.18 को  अन्य पुलिस कर्मचारियों  के साथ  गश्त पर मुकाम  चोलथरा नजदीक मौजूद थे तो उन्होने  संजीव कुमार सुपुत्र श्री सुशील कुमार गांव भरदवाण डाकघर गेहड़वीं तहसील घुमारवीं जिला विलासपुर (हि0 प्र0) के कब्जा से 84 ग्राम चरस बरामद की । मु0 आ0 विजय कुमार अन्वेष्णाधिकारी विशेष अन्वेषण इकाई  सरकाघाट  मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

रास्ता रोककर मारपीट करने के मामले

1          अभियोग संख्या 90/18 दिनांक 19.05.18 अधीन धारा 341, 323, 324  भा0द0स0 पुलिस थाना करसोग जिला मण्डी  में  शिकायतकर्ता श्री नानक चन्द सुपुत्र श्री नाहर सिंह गांव  नागरा डाकघर चुराग  तहसील करसोग जिला मण्डी (हि0 प्र0) की शिकायत  पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक  19.05.18 को तेज राम सुपुत्र श्री बोध राम गांव नागरा डाकघर चुराग तहसील करसोग जिला मण्डी  ने  शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की।  मु0 आ0 यदोपति न0 919 अन्वेषणाधिकारी  पुलिस थाना करसोग मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

2          अभियोग संख्या 93/18 दिनांक 20.05.18 अधीन धारा 341, 323, 504, 506, 34 भा0द0स0 पुलिस थाना करसोग जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्रीमति गीता देवी पत्नी श्री ओपिन्द्र सिंह  गांव जोग डाकघर महिंडी  तहसील करसोग जिला मण्डी (हि0प्र0) की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक  19.05.18  को  गंगा राम सुपुत्र श्री दिला राम व उसकी पत्नी सुनीता देवी  गांव जोग डाकघर महिंडी  तहसील करसोग जिला मण्डी (हि0प्र0) ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की व जान से मारने की धमकी दी। मु0 आ0 यदोपति न0 919 अन्वेषणाधिकारी  पुलिस थाना करसोग मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

3          अभियोग संख्या 62/18 दिनांक 19.05.18 अधीन धारा 341, 323, भा0द0स0 पुलिस थाना धर्मपुर  जिला मण्डी  में  शिकायतकर्ता श्री  अजय कुमार सुपुत्र श्री रमेश चन्द गांव सारसकन  डाकघर बरोटी जिला मण्डी (हि0 प्र0) की शिकायत  पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक  19.05.18 को  रेखा देवी पत्नी श्री कांशी राम गांव सांरसकन डाकघर बरोटी जिला मण्डी ने  उसका रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की ।  मु0 आ0 प्रमोद कुमार न0 907 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना धर्मपुर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

4          अभियोग संख्या 62/18 दिनांक 19.05.18 अधीन धारा 341, 323, भा0द0स0 पुलिस थाना धर्मपुर  जिला मण्डी  में  शिकायतकर्ता श्री   कांशी राम सुपुत्र श्री  राजमल गांव सारसकन  डाकघर बरोटी जिला मण्डी (हि0 प्र) की शिकायत  पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक  19.05.18 को मीरा देवी  पत्नी श्री  रामेश चन्द गांव सांरसकन डाकघर बरोटी जिला मण्डी ने  उसका व उसकी पत्नी रेखा का रास्ता रोककर उनके  साथ मारपीट की ।  स0उ0नि0 गुलशन कुमार अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना धर्मपुर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

5          अभियोग संख्या 113/18 दिनांक 20.05.18 अधीन धारा  341, 323, 427 34 भा0द0स0 पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी  में  शिकायतकर्ता श्री  खेम सिंह सुपुत्र श्री भूप सिंह गांव कोट डाकघर चुनाहन तहसील बल्ह जिला मण्डी (हि0प्र0) की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक  19.05.18  को नोखू राम, रमेश व शेरु ने उसका रास्ता रोककर शिकायतकर्ता  के साथ मारपीट की  और उसकी कार  का  शीशा तोडकर कार को भी नुक्सान पहुंचाया। मु0 आ0 नेक राम न0 896 अन्वेषणाधिकारी  पुलिस थाना बव्ह  मामले का अन्वेषण कर रहे हैं।

गृह-अतिचार, मारपीट करने व जान से मारने की धमकी का मामला

 

अभियोग संख्या 92/18 दिनांक 20.05.18 अधीन धारा 451, 323, 504, 506 भा0द0स0 पुलिस थाना करसोग जिला मण्डी  में  शिकायतकर्ता श्रीमति  सुनीता देवी पत्नी श्री गंगा राम गांव जोग डाकघर महिंडी तहसील करसोग जिला मण्डी (हि0प्र0) की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक  19.05.18 जब शिकायतकर्ता अपने पति के साथ दुकान में  मौजूद थी को  गीता देवी पत्नी श्री ओपिन्द्र सिंह  गांव जोग डाकघर महिंडी ने शिकायतकर्ता की दुकान में प्रवेश कर उसके व उसके पति के  साथ मारपीट की व जान से मारने की धमकी दी । मु0 आ0 बृज लाल न0 893 अन्वेषणाधिकारी  पुलिस थाना करसोग मामले का अन्वेषण कर रहे हैं।

 

चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टो में मोटर वाहन अधिनियम के तहत 174 चालान किये तथा उल्लघंनकर्ताओं से 62,500/- रूपये जुर्माना वसूल किया गया है ।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

CRIME REPORT ON 19 MAY

 

 आबकारी अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 61/18 दिनांक 18/05/18 अधीन धारा 39 हि0 प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना सदर में  नि0 सुनील कुमार प्रभारी थाना सदर के रुक्का  पर पंजीकृत थाना हुआ है  कि दिनाँक 18/05/18 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम सराईं  में मौजूद था तो लक्ष्मण सुपुत्र श्री पंकज राम गांव सराई डाकघर रंन्धाड़ा तहसील सदर जिला मण्डी के कब्जा से 12 बोतल देसी शराब बरामद की । नि0 सुनील कुमार प्रभारी थाना सदर  इस मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

रास्ता रोककर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी के मामले

1          अभियोग संख्या 61/18 दिनांक  18.05.18 अधीन धारा 341, 323, 504, 506 भा0द0स0 पुलिस थाना धर्मपुर जिला मण्डी में एक शिकायतकर्ता श्री सुनील कुमार गांव चैल-भडारनु तहसील सन्धोल जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि  विपिन कुमार सुपुत्र श्री प्रकाश चन्द गांव बलयाणा तहसील सन्धोल जिला मण्डी ने उसका रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। स0उ0नि0 बलजीत सिंह प्रभारी पुलिस चौकी सन्धोल इस मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

2          अभियोग संख्या 89/18 दिनांक 19/05/18 अधीन धारा 341, 504, 506  भा0द0स0 पुलिस थाना करसोग जिला मण्डी में  शिकायतकर्ता श्रीमति लता देवी पत्नी श्री रमेश कुमार गांव पनाहल डाकघर धरमोर तहसील करसोग जिला मण्डी (हि0 प्र0) की शिकायत पर पंजीकृत थाना  हुआ है कि दिनांक 17/05/18 को उतम चन्द, विनती देवी और खेम चन्द ने उसका रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की । मु0 आ0 रणजीत सिंह अन्वेषणाधिकारी  पुलिस चौकी पांगणा इस मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

सडक-दुर्घटना का मामला

1          अभियोग संख्या 88/18 दिनांक 18.05.18 अधीन धारा 279, 337 भा0द0स0 पुलिस थाना करसोग जिला मण्डी में एक महिला शिकायतकर्ता श्री कोलती देवी पत्नी श्री धर्म चन्द सुपुत्र गांव सैंधल  डाकघर माहुंनाग तहसील करसोग जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि  दिनांक 18/05/18 को जीप न0(A/F) के ड्राईवर वेगा राम गांव संसाल डाकघर माहुंनाग तहसील करसोग जिला मण्डी ने गाडीं को लापरवाही से चलाकर उसको चोट पहुंचाई है । स0उ0नि0 कृष्ण लाल अन्वेषणाधिकारी थाना करसोग इस मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

चालान

मण्डी पुलिस के पिछले 24 घण्टो में मोटर वाहन अधिनियम के तहत 260 चालान किये तथा उल्लघंनकर्ताओं से 53,000/- रूपये जुर्माना वसूल कियाकोटपा अधिनियम के तहत 2 चालान व 200/-  रूपये जुर्माना व खनन अधिनियम के तहत 1 चालान व 7200/- रुपये वसूल किया गया है ।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

CRIME REPORT ON 18 MAY

 

आबकारी अधिनियम के मामले

1          अभियोग संख्या न0113/18 दिनांक18.05.18 अधीन धारा 39 हि0 प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना सुन्दरनगर में स0उ0नि0 हरीश चन्द प्रभारी पुलिस चौकी डैहर के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ है कि दिनांक 18.05.18 समय करीब 6.40 बजे शाम अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गशत पर मुकाम कोट में मौजूद था तो बाबू राम सुपुत्र श्री मनी राम गांव अलासु डाकघर डैहर तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी के कब्जा से 3 बोतल देशी शराब व 1बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की। स0उ0नि0 हरीश चन्द प्रभारी पुलिस चौकी डैहर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

2        अभियोग संख्या न0 86/18 दिनांक 17.05.18 अधीन धारा 39 हि0 प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर में स0उ0नि0 अशोक कुमार प्रभारी पुलिस चौकी घट्टा के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ है कि दिनांक 17.05.18 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियो के साथ गश्त पर मुकाम बीड रोड पर उपस्थित था तो रसीक सुपुत्र श्री सवारु राम गांव मकरेहड डाकघर एहजू तहसील जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी के कब्जा से 9 बोतल देसी शराब बरामद की । स0उ0नि0 अशोक कुमार प्रभारी पुलिस चौकी घट्टा मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला                    

1        अभियोग संख्या न0 108/18 दिनांक 18.05.18 अधीन धारा 341, 323, 504,506 भा0द0स0 पुलिस थाना सरकाघाट जिला मण्डी में   एक महिला शिकायतकर्ता श्री मति उर्मिला देवी पत्नी भीम चन्द गांव गभरोटा डाकघर सरकीधार तहसील बलद्वाड़ा जिला मण्डी ( हि0 प्र0) की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ है कि दिनांक 17.05.18 को लीलाधर व उसकी पत्नी ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी । मु0 आ0 चमन लाल न0 28 अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी हटली मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

2        अभियोग संख्या न0 144/18 दिनांक 17.05.18 अधीन धारा 323, 504,506, 34 भा0द0स0 पुलिस थाना सदर जिला मण्डी में   एक महिला शिकायतकर्ता   श्री मति बिन्द्रा देवी पत्नी श्री मेघ सिंह गांव द्रुब्वल डाकघर कोट तहसील कोटली जिला मण्डी (हि0 प्र0) की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 17.05.18 को जब यह घास काट रही थी तो हुकम चन्द गांव द्रुब्वल डाकघर कोट तहसील कोटली जिला मण्डी (हि0 प्र0) ने उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी । स0उ0नि0 राम गोपाल अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी कोटली मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

3        अभियोग संख्या न0 112/18 दिनांक 18.05.18 अधीन धारा 341, 323, 504,506, भा0द0स0 पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में   एक महिला शिकायतकर्ता   श्री मति गंगी देवी पत्नी राम सिंह गांव भंगरोटु तहसील बल्ह जिला मण्डी (हि0 प्र0) की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 17.05.18 को ब्रेस्तु राम सुपुत्र श्री चमारु राम व रुप लाल सुपुत्र श्री मस्त राम ने शिकायतकर्ता की बेटी व परिवार अन्य सदस्यों के साथ मारपीट की व जान से मारने की धमकी दी । उ0नि0 नोख राम अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बल्ह मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

सडक-दुर्घटना का मामला

अभियोग संख्या न0 56/18 दिनांक 18.05.18 अधीन धारा 279, 337 भा0द0स0 पुलिस थाना पधर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री छिन्जु राम गांव कश्यान डाकघर उरला तहसील पधर जिला मण्डी (हि0 प्र0) की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ है कि दिनांक 18.05.18 समय करीब 8.45 बजे सुबह  जब यह दिवान चन्द व शनेहरु के साथ  पधर जा रहा था रहा था तो उसी समय एक  कार न0 एच0बी0 76-0203, जिसे निशान्त सुपुत्र श्री उधम चन्द गांव व डाकघर पधर चला रहा था, तेज रफतारी के साथ आई और शनैहरु राम को टक्कर मार दी, जिससे शनैहरु राम  को चोटें आई हैं । मु0 आ0 ठाकुर सिंह न0 31 अन्वेषणाधिकारी  पुलिस थाना पधर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

आपराधिक अतिचार व रिष्टी का मामला

अभियोग संख्या न0 82/18 दिनांक 17.08.18 अधीन धारा 447, 427 भा0द0स0 पुलिस थाना बी0 एस0एल0 कलौनी जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री रेता राम सुपुत्र श्री मदन लाल गांव ततापानी डाकघर करसोग जिला मण्डी वर्तमान में बीट आफीसर तरेछ तहसील निहरी वन विभाग की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ है कि दिनांक 17.05.18 को जब यह अन्य कर्मचारियों के साथ गाहर में मौजूद था तो उसने पाया कि तोता राम सुपुत्र श्री राम चरण गांव पनाहर डाकघर व तहसील निहरी जिला मण्डी ने 7 पेडों को काटकर अबैध सडक का निर्माण कर किया है । मु0 आ0 सरोज कुमार न0 865 प्रभारी पुलिस चौकी निहरी मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

चालान

मण्डी पुलिस के पिछले 24 घण्टो में मोटर वाहन अधिनियम के तहत 253 चालान किये तथाउल्लघंनकर्ताओं से 73000/- रूपये जुर्माना वसूल किया, कोटपा अधिनियम के तहत 5 चालान व 500/-  रूपये जुर्माना व खनन अधिनियम के तहत 13 चालान व 19,500/- रुपये वसूल किया गया है ।

 

 

 

CRIME REPORT ON 17 MAY

 

  एन0डी0पी0एस0 अधिनियम का मामला

1        अभियोग संख्या न0 38/18 दिनांक 17.05.18 अधीन धारा  20,29 मादक पदार्थ अधिनियम  पुलिस थाना  जंजैहली जिला मण्डी  में मु0 आ0 टेक चन्द  न0 03 अन्वेष्णाधिकारी विशेष अन्वेषण इकाई जिला मण्डी  के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ है कि दिनांक 16-5-18 को अन्य पुलिस कर्मचारियों  के साथ व सिलसिला सुरागबरारी  मुकाम जोगणीधार  के नजदीक मौजूद थे तो  दो व्यक्ति जो  पगडंडी  रास्ता  से पैदल आ रहे थे । शक होने पर मौजूदा पुलिस ने उनको चैकिग के लिये रोका तो एक व्यक्ति जिसका नाम ताराचन्द सुपुत्र नाहरु राम गांव व डाकघर सुमाकोठी तहसील करसोग जिला मण्डी (हि0 प्र0) के कब्जा से 4.060 कि0 ग्रा0 चरस  बरामद हुई तथा दूसरा व्यक्ति मौका से भाग गया  जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है । स0उ0नि0 मोहन जोशी अन्वेषणाधिकारी  पुलिस थाना जंजैहली मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

2        अभियोग संख्या न0 62/18 दिनांक 16.05.18 अधीन धारा 15-61-85 मादक पदार्थ अधिनियम  पुलिस थाना  औट जिला मण्डी में  मु0 आ0 हमिन्द्र सिंह न0 895 अन्वेष्णाधिकारी  पुलिस थाना औट के रुक्का पर  पंजीकृत थाना हुआ कि  जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ ट्रैफिक चैकिंग पर मौजूद था  तो उन्होने  ट्रक न0 एच0पी0 64बी0 -2129 के ड्राईवर  सुनील कुमार सुपुत्र श्री हरी सिंह गांव समताना डाकघर समताना तहसील बड़सर जिला हमीरपुर (हि0 प्र0) के कब्जा से 887 ग्राम पॉपी स्ट्रा बरामद करा। मु0 आ0 हमिन्द्र सिंह न0 895 अन्वेष्णाधिकारी  पुलिस थाना औट मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

लोक सेवक के कार्य में बाधा डालने का मामला

1          अभियोग संख्या न0 39/18 दिनांक 17.05.18 अधीन धारा 186, 147, 148, 149, 506, 224 भा0द0स0 पुलिस थाना जंजैहली जिला मण्डी में मु0 आ0 टेक चन्द न0 3 अन्वेषणाधिकारी  विशेष अन्वेषण इकाई  जिला मण्डी के  रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ है कि  जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ व सिलसिला सुरागबरारी  मुकाम बोहडीधार के नजदीक मौजूद थे तभी  दो व्यक्ति पैदल आ रहे थे । शक होने पर मौजूदा पुलिस ने उनको चैकिग के लिये रोका तो जिनमें से एक का नाम ताराचन्द सुपुत्र नाहरु राम गांव व डाकघर सुमाकोठी तहसील करसोग जिला मण्डी (हि0 प्र0) व दूसरे व्यक्ति का नाम लेद राम सुपुत्र श्री मान सुख गांव विशलाला डाकघर खुनाची तहसील थुनाग जिला मण्डी (हि0 प्र0) तभी एक व्यक्ति  वहां पर आया व वीडियो रिकार्डिग शुरु कर दी जब पुलिस द्वारा  उससे इस बारा पुछा गया तो वह वहां से भाग गया व कुछ समय बाद अपने साथ अन्य लोगों को  जिनमें एक औरत भी थी जिनके पास कृषि उपकरण व  हथियार थे,आये  और  मौका पर उपस्थित पुलिस  के कार्य में बाधा डालकर  अभियुक्त  लेद राम को जबरदस्ती पुलिस से छुडा कर ले गये । स0उ0नि0 मोहन जोशी अन्वेषणाधिकारी  पुलिस थाना जंजैहली मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 रास्ता रोककर मारपीट करने के मामले

1        अभियोग संख्या न0 106/18 अधीन धारा 341, 323, 427 भा0द0स0 पुलिस थाना सरकाघाट जिला मण्डी  में  शिकायतकर्ता श्री  हुकम चन्द सुपुत्र श्री परमानन्द गांव भरनाल डाकघर ढलवान जिला मण्डी (हि0 प्र) की शिकायत  पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक  16.05.18 को  जब यह अपनी गाडी से  घर जा रहा था तो  गाडी न0 एच0 पी0 65-6344 के ड्राईवर ने शिकायतकर्ता के साथ मारपीट करी व  उसकी गाडी का फ्रर्ट शीशा भी तोड दिया । स0उ0नि0  राजकुमार अन्वेषणाधिकारी  पुलिस थाना  सरकाघाट मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

2        अभियोग संख्या न0 107/18 अधीन धारा  341, 323, 427भा0द0स0 पुलिस थाना सरकाघाट जिला मण्डी  में  शिकायतकर्ता श्री रिखेश सुपुत्र श्री दीनानाथ गांव श्यालग डाकघर घेरा तहसील  घेरा जिला मण्डी (हि0 प्र0) की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक  जब यह अपनी गाडी न0 एच0 पी065-6344 से घर बापिस आ रहा था तो, गाडी न0 एच0 पी0 65-6344 के ड्राईवर ने उसके साथ मारपीट करी, जान से मारने की धमकी दी व गाडी को भी नक्सान पहुंचाया । स0उ0नि0  राजकुमार अन्वेषणाधिकारी  पुलिस थाना  सरकाघाट मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

जान से मारने की धमकी का मामला

1        अभियोग संख्या न0 60/18 दिनांक 506 भा0द0स0 पुलिस थाना धर्मपुर जिला मण्डी में शिकायत श्री ईन्द्र सिंह गांव चमयोकला डाकघर चोलथरा (हि0 प्र0) जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 15.05.18 को समय करीब 8.10 रात विजय कुमार सुपुत्र श्री विधि सिंह गांव चमयोकला डाकघर चोलथरा जिला मण्डी ने शिकायतकर्ता को जान से मारने की धमकी दी । स0उ0नि0 रमेश कुमार  प्रभारी पुलिस चौकी टिहरा मामले का अन्वेषण कर रहे हैं।

आबकारी अधिनियम का मामला

1    अभियोग संख्या न0 111/18 दिनांक 16.05.18 अधीन धारा  39 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना बल्ह में स0उ0नि0 मुन्शी राम प्रभारी पुलिस चौकी रिवालसर के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम गियुनधार मौजूद था तो  श्री मति चन्द्रावती पत्नी श्री मस्त राम गांव गियुनधार जिला मण्डी के कब्जा से  1500 मी0 लि0 अबैध शराब और 7 कि0 ग्रा0 लाहन  बरामद करी । स0उ0नि0 मुन्शी राम प्रभारी पुलिस चौकी रिवालसर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

चालान

1                  मण्डी पुलिस के पिछले 24 घण्टो में मोटर वाहन अधिनियम के तहत 201 चालान किये तथा उल्लघंनकर्ताओं से 46,100/- रूपये जुर्माना वसूल किया, कोटपा अधिनियम के तहत 3 चालान व 300/-  रूपये जुर्माना वसूल किया गया है ।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

PRESS NOTE ON RECOVERY UNDER NDPS ACT

 

जिला मण्डी में मादक पदार्थ अधिनियम में पकड़ी गई बड़ी खेप का मामला

अभियोग संख्या न0 38/18 दिनांक 17.05.18 अधीन धारा 20,29 मादक पदार्थ अधिनियम  पुलिस थाना  जंजैहली जिला मण्डी  में मु0 आ0 टेक चन्द  न0 03 अन्वेष्णाधिकारी विशेष अन्वेषण इकाई जिला मण्डी  के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ है कि दिनांक 16-5-18 को अन्य पुलिस कर्मचारियों  के साथ व सिलसिला सुरागबरारी  मुकाम जोगणीधार  के नजदीक मौजूद थे तो  दो व्यक्ति जो  पगडंडी  रास्ता  से पैदल आ रहे थे । शक होने पर मौजूदा पुलिस ने उनको चैकिग के लिये रोका तो एक व्यक्ति जिसका नाम ताराचन्द सुपुत्र नाहरु राम गांव व डाकघर सुमाकोठी तहसील करसोग जिला मण्डी (हि0 प्र0)  के कब्जा से 4.060 कि0 ग्रा0 चरस  बरामद हुई तथा दूसरा व्यक्ति मौका से भाग गया  जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है । स0उ0नि0 मोहन जोशी अन्वेषणाधिकारी  पुलिस थाना जंजैहली मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

  मादक पदार्थ अधिनियम  बर्ष 2017 व 2018 का तुलनात्मक विवरण

जिला मण्डी में बर्ष 2018 में आज तक मादक पदार्थ अधिनियम के कुल 76 मामले के पंजीकृत हुये हैं। जिनमें 103 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया है तथा 33.164 कि0 ग्रा0 चरस, 215 ग्राम अफीम, 67.058 ग्राम हेरोईन, 56.251 ग्राम स्मैक तथा 887 ग्राम चूरा पोस्त की बरामदगी हुई है ।  इसके अतिरिक्त “ भांग व अफीम उखाड़ो अभियान”  के दौरान  चार अभियोग पंजीकृत हुये जिनमें  निजी भूमी में 2227 अफीम के पौधों की खेती करना पाई गई थी । इसके अतिरिक्त  512 बीघा  सरकारी व वन भूमी में  प्राकृतिक तौर पर उगी हुई भांग के 39,800 पौधे व 10,632 अफीम के पौधों को नष्ट किया गया । जबकि बर्ष 2017 में  तत्समान अवधि में  45 अभियोग पंजीकृत हुये  जिनमें 74 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा 16.738 कि0ग्रा0 चरस व 18 ग्राम अफीम बरामद की गई  थी ।

नशा मुक्ति के लिये  मण्डी पुलिस द्वारा ‘क्योंकि जिन्दगी है आपकी’  प्रोग्राम के तहत जागरुकता अभियान चलाये जा रहे हैं जिसके अन्तर्गत विभिन्न पंचायतों में  नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में लोगों को जागरुक किया जा रहा है तथा  स्कूलों, कालेजों के छात्रों  व युवाओं को  भी जागरुक किया जा रहा है। मण्डी पुलिस इस मुहिम में लगातार प्रयासरत है ।

Press Note ( Regarding Mental ill Persons)

 

 

As you are aware that in terms of section 23 of Mental Health Act 1987 Officer In-charge of Police Station is required to take protection of any person wandering within the territorial area falling within their jurisdiction. The geographical conditions of Himachal Pradesh, it may not be possible for every police officer within the State of Himachal Pradesh to search for all such persons. Equally, it is the duty and responsibility of every citizen to inform the police officer about the whereabouts of such persons.

In this regard, district police Mandi have launched an official website www.mandipolice.in  and helpline Toll free number 155326 where general public can furnish/share information with regard to the whereabouts of any person who is suffering from mental illness or is incapable of taking care of himself on this website & toll free helpline number.