Crime Report on 15 June

एन.डी.पी. एस. अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 151/18 दिनांक 14.06.18 अधीन धारा 21 मादक पदार्थ अधिनियम पुलिस थाना वल्ह जिला मण्डी में उ.नि. नोक राम अन्वेषणाधिकारी थाना बल्ह के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 14.06.18 समय करीब 5.30 बजे शाम जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम नागचला में मौजूद था तो राहुल सुपुत्र श्री बक्सी राम गांव कपाही, डाकघर सरी, तहसील धर्मपुर जिला मण्डी हि0 प्र0 व के कब्जा से 9 ग्राम समैक व अविनाश सुपुत्र श्री पवन कुमार गांव सनौर, डाकघर सरी, तहसील धर्मपुर जिला मण्डी हि0 प्र0 के कब्जा से 18 ग्राम समैक बरामद की। उ.नि. नोक राम अन्वेषणाधिकारी थाना बल्ह इस मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

बलात्कार का मामला

अभियोग संख्या 38/18 दिनांक 15.06.18 अधीन धारा 376 भा.द.सं. व अधीन धारा 06 पोक्सो अधिनियम महिला पुलिस थाना मण्डी में एक शिकायतकर्ता की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि कृष्ण चंद सुपुत्र श्री चाँद राम निवासी गांव ढलबाण, डाकघर लागधार, तहसील कोटली, जिला मण्डी हि0 प्र0 ने शिकायतकर्ता के साथ दिसम्बर 2017 में बलात्कार किया है । स.उ.नि. दिनेश कुमार अन्वेषणाधिकारी महिला पुलिस थाना मण्डी इस मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

       चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में मोटर वाहन अधिनियम के तहत 128 चालान         किये तथा उलंग्ननकर्ताओ से 21,100 रुपये जुर्माना बसूल किया, कोटपा अधिनियम के         तहत 6 चालान व 600/- रुपये जुर्माना और खनन अधिनियम के अन्तर्गत 3   चालान       व 11500/- रुपये जुर्माना बसूल किया गया ।

 

CRIME REPORT ON 14 JUNE

 

रास्ता रोककर, मारपीट करने का मामला

अभियोग संख्या 98/18दिनांक 13.06.18अधीन धारा 341,323, भा0द0स0 पुलिस थाना बी0एस0एल0 कलौनी सुन्दरनगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री रोशन लाल सुपुत्र श्री परमा राम गांव कुमारु डाकघर राखोल तहसील निहरी जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 11.06.18 को लीलाधर ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की । मु0आ0 सरोज कुमार न0 865 अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी निहरी मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

धोखाधड़ी का मामला

अभियोग संख्या 180/18 दिनांक 13.06.18 अधीन धारा 420 भा0द0स0 पुलिस थाना सदर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्रीमति मीरा देवी पत्नी श्री सन्तोष कुमार गांव सराण्डा डाकघर पन्डोह तहसील सदर जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 31.05.18 को जब यह पण्डोह पी0एन0बी0 ए0टी0एम0 से पैसे निकाल रही थी तो शिकायतकर्ता की सहायता करने का वहाना बनाकर किसी नामालुम व्यक्ति ने शिकायतकर्ता का ए0टी0एम0 कार्ड बदलकर उसके ज्वाईन्ट बैक एकाउन्ट से 75000/- रुपये निकाल लिये । मु0 आ0 जगदीश चन्द अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी पन्डोह मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

लोक सेवक का आदेश न मानकर गैर-हाजिर रहना के तहत मामला

अभियोग संख्या 181/18 दिनांक 13.06.18 अधीन धारा 174 (ए0) भा0द0स0 पुलिस थाना सदर जिला मण्डी मे मु0आ0 रोहित कुमार न0 8 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 13.06.18 को उन्होने गगन कुमार उर्फ जीनु सुपुत्र श्री मान सिंह गांव सकोर डाकघर नलसर तहसील सदर जिला मण्डी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल करी है जो कि अभियोग संख्या 70/12 दिनांक 363, 366, 376 भा0द0स0 मे माननीय अदालत जे0एम0आई0सी0-I द्वारा उद्वघोषित अपराधी करार दिया गया था। मु0 आ0 रोहित कुमार न08 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सदर मण्डी मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

महिला से छेडछाड़ व जान से मारने की धमकी का मामला

अभियोग संख्या 103/18 दिनांक 14.06.18 अधीन धारा 341, 354(डी0), 506 भा0द0स0 पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी मे एक शिकायतकर्ता की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 12.06.18 को लक्की चौधरी सुपुत्र स्वर्गीय श्री जोगिन्द्र सिंह गांव कोहरा डाकघर सैथल तहसील जोगिन्द्रनगर ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ छेड़छाड़ की तथा जान से मारने की धमकी भी दी । स0उ0नि0 अशोक कुमार प्रभारी पुलिस चौकी घट्टा मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टो में मोटर वाहन अधिनियम के तहत 162 चालान किये तथा उल्लंघनकर्ताओ से 28,200/- रुपये जुर्माना बसूल किया, कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत 3 चालान व 300 रुपये जुर्माना बसूल किया गया है तथा खनन अधिनियम के अन्तर्गत 4 चालान व 28,200 रुपये जुर्माना बसूल किया गया है ।

 

 

 

 

CRIME REPORT ON 13 JUNE

 

एन.डी.पी. एस. अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 178/18 दिनांक 12.06.18 अधीन धारा 21 मादक पदार्थ अधिनियम पुलिस थाना सदर जिला मण्डी में मु0 आ0 टेक सिंह अन्वेषणाधिकारी विशेष अन्वेषण इकाई मण्डी के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 12.06.18 समय करीब 4बजे दिन जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम साम्भूघाट में मौजूद था तो कुलदीप शर्मा सुपुत्र श्री रमेश चन्द गांव हंसल बेहना, डाकघर जमणी तहसील सरकाघाट जिला मण्डी हि0 प्र0 के कब्जा से 1.35 ग्राम हैरोईन बरामद की। मु0 आ0 टेक सिंह अन्वेषणाधिकारी विशेष अन्वेषण इकाई मण्डी इस मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

सड़क-दुर्घटना का मामला

अभियोग संख्या 149/18 दिनांक 12.06.18 अधीन धारा 279, 337 भा0द0स0 थाना बल्ह जिला मण्डी में स.उ.नि. मुंसी राम प्रभारी पुलिस चौकी रिवालसर के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 12.06.18 को ट्रैक्टर नं. एच.पी. 65-4938 के चालक किशोरी सपुत्र श्री कृष्ण लाल निवासी राडा, डाकघर मैरामसीत , तहसील बल्ह जिला मण्डी ट्रैक्टर को तेजरफ्तारी एवं लापरवाही से चला रहा था जिस कारण से उपरोक्त चालक को चोटें आई हैं। स.उ.नि. मुंसी राम प्रभारी पुलिस चौकी रिवालसर इस मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

रास्ता रोककर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी का मामला

  1. अभियोग संख्या 134/18 दिनांक 13.06.18 अधीन धारा 341,323,504,506,34 भा0द0स0 पुलिस थाना सरकाघाट जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री सुरेश कुमार सुपुत्र श्री नारायणु राम गाव धतोली , डाकघर खुडला , तहसील बल्द्वाडा जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 12.06.18 को शिकायतकर्ता के भाई सुनिल कुमार ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट , गाली गलौच की तथा जान से मारने की धमकी दी ।मु0आ0 विपन कुमार अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी हटली मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।
  2. अभियोग संख्या 133/18 दिनांक 12.06.18 अधीन धारा 325,323,427,34 भा0द0स0 पुलिस थाना सरकाघाट जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री लक्ष्मी चन्द सुपुत्र श्री गंगा राम निवासी गाव भौरनबार, डाकघर सुलखान , तहसील भोरन्ज, जिला हमीरपुर की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 28.05.18 जब यह अचार फैक्टरी भाँबला की तरफ जा रहा था तो शिकायतकर्ता के ससुर श्री सुधू राम व उनके पुत्र जगदीश चन्द ने शिकायतकर्ता को बेरहमी के साथ पीटा ।उ.नि. अश्वनी कुमार प्रभारी पुलिस चौकी हटली इस मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।
  3. अभियोग संख्या 179/18 दिनांक 12.06.18 अधीन धारा 341,323,504,506 भा0द0स0 पुलिस थाना सदर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्रीमति मनदासी पत्नी श्री निक्का राम निवासी गाँव त्रयावंला, डाकघर पण्डोह जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 12.06.2018 जब यह गऊसाला की तरफ जा रही थी तो कान्ता देवी पत्नी नूप राम निवासी गाँव त्रयावंला, डाकघर पण्डोह जिला मण्डी वहां पर आई व शिकायतकर्ता के साथ मारपीट, गाली-गलौच व जान से मारने की धमकी दी । स.उ.नि. किशोरी लाल प्रभारी पुलिस चौकी पण्डोह इस मामले का अन्वेषण कर रहे हैं । अभियोग संख्या 71/18 दिनांक 13.06.18 अधीन धारा 283 भा0द0स0 पुलिस थाना धर्मपुर जिला मण्डी में स.उ.नि. विनोद कुमार अन्वेषणाधिकारी थाना धर्मपुर के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि जब यह गस्त पर मुकाम हुक्ल में मौजूद थे तो सड़क पर श्री दलेर सिंह सपुत्र श्री जगदीश चन्द निवासी गाँव हुक्ल ने गृह निर्माण के लिए रेत, सरिया उतारा हुआ था जिससे आम लोगों के आने –जाने में बाधा उत्पन्न हो रही थी । स.उ.नि. विनोद कुमार अन्वेषणाधिकारी थाना धर्मपुर इस मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।
  4. मासिक संयुक्त सलाहकार समिति-एवं अपराध समीक्षा बैठकः-
  5. लोकमार्ग पर बाधा उत्पन्न करने का मामला:-

आज जिला पुलिस मंडी की मासिक संयुक्त सलाहकार समिति-एवं अपराध समीक्षा बैठक पुलिस लाइन मण्डी के कामाक्षा हॉल में श्री गुरदेव चन्द शर्मा पुलिस अधीक्षक मण्डी की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें मंडी पुलिस के राजपत्रित अधिकारी श्री भुपेन्द्र कंवर अति0 पुलिस अधीक्षक मण्डी,  श्री तरण जीत सिंह एस0डी0पी0ओ0 सुन्दरनगर, श्री चन्द्रपाल एस0डी0पी0ओ0 सरकाघाट, श्री अरुण कुमार मोदी एस0डी0पी0ओ0 करसोग  तथा सभी थाना प्रबन्धक अधिकारी, मुख्यालिपिक, लेखाकार, सभी पुलिस चौकियों के प्रभारी,  व प्रभारी यातायात शाखा मण्डी सहित मण्डी पुलिस के लगभग 80 पुलिस कर्मचारियों ने भाग लिया ।

बैठक के आरम्भ में  पुलिस अधीक्षक मण्डी ने पुलिस कर्मचारियों के कल्याण सम्बन्धित मुद्दों को सुना व उनका निवारण प्राथमिकता के आधार पर किया । पुलिस अधीक्षक मण्डी ने इस जिला के सभी थाना प्रबन्धक अधिकारियों और चौकी प्रभारियों को कड़े दिशा निर्देश दिये कि अपने-अपने क्षेत्राधिकार में कानून व्यवस्था को बनाना सुनिश्चित करें।  पुलिस अधीक्षक मण्डी ने सभी पर्यावेक्षक अधिकारियों व थाना प्रभारीयों को मादक पदार्थ विक्रेताओं व मादक पदार्थ उपलब्ध करने वालों के खिलाफ कडी कार्यवाही करने के आदेश दिये ताकि  युवा पीढ़ी को नशीले व मादक पदार्थों के कुप्रभावों से बचाया जा सके व लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरा जा सके । पुलिस अधीक्षक मण्डी ने सभी थाना प्रबंधक प्रबन्धक अधिकारियों व सी.सी.टी.एन.एस. नोडल अधिकारियो को निर्देश दिये कि अपने- अपने पुलिस थानों में सी.सी.टी.एन.एस. के प्रारूप के आधार पर सही ढंग से कार्य करें व हिमाचल पुलिस पोर्टल में जो सीटीजन सर्विस हैं उनका व्यापक प्रचार किया जाए व उनसे आम लोगों को भी परिचित करवाया जाऐ । पुलिस अधीक्षक मण्डी ने सभी थाना प्रबंधक अधिकारियों व पुलिस चौकी प्रभारियों को निर्देश दिये कि जन शिकायतों का निवारण प्राथमिकता के आधार पर व समय पर करें । आपराधिक मामलों में अन्वेषण के दौरान वैज्ञानिक तरीकों का भी ज्यादा से ज्यादा उपयोग करने की हिदायत दी ताकि घटनास्थल से ज्यादा से ज्यादा साक्ष्य एकत्रित किये जा सके जिससे अपराधियों को पकड़ने व सजा दिलाने में सहायता मिल सके । बैठक के दौरान सभी लंबित मामलों पर विस्तृत रुप से चर्चा की तथा सभी थाना प्रबन्धक अधिकारियों व पुलिस चौकी प्रभारियों को दिशा निर्देश दिये कि सभी लम्बित मामलों का अन्वेषण प्राथमिकता के आधार करें व शीघ्र अति शीघ्र मामलों का चालान तैयार करके सम्बधित न्यायलयों में पेश करें । अधोहस्ताक्षरी ने उक्त अपराध समीक्षा बैठक के दौरान जिला में शांति व कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिये हमेशा सतर्क व मुस्तैद रहने के बारे हिदायत की । अधोहस्ताक्षरी ने सभी थाना चौकी प्रभारियों को आदेश दिये की बाहरी राज्यों से आए मजदूरों का पंजीकरण करना सुनिश्चित करें ।

चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में मोटर वाहन अधिनियम के तहत 164 चालान किये तथा उलंग्ननकर्ताओ से 31,100 रुपये जुर्माना बसूल किया, कोटपा अधिनियम के तहत 26 चालान व 2600/- रुपये जुर्माना और खनन अधिनियम के अन्तर्गत 1 चालान व 4500/- रुपये जुर्माना बसूल किया गया ।

 

 

 

 

 

CRIME REPORT ON 12 JUNE

 

आबकारी अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 102/18 दिनांक 11.06.18 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी में उ0नि0 सुरजीत सिंह अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 11.06.18 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम गरोडु में मौजुद था तो मस्त राम सुपुत्र श्री सेवक राम गांव गरोडु डाकघर व तहसील जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी के कब्जा से 12 बोतल देसी शराब बरामद की । उ0नि0 सुरजीत सिंह अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

महिला के प्रति क्रुरता के मामले

1        अभियोग संख्या 145/18 दिनांक11.06.18 अधीन धारा 498(ए0), 504 भा0द0स0 पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्रीमति बर्षा पत्नी श्री त्रिलोक चन्द गांव लुनापाणी डाकघर भंगरोटु तहसील बल्ह जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि शिकायतकर्ता के ससुर खेमराज शिकायतकर्ता को गाली गलौच करके मानसिक तौर पर प्रताडित करते हैं । मु0आ0 विकास कुमार न0 540 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बल्ह मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

2        अभियोग संख्या 67/18 दिनांक 12.06.18 अधीन धारा 498(ए0), 323, 504 भा0द0स0 पुलिस थाना पधर में शिकायतकर्ता श्रीमति प्रेमी देवी पत्नी श्री शुभकरन गांव लछयाण डाकघर बरधान उप-तहसील टीक्कन जिला मण्डी (हि0प्र0) की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि शिकायतकर्ता का पति शुभकरन शिकायतकर्ता को लगातार शारीरिक व मानसिक तौर पर प्रताड़ित करता है तथा उसके साथ मारपीट करता है । उ0नि0 शिव कुमार प्रभारी पुलिस थाना पधर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

लोकसेवक के कार्य मे वाधा डालने व जान से मारने की धमकी का मामला

अभियोग संख्या 101/18 दिनांक11.06.18 अधीन धारा 341,186, 504, 506, 509, 34 भा0द0स0 पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्रीमति तारावति पत्नी श्री बालम राम गांव व डाकघर सिमस तहसील लडभडोल जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि शिकायतकर्ता ग्राम पंचायत सिमस की प्रधान है । दिनांक 11.06.18 को जब यह राजस्व विभाग के कर्मचारियों के साथ मिलकर अबैध कब्जों को हटवा रही थी तो ब्रह्म दास, विकेश व विपिन गांव व डाकघर सीमस तहसील लडभडोल जिला मण्डी ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसकी लज्जा को भंग करने के आश्य से उसके साथ गालीगलौच किया व शिकायतकर्ता को जान से मारने की धमकी भी दी। मु0आ0 अनिल कुमार अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी लडभरोल मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

 

रास्ता रोककर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी का मामला

अभियोग संख्या 140/18 दिनांक 12.06.18 अधीन धारा 341, 323,504,506, 34 भा0द0स0 पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री प्रकाश चन्द सुपुत्र श्री सुन्दर सिंह गांव धार डाकघर लेदा तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 12.06.18 को रमेश चन्द ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। मु0आ0 बीरबल सिंह न0 72 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सुन्दरनगर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों मे मोटर वाहन अधिनियम के तहत 192 चालान किये तथा उल्लंघनकर्ताओं से 27,700/- रुपये जुर्माना बसूल किया तथा कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत 8 चालान किये व 800/- रुपये जुर्माना बसूल किया गया है ।

 

 

 

CRIME REPORT ON 11 JUNE

                                         

एन0डी0पी0 एस0अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 131/18 दिनांक 11.06.18 अधीन धारा 20 मादक पदार्थ अधिनियम पुलिस थाना सरकाघाट जिला मण्डी में मु0 आ0 विजय कुमार न0 866 अन्वेषणाधिकारी विशेष अन्वेषण इकाई सरकाघाट के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि आज दिनांक 11.06.18 समय करीब 1बजे दिन जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम भोलुघाट में मौजूद था तो सुनील कुमार सुपुत्र श्री रोशन लाल गांव नवरोट डाकघर ढलवान तहसील सरकाघाट जिला मण्डी हि0 प्र0 के कब्जा से 92 ग्राम चरस बरामद की। मु0 आ0 विजय कुमार न0 866 अन्वेषणाधिकारी विशेष अन्वेषण इकाई सरकाघाट इस मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

सड़क-दुर्घटना का मामला

अभियोग संख्या 144/18 दिनांक 10.06.18 अधीन धारा 279, 337 भा0द0स0 व अधीन धारा 187 मोटर वाहन अधिनियम पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री राहुल सुपुत्र श्री पीताम्बर गांव चौबाड़ी डाकघर राजगढ तहसील बल्ह जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि आज दिनांक 10.06.18 को जब यह अपने मोटरसाईकिल न0 एच0पी0 33डी0-8708 से घर जा रहा था तो डडौर के पास एक ट्रक न0 एच0पी065- 2317 ने शिकायतकर्ता के मोटरसाईकिल को टक्कर मार दी जिसके कारण उसे चोटें आई हैं। मु0 आ0 टेक चन्द न0 902 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बल्ह मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

रास्ता रोककर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी का मामला

अभियोग संख्या 130/18 दिनांक 10.06.18 अधीन धारा 341,323,506,34 भा0द0स0 पुलिस थाना सरकाघाट जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री अनिल कुमार सुपुत्र श्री ब्रह्मा नन्द सुपुत्र गाव व डाकघर वारी तहसील बल्द्वाडा जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 10.06.18 को सुरेश कुमार व उसकी पत्नी आशा ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट करी तथा जान से मारने की धमकी दी ।मु0आ0 चमन लाल अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी हटली मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

गृह-अतिचार का मामला

अभियोग संख्या 105/18 दिनांक 10.06.18 अधीन धारा 447, 341, 34 भा0द0स0 पुलिस थाना करसोग जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री मेहर सिंह सुपुत्र श्री सोढु राम गांव ओढीधार डाकघर कांव तहसील करसोग जिला मण्डी हि0 प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि नारायण दास, कमला देवी, दया देवी, किशोरी लाल ने शिकायतकर्ता की जमीन का रास्ता रोककर, जमीन पर अतिक्रमण कर लिया। उ0नि0 मोहर सिंह अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना करसोग मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टो में मोटर वाहन अधिनियम के तहत  117 चालान किये तथा उल्लंघनकर्ताओ से 14,100/- रुपये जुर्माना बसूल किया, कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत 2 चालान व 200 रुपये जुर्माना बसूल किया गया है तथा खनन अधिनियम के अन्तर्गत 7 चालान व 3500/- रुपये जुर्माना वसुल किया गया है ।

 

 

 

CRIME REPORT ON 10 JUNE

 

आबकारी अधिनियम के मामले

1        अभियोग संख्या 103/18 दिनांक 09.06.18 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना करसोग जिला मण्डी में स0उ0नि0 बलबीर प्रभारी पुलिस चौकी पांगणा के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 09.06.18 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ मेला ग्राउड़ कटल नजद़ीक पांगणा में मौजूद था तो सुरेश कुमार सुपुत्र श्री हरि सिंह गांव कलासन डाकघर मरोथी तहसील करसोग जिला मण्डी के कब्जा से 8 बोतल देसी शराब बरामद की। स0उ0नि0 बलबीर प्रभारी पुलिस चौकी पांगणा मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

2        अभियोग संख्या 104/18 दिनांक 09.06.18 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना करसोग जिला मण्डी में स0उ0नि0 बलबीर प्रभारी पुलिस चौकी पांगणा के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 09.06.18 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ मेला ग्राउड़ कटल नजद़ीक पांगणा में मौजूद था तो गोपाल सिंह सुपुत्र श्री ठाकुर सिंह गांव चतोल डाकघर व सब-तहसील पांगणा जिला मण्डी के कब्जा से 6 बोतल देसी शराब बरामद की। स0उ0नि0 बलबीर प्रभारी पुलिस चौकी पांगणा मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

रास्ता रोककर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी का मामला

1        अभियोग संख्या 100/18 दिनांक10.06.18 अधीन धारा 341,323,506 भा0द0स0 पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्रीमति शीला देवी पत्नी श्री कश्मीर सिंह गांव व डाकघर त्रामट तहसील जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी (हि0 प्र0) की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि आज दिनांक 10.06.18 को समय करीब 10 बजे संसार चन्द सुपुत्र श्री ईश्वर सिंह गांव त्रामट तहसील जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी । स0उ0नि0 अशोक कुमार प्रभारी पुलिस चौकी घट्टा मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों मे मोटर वाहन अधिनियम के तहत 201 चालान किये तथा उल्लंघनकर्ताओं से 29,800/- रुपये जुर्माना बसूल किया तथा कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत 11 चालान किये व 1100/- रुपये जुर्माना बसूल किया गया है ।

 

 

 

Crime Report on 9 June

 

ले भागने या भगा ले जाने का मामला

 

अभियोग संख्या 42/18 दिनांक 09.06.18 अधीन धारा 363 भा0द0स0 पुलिस थाना जंजैहली  जिला मण्डी में एक शिकायतकर्ता की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि  उसकी बेटी  दिनांक 8.06.18 को स्कूल के लिये गई थी  परन्तु अभी घर वापिस न आई है तथा शिकायतकर्ता को सन्देह है कि कोई नामालुम व्यक्त उसकी बेटी  को भगा ले गया है । उ0नि0 सुरेन्द्र  शर्मा  प्रभारी थाना जंजैहली मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

 रास्ता रोककर मारपीट करने  के मामले

 

1        अभियोग संख्या 141/18 दिनांक  8.06.18 अधीन धारा 341,323,504,506 भा0द0स0 पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी  मे शिकायतकर्ता श्री दिनेश कुमार सुपुत्र श्री राजिन्द्र सिंह पाल गांव व डाकघर नेरचौंक  जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि  विहारी लाल ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी । मु0आ0 जमालदीन न0 4 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बल्ह मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

2   अभियोग संख्या 142/18 दिनांक 8.06.18 अधीन धारा 323, 325 भा0द0स0 पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी  मे शिकायतकर्ता श्री दया राम निवासी  जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि  दिनेश कुमार सुपुत्र श्री  नीलमणी गांव व डाकघर सिद्वकोठी ने शिकायतकर्ता के साथ मारपीट की । मु0आ0विनोद कुमार अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बल्ह मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

3   अभियोग संख्या 143/18 दिनांक  9.06.18 अधीन धारा 341, 323.504,34 भा0द0स0 पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी मे शिकायतकर्ता श्रीमति सावित्री देवी पत्नी श्री  बलदेव राज गांव व डाकघर गौसाली डाकघर कथ्युण तहसील बल्ह जिला मण्डी (हि0प्र0)  की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि  दिनांक 08.06.18 को किरणा, खेम चन्द व सोनु ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की । मु0आ0 विनोद कुमार न0 883 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बल्ह मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

चालान

 

 मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टो में  मोटर वाहन अधिनियम के तहत 161 चालान किये तथा उल्लंघनकर्ताओ से  31,100जुर्माना बसूल किया गया है ।

 

Crime Report on 8 june

एन.डी.पी.एस अधिनियम का मामला

  1. अभियोग संख्या 97/18 दिनाँक 07.06.2018 अधीन धारा 20,29 मादक पदार्थ अधिनियम के अन्तर्गत पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर में मु.आ. होशियार सिंह नं.873 के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ, जिसके अन्तर्गत योग राज सपुत्र श्री अमर सिंह निवासी गाँव गरवासडा डाकघर मझारनु तहसील जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी के कब्जा से 96 ग्राम चरस बरामद की गई है । मु.आ. होशियार सिंह नं.873  अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी बस्सी इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं ।

रास्ता रोककर मारपीट करने के मामले

  1. अभियोग संख्या 102/18 दिनांक 06.18 अधीन धारा 341, 323, 504,34 भा.दं.सं. थाना करसोग जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्रीमति ममता देवी  पुत्री श्री प्रेम सिहं निवासी गांव पैंडो, डाकघर सेरीवंगलो,  तहसील करसोग, जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि  दिनांक 08.06.2018 समय करीब 9 बजे सुबह जब यह स्कूल से घर वापिस आ रही थी तो धमेश्वर, रीना, ईन्द्रा देवी और ईन्द्रा की  माँ ने  शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर  उसके साथ मारपीट  व गाली गलौच की।   स.उ.नि. पुष्प देव अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना करसोग इस मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

  1. अभियोग संख्या 59/18 दिनांक 06.18 अधीन धारा 341, 323, 504,506,34 भा.द.सं. पुलिस थाना गोहर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता कुमारी तनुज़ा पुत्री श्री कपूर चन्द निवासी गाँव संदोहा, डाकघर शाल्ला, तहसील चच्योट, जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि  दिनांक 07.06.2018 समय करीब 5 बजे शाम  शिकायतकर्ता  के चाचा चुन्नी लाल व चाची कला देवी ने उसका रास्ता रोककर  उसके साथ मारपीट  व गाली गलौच व जान से मारने की धमकी दी ।   स.उ.नि. नारायण लाल अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना गोहर इस मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

  1. अभियोग संख्या 140/18 दिनांक 8.06.18 अधीन धारा 341, 323, 34 भा.द.सं. पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में शिकायतकर्ता बिहारी लाल सपुत्र श्री शिव राम निवासी गाँव ढाँगु,   तहसील बल्ह, जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि  दिनांक 08.06.2018 समय करीब 2 बजे दोपहर  नीशु सपुत्र शिव राम व उसके दो दोस्तों ने शिकायतकर्ता  का  रास्ता रोककर  उसके साथ मारपीट  व गाली गलौच की ।   स.उ.नि. बालक राम अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बल्ह  इस मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

 

  1. अभियोग संख्या 101/18 दिनांक 7.06.18 अधीन धारा 451, 323, 506 भा.द.सं. पुलिस थाना करसोग जिला मण्डी में शिकायतकर्ता कर्म चन्द सपुत्र स्व. श्री नारायण सिंह, निवासी गाँव कुफतू, डाकघर चुराग,   तहसील करसोग, जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि  दिनांक 07.06.2018 समय करीब 8.30  बजे रात  शिकायतकर्ता के साथ  भीम सिहं ने मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी ।  स.उ.नि. पुष्प देव अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना करसोग इस मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टो में  मोटर वाहन अधिनियम के तहत 274 चालान किये तथा उल्लंघनकर्ताओ से  47,500/- रुपये  जुर्माना बसूल किया , कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत  8 चालान व 800 रुपये जुर्माना बसूल किया व खनन अधिनियम के अन्तर्गत 12 चालान किये तथा 44,900/- रुपये जुर्माना बसूल किया गया है ।

CRIME REPORT ON 06 JUNE

एन.डी.पी.एस. अधिनियम का मामला

            अभियोग संख्या 96/18 दिनांक 06.06.18 अधीन धारा 20 मादक पदार्थ अधिनियम पुलिस           थाना     जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी में मु.आ. मनवीर सिंह के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि जब यह अन्य         पुलिस कर्मचारियों के साथ मुकाम पठानकोट चौक पर नाकाबन्दी के लिए मौजूद था तो एक आल्टो   कार नं. एच.पी.53-8073 जो मण्डी की तरफ से आ रही थी को चैक करने पर मनीष कुमार, विकास         सिंह और कुलदीप कुमार उपरोक्त सभी निवासी गाँव व डाकघर मझेरना, तहसील वैजनाथ जिला   काँगडा के कब्जा से 604 ग्राम चरस बरामद की । मु.आ. मनविन्द्र सिंह अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना             जोगिन्द्रनगर इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं ।

महिला के प्रति छेडछाड़ का मामला   

            अभियोग संख्या 100/18 दिनांक 05.06.18 अधीन धारा 354, 323, 506 भा0द0स0 पुलिस         थाना करसोग में एक महिला शिकायतकर्ता निवासी मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ             है कि दिनांक 05.06.18 को गोपाल सिंह ने शिकायतकर्ता से छेडछाड़ की व शिकायतकर्ता के            पति से मारपीट की व जान से मारने की धमकी दी । स0उ0नि0 पुष्प राज अन्वेषणाधिकारी     पुलिस   थाना करसोग मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

महिला के प्रति क्रूरता का मामला

             अभियोग संख्या 36/18 दिनांक 06.06.18 अधीन धारा 498(ए0), 323, 504, 34 भा0द0स0       महिला पुलिस थाना जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री प्रेमलता पत्नी श्री जितेन्द्र कुमार गांव व    डाकघर  पैड़ी तहसील बल्ह जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि       शिकायतकर्ता की   शादी जितेन्द्र कुमार पारम्परिक रिति रिवाज से हुई है  लेकिन शादी के कुछ      समय पश्चात उसका पति, सास व ननद उसे दहेज की मांग करके शिकायतकर्ता को  शारीरिक व         मानसिक तौर पर प्रताडित करना शुरु कर दिया । आज दिनांक 06.06.18 को उसके पति ने    शिकायतकर्ता के साथ मारपीट की जिस कारण से उसे चोटें आई हैं । मु0 आ0  राम चन्द्र            अन्वेषणाधिकारी महिला पुलिस थाना  मण्डी इस मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

ले भागने या भगा ले जाने का मामला

            अभियोग संख्या 125/18 दिनांक 05.06.18 अधीन धारा 363 भा0द0स0 पुलिस थाना      सरकाघाट जिला मण्डी में  एक शिकायतकर्ता की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ है कि दिनांक        4.06.18 को  कोई नामालुम व्यक्ति  शिकायतकर्ता की भतीजी को  भगा कर  ले गया है ।  उ0नि0            अश्वनि कुमार प्रभारी पुलिस चौकी हटली मामले का अन्वेषण कर रहे  हैं ।

आबकारी अधिनियम का मामला

1.. अभियोग संख्या 174/18 दिनांक 05.06.18 अधीन धारा 39 हि0 प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना सदर मण्डी  में उ0नि0 रमेश कुमार प्रभारी पुलिस चौकी शहर के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 05.06.18 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम  कमान्द रोड़ पर मौजूद था तो  हरक वहादुर सुपुत्र श्री राम वहादुर गांव औखल डुंगा डाकघर सागरमाया  तहसील पुलबाडी जिला औखल डुंगा (नेपाल ) वर्तमान में किरायेदार हाउस न0 200/1 खलियार मण्डी (हि0प्र0) के कब्जा से 6.750 मि0ली0 देसी शराब बरामद की  उ0नि0 रामेश कुमार प्रभारी  पुलिस चौकी  शहर मण्डी मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

  1. अभियोग संख्या 95/18 दिनांक 05.06.18 अधीन धारा 39 हि0 प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर जिला मण्डीमें उ0नि0 केहर सिंह अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना  जोगिन्द्रनगर के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 05.06.18 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम जलपैहड में मौजूद था तो   शशि कुमार सुपुत्र श्री नेक राम  गांव जलपैहड़  जिला मण्डी (हि0प्र0) के कब्जा से 12 बोतल देसी शराब बरामद की । उ0नि0  केहर सिंह अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

सड़क दुर्घटना का मामला

  1. अभियोग संख्या 65/18 दिनांक 05.06.18 अधीन धारा 279, 337 भा0द0स0 पुलिस थाना पधर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्रीमती कमला देवी पत्नी श्री ओम प्रकाश गांव मोहरधार डाकघर कुन्नु तहसील पधर जिला मण्डी  की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 05.06.18 को  समय करीब 7.15 बजे सुबह  जीप न0 एच0पी0 53-9973 तेज गति से द्रगं की तरफ से आई और मोहरधार के  पास  दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिस कारण  गाडी चालक किशोरीलाल सुपुत्र श्री चानु राम गांव सेगल डाकघर पाली तहसील  पधर जिला मण्डी समेत अन्य दो व्यक्तियों को चोटें आई हैं ।  स0उ0नि0  चैन सिंह अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना पधर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।
  2. अभियोग संख्या 96/18 दिनांक 05.06.18 अधीन धारा 279 भा0द0स0 पुलिस थाना बी0एस0एल0 कलौनी सुन्दरनगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता  कुमारी सुमित चन्देल  सुपुत्री श्री उदय चन्देल  गांव चखडा डाकघर भोजपुर तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 05.06.18  संजीव कुमार सुपुत्र श्री  भादर राम  मकान न0 एस0-2296 बी0वी0एम0बी0 कलौनी सुन्दरनगर  कार न0 एच0पी0 31 सी0-2593  के साथ तेज रफ्तारी से आया और  शिकायतकर्ता की कार न0 एच0पी0 31डी0-3300 को टक्कर मार दी । मु0 आ0 विनोद कुमार न0 181 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बी0वी0एम0बी0 कलौनी सुन्दरनगर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

     चालान

             मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टो में  मोटर वाहन अधिनियम के तहत 189 चालान किये तथा उल्लंघनकर्ताओ से  45,500/- रुपये  जुर्माना बसूल किया , कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत  6 चालान व 600 रुपये जुर्माना बसूल किया गया है ।

Crime Report 05 June

  महिला के  प्रति क्रुरता का मामला

अभियोग संख्या 58/18 दिनांक 04.06.18 अधीन धारा  498(ए) व 323 भा0द0स0 पुलिस थाना गोहर में शिकायतकर्ता श्रीमति सोमा देवी पत्नी श्री लोहारु राम गांव व डाकघर कोट तहसील चच्योट जिला मण्डी (हि0प्र0) की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि  शिकायतककर्ता की शादी लोहारु राम सुपुत्र श्री चतर सिह के साथ हुई है ।  दिनांक 02.06.18  को शिकायतकर्ता का पति  नशा शराब में घर आया तथा शिकायतकर्ता को शारीरिक व मानसिक रुप से यातना दी जिस कारण से उसे चोटें आई हैं । मु0आ0 विनोद कुमार न0 915 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना गोहर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

सड़ुक-दुर्घटना का मामला

1        अभियोग संख्या 173/18 दिनांक 04.06.18 अधीन धारा  279, 337 भा0द0स0 पुलिस थाना  सदर में शिकायतकर्ता  श्री  हितेश कुमार सुपुत्र श्रीमति कश्मीर सिंह गांव फागला  डाकघर सलेहर  तहसील  कोटली जिला मण्डी (हि0प्र0) की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि  दिनांक 04.06.18 को जब यह मोटरसाईकिल से अपने घर जा रहा था तो  किसान वैटनरी हास्पिटल के पास  मुरारी लाल सुपुत्र श्री चुहरु राम गांव भटेरी डाकघर साईगलु अपने मोटरसाईकिल न0 एच0पी033 ए0-3237 पर तेज रफ्तारी के साथ आया और झुझी देवी पत्नी श्री मंगत राम  गांव  नलसन डाकघर साईगलु  को टक्कर मार दी ।  मु0 आ0 अमृत लाल  अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी कोटली मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

2        अभियोग संख्या 64/18 दिनांक 04.06.18 अधीन धारा  279, 337 भा0द0स0 पुलिस थाना  सदर में शिकायतकर्ता  श्रीमति  बवली देवी पत्नी श्री संजय कुमार  गांव तराणू डाकघर बथेरी तहसील कटौला जिला मण्डी (हि0प्र0) की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि  दिनांक 04.06.18 को जब  शिकायतकर्ता  व  ड्राईवर चमन लाल  स्कूल बस न0 एच0पी0 65 -6133 से  बच्चो को स्कूल ले जा रहे थे  तो एक मोटरसाईकिल  न0 एच0पी0 33 डी0-0465  तेज गति से  आरंग की तरफ से आया और  स्कूल बस से टकरा गया जिस कारण मोटरसाइकिल सवार सहित एक अन्य व्यक्ति को चोटें आई हैं ।   मु0 आ0 राजिन्द्र कुमार अन्वेषणाधिकारी  पुलिस चौकी कमान्द मामले का अन्वेषण कर रहे हैं

 रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला

1        अभियोग संख्या 135/18 दिनांक 04.06.18 अधीन धारा 341, 323, 504 भा0द0स0 पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्रीमति ममता देवी पत्नी श्री हेम राज गांव  भौर डाकघर कनैड़ तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी की शिकायतर पर पंजीकृत थाना हुआ कि  गीता देवी  ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर  उसके साथ मारपीट की।  मु0आ0 संजीव कुमार न0 879 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना  सुन्दरनगर  मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

2        अभियोग संख्या 94/18 दिनांक 05.06.18  अधीन धारा 341, 323, 504, 34 भा0द0स0 पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी में  शिकायत श्रीमति  गंगी देवी पत्नी श्री हरि सिंह गांव मचकेहर डाकघर एहजू तहसील जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ है कि  आज दिनांक 05.06.18 को राहुल, अतुल व विधि सिंह  व रुमला देवी ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की । स0उ0नि0 अशोक कुमार प्रभारी पुलिस चौकी घट्टा  मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

आबकारी अधिनियम करने का मामला

अभियोग संख्या 136/18 दिनांक 05.06.18  अधीन धारा  39 हि0 प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला मण्डी में  स0उ0नि0  प्रेम चन्द   अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सुन्दरनगर  के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ है कि जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गस्त पर मुकाम बी.बी.एम.बी. झील कपाही मौजूद था तो जीप नं. एच.पी.32 बी.-0931 से 456 देशी शराब की बोतलें उदित ठाकुर सपुत्र हेम राज निवासी गाँव तिऊंसी, डाकघर जहल, तहसील चच्योट जिला मण्डी के कब्जा से बरामद की । स0उ0नि0  प्रेम चन्द   अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सुन्दरनगर  अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं ।

चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टो में  मोटर वाहन अधिनियम के तहत 196 चालान किये तथा उल्लंघनकर्ताओ से  54,500/- रुपये  जुर्माना बसूल किया , कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत  6 चालान व 600 रुपये जुर्माना बसूल किया गया है ।