CRIME REPORT ON 15 OCT.

 

आबकारी अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 311/18 दिनांक 14.10.18 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना सदर जिला मण्डी में उ0नि0 रमेश चन्द अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सदर मण्डी के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 14.10.18 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम रत्ति पुल पर मौजूद था तो  मान सिंह सुपुत्र श्री रामु निवासी पपलेहड़ा डाकघर मराथू तहसील सदर जिला मण्डी के कब्जा से 5000 मी0लि0 अवैध शराब बरामद की ।उ0नि0 रमेश कुमार अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सदर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं

सड़क-दुर्घटना का मामला

अभियोग संख्या 67/18 दिनांक 14.10.18 अधीन धारा 279, 337 भा0द0स0 पुलिस थाना जंजैहली में संदीप कुमार सुपुत्र श्री परम देव निवासी रुहाड़ा डाकघर संगलवाड़ा तहसील थुनाग जिला मण्डी हि0प्र0  की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि जब यह  गोपाल सिंह सुपुत्र श्री श्याम सिंह निवासी ढलयार डाकघर संगलवाडा  तहसील थुनाग जिला मण्डी के साथ मोटर साईकिल पर जा रहा था तो  गांव दसन्धी के पास उपरोक्त मोटरसाईकिल राईड़र  गोपाल सिंह ने  तेज रफ्तारी से कारण  मोटरसाईकिल  पर से नियन्त्रण खो दिया। जिस कारण उन्हे चोटें आई हैं । मु0आ0 ठाकुर दास न0 408 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना जन्जैहली मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 रास्ता रोककर मारपीट करने  व जान से मारने की धमकी का मामला

अभियोग संख्या 270/18 दिनांक 14.10.18 अधीन धारा 341, 323, 504 भा0द0स0 पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में  शिकायतकर्ता श्री हंस राज सुपुत्र श्री पूर्ण चन्द निवासी बडसू तहसील बल्ह जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक14.10.18 को  बगला के पास पहुंचा तो अनु व भानु ने  शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की । स0उ0नि0 राज कुमार प्रभारी पुलिस चौकी गागल मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

महिला के प्रति क्रुरता का मामला

अभियोग संख्या134/18 दिनांक 14.10.18 अधीन धारा 498(ए0),504, 506, 34 भा0द0स0पुलिस थाना धर्मपुर में श्रीमति निशा कुमारी पत्नी श्री अरुण कुमार निवासी लसराना तहसील सन्धोल जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि शिकायतकर्ता की शादी अरुण कुमार से पारम्परिक रीति-रिवाज के साथ हुई है लेकिन शादी के बाद ही शिकायतकर्ता के पति व सास ने दहेज की मांग करके उसे शारीरिक व मानसिक तौर पर प्रताड़ित करना शुरु कर दिया । स0उ0नि0 बलजीत सिंह प्रभारी पुलिस चौकी सन्धोल मामले का अन्वेषण कर रहे हैं

सड़क-दुर्घटना का मामला

अभियोग संख्या 244/18 दिनांक 15.10.18 अधीन धारा 279, 337 भा0द0स0 पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला मण्डी में  अमर सिंह वर्मा सुपुत्र श्री नन्द लाल निवासी भौर डाकघर कनैड़ तहसील सुन्दरनगर  की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 14.10.18 को एक कार न0 एच0पी0 31सी0-1196  सुन्दरनगर की  तरफ से तेज रफ्तारी के साथ आई और एक महिला मथुरा देवी पत्नी स्वर्गीय श्री राम दास निवासी भरदवाहन डाकघर कनैड़ तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी को टक्कर मार दी ।मु0आ0 ललित कुमार न0 900 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सुन्दरनगर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टो मे मोटर बाहन अधिनियम के अन्तर्गत 172 चालान व उल्लंघनकर्ताओं से 29,200/-रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा कोटपा के अन्तर्गत 12 चालान व 1200/- रुपये जुर्माना बसूल किया है ।

 

 

 

 

 

CRIME REPORT ON 14 OCT.

 

रास्ता रोककर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी के मामले

  1. अभियोग संख्या 233/18 दिनांक 13.10.18 अधीन धारा 341, 323, 504, 506, 34 भा0द0स0 पुलिस थाना सरकाघाट जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्रीमति बबिता शर्मा पत्नी श्री कुलदीप शर्मा निवासी खुड़ला तहसील बलद्वाड़ा जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 13.10.18 को राम लाल , ज्ञान चन्द, पानो देवी व अन्जु ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। उ0नि0 लाल सिंह प्रभारी पुलिस चौकी हटली मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।
  2. अभियोग संख्या 234/18 दिनांक13.10.18 अधीन धारा 341,323, 504, 506, 34 भा0द0स0 पुलिस थाना सरकाघाट जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री राम लाल सुपुत्र श्री देव दत्ता निवासी खुड़ला तहसील बलद्वाड़ा जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 13.10.18 को बबिता शर्मा व कुलदीप शर्मा ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी । उ0नि0 लाल सिंह प्रभारी पुलिस चौकी हटली मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।
  3. अभियोग संख्या 173/18 दिनांक 13.10.18 अधीन धारा 341,323,504,506 भा0द0स0 पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री रवि कुमार सुपुत्र श्री पुर्ण चन्द निवासी मकरीडी तहसील जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 12.10.18 को गांव कमेहड़ के पास तीन नामालुम व्यक्तियों ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। मु0आ0 कमलेश कुमार न0 53अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी बस्सी मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।
  4. अभियोग संख्या242/18 दिनांक 14.10.18 अधीन धारा 341, 323, 34 भा0द0स0 पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री शेष पाल शर्मा सुपुत्र स्वर्गीय श्री निक्का राम निवासी कोट डाकघर हैहर तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 13.10.18 को नागेश्वर व उसके दोस्त ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की । मु0आ0 हरि सिंह न0 407 अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी डैहर मामले का अन्वेषण कर रहे है

ले भागने या भगा ले जाने का मामला

अभियोग संख्या 153/18 दिनांक 13.10.18 अधीन धारा 363 भा0द0स0 पुलिस थाना करसोग जिला मण्डी में एक शिकायतकर्ता की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 13.10.18 से शिकायतकर्ता की बेटी घर नही आई तथा उसे सन्देह है कि नरेश कुमार सुपुत्र श्री हेत राम निवासी काहनू डाकघर बलिन्डी शिकायतकर्ता की बेटी को भगा ले गया है । स0उ0नि0 साहिब सिंह अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना करसोग मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टो में मोटर बाहन अधिनियम के अन्तर्गत 256 चालान व उल्लंघनकर्ताओं से 40,100/-रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा कोटपा के अन्तर्गत 13 चालान व 1300/-रुपये जुर्माना बसूल किया है ।

 

 

CRIME REPORT ON 13 OCT.

 

रास्ता रोककर मारपीट करने के मामले

  1. अभियोग संख्या 115/18 दिनांक 12.01.18 अधीन धारा 341,323,34 भा0द0स0 पुलिस थाना औट जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री नितीश कुमार सुपुत्र श्री अशोक कुमार निवासी औट जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 11.10.18 को भूषण निवासी टकोली ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ गाली-गलौच व मारपीट की। महिला स0उ0नि0 सरस्वती अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना औट मामले का अन्वेषण कर रही हैं ।
  2. अभियोग संख्या 310/18 दिनांक 13.10.18 अधीन धारा 341, 323 भा0द0स0 पुलिस थाना सदर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री राम सिंह सुपुत्र श्री बिक्रम राम निवासी कालग डाकघर लागधार तहसील कोटली जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 12.10.18 को सन्यारी देवी पत्नी श्री हेम राज निवासी कालग डाकघर लागधार ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की ।स0उ0नि0 राम गोपाल प्रभारी पुलिस चौकी कोटली मामले अन्वेषण कर रहे हैं ।

3     अभियोग संख्या 107/18 दिनांक 13.10.18 अधीन धारा 341, 323, 34 भा0द0स0 पुलिस थाना पधर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री मनोज कुमार सुपुत्र श्री महेश्वर सिंह निवासी कुम्मी जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 13.10.18 को अजय कुमार अपने दोस्तो के साथ आया और शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की । स0उ0नि0 चैन सिंह अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना पधर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

सड़क-दुर्घटना का मामला

अभियोग संख्या152/18 दिनांक 12.10.18 अधीन धारा 279, 337 भा0द0स0 पुलिस थाना करसोग जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री मीना राम सुपुत्र श्री तुले राम निवासी सनारली डाकघर सनारली डाकघर बन्थल तहसील करसोग जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 12.10.18 को जब यह सनारली के पास मौजूद था तो एक टाटा सुमो न0 एच0पी028 ए0- 1231 जिसे चालक हेत राम निवासी सगरोल डाकघर चुराग चला रहा था, तेज रफ्तारी के साथ आई और सड़क से करीब 100 मीटर नीचे चली गई। मु0आ0 छज्जू राम न0 60 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना करसोग मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों मे मोटर बाहन अधिनियम के अन्तर्गत 194चालान व उल्लंघनकर्ताओं से 30,700/-रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा कोटपा के अन्तर्गत 12 चालान व 1200/-रुपये जुर्माना बसूल किया है

 

 

 

 

 

CRIME REPORT ON 12 OCT.

 

 

  सडक दुर्घटना का मामला

अभियोग संख्या 114/18 दिनांक 11.10.18 अधीन धारा 279, 337 भा0द0स0 पुलिस थाना  औट जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री वीर सिंह सुपुत्र श्री देवी राम निवासी औट जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 11.10.18 को  जब  शिकायतकर्ता  मोटर साईकिल न0 एच0पी0-34सी0-3075 पर सवार  होकर  जा रहा था तो टकोली के पास एक कार न0 एच0पी0-65ए0-0987 तेज रफ्तारी से आई और शिकायतकर्ता के मोटरसाईकिल को टक्कर मार दी । उ0नि0 यश पाल अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना औट मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

आपराधिक अतिचार , मारपीट करने व जान से मारने की धमकी का मामला

अभियोग संख्या 266/18 दिनांक 11.10.18 अधीन धारा 447, 323, 504, 506 ,34 भा0द0स0 पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री बलबीर सिंह सुपुत्र श्री गुरध्यान सिंह निवासी लोहारडी डाकघर रन्धाड़ा तहसील सदर जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 30.09.18  दीपाल सिंह, बलबन्त सिंह, लाभ सिंह व जगदीश चन्द ने शिकायतकर्ता की जमीन में घुसकर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। स0उ0नि0 मुन्शी राम प्रभारी पुलिस चौकी रिवालसर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टो में मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 272 वाहनों के चालान व उल्लंघनकर्ताओं से 31,100/- रुपये जुर्माना बसूल किया हैं तथा खनन अधिनियम के अन्तर्गत 3 चालान व 7200/- रुपये जुर्माना बसूल किया है ।

 

 

 

 

 

 

 

 

CRIME REPORT ON 11 OCT.

 

सडक दुर्घटना व आबकारी अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 309/18 दिनांक 10.10.18 अधीन धारा 279, 337 भा0द0स0, अधीन धारा 187 मोटर वाहन अधिनियम व अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना सदर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री हेत राम सुपुत्र श्री उत्तम राम निवासी धार डाकघर रिवालसर तहसील बल्ह जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 10.10.18 को जब यह अपनी कार न0 एच0पी058बी0-3600 से मनाली की तरफ जा रहा था तो सांबल(पण्डोह) के पास एक कार न0 य़ु0के0-07बी0जी0-5001 पीछे की ओर से तेज रफ्तारी के साथ आई और शिकायतकर्ता की कार के टक्कर मार कर पण्डोह की तरफ चली गई जिस पर शिकायतकर्ता ने पुलिस को सुचित किया तथा उपरोक्त गाड़ी य़ु0के0-07बी0जी0-5001 की तलाशी के दौरान ड्राईवर राघव से 12 बोतलें अंग्रेजी शराब की बरामद कीं। स0उ0नि0 किशोरी लाल अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना पण्डोह मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

रास्ता रोककर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी के मामले

1        अभियोग संख्या 230/18 दिनांक 10.10.18 अधीन धारा 341, 323, 504, 506 भा0द0स0 पुलिस थाना सरकाघाट जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री उमा देवी पत्नी श्री संजीव कुमार निवासी बैहल डाकघर बठेहड़ा तहसील सरकाघाट जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 10.10.18 को इन्द्रु पत्नी श्री किशन चन्द ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी भी दी । उ0नि0 लाल सिंह प्रभारी पुलिस चौकी हटली मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

2        अभियोग संख्या 151/18 दिनांक 10.10.18 अधीन धारा 342, 323, 506, 34 भा0द0स0 पुलिस थाना करसोग जिला मण्डी मे पवन सुपुत्र श्री भगवान दास निवासी मढेली डाकघर करयाडा तहसील देहरा जिला कांगडा हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 05.10.18 को दीवान, नन्द लाल व सोनी सभी निवासी सेरी-बांगलो तहसील करसोग जिला मण्डी हि0प्र0 ने शिकायतकर्ता कमरे के अन्दर बन्द कर दिया व उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी । स0उ0नि0 चमन लाल अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना करसोग मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

3        अभियोग संख्या 55/18 दिनांक 11.10.18 अधीन धारा 451, 323 भा0द0स0 पुलिस थाना औट जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री कुमार सिंह सुपुत्र श्री धर्म सिंह निवासी औट जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुई कि दिनांक 11.10.18 को कैलाश शर्मा सुपुत्र श्री बृज लाल निवासी औट जिला मण्डी हि0प्र0 ने शिकायतकर्ता के ढाबे में प्रवेश करके उसके साथ मारपीट की । महिला स0उ0नि0 सरस्वती देवी अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना औट मामले का अन्वेषण कर रही हैं

महिला के प्रति क्रुरता का मामला

अभियोग संख्या 55/18 दिनांक 10.10.18 अधीन धारा 498(ए0), 506 भा0द0स0 महिला पुलिस थाना मण्डी में श्रीमति चम्पा देवी पत्नी श्री लोक राज शर्मा निवासी गढवाहन डाकघर रिवालसर जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि शिकायतकर्ता की शादी लोक राज शर्मा से पारम्परिक रीति रिवाज के मुताबिक हुई है । लेकिन शादी के कुछ समय के बाद ही उसके पति ने उसे शारीरिक व मानसिक तौर पर प्रताडित करना शुरु कर दिया व जान से मारने की धमकी देने लगा। मु0आ0 राम चन्द्र न0 877 अन्वेषणाधिकारी महिला पुलिस थाना मण्डी मामले का अन्वेषण कर रहे हैं।

चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 283 चालान व उल्लंघनकर्ताओं से 46,700/- रुपये जुर्माना बसूल किया है, कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत 9 चालान व 900/-रुपये जुर्माना बसूल किया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

CRIME REPORT ON 10 OCT.

 

एन0डी0पी0एस0 अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 264/18 दिनांक 09.10.18 अधीन धारा 20, 21, 29 मादक पदार्थ अधिनियम पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में मु0आ0 नेक राम न0 896 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बल्ह के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 09.10.18 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ नाकाबन्दी मुकाम नागचला में मौजूद था तो कार न0 एच0आर0-42-एफ0-1853 की तलाशी के दौरान (1) कुलदीप सिंह सुपुत्र श्री बलवान सिंह निवासी बल्ली किताबपुर तहसील गन्नौर जिला सोनीपत हरियाणा उम्र 35 साल (2) सचिन जैन सुपुत्र श्री धनराज जैन निवासी हाउस न0 230/12 किशनपुरा बार्ड न012 तहसील गन्नौर जिला सोनीपत हरियाणा (3) सन्दीप कुमार सुपुत्र श्री प्रेम सिंह निवासी बल्ली किताबपुर तहसील गन्नौर जिला सोनीपत हरियाणा उम्र 31 साल (4) नरेन्द्र सुपुत्र श्री बलबीर सिंह निवासी बल्ली किताबपुर तहसील गन्नौर जिला सोनीपत हरियाणा (5) कशक सुपुत्री श्री जय भगवान निवासी हाउस न0 51/12, छोटी मण्डी बार्ड न0 12 तहसील गन्नौर जिला सोनीपत हरियाणा उम्र 19 साल के कब्जा से 350 ग्राम चरस व 3.51 ग्राम हैरोइन बरामद की । मु0आ0 नेक राम न0 896 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बल्ह मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

रास्ता रोककर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी के मामले

1        अभियोग संख्या 262/18 दिनांक 09.10.18 अधीन धारा 341, 323, 504, 506 भा0द0स0 पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्रीमति कान्ता देवी पत्नी श्री परमदेव निवासी स्यांह डाकघर लोहारा तहसील बल्ह जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि देव ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी । मु0आ0 जमालदीन न0 04 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बल्ह मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

2        अभियोग संख्या 263/18 दिनांक 09.10.18 अधीन धारा 447, 323, 504,506, 34 भा0द0स0 पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में श्रीमति ममता देवी पत्नी श्री बलबीर निवासी भयारटा डाकघर चुनाहण तहसील बल्ह जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि परस राम व सुनील कुमार ने शिकायतकर्ता की जमीन में प्रवेश करके शिकायतकर्ता व उसकी सास के साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी । मु0आ0 जमालदीन न0 4 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बल्ह मामले का अन्वेषण कर रहे हैं

 

 

चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टो में मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 287 चालान व उल्लंघनकर्ताओं से 38,300/-रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा कोटपा के अन्तर्गत 12चालान व 1200 /-रुपये जुर्माना बसूल किया है

 

 

 

 

CRIME REPORT ON 09 OCT.

 

 

 

 

रास्ता रोककर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी के मामले

 

1        अभियोग संख्या 307/18 दिनाँक 08.10.2018 अधीन धारा 341,323,504 भा.दं.सं. थाना सदर में शिकायतकर्ता श्री चेतन सपुत्र श्री शिव लाल निवासी गाँव व डाकघर कोटली , तहसील सदर, जिला मण्डी (हि. प्र.) की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनाँक 08.10.2018 को नन्द किशोर सुपुत्र श्री तोता राम निवासी कोटली तहसील सदर जिला मण्डी हि0प्र0 ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी । मु0आ0 सन्तोष कुमार न0 74 अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी कोटली इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैँ।

 

2        अभियोग संख्या 306/18 दिनांक 08.10.18 अधीन धारा 341, 323, 506 भा0द0स0 पुलिस थाना सदर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री आनन्द किशोर सुपुत्र तोतु राम निवासी कोटली तहसील सदर जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 08.09.18 को चेतन सुपुत्र शिव लाल निवासी कोटली ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोकककर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी । मु0आ0 सन्तोष कुमार न0 74 अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी कोटली मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

3        अभियोग संख्या 148/18 दिनांक 08.10.2018 अधीन धारा 341, 323, 504, 34 भा0द0स0 पुलिस थाना बी0एस0एल0 कलौनी सुन्दरनगर में श्रीमति सरस्वती देवी पत्नी श्री तेज सिंह निवासी अप्पर बैहली तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 08.10.18 को श्रीमति हिमा देवी व नैण सिंह ने शिकयतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की । मु0आ0 विनोद कुमार न0 18 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बी0एस0एल0 कलौनी सुन्दरनगर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24घण्टों में मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 216 चालान व उल्लंघनकर्ताओं से 33,500/-रुपये बसूल किये हैं तथा कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत14 चालान व 1400/-रुपये जुर्माना, खनन अधिनियम के अन्तर्गत 2 चालान व 12,200/- रुपये जुर्माना बसूल किया है ।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

CRIME REPORT ON 08 OCT.

 

एन0डी0पी0एस0अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 236/18 दिनांक 08.10.18 अधीन धारा 20 मादक पदार्थ अधिनियम पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला मण्डी में मु0आ0 संजीव कुमार न0 879 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सुन्दरनगर के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ नाकाबन्दी पर मुकाम पुंग में मौजूद था तो पंजाब रोडबेज की बस न0 पी0बी012-क्यु-9964 की तलाशी करने पर रोहित कुमार सुपुत्र श्री राजिन्द्र कुमार निवासी रोपा तहसील सैंज जिला कुल्लू हि0प्र0 व उम्र 21 साल के कब्जा से 505 ग्राम चरस बरामद की । मु0आ0 संजीव कुमार न0 879 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सुन्दरनगर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

रास्ता रोककर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी का मामला

1        अभियोग संख्या 235/18 दिनांक 07.10.18 अधीन धारा 341, 323, 355, 504, 506, 34 भा0द0स0 पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्रीमति हिमा देवी सुपुत्री श्री अमर सिंह निवासी फागला डाकघर सलवाणा तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि मनसा राम , लीला देवी, सत्या देवी व राम देई ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी । स0उ0नि0 हरीश चन्द्र प्रभारी पुलिस चौकी डैहर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

2          अभियोग संख्या 228/18 दिनांक 07.10.18 अधीन धारा 341, 323,324, 34 भा0द0स0 पुलिस थाना सरकाघाट जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री सपर्श कुमार सुपुत्र श्री हेम राज निवासी जमसाई तहसील सरकाघाट जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 06.10.18 को जमसाई के पास तीन लडकों ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की । स0उ0नि0 राम प्रकाश अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सरकाघाट मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 150 वाहनों के चालान व उल्लंघनकर्ताओं से 22,200/- रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत 9 चालान व 900/-रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा खनन अधिनियम के अन्तर्गत 3 चालान व 11,700/- रुपये जुर्माना बसूल किया है ।

 

 

CRIME REPORT ON 07.10.18

 

 

एन0डी0पी0एस0 अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 226/18 दिनांक 06.10.18 अधीन धारा 20 मादक पदार्थ अधिनियम पुलिस थाना सरकाघाट जिला मण्डी में मु0आ0 विजय कुमार न0 886 अन्वेषणाधिकारी बिशेष अन्वेषण इकाई सरकाघाट के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 06.10.18 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम एच0आर0टी0सी0 बस स्टैण्ड सरकाघाट में मौजूद था तो मुख्तयार सिंह उर्फ बन्टी सुपुत्र मुहाल सिंह निवासी टटीह डाकघर व तहसील सरकाघाट जिला मण्डी हि0प्र0व उम्र 32 साल के कब्जा 259 ग्राम चरस बरामद की । स0उ0नि0 राजकुमार अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सरकाघाट मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

आबकारी अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 95/18 दिनांक 06.10.18 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना गोहर जिला मण्डी में उ0नि0 मनोज कुमार प्रभारी पुलिस थाना गोहर के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम गनाई चौक पर मौजूद था तो उन्होने धनी राम सुपुत्र श्रीमति चिन्ता देवी निवासी डुगरैण डाकघर कोट तहसील चच्योट जिला मण्डी के कब्जा से 36 बोतलें देसी शराब, 24 बोतलें अंग्रेजी शराब की बरामद की । उ0नि0 मनोज कुमार प्रभारी पुलिस थाना गोहर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

रास्ता रोककर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी के मामले

1        अभियोग संख्या 133/18 दिनांक 07.10.18 अधीन धारा 341, 323, 504, 506 भा0द0स0 पुलिस थाना धर्मपुर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री रिखी राम सुपुत्र स्वर्गीय श्री निरंजन सिंह निवासी चासवाल डाकघर सजाऔपिपलू सब-तहसील टिहरा जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 06.10.18 को सोनू कुमार सुपुत्र स्वर्गीय श्री जगदीश सिंह निवासी निवासी चासवाल डाकघर सजाऔपिपलू सब-तहसील टिहरा जिला मण्डी हि0प्र0 ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी ।स0उ0नि0 रमेश चन्द प्रभारी पुलिस चौकी टिहरा मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

2        अभियोग संख्या 148/18 दिनांक 06.10.18 अधीन धारा 341, 232, 506 भा0द0स0 पुलिस थाना करसोग जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्रीमति सावित्री देवी पत्नी श्री कृपा राम निवासी सरसन तहसील करसोग जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुई कि दिनांक 06.10.18 को द्रौपदी देवी पत्नी श्री काकू राम निवासी खाडून ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी । मु0आ0 रणजीत सिंह न0 71अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी पांगणा मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

 

3        अभियोग संख्या 261/18 दिनांक 07.10.18 अधीन धारा 341, 323, 504 भा0द0स0 पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री रोशन लाल सुपुत्र श्री किशन चन्द निवासी सकरोहा तहसील बल्ह जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि उसके भतीजे विशाल कुमार सुपुत्र श्री सोहन सिंह ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की । स0उ0नि0 राजकुमार प्रभारी पुलिस चौकी गागल मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

चालान

 मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 293 वाहनों के चालान व उल्लंघनकर्ताओं से 44,200/-रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा कोटपा अधिनिमय के अन्तर्गत 14 चालान व 1400/-रुपये जुर्माना बसूल किया है ।

 

                                                                                                   

 

 

 

 

 

 

 

Crime Report on 6 Oct

       आबकारी अधिनियम का मामला

 

अभियोग संख्या 233/18 दिनाँक 05.10.2018 अधीन धारा 39 हि.प्र.आबकारी अधिनियम  थाना सुन्दरनगर में स.उ.नि. राजेन्द्र ठाकुर प्रभारी पुलिस चौकी सलापड़ के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि  दिनाँक 5.10.2018 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ सलापड कलौनी में यातायात चैकिंग के लिए मौजूद थे तो राकेश कुमार सपुत्र श्री विश्वनाथ निवासी गांव व डाकघर सेरीकोठी तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी की कार नं. एच.पी.31ए-7541 को रोकने पर उसके कब्जे से 36 बोतलें देशी शराब की बरामद की । स.उ.नि. राजेन्द्र ठाकुर प्रभारी पुलिस चौकी सलापड़ इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं।

मारपीट,आपराधिक -अतिचार, गाली गलौच व जान से मारने की धमकी का मामला 

अभियोग संख्या 302/18 दिनाँक 05.10.2018 अधीन धारा 447,323,504,506,34 भा.दं.सं.  थाना सदर में शिकायतकर्ता तारा देवी पत्नी श्री सोहन सिंह,   निवासी गाँव अलग, डाकघर कोटतुंगल , तहसील सदर,  जिला मण्डी (हि. प्र.) की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि  दिनाँक 05.10.2018 को जब शिकायतकर्ता नें अपनी जमीन से निर्मला देवी पत्नी श्री हुक्म चंद निवासी अलग व मुरारी लाल सपुत्र श्री हुक्म चन्द को घास काटने से रोका तो उसी समय वहाँ पर हुक्म चन्द  व ज्ञानो देवी भी आ गये  व शिकायतकर्ता के साथ  उपरोक्त सभी ने मारपीट, गाली-गलौच की औप जान से मारने की धमकी भी दी । स.उ.नि. राम गोपाल पुलिस चौकी कोटली इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैँ।

               

                चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 302 चालान व

उल्लंघनकर्ताओं से 38,200/-रुपये बसूल किये हैं तथा  कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत 15      चालान व 1500/- रुपये जुर्माना, खनन अधिनियम के अन्तर्गत 3 चालान व 14600 रुपये जुर्माना बसूल किये हैं ।