Crime Report on 5 Oct

       ले भागना या भगा ले जाने का मामला

 

अभियोग संख्या 168/18 दिनाँक 04.10.2018 अधीन धारा 363 भा.दं.सं.  थाना जोगिन्द्रनगर में एक शिकायतकर्ता की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि  दिनाँक 1.10.2018 से उसकी भतीजी घर से गायब है  । स.उ.नि. अशोक कुमार प्रभारी पुलिस चौकी घट्टा इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं।

 

         मारपीट,गृहअतिचार, गाली गलौच व जान से मारने की धमकी का मामला  

 

अभियोग संख्या 225/18 दिनाँक 04.10.2018 अधीन धारा 451,323,504,506,34 भा.दं.सं.  थाना सरकाघाट में शिकायतकर्ता बसंत सिंह सपुत्र श्री लक्षमण राम निवासी गाँव कटोह, डाकघर त्रिफालघाट , तहसील बलद्वाडा, जिला मण्डी (हि. प्र.) की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि  दिनाँक 29.09.2018 को ईन्द्र सिंह व उसके पुत्र प्रवीण कुमार और  परमजीत निवासी कटोह ने शिकायतकर्ता के साथ  मारपीटव  गाली-गलौच की तथा जान से मारने की धमकी दी । मु.आ. चमन लाल अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी हटली इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैँ।

               

                चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 363 चालान व

उल्लंघनकर्ताओं से 39,700/-रुपये बसूल किये हैं तथा  कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत 15      चालान व 1500/- रुपये जुर्माना, खनन अधिनियम के अन्तर्गत 4 चालान व 7200 रुपये जुर्माना बसूल किया हैं ।

 

 

Crime Report on 4 Oct

रास्ता रोककर मारपीट, गाली-गलौच व जान की मारने की धमकी के मामले

  1. अभियोग संख्या 166/18 दिनाँक 04.10.2018 अधीन धारा 341,323,504,506 भा.दं.सं. थाना जोगिन्द्रनगर में शिकायतकर्ता विजय कुमार सपुत्र स्व. श्री हच्छु राम निवासी गाँव रोपडू, डाकघर बसोना तहसील  लडभडोल जिला मण्डी (हि. प्र.) की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि  दिनाँक 03.10.2018 को जब यह अपने घर जा रहा था तो निको राम निवासी गाँव  रोपडू डाकघर बसोना तहसील  लडभडोल जिला मण्डी (हि. प्र.) ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर मारपीट की व जान से मारने की धमकी दी । मु.आ. अनिल कुमार अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी लडभडोल इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैँ।
  2. अभियोग संख्या 167/18 दिनाँक 04.10.2018 अधीन धारा 341,354,504,506,509 भा.दं.सं. थाना जोगिन्द्रनगर में शिकायतकर्ता सरिता देवी पत्नी श्री सुरेन्द्र कुमार निवासी गाँव रोपडू, डाकघर बसोना तहसील  लडभडोल जिला मण्डी (हि. प्र.) की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि  दिनाँक 03.10.2018 समय करीब 4.30 वजे शाम जब यह घास काटने  जा रही थी तो विजय कुमार सपुत्र स्व. श्री हच्छु राम निवासी गाँव रोपडू, डाकघर बसोना तहसील  लडभडोल जिला मण्डी (हि. प्र.) ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर मारपीट, गाली-गलौच की व जान से मारने की धमकी दी । मु.आ. अनिल कुमार अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी लडभडोल इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैँ।

 

                आबकारी अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 232/18 दिनाँक 04.10.2018 अधीन धारा 39 हि.प्र.आबकारी अधिनियम  थाना सुन्दरनगर में स.उ.नि. राजेन्द्र ठाकुर  प्रभारी पुलिस चौकी सलापड के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि जब यह अन्य कर्मचारियों के साथ सलापड कलौनी में अभियोग संख्या 226/18 अधीन धारा 363 भा.दं.सं  के सन्दर्भ उपस्थित थे तो एक व्यक्ति कांशी राम सपुत्र श्री गरजा राम निवासी नेरद, डाकघर बटवाडा तहसील सुन्दरनगर  जिला मण्डी हि.प्र. बी.बी.एम.बी. अस्पताल की तरफ से आया व पूछताछ करने पर उसके कब्जे से 8 बोतलें देशी शराब की बरामद की ।  स.उ.नि. राजेन्द्र ठाकुर  प्रभारी पुलिस चौकी सलापड इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैँ।

              चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 186 चालान व

उल्लंघनकर्ताओं से 24,300/-रुपये बसूल किये हैं तथा  कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत 5      चालान व 500/- रुपये जुर्माना, खनन अधिनियम के अन्तर्गत 1 चालान  किया हैं ।

 

CRIME REPORT ON 03 OCT.

 

 

आबकारी अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 92/18 दिनांक 02.09.18 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना गोहर जिला मण्डी में उ0नि0 मनोज कुमार प्रभारी पुलिस थाना गोहर के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम खयोड़ मेले में मौजूद था तो नीलम कुमार सुपुत्र श्री मस्त राम निवासी बासा डाकघर गोहर जिला मण्डी हि0प्र0 के कब्जा से 6 बोतलें देसी शराब बरामद की । उ0नि0 मनोज कुमार प्रभारी पुलिस थाना गोहर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

ले भागने या भगा ले जाने का मामला

अभियोग संख्या 93/18 दिनांक 02.10.18 अधीन धारा 363 भा0द0स0 पुलिस थाना गोहर जिला मण्डी में एक शिकायतकर्ता की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि शिकायतकर्ता के चाचा का लड़का खयोड़ मेले के लिये गया था परन्तु अभी तक वापिस घर न आया है तथा शिकायतकर्ता को सन्देह है कि कोई नामालुम व्यक्ति उसे भगा ले गया है । मु0आ0 श्याम लाल अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना गोहर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

रास्ता रोककर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी के मामले

1        अभियोग संख्या 224/18 दिनांक 03.10.2018अधीन धारा 341, 323, 504, 506, 34 भा0द0स0 पुलिस थाना सरकाघाट जिला मण्डी में शिकायतकर्ता सतीश कुमार सुपुत्र श्री पवन कुमार निवासी कलाणु तहसील कोटली जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 02.10.18 को पैट्रोल पम्प कलखर के मालिक लक्की व उसके साथ आये एक नामालुम व्यक्ति ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। मु0आ0 चमन लाल न0 28 अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी हटला मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

2        अभियोग संख्या 230/18 दिनांक 02.10.18 अधीन धारा 452, 323, 504, 506 भा0द0स0 पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री सन्तोष कुमारी पत्नी श्री बाबू राम निवासी नालग तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 02.10.18 को टिटु राम निवासी नालग ने शिकायतकर्ता के कमरे में घुसकर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी । मु0आ0 गिरधारी लाल न0 30 अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी डैहर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

मासिक संयुक्त सलाहकार समिति –एवं अपराध समीक्षा बैठक:-

आज जिला पुलिस मंडी की मासिक संयुक्त सलाहकार समिति-एवं अपराध समीक्षा बैठक पुलिस लाईन मण्डी में श्री गुरदेव चन्द शर्मा पुलिस अधीक्षक मण्डी की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें मंडी पुलिस के राजपत्रित अधिकारी , श्री पुनीत रघु अति.पुलिस अधीक्षक मण्डी, श्री हितेश लखनपाल उप.पुलिस अधीक्षक, (मुख्यालय), श्री मदन काँत शर्मा एस0डी0पी0ओ0 पधर,  श्री तरण जीत सिंह एस0डी0पी0ओ0 सुन्दरनगर, श्री चन्द्रपाल एस0डी0पी0ओ0 सरकाघाट, श्री अरुण कुमार मोदी एस0डी0पी0ओ0 करसोग  तथा सभी थाना प्रबन्धक अधिकारी, मुख्यालिपिक,  सभी पुलिस चौकियों के प्रभारी  सहित मण्डी पुलिस के लगभग 51 पुलिस कर्मचारियों ने भाग लिया ।

 

बैठक के आरम्भ में  पुलिस अधीक्षक मण्डी ने पुलिस कर्मचारियों के कल्याण सम्बन्धित मुद्दों को सुना व उनका निवारण प्राथमिकता के आधार पर किया । पुलिस अधीक्षक मण्डी ने इस जिला के सभी थाना प्रबन्धक अधिकारियों और चौकी प्रभारियों को कड़े दिशा निर्देश दिये कि अपने-अपने क्षेत्राधिकार में कानून व्यवस्था को बनाना सुनिश्चित करें।  पुलिस अधीक्षक मण्डी ने सभी पर्यावेक्षक अधिकारियों व थाना प्रभारियों को मादक पदार्थ विक्रेताओं व मादक पदार्थ उपलब्ध करने वालों के खिलाफ कडी कार्यवाही करने के आदेश दिये ताकि  युवा पीढ़ी को नशीले व मादक पदार्थों के कुप्रभावों से बचाया जा सके व लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरा जा सके । पुलिस अधीक्षक मण्डी ने सभी थाना प्रबंधक अधिकारियों व पुलिस चौकी प्रभारियों को निर्देश दिये कि जन शिकायतों का निवारण प्राथमिकता के आधार पर व समय पर करें । आपराधिक मामलों में अन्वेषण के दौरान वैज्ञानिक तरीकों का भी ज्यादा से ज्यादा उपयोग करने की हिदायत दी ताकि घटनास्थल से ज्यादा से ज्यादा साक्ष्य एकत्रित किये जा सके जिससे अपराधियों को पकड़ने व सजा दिलाने में सहायता मिल सके । बैठक के दौरान सभी लंबित मामलों पर विस्तृत रुप से चर्चा की तथा सभी थाना प्रबन्धक अधिकारियों व पुलिस चौकी प्रभारियों को दिशा निर्देश दिये कि सभी लम्बित मामलों का अन्वेषण प्राथमिकता के आधार करें व शीघ्र अति शीघ्र मामलों का चालान तैयार करके सम्बधित न्यायलयों में पेश करें । अधोहस्ताक्षरी ने उक्त अपराध समीक्षा बैठक के दौरान जिला में शांति व कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिये हमेशा सतर्क व मुस्तैद रहने के बारे हिदायत की । अधोहस्ताक्षरी ने सभी थाना चौकी प्रभारियों को आदेश दिये की बाहरी राज्यों से आए मजदूरों का पंजीकरण करना सुनिश्चित करें ।

 

अधोहस्ताक्षरी द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत विशेष अभियान चलाकर, शराब पीकर गाडी चलाने वालों, overloading, गाडी चलाते हुए मोबाईल फोन को प्रयोग करने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटने के आदेश दिये गये ।

 

चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 234 चालान व उल्लंघनकर्ताओं से 45,400/-रुपये बसूल किये हैं तथा  कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत 16 चालान व 1600/- रुपये जुर्माना, खनन अधिनियम के अन्तर्गत 3 चालान व 7200/- जुर्माना वसूल किया हैं ।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Crime Report on 02 Oct

मादक पदार्थ अधिनियम का मामला

  1. अभियोग संख्या 165/18 दिनांक 01.10.2018 अधीन धारा 20 मादक पदार्थ अधिनियम पुलिस थाना जोगिन्द्ननगर जिला मण्डी में मु.आ. विजेन्द्र कुमार अन्वेष्णाधिकारी थाना जोगिन्द्ननगर के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 01.10.2018 समय करीब 7.30 बजे शाम मुकाम श्मशानघाट डोहग में जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ व्राये गस्त था तो अक्षय सपुत्र श्री प्यारा सिहं निवासी गाँव व डाकघर राम चौक  गुघर, तहसील पालमपुर जिला काँगडा व पंकज कुमार सपुत्र श्री सुरजीत कुमार निवासी गाँव व डाकघर गौर, तहसील पालमपुर जिला काँगडा के कब्जा से 539 ग्राम चरस  ब्रामद की  । स.उ.नि. जय चन्द अन्वेष्णाधिकारी थाना जोगिन्द्रनगर इस मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।
  2. अभियोग संख्या 229/18 दिनांक 10.2018 अधीन धारा 20 मादक पदार्थ अधिनियम पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला मण्डी में मु.आ.पवन कुमार अन्वेष्णाधिकारी थाना सुन्दरनगर के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ । इसके अन्तर्गत रेहान अहमद सपुत्र श्री रिजवान अहमद निवासी तालूका पनवेर, जिला रायगढ महाराष्ट्र के कब्जा से 455 ग्राम चरस  ब्रामद की  । उ.नि. प्रकाश चन्द अन्वेष्णाधिकारी थाना सुन्दरनगर इस मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 189 चालान व उल्लंघनकर्ताओं से 25,,400/-रुपये बसूल किये हैं तथा  कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत 11 चालान व 1300/- रुपये जुर्माना, खनन अधिनियम के अन्तर्गत 9 चालान  व 9450/- जुर्माना वसूल किया हैं ।

 

 

Crime Report on 1st Oct

रास्ता रोककर मारपीट , गाली-गलौच वा जान से मारने की धमकी के मामले

  1. अभियोग संख्या 147/18 दिनांक 01.10.2018 अधीन धारा 341, 323,504 भा0द0स0 पुलिस थाना बी.एस.एल.कलौनी सुन्दरनगर जिला मण्डी में  शिकायतकर्ता विनोद कुमार सपुत्र श्री जय कृष्ण निवासी  गांव नगवां  डाकघर महादेव,तहसील सुन्दरनग, जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 30.09.18 को रामली राम ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट व गाली गलौच की । स.उ.नि. राजेन्द्र कुमार अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बी.एस.एल.कलौनी सुन्दरनगर इस मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

  1. अभियोग संख्या 222/18 दिनांक 01.10.2018 अधीन धारा 341, 506 भा0द0स0 पुलिस थाना सरकाघाट जिला मण्डी में शिकायतकर्ता पल्लवी कुमारी पुत्री श्री सुरेश कुमार निवासी सोदा, डाकघर ब्राडता तहसील सरकाघाट, जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 29.09.18 समय करीब 4.30 बजे शाम जब यह गाँव मेछनाला जा रही थी तो रमेश चन्द सपुत्र श्री अनंत राम निवासी गाँव ब्राडता व विवेक कुमार सपुत्र श्री कशमीर सिंह निवासी गाँव कुठेड ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसे जान से मारने की धमकी दी  । मु.आ.भवदेव  अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सरकाघाट इस मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

अपराधिक अतिचार का मामला :-

 

अभियोग संख्या 299/18 दिनांक 30..9.2018 अधीन धारा 447,323,504,506,34 भा0द0स0 पुलिस थाना सदर जिला मण्डी में  शिकायतकर्ता श्री बलवीर सिंह सपुत्र श्री गुरध्यान सिंह निवासी लोहारडी, डाकघर रंधाडा, तहसील सदर, जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 30.09.18 को जब यह अपनी जमीन में पत्थरों को तुडवा रहा था तो डिम्पल सिंह व उसके पुत्र मिन्टु, लाभ सिंह और बलवन्त सिंह ने शिकायतकर्ता की  जमीन में प्रवेश कर उसके साथ  मारपीट, गाली-गलौच व जान से मारने की धमकी दी  । मु.आ.यश पाल अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सदर इस मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

 

          मादक पदार्थ अधिनियम का मामला

 

अभियोग संख्या 128/18 दिनांक 30..9.2018 अधीन धारा 20,29 मादक पदार्थ अधिनियम पुलिस थाना धर्मपुर जिला मण्डी में  मु.आ.सरवण कुमार अन्वेष्णाधिकारी विशेष अन्वेषण इकाई उप.मण्डलपुलिस अधिकारी सरकाघाट के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ । इसके अन्तर्गत अर्जुन सिंह सपुत्र श्री हरी सिंह निवासी लगदेवी, तहसील टौणीदेवी जिला हमीरपुर व गुरुदत्त सपुत्र श्री विद्यादत्त निवासी गाँव कश, डाकघर भराडु, तहसील जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी के कब्जा से 73 ग्राम चरस  ब्रामद की  । स.उ.नि. रमेश वैंस प्रभारी  पुलिस चौकी टिहरा इस मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 186 चालान व उल्लंघनकर्ताओं से 20,000/-रुपये जुर्माना तथा  कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत 16 चालान व 1600/- रुपये जुर्माना वसूल किया हैं ।

 

Crime Report on 30 Sept

आबकारी अधिनियम के मामले

 

  1. अभियोग संख्या 227/18 दिनांक 30.09.18 अधीन धारा 39 हि.प्र.आबकारी अधिनियम पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला मण्डी में स.उ.नि. राजेन्द्र ठाकुर प्रभारी पुलिस चौकी सलापड के रुक्का पर पंजीकृत थाना सुन्दरनगर हुआ कि दिनांक 30.09.18 को समय करीब 10.45 बजे प्रात: जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ मुकाम जडोल के पास गस्त कर रहे थे तो रुप लाल सपुत्र श्री मलागर निवासी ठारु, डाकघर जडोल, तहसील सुन्दरनगर के कव्जा से 2000 मि.ली. अवैध शराब बरामद की । स.उ.नि. राजेन्द्र ठाकुर प्रभारी पुलिस चौकी सलापड इस मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।
  2. अभियोग संख्या 298/18 दिनांक 29.09.18 अधीन धारा 39 हि.प्र.आबकारी अधिनियम मु.आ. अमृत लाल अन्वेष्णाधिकारी पुलिस चौकी कोटली के रुक्का पर पंजीकृत थाना सदर जिला मण्डी में  हुआ कि दिनांक 29.09.18 समय करीब 5.10 बजे शाम जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ मुकाम सलेतर के पास गस्त कर रहे थे तो टेक चन्द  सपुत्र श्री नवरातु राम  निवासी करनाल , डाकघर धार, तहसील कोटली , जिला मण्डी के कव्जा से 10125 मि.ली. देशी शराब बरामद की । मु.आ. अमृत लाल अन्वेष्णाधिकारी पुलिस चौकी कोटली इस मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

                 सड़क दुर्घटना का मामला

अभियोग संख्या 257/18 दिनांक 30.09.18 अधीन धारा 279,337 भा0द0स0 पुलिस थाना                     बल्ह    जिला मण्डी में  शिकायतकर्ता श्री भूपेन्द्र नीमा सपुत्र श्री रमेश चन्द नीमा  निवासी                मकान नं. 276 बी. स्कीम नं. 71 , अपोजिट नकोरा मन्दिर इन्दौरा मध्य प्रदेश के व्यान  पर             पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 29.09.18 समय करीब 11.30 बजे रात यह अपनी पत्नी व              दो बेटियों सहित टैक्सी नं. पी.बी.01-ए-9302 में सवार होकर मनाली       जा रहे थे,  टैक्सी को           चालक राजेन्द्र चला रहा था परन्तु जब टैक्सी धुन्धी के पास पहुंची तो चालक की तेज रफ्तारी           एवं लापरवाही के कारण उपरोक्त वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया । मु.आ. विकास कुमार                             अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बल्ह इस मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

        चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 243 चालान व                             उल्लंघनकर्ताओं से 34,800/-रुपये बसूल किये हैं तथा कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत 6 चालान                     व 600/- रुपये जुर्माना, खनन अधिनियम के अन्तर्गत 3 चालान व 600 रुपये जुर्माना वसूल              किया हैं ।

 

 

Crime Report on 29 Sept

रास्ता रोककर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी का मामला

  1. अभियोग संख्या 164/18 दिनांक 28.09.18 अधीन धारा 341, 34 भा0द0स0 पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी में  शिकायतकर्ता श्रीमति सुमा देवी पत्नी श्री सुनील कुमार निवासी  गांव व डाकघर चलारग, तहसील जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 28.09.18 को समय करीब 1 बजे दिन जब यह सरोजनी से बात कर रही थी तो अनिल कुमार सपुत्र श्री धर्म सिंह निवासी गांव व डाकघर चलारग, तहसील जोगिन्द्रनगर व उरोक्त सरोजनी ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की । स.उ.नि. कुलमेश अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर इस मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।
  2. अभियोग संख्या 146/18 दिनांक 29.09.18 अधीन धारा 341, 504,506, 34 भा0द0स0 पुलिस थाना बी.एस.एल. कलौनी सुन्दरनगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्रीमति रेशमावती पत्नी श्री हरीश चन्द निवासी  गांव बरनोग डाकघर झुंगी, तहसील निहरी, जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 28.09.18 को समय करीब 6 बजे शाम कमला देवी पत्नी श्री कुंदन लाल व सोमकृष्ण सपुत्र श्री कुंदन लाल निवासी गांव बरनोग डाकघर झुंगी, तहसील निहरी शिकायतकर्ता के खेत में आकर शिकायतकर्ता के साथ गाली गलौच की व जान से मारने की धमकी भी दी । स.उ.नि. कुलदीप कुमार अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी निहरी इस मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

सड़क दुर्घटना का मामला

   अभियोग संख्या 66/18 दिनांक 29.09.18 अधीन धारा 279,337 भा0द0स0 पुलिस         थाना जंजैहली जिला मण्डी में  शिकायतकर्ता श्री संदीप कुमार सपुत्र श्री देवी सिंह   निवासी गाँव कोहलीनाल, डाकघर संगलबाडा तहसील थुनाग, जिला मण्डी हि0प्र0 की       शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 29.09.18 को समय करीब 8.30 बजे प्रात:   एक ट्रैकटर नं. एच.पी.32 ए- 3431 चालक की तेजरफ्तारी एवं लापरवाही के कारण         उसके घर के पास दुर्घटना ग्रस्त हो गया जिस कारण से वाहन के   चालक खेम चन्द को    चोटें आई हैं । मु.आ. लोकेन्द्र कुमार अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना जंजैहली इस मामले         का अन्वेषण कर रहे हैं ।

चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 284 चालान व उल्लंघनकर्ताओं से 46,600/-रुपये बसूल किये हैं तथा  कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत 13 चालान व 1400/- रुपये जुर्माना, खनन अधिनियम के अन्तर्गत 2 चालान  किये हैं ।

 

CRIME REPORT ON 28 SEPT.

 

रास्ता रोककर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी का मामला

अभियोग संख्या 22/18 दिनांक 28.09.18 अधीन धारा 341, 323, 504, 506, 34 भा0द0स0 पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री राम चन्द सुपुत्र श्री सुदामा राम निवासी बोबर डाकघर जडोल तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 16.09.18 को बीरी चन्द, नविदा देवी व सोनू ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोकककर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी । मु0आ0 बलबीर सिंह न0 72 अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी सलापड़ मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

सड़क-दुर्घटना का मामला

अभियोग संख्या104/18 दिनांक 28.09.18 अधीन धारा 279, 304(ए0) भा0द0स0 पुलिस थाना पधर जिला मण्डी में मु0आ0 राजिन्द्र कुमार न0 52 अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी कमान्द के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि बग्गी के पास कार न0 एच0पी033ई0-5215 दुर्घटनाग्रस्त हो गई है जिसमे सवार देवन कुमार सुपुत्र श्री चित्रमणी निवासी काण्डलु डाकघर सेगली सब-तहसील कटौला जिला मण्डी की मौका पर ही मृत्यु हो गई । मु0आ0 राजिन्द्र कुमार न0 51 अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी कमान्द मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टो में मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 311 चालान व उल्लंघनकर्ताओं से 40,400/- रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा कोटपा के अन्तर्गत 6 चालान व 600/- रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा खनन अधिनियम के अन्तर्गत 3 चालान व 12,100/-रुपये जुर्माना बसूल किया है ।

 

 

 

CRIME REPORT ON 27 SEPT.

 

एन0डी0पी0एस0 अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 103/18 दिनांक 26.09.18 अधीन धारा 20 मादक पदार्थ अधिनियम पुलिस थाना पधर जिला मण्डी में मु0आ0 जय सिंह न0 925 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना पधर के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 26.09.18 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मौजूद था तो कुशल कुमार सुपुत्र श्री मान सिंह निवासी सुरहन डाकघर पधर तहसील पधर जिला मण्डी हि0प्र0 के कब्जा से 94 ग्राम चरस बरामद की । मु0आ0 जय सिंह न0 925 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना पधर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

आबकारी अधिनियम का मामला

1        अभियोग संख्या 221/18 दिनांक 26.09.18 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना सरकाघाट जिला मण्डी में श्री अनिल पटियाल उपपुलिस अधीक्षक (प्रोबेशनर) सरकाघाट के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 26.09.18 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम मटयाणा में मौजूद था तो नरेन्द्र कुमार सुपुत्र श्री जगत राम निवासी मटयाणा में डाकघर नरेला तहसील सरकाघाट जिला मण्डी हि0प्र0 के कब्जा से ½ बोतल अबैध शराब बरामद की ।श्री अनिल पटियाल उपपुलिस अधीक्षक(प्रोबेशनर) सरकाघाट मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

2        अभियोग संख्या 162/18 दिनांक 26.09.18 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी उ0नि0 सुरजीत सिंह अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 26.09.18 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम गरोडू में मौजूद था तो अंकु कुमार सुपुत्र श्री रणजीत सिंह निवासी जलपैहड़ तहसील जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी हि0प्र0 के कब्जा से 8 बोतलें अंग्रेजी शराब बरामद कीं। उ0नि0 सुरजीत सिंह अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

3        अभियोग संख्या 256/18 दिनांक 26.09.18 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 26.09.18 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम लुहारा में मौजूद था तो विद्या देवी पत्नी श्री शेखर निवासी डरबाथु डाकघर लोहारा तहसील बल्ह जिला मण्डी हि0प्र0 के कब्जा से 2 लीटर अबैध शराब बरामद की । स0उ0नि0 लाल सिंह अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बल्ह मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

लोकमार्ग में बाधा का मामला

अभियोग संख्या 296/18 दिनांक 27.09.18 अधीन धारा 283 भा0द0स0 पुलिस थाना सदर जिला मण्डी में मु0आ0 निर्मल सिंह न0 45 अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी पण्डोह के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ है कि दिनांक 27.09.18 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम पण्डोह बाजार शामला रोड़ में मौजूद था तो पाया कि गुरफन सुपुत्र श्री कुबेर खान निवासी लछमानपुर डाकघर गुरगट्टा तहसील ननपाड़ा जिला बहरीच (यू0पी0) ने सड़क के बीच रेहडी लगा रखी है जिस कारण आम जनता व यातायात के लिये बाधा उत्पन्न हो रही है । मु0आ0 निर्मल सिंह न0 45 अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी पण्डोह मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

रास्ता रोककर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी के मामले

1        अभियोग संख्या 87/18 दिनांक 26.09.18 अधीन धारा 341, 323, 504, 506 भा0द0स0 पुलिस थाना गोहर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री रिषभ सुपुत्र श्री राम सिंह सुपुत्र श्री सामकल डाकघर अप्पर बैहली तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि अंकु व इसके दोस्तो ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी । मु0आ0 प्रकाश चन्द न0 911 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना गोहर मामले का अन्वेषण कर रहा है ।

 

2        अभियोग संख्या 88/18 दिनांक 26.09.18 अधीन धारा 341, 323, 504, 34 भा0द0 स0 पुलिस थाना गोहर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्रीमति बबली देवी पत्नी श्री चमल लाल निवासी रोपा डाकघर थुनाग जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 25.09.18 को राजू सुपुत्र स्वर्गीय श्री पुनू राम निवासी थाची डाकघर देवधार तहसील चच्योट जिला मण्डी हि0प्र0 ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी । मु0आ0 प्रकाश चन्द न0 911 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना गोहर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टो में मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 272 चालान व उल्लंघनकर्ताओं से 30,600/- रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत 17 चालान व 1700/-रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा खनन अधिनियम के अन्तर्गत 1 चालान व 4500/- रुपये जुर्माना बसूल किया है ।

 

 

Crime Report on 26 Sept

आबकारी अधिनियम के  मामले

1    अभियोग संख्या 86/18 दिनांक 25.09.18 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना गोहर जिला मण्डी में  स0उ0नि0 ओम प्रकाश अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना गोहर के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि  जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम  गोहर बाजार में मौजूद था तो  नरेश कुमार सुपुत्र श्री देवेन्द्र कुमार निवासी बारसी डाकघर गोहर तहसील चच्योट जिला मण्डी के कब्जा से 7 बोतल देसी शराब बरामद की। स0उ0नि0 ओम प्रकाश अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना गोहर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

2    अभियोग संख्या 255/18 दिनांक 26.09.18 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी मे  उ0नि0 कुलदीप कुमार अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बल्ह  के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 25.09.18 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम डडौर में मौजूद था तो जीप न0 एच0पी033डी0-1184 की तलाशी के दौरान 324 बोतलें देसी शराब बरामद कीं ।उ0नि0 कुलदीप कुमार अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बल्ह मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

रास्ता रोककर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी का मामला

1     अभियोग संख्या 85/18 दिनांक 25.09.18 अधीन धारा 451, 323, 504, 506, 34 भा0द0स0 पुलिस थाना गोहर जिला मण्डी में  शिकायतकर्ता श्रीमति अंजली पत्नी श्री राकेश कुमार निवासी  थाची डाकघर देवधार तहसील चच्योट जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 25.09.18 को तारा देवी, सोमा देवी, तिस्सी देवी व चौजी देवी ने शिकायतकर्ता के आंगन में घुसकर शिकायतकर्ता के साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी ।मु0आ0 हमेंन्दर सिंह न0 895 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना गोहर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

2     अभियोग संख्या 111/18 दिनांक 25.09.18 अधीन धारा 341, 323, 504, 34 भा0द0स0 पुलिस थाना औट जिला मण्डी में  शिकायतकर्ता श्री थाली राम उर्फ मोहन सिंह सुपुत्र स्वर्गीय श्री ढालू राम निवासी नागनाला डाकघर थाची तहसील बालीचौकी जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 25.09.18 को नरोतम राम, मिन्टू , दुनी चन्द व नरोत्तमू देवी ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की जिस कारण शिकायतकर्ता व उसके बेटे मुकेश व बेटी बबली के चोटें आईं हैं ।स0उ0नि0 श्याम लाल प्रभारी पुलिस चौकी बालीचौकी मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 277 चालान व उल्लंघनकर्ताओं से 42,700/-रुपये बसूल किये हैं तथा  कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत 16 चालान व 1600/- रुपये जुर्माना बसूल किया है ।