CRIME REPORT ON 24 JULY

 

 

एन0डी0पी0एस0 अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 199/18 दिनांक 23.07.18 अधीन धारा 20 मादक पदार्थ अधिनियम पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में मु0आ0 टेक चन्द न0 03 अन्वेषणाधिकारी विशेष अन्वेषण इकाई मण्डी के रुक्का पर पंजीक़ृत थाना हुआ कि दिनांक 23.07.18 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम दिलू चौक गागल में मौजूद था तो ओम प्रकाश उर्फ ओमु सुपुत्र श्री डुम राम निवासी सकरोहा तहसील बल्ह जिला मण्डी के घर की तलाशी लेने पर 802 ग्राँम चरस बरामद की । मु0आ0 टेक चन्द न0 03 अन्वेषणाधिकारी विशेष अन्वेषण इकाई मण्डी मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

रास्ता रोककर मारपीट करने के मामले

1       अभियोग संख्या 113/18 दिनांक 23.07.18 अधीन धारा 341,323 भा0द0स0 पुलिस थाना बी0एस0एल0 कलौनी सुन्दरनगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री महेन्द्र पाल सुपुत्र श्री चन्द्रमणी निवासी ढोबी डाकघर तत्तापाणी तहसील करसोग जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 22.07.18 को रवि कुमार ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की। स0उ0नि0 कुलदीप कुमार अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी निहरी मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

2    अभियोग संख्या 200/18 दिनांक 23.07.18 अधीन धारा 341, 323, 34 भा0द0स0 पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री पदम देव सुपुत्र श्री तेज राम निवासी समलौण डाकघर खखरियाणा तहसील बल्ह जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 23.07.18 को धमेश्वर व निनु ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की । स0उ0नि0 मुन्शी राम प्रभारी पुलिस चौकी रिवालसर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

3       अभियोग संख्या 114/18 दिनांक 24.07.18 अधीन धारा 323, 504, 506 भा0द0स0 पुलिस थाना बी0एस0एल0क्लौनी सुन्दरनगर में शिकायतकर्ता श्री सुशील सुपुत्र श्री भगत राम निवासी महादेव तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 22.07.18 को मनोज कुमार, सुरत राम, नारायण सिंह व चेत राम ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। मु0आ0 धर्म चन्द अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बी0एस0एल0 क्लौनी सुन्दरनगर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

4         अभियोग संख्या 172/18 दिनांक 23.07.18 अधीन धारा 341, 323, 504 भा0द0स0 पुलिस थाना सरकाघाट जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री अंजना पत्नी श्री अनिल कुमार निवासी भलयाणा डाकघर मसेरन तहसील सरकाघाट जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 23.07.18 को रीना देवी ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की। मु0आ0 विजय कुमार न0 866 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सरकाघाट मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

 

धोखाधड़ी का मामला

अभियोग संख्या 86/18 दिनांक 23.07.18अधीन धारा 420भा0द0स0 पुलिस थाना औट जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री मोहन सिंह सुपुत्र श्री आत्मा राम निवासी घेरा डाकघर गुरन तहसील बालीचौकी जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 01.07.18 को शिकायतकर्ता एंजलीना नामक औरत से फेसबुक के जरिये सम्पर्क में आया और जिस पर शिकायतकर्ता ने अलग-2 दिनांक को उसके बताय़े हुये खाता न0 में 9 लाख की राशी जमा करवा दी ।स0उ0नि0 श्याम लाल प्रभारी पुलिस चौकी बालीचौकी मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में मोटर वाहन अधिनियम के तहत 166 चालान किये तथा उल्लंघनकर्ताओं से 31,700/- रुपये जुर्माना बसूल किया, कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत 2 चालान व 400 रुपये जुर्माना व खनन अधिनियम के अन्तर्गत 2 चालान व 14,600/- रुपये जुर्माना बसूल किया है ।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Crime Report on 23 July

गृह अतिचार, रास्ता रोककर मारपीट, गाली गलौच, जान से मारने की धमकी के मामले-

  1. अभियोग संख्या 224/18 दिनाक 23.07.2018 अधीन धारा 451, 323, 504, 506,34 भा0द0सं0 पुलिस थाना सदर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री घनश्याम सपुत्र श्री देवी सिंह निवासी गाँव लोट, डाकघर बीर,तहसील सदर जिला मण्डी की शिकायत पर दर्ज हुआ कि दिनाँक 22.07.2018 समय करीब 08.30 बजे रात बिमला देवी पत्नी श्री गोपाल व पिंकि पत्नी श्री प्रकाश चन्द ने शिकायतकर्ता के आँगन में प्रवेश करके मारपीट, गाली गलौच व जान से मारने की धमकी दी । मु.आ. यश पाल अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सदर इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे है ।
  2. अभियोग संख्या 113/18 दिनाक 23.07.2018 अधीन धारा 341, 323, भा0द0सं0 बी.एस.एल.कलौनी सुन्दरनगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री महेन्द्र पाल सपुत्र श्री चन्द्रमणी, निवासी गाँव डोबी, डाकघर ततापानी, ,तहसील करसोग जिला मण्डी की शिकायत पर दर्ज हुआ कि दिनाँक 22.07.2018 समय करीब 04.00 बजे शाम जब यह किन्डर जा रहा था तो रवि कुमार सपुत्र श्री ओम प्रकाश ने शिकायतकर्ता का का रास्ता रोक करके इसके साथ मारपीट की । स.उ.नि. कुलदीप कुमार प्रभारी पुलिस चौकी निहरी इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे है ।

सड़क दुर्घटना का मामलाः-

 

  1. अभियोग संख्या 170/18 दिनाक 22.07.2018 अधीन धारा 279,337 भा0द0सं0 पुलिस थाना सरकाघाट जिला मण्डी में मु.आ. चमन लाल नं.28 पुलिस चौकी हटली के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनाँक 22.07.2018 समय करीब 04.30 बजे शाम को एक गाडी महिन्द्रा वलेरो न. HP28B-1121 जो भाँबला से खुडला की तरफ जा रही थी के चालक ने मुकाम बतैल में मोटर साईकिल नं. HP23A-7655 को टक्कर मार दी मोटर साईकिल को कमलेश कुमार सपुत्र स्व.श्री प्रकाश चन्द निवासी गाँव व डाकघर भाँवला तहसील बलद्वाडा जिला मण्डी चला रहा था । मु.आ. चमन लाल अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी हटली इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे है ।

 

  1. अभियोग संख्या 112/18 दिनाक 22.07.2018 अधीन धारा 279,337,304 A भा0द0सं0 पुलिस थाना बी.एस.एल.कलौनी सुन्दरनगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री मनोज कुमार सपुत्र श्री धनी राम निवासी गाँव बठारड, डाकघर व तहसील निहरी जिला मण्डी के व्यान पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनाँक 22.07.2018 समय करीब 04.15 बजे शाम जब यह अपने घर के बाहर बैठा हुआ था तो एक कार अचानक सड़क से नीचे गिर गई । स.उ.नि. कुलदीप कुमार प्रभारी पुलिस चौकी निहरी इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे है ।

चालानः-

            मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में मोटर वाहन अधिनियम का उलंघन करने वालों के कुल 191 चालान किये व           27,360/- रुपये जुर्माना, कोटपा अधिनियम में 17 चालान व 1700/- रुपये जुर्माना, खनन अधिनियम के अन्तर्गत           1 चालान व 7200/- जुर्माना उलंघनकर्ताओं से वसूल किया गया ।

Crime Report on 22 July

रास्ता रोककर मारपीट करने  का मामलाः-

अभियोग संख्या 111/18 दिनाक 22.07.2018 अधीन धारा 341, 323, 34 भा0द0सं0 पुलिस थाना बी.एस.एल. कलौनी सुन्दरनगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री आशीष शर्मा सपुत्र श्री युधिष्ठिर शर्मा निवासी गाँव भराडी, डाकघर चाम्बी, तहसील सुन्दरनगर, जिला मण्डी की शिकायत पर दर्ज हुआ कि दिनाँक 22.07.2018 को समय करीब 11.30 बजे दिन जब यह घर जा रहा था तो कपिल शर्मा सपुत्र श्री मधुसुदन व पवन सपुत्र स्व. श्री लेसर राम ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर इसके साथ मारपीट की । मु.आ. धर्म चन्द अन्वेषणाधिकारी थाना बी.एस.एल. कलौनी सुन्दरनगर इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे है ।

 

 

 

 सार्वजनिक स्थान पर बाधा उत्पन्न करने का मामला

अभियोग संख्या 171/18 दिनाक 21.07.2018 अधीन धारा 283 भा0द0सं0 पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला मण्डी में मु.आ. हरि सिंह नं.407 अन्वेष्णाधिकारी पुलिस चौकी डैहर के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ दिनाँक 21.07.2018 समय करीब 1.45 बजे दिन गस्त पर डैहर बाजार में मौजूद था पाया कि अजय कुमार सपुत्र श्री मस्त राम निवासी गाँव व डाकघर डैहर तहसील सुन्दरनगर ने सार्वजनिक सड़क पर रेत का ढेर फैला रखा था । मु.आ. हरि सिंह नं.407 अन्वेष्णाधिकारी पुलिस चौकी डैहर इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे है ।

 

सड़क दुर्घटना का मामलाः

अभियोग संख्या 198/18 दिनाक 21.07.2018 अधीन धारा 279,337 भा0द0सं0 पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी शिकायतकर्ता श्रीमती नागेशवरी पत्नी श्री लुदर राम निवासी गाँव घट्टा, डाकघर कुम्मी तहसील बल्ह जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि शिकायतकर्ता के  पति को एक महिन्द्रा जीप ने टक्कर कर घायल कर दिया है। स0उ0नि0 बालक राम अन्वेषणाधिकारी थाना बल्ह इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे है ।

 

 

चालानः-

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में मोटर वाहन अधिनियम का उलंघन करने वालों के कुल 250 चालान किये व 36,400/- रुपये जुर्माना, कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत 7 चालान व 700 रुपये जुर्माना उलंघनकर्ताओं से वसूल किया गया ।

 

 

Crime Report on 21 July

एन.डी.पी.एस.अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 197/18 दिनाक 21.07.2018 अधीन धारा 20 मादक पदार्थ अधिनियम के अन्तर्गत  पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में स.उ.नि. राज कुमार प्रभारी पुलिस चौकी गागल  के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनाँक 20.07.2018 समय करीब 7.30 बजे शाम जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गस्त पर मुकाम चक्कर नजदीक शिम मन्दिर मौजूद था तो हरी सिंह सपुत्र श्री सवारु राम निवासी टिल्ली (बल्ह), डाकघर व तहसील बल्ह के कब्जा से 116 ग्राम चरस बरामद की । स.उ.नि. राज कुमार प्रभारी पुलिस चौकी गागल   इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं।

गृह अतिचार, मारपीट, गाली गलौच, जान से मारने की धमकी का मामलाः

 अभियोग संख्या 83/18 दिनाक 21.07.2018 अधीन धारा 452, 323, 504, 506 भा0द0सं0 पुलिस थाना औट जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्रीमति शुरमु देवी पत्नी श्री टेक चन्द निवासी नशैनी, डा0 गुरान, तहसील बालीचौकी जिला मण्डी की शिकायत पर दर्ज हुआ कि दिनाक 20.07.2018 को समय करीब 06.30 बजे शाम शिकायतकर्ता का देवर शिव  इसके घर के अन्दर आया व इसके साथ मारपीट, गाली गलौच व जान से मारने की धमकी दी । मु.आ. योगेन्द्र पाल नं.39 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना औट इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे है ।

  1. अभियोग संख्या 85/18 दिनाक 21.07.2018 अधीन धारा 342, 323, 504 भा0द0सं0 पुलिस थाना औट जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री शिव राम सपुत्र श्री टिक्कम राम, निवासी नशैनी, डा0 गुरान, तहसील बालीचौकी जिला मण्डी की शिकायत पर दर्ज हुआ कि दिनाक 20.07.2018 को समय करीब 06.00 बजे शाम शिकायतकर्ता के भाई टेक चन्द ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर इसके साथ मारपीट व गाली गलौच की । मु.आ. भवदेव नं.912अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना औट इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे है ।
  2. अभियोग संख्या 84/18 दिनाक 21.07.2018 अधीन धारा 341, 323, 504 भा0द0सं0 पुलिस थाना औट जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री रोशन लाल सपुत्र श्री हेम चन्द, निवासी रिखली, डाकघर गुशैणी, तहसील बंजार, जिला कुल्लू की शिकायत पर दर्ज हुआ कि दिनाक 20.07.2018 को समय करीब 08.30 बजे रात शिकायतकर्ता के साथ किशोरी लाल सपुत्र श्री ध्यान सिंह व रिंकू ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर इसके साथ मारपीट व गाली गलौच की । मु.आ. भवदेव नं.912अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना औट इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे है ।

 

  1. अभियोग संख्या 223/18 दिनाक 20.07.2018 अधीन धारा 341, 323, 34 भा0द0सं0 पुलिस थाना सदर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री सर्वजीत मल्होत्रा, निवासी मकान नं. 242/13 पड्डल तहसील सदर जिला मण्डी की शिकायत पर दर्ज हुआ कि दिनाँक 20.07.2018 को समय करीब 04.50 बजे शाम पुजा मल्होत्रा व समर्थ मल्होत्रा ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर इसके साथ मारपीट की । मु.आ. यशपाल अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सदर इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे है ।

चालानः

        मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में मोटर वाहन अधिनियम का उलंघन करने वालों के कुल 263 चालान किये व 25,200/- रुपये जुर्माना, कोटपा अधिनियम में 3 चालान व 300/- रुपये जुर्माना, खनन अधिनियम के अन्तर्गत 1 चालान व 4500/- जुर्माना उलंघनकर्ताओं से वसूल किया गया ।

Crime Report on 20 July

गृह अतिचार, मारपीट, गाली गलौच, जान से मारने की धमकी का मामलाः-

 

  1. अभियोग संख्या 169/18 दिनाक 20.07.2018 अधीन धारा 452, 341, 323, 504, 506, 427, 34 भा0द0सं0 पुलिस थाना सरकाघाट जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री प्रकाश चन्द सपुत्र श्री तेज राम निवासी जखेड़, डा0 कलखर, त0 बलद्वाड़ा जिला मण्डी की शिकायत पर दर्ज हुआ कि दिनाक 19.07.2018 को समय करीब 09.30 बजे रात सोहन लाल व काकू अन्य 7/8 लोगो के साथ इसके घर के अन्दर आए व इसके साथ मारपीट, गाली गलौच तथा घर के अन्दर रखी कुछ चीजों को भी नुकसान पंहुचाया तथा जाते-2 जान से मारने की धमकी दी । स0उ0नि0 ठाकुर दास अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी हटली पुलिस थाना सरकाघाट इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे है ।

 

  1. अभियोग संख्या 168/18 दिनाक 20.07.2018 अधीन धारा 341, 323 भा0द0सं0 पुलिस थाना सरकाघाट जिला मण्डी शिकायत कर्ता श्रीमति जीगा देवी पत्नी श्री बक्शी राम निवासी गांव रोपा ठाठर, डा0 भाम्बला, त0 बलद्वाड़ा जिला मण्डी की शिकायत पर दर्ज हुआ है दिनाक 19.07.2018 को समय करीब 06.30 बजे शाम रक्की सपुत्र श्री दीप निवासी गांव रोपा ठाठर ने इसके पति को अपनी दुकान में शराब पीने के बहाने बुलाया व वहां पर उसके साथ मारपीट की ।  स0उ0नि0 ठाकुर दास अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी हटली पुलिस थाना सरकाघाट इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे है ।

 

आबकारी अधिनिमय का मामलाः

 

  1. अभियोग संख्या 195/18 दिनाक 20.07.2018 अधीन धारा 39(1) आबकारी अधिनिमय पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी स0उ0नि0 मुन्शी राम प्रभारी पुलिस चौकी रिवालसर के रुक्का पर दर्ज हुआ है कि दिनाक 19.07.2018 को जब ये अन्य पुलिस कर्मचारियों सहित नाकाबन्दी हेतू रिवालसर में मौजूद थे तो उसी समय एक कार एच0पी0 01एम-2253 टाटा इण्डिगो जिसे कि गोबिन्द सपुत्र श्री कान्सी राम निवासी गांव डोह, डा0 रिवालसर चला रहा था के कब्जा से 120 बोतले देशी शराब की बरामद की । स0उ0नि0 मुन्शी राम प्रभारी पुलिस चौकी रिवालसर इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे है ।

 

चालानः-

        मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में मोटर वाहन अधिनियम का उलंघन करने वालों के कुल 194 चालान किये व 33,400/- रुपये जुर्माना उलंघनकर्ताओं से वसूल किया गया ।

Crime Report on 19 July

एन.डी.पी.एस. अधिनियम का मामलाः

  1. अभियोग संख्या 221/18 दिनाक 19.07.2018 अधीन धारा 21 मादक पदार्थ अधिनियम के अन्तर्गत पुलिस थाना सदर जिला मण्डी शिकायत मु0आ0 प्रदीप कुमार नं0 75 अन्वेषणाधिकारी विशेष अन्वेषण इकाई मण्डी के रुक्का पर दर्ज हुआ है कि दिनाँक 07.2018 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों सहित मुकाम देवधार जंगल के पास गस्त पर मौजूद था तो सुनील कुमार सपुत्र स्व0 श्री बाबु राम निवासी तल्याहड़, त0 सदर जिला मण्डी के कब्जा से 12 ग्राम हैरोईन बरामद की । मु0आ0 प्रदीप कुमार अन्वेषणाधिकारी विशेष अन्वेषण इकाई मण्डी इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे है ।

गृह अतिचार, गाली गलौच व जान से मारने की धमकी का मामलाः

  1. अभियोग संख्या 129/18 दिनाक 07.2018 अधीन धारा 451, 504, 506, 34 भा0द0सं0 पुलिस थाना सदर जिला मण्डी शिकायत कर्ता श्रीमति कमला देवी पत्नी श्री मोहन दास निवासी गांव व डा0 लांगणा, त0 जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी हि0प्र0 व उम्र 70 साल की शिकायत पर दर्ज हुआ है कि दिनाक 12.07.2018 को समय करीब 07.20 बजे शाम पिंकी देवी, सुरेश कुमार व पवना देवी शिकायतकर्ता के घर में दाखिल हुए व इसके साथ मारपीट, गाली गलौच किया व सुरेश ने इसे जान से मारने की धमकी दी । मु0आ0 कमलेश कुमार अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे है ।

रास्ता रोककर जान से मारने की धमकी का मामलाः

  1. अभियोग संख्या 81/18 दिनाक 07.2018 अधीन धारा 341, 147, 427, 109, 506 भा0द0सं0 पुलिस थाना औट जिला मण्डी शिकायत कर्ता श्री बलजिन्द्र सिह सहायक जनरल मैनेजर एफकॉन पर्सनल एडमिनस्ट्रेशन एफकॉन लिमिटेड पण्डोह से टकोली की शिकायत पर दर्ज हुआ है कि दिनाक 18.07.2018 को समय करीब 1.45 बजे दिन देवेन्द्र कुमार, महेश्वर सिह, शेर सिह, राकेश कुमार ने थलॉट में चल रहे टनल के कार्य को रोकने के लिये कहा व सतीश कुमार जो कि एफकॉन कम्पनी में सहायक एडमन ऑफिसर है की गाड़ी को भी रोका । स0उ0नि0 जोगिन्द्र सिह अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना औट इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे है ।
  2. अभियोग संख्या 82/18 दिनाक 07.2018 अधीन धारा 341, 147, 506 भा0द0सं0 पुलिस थाना औट जिला मण्डी शिकायत कर्ता श्री रणजीत कुमार सपुत्र श्री रमन नाथ शर्मा हाल सहायक मैनेजर प्रगति इंजनियरिंग कॉम्पैन्ट पण्डोह से टकोली की शिकायत पर दर्ज हुआ कि इसने हणोगी के पास इसने अपनी क्मपनी के मजदूरों के लिये लीज पर जगह ली है जहां पर इसकी लेबर शाम को काम करने के बाद रहती है । दिनाक 17.07.2018 को जब इसकी लेबर काम करने के बाद वहां आई तो उसी समय देवी राम, टिक्कम, हुक्कम चन्द, नरपत अन्य लोगों सहित वहां आए व इसकी लेबर का रास्ता रोका व जान से मारने की धमकी दी । मु0आ0 मनोज कुमार नं0 862 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना औट इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे है। 

 

आबकारी अधिनियम का मामला

        अभियोग संख्या 83/18 दिनाक 18.07.2018 अधीन धारा 39 हि.प्र.आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत पुलिस थाना पधर  जिला मण्डी में स.उ.नि. लाल चन्द प्रभारी पुलिस चौकी कमान्द के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ मुकाम शालगी में समय करीब 7.15 बजे शाम मौजूद था तो कुशाल कुमार सपुत्र श्री मझान राम निवासी गाँव शालगी डाकघर कमाँद तहसील सदर जिला मण्डी की दुकान से 7 बोतलें देशी शराव अबैध रुप से बरामद की ।  स.उ.नि. लाल चन्द प्रभारी पुलिस चौकी कमान्द इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं ।

चालानः

        मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में मोटर वाहन अधिनियम का उलंघन करने वालों के कुल 279 चालान किये व 34,700/- रुपये जुर्माना, कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत 5 चालान व 500/- रुपये जुर्माना तथा खनन अधिनिमय के अन्तर्गत 3 चालान व 19,800/- रुपये जुर्माना उलंघनकर्ताओं से वसूल किया ।

 

 

CRIME REPORT ON 18 JULY

 

एन0डी0पी0एस0अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 192/18 दिनांक 17.07.18 अधीन धारा 21 मादक पदार्थ अधिनियम पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में मु0आ0 विकास कुमार न0 540 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बल्ह के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 17.07.18 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों गश्त पर मुकाम लुनापाणी में मौजूद था तो कार न0 एच0आर0 06-ई0-5910 की चैकिंग के दौरान राकेश कुमार सुपुत्र श्री चुड़ामणी निवासी घेरा चौंक डाकघर मण्डल तहसील बल्ह जिला मण्डी के कब्जा से 3 ग्राम हैरोईन बरामद की । मु0आ0 विकास कुमार न0 540 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बल्ह मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

रास्ता रोककर मारपीट करने व जान से मारने का धमकी के मामले

1        अभियोग संख्या 88/18 दिनांक 17.07.18 अधीन धारा 341,504, 506,34 भा0द0स0 पुलिस थाना धर्मपुर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री बाली राम सुपुत्र श्री जगत राम निवासी गियुन तहसील धर्मपुर जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 17.07.18 को सुभाष चन्द , कपिल देव, देशराज ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। मु0आ0 प्रमोद कुमार न0 907 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना धर्मपुर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

2          अभियोग संख्या 89/18 दिनांक18.07.18 अधीन धारा 341, 323, 504, 506, 34 भा0द0स0 पुलिस थाना धर्मपुर में शिकायतकर्ता श्री सुभाष चन्द सुपुत्र श्री सुखराम निवासी गियुन तहसील धर्मपुर जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि   बाली राम, संजय कुमार विपिन कुमार ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने का धमकी दी । मु0आ0 संजीव कुमार न0 889 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना धर्मपुर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

3          अभियोग संख्या 191/18 दिनांक 17.07.18 अधीन धारा 341, 323 भा0द0स0 पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्रीमति नीला देवी पत्नी श्री बहादुर सिंह निवासी थापला डाकघर कोठी तहसील बल्ह जिला मण्डी में की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 17.07.18 को धर्म चन्द सुपुत्र श्री जय सिंह निवासी कोठी ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की । मु0आ0 विनोद कुमार न0 883 अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी रिवालसर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टो में  मोटर वाहन अधिनियम के तहत 213 चालान किये तथा उल्लंघनकर्ताओ से 40,700/- रुपये  जुर्माना बसूल किया , कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत 4 चालान व 400/- रुपये जुर्माना किया है व खनन अधिनियम के अन्तर्गत 1 चालान व 4600/- जुर्माना बसूल किया है ।

 

 

 

 

 

 

CRIME REPORT ON 17 JULY

प्रैस विज्ञप्ति दिनांक 17.07.18

 

आबकारी अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 120/18 दिनांक 17.07.18 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना करसोग जिला मण्डी में स0उ0नि0 साहिब सिंह अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना करसोग के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 17.07.18 जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ नाकाबन्दी पर मुकाम सनारली में मौजूद था तो जीप न0 एच0पी063-1342 की चैकिंग के दौरान वीरेन्द्र कुमार सुपुत्र श्री राजिन्द्र कुमार निवासी भडेची डाकघर बायोलिया तहसील व जिला शिमला के कब्जा से 360 बोतल देसी शराब बरामद की। स0उ0नि0 साहिब सिंह अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना करसोग मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

पी0डी0पी0 अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 80/18 दिनांक 17.07.18 अधीन धारा 3 पी0डी0पी0 एक्ट व अधीन धारा 427 भा0द0स0 पुलिस थाना औट में शिकायतकर्ता रविकान्त सुपुत्र श्री धर्म चन्द निवासी नगवाई जिला मण्डी (हि0प्र0) की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 17.07.18 को किसी नामालुम व्यक्ति ने रेशम कृषक मित्तर बालीचौकी की उदघाटन पट्टिका को तोड दिया जिसका उदघाटन माननीय मुख्यमन्त्री द्वारा दिनांक 09.06.18 को किया गया था। स0उ0नि0 श्याम लाल प्रभारी पुलिस चौकी बालीचौकी मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला

 

1        अभियोग संख्या 110/18 दिनांक 16.07.18 अधीन धारा 341, 323, 504, 34 भा0द0स0 पुलिस थाना बी0एस0एल0क्लौनी सुन्दरनगर में शिकायतकर्ता श्री गगन सुपुत्र श्री कुलविन्दर सिंह निवासी एस0-1-256 बी0बी0एम0बी0 कलौनी तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 16.07.18 को हन्नी व साहिल ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की। मु0आ0 विनोद कुमार न0 18 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बी0एस0एल0कलौनी सुन्दरनगर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

2        अभियोग संख्या 79/18 दिनांक 16.07.18 अधीन धारा 341, 323,भा0द0स0 पुलिस थाना औट जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री रोहित कुमार सुपुत्र श्री सुरिन्द्र कुमार निवासी हराबाग तहसील जोगिन्द्रनगर की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 16.07.18 पनारसा के पास मनु निवासी मनारसा ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की । स0उ0नि0 जोगिन्द्रनगर सिंह अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना औट मामले का अन्वेषण कर रहे है ।

 

 

 

 

3        अभियोग संख्या 119/18 दिनांक 16.07.18 अधीन धारा 325 भा0द0स0 पुलिस थाना करसोग जिला मण्डी मे शिकायतकर्ता श्री विक्रान्त सुपुत्र श्री विश्वनाथ निवासी सराहन तहसील करसोग जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 16.05.18 को कमलेश ने शिकायतकर्ता के साथ मारपीट की। स0उ0नि0 साहिब सिंह अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना करसोग मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

4        अभियोग संख्या 128/18 दिनांक 15.06.18 अधीन धारा 324 भा0द0स0 पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री जानकी देवी पत्नी श्री ओंकार चन्द निवासी कुडुनी डाकघर बस्सी तहसी जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 16.07.18 को अभिनव ने उसके पति ओंकारचन्द के साथ मारपीट की । मु0आ0 कमलेश कुमार न0 53 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

 

महिला के प्रति क्रुरता का मामला

अभियोग संख्या 189/18 दिनांक 16.07.18 अधीन धारा 498(ए0), 324 भा0द0स0 पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री नीलम शर्मा सुपुत्री श्री धनश्याम निवासी गुसाली डाकघर कथयौन तहसील बल्ह जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि शिकायतकर्ता की सास ने उसे शारीरिक व मानसिक तौर पर प्रताडित किया व मारपीट की । स0उ0नि0 मुन्शी राम प्रभारी चौकी रिवालसर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं।

छेडछाड़ का मामला

अभियोग संख्या 188/18 दिनांक 16.07.18 अधीन धारा 354(ए0), 324 भा0द0स0 पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में एक महिला शिकायतकर्ता की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि मुकेश कुमार ने शिकायतकर्ता के साथ छेड़छाड़ की । स0उ0नि0 बालक राम अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बल्ह मामले का अन्वेषण कर रहे है ।

चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टो में मोटर वाहन अधिनियम के तहत 168 चालान किये तथा उल्लघनकर्ताओ से 25000/- रुपये जुर्माना बसूल किया कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत 4 चालान व 400 रुपये जुर्माना बसूल किया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

CRIME REPORT ON 15 JULY

प्रैस विज्ञप्ति दिनांक 15.07.18

 

गृह-अतिचार व जान से मारने की धमकी का मामला

अभियोग संख्या 164/18 दिनांक 14.07.18 अधीन धारा 451, 504, 506 भा0द0स0 पुलिस थाना सरकाघाट जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्रीमति ललिता कुमारी पत्नी श्री मुरारी लाल निवासी पपलोग तहसील सरकाघाट जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 14.07.18 को श्रीमति सलोचना देवी ने शिकायतकर्ता के घर के आंगन में घुसकर उसके साथ गाली-गलौच व जान से मारने की धमकी दी । उ0नि0 नरेन्द्र सिंह अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सरकाघाट मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला

अभियोग संख्या 168/18 दिनांक 14.07.18 अधीन धारा 341, 323 भा0द0स0 पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री गरजा राम सुपुत्र श्री गुरुदवारु राम निवासी खयोड़ डाकघर ढावण़ तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 15.07.18 को पवन कुमार निवासी मनोग तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोकककर उसके साथ मारपीट की । मु0आ0 बीरबल सिंह न0 72 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सुन्दरनगर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टो में मोटर वाहन अधिनियम के तहत 210 चालान किये तथा उल्लंघनकर्ताओ से 39,500/- रुपये जुर्माना बसूल किया, कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत 15 चालान व 1500/-रुपये जुर्माना बसूल किया है

 

 

 

CRIME REPORT ON 14 JULY

 

 

रास्ता रोककर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी के मामले

 

1        अभियोग संख्या 185/18 दिनांक 13.07.18 अधीन धारा 341, 323, 504, 506 भा0द0स0 पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्रीमति नर्वदा देवी पत्नी श्री जोगिन्द्र सिंह निवासी घियुनधार डाकघर रिवालसर जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 13.07.18 को बवली देवी ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी ।मु0आ0 संजीव कुमार न0 58 अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी रिवालसर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं

 

2     अभियोग संख्या 87/18 दिनांक 13.07.18 अधीन धारा 341, 323, 506 भा0द0स0 पुलिस थाना धर्मपुर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री रविन्द्र कुमार सुपुत्र श्री कौल सिंह निवासी तनेहड़ डाकघर स्योह तहसील धर्मपुर जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि ठाकुर दास सुपुत्र श्री गुरसाई निवासी तनहेड़ डाकघर स्योह तहसील धर्मपुर ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी ।स0उ0नि0 तिब्वती राम अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना धर्मपुर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

3          अभियोग संख्या 81/18 दिनांक 13.07.18 अधीन धारा 341, 323, 504 भा0द0स0 पुलिस थाना पधर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्रीमति कोला बीबी पत्नी श्री अली मोहम्मद निवासी सदोआ डाकघर कटौला जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि जलेखा बीबी पत्नी श्री सालर मोहम्मद निवासी सदोआ डाकघर कटौला जिला मण्डी ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की ।मु0आ0 राजेन्द्र कुमार अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी कमान्द मामले का अन्वेषण कर रहे हैं

 

 धोखाधड़ी के मामले  

1          अभियोग संख्या 212/18 दिनांक 13.07.18 अधीन धारा 403, 405, 406, 420,422,424,425, 34 व 120 (बी0) भा0द0स0 पुलिस थाना सदर जिला मण्डी में अधीन धारा 156(3)द0प्र0स0 शिकायतकर्ता शाखा प्रबन्धक स्टेट बैक आफ इण्डिय़ा गान्धी चौक मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि 1.गुरसेव सिंह सुपुत्र श्री सन्तोख सिंह निवासी रानी की बाईं डाकघर गुटकर तहसील सदर जिला मण्डी 2. गगनदीप कौर पत्नी गुरदेव सिंह निवासी रानी की बाईं डाकघर गुटकर तहसील सदर जिला मण्डी ने नकली कागजात व दस्तावेजों के आधार पर उपरोक्त बैक से 500000 /-का ऋण लिया है। स0उ0नि0 नारायण सिंह अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सदर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

2          अभियोग संख्या 213/18 दिनांक 13.07.18 अधीन धारा 403, 405, 406, 420,422,424,425, 34 व 120 (बी0) भा0द0स0 पुलिस थाना सदर जिला मण्डी में अधीन धारा156(3) द0प्र0स0शिकायतकर्ता शाखा प्रबन्धक स्टेट बैक आफ इण्डिय़ा गान्धी चौक मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि 1. श्रीमति राजबाला पत्नी श्री विनोद कुमार निवासी नेरचौक जिला मण्डी 2. प्रदीप कुमार सुपुत्र श्री भगवंत राज निवासी 379 बार्ड न0 6 तहसील व जिला लुधियाना (पंजाब) ने नकली कागजात व झुठे दस्तावेजों के आधार पर उपरोक्त बैंक से 4,50000/- का ऋण लिया है। स0उ0नि0 नारायण सिंह अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सदर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

सड़क-दुर्घटना का मामला  

अभियोग संख्या 186 /18 दिनांक 13.07.18 अधीन धारा 279, 337 भा0द0स0 पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री प्रवीन कुमार सुपुत्र श्री चुहडु राम निवासी सकरोहा तहसील बल्ह जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि जब यह अपने बेटे कार्तिक के साथ मोटरसाईकिल न0 एच0पी0 33बी0- 4943 पर सवार होकर कांसा चौक की ओर जा रहा था तो एक कार न0 एच0पी0 33-बी0-6921 तेज रफतारी के साथ आई और शिकायतकर्ता की मोटरसाईकिल को टक्कर मार दी जिस कारण शिकायतकर्ता व उसके बेटे को चोटें आई हैं । मु0आ0 राजेश कुमार न0 64 अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी गागल मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टो में मोटर वाहन अधिनियम के तहत 232 चालान किये तथा उल्लंघनकर्ताओ से 36,500/- रुपये जुर्माना बसूल किया, कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत 4 चालान व 400/- रुपये जुर्माना बसूल किया है ।