CRIME REPORT ON 08 JAN

 

रास्ता रोककर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी का मामला

अभियोग संख्या 05/19 दिनांक 07.01.19 अधीन धारा 341, 323, 506 भा0द0स0 पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री मुकेश कुमार सुपुत्र श्री टिबलू राम निवासी भेखड़ी डाकघर सेरीकोठी तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 06.01.19 को तारा चन्द ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट व जान से मारने की धमकी दी । स0उ0नि0 राजिन्द्र ठाकुर प्रभारी पुलिस चौकी सलापड़ मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

महिला से छेड़छाड़ का मामला

अभियोग संख्या 09/19 दिनांक 01.01.19 अधीन धारा 354(ए0), 506 भा0द0स0 पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में एक महिला शिकायतकर्ता की शिकायत पर पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 07.01.19 को रुप चन्द सुपुत्र श्री उत्तम चन्द निवासी घौड़ जिला मण्डी ने शिकायतकर्ता के साथ छेड़छाड़ की तथा जान से मारने की धमकी दी । स0उ0नि0 बालक राम अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बल्ह मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 238 चालान व उल्लंघनकर्ताओं से 27,700/-रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा कोटपा के अन्तर्गत 5 चालान व 500/-रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा खनन अधिनियम के अन्तर्गत 6 चालान व 13,500/-रुपये जुर्माना बसूल किया है ।

 

 

CRIME REPORT ON 07 JAN.

 

एन0डी0पी0एस0 अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 04/19 दिनांक 07.01.19 अधीन धारा 21,29 मादक पदार्थ अधिनियम पुलिस थाना बी0एस0एल0 कलौनी सुन्दरनगर जिला मण्डी में मु0आ0 टेक चन्द न0 3अन्वेषणाधिकारी विशेष अन्वेषण इकाई जिला मण्डी के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 07.01.19 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त व नाकाबन्दी पर मुकाम धनोटू में मौजूद था तो बोल्वो बस न0 (एच0आर0-38बाई0-1920) की तलाशी के दौरान एक नाबालिग लड़का व लड़की के कब्जा से 14.55 ग्राम हैरोइन बरामद की स0उ0नि0 राजिन्द्र सिंह अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बी0एस0एल0 कलौनी सुन्दरनगर जिला मण्डी मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

उद्धघोषित अपराधी की गिरफ्तारी

आज दिनांक 07.01.19 को पी0ओ0 सैल मण्डी ने उद्धघोषित अपराधी टेक सिंह उर्फ टेकू सुपुत्र श्री योग राज शर्मा निवासी धम्युली डाकघर पलाहच तहसील बंजार जिला कुल्लू (हि0प्र0) को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल करी है जो कि अभियोग संख्या 36/12 दिनांक 05.04.12 अधीन धारा 379, 34 भा0द0स0 पुलिस थाना औट में वांछित था तथा जिसे माननीय अदालत जे0एम0आ0सी0 गोहर द्वारा दिनांक 21.07.16 को उद्धघोषित अपराधी करार दिया गय़ा था ।

गृह-अतिचार व मारपीट करने व जान से मारने की धमकी के मामले

1          अभियोग संख्या 03/19 दिनांक 07.01.19 अधीन धारा 452, 147,148,149,323,506 भा0द0स0पुलिस थाना करसोग जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री हेत राम सुपुत्र श्री संगत राम निवासी, कमारला डाकघर भांथल तहसील करसोग जिला मण्डी  की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि पप्पु, माघु राम, रमेश कुमार, शेष राम, भाग चन्द, सोहणी देवी व कालू देवी ने शिकायकर्ता के कमरे में प्रवेश करके उसके साथ व शिकायतकर्ता के दोस्त के साथ मारपीट की  व जान से मारने की धमकी दी।  मु0आ0 छज्जु राम न0 60 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना करसोग मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

2          अभियोग संख्या 01/19 दिनांक 07.01.19 अधीन धारा 325, 323 भा0द0स0 महिला पुलिस थाना मण्डी में शिकायतकर्ता श्रीमति रीना पत्नी श्री रजिन्द्र सिंह निवासी चचोला डाकघर रंधाड़ा तहसील सदर जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 03.01.19 को लीला देवी पत्नी श्री अमर सिंह निवासी चचोला डाकघर रंधाड़ा ने शिकायतकर्ता के साथ मारपीट की ।  मु0आ0 राम चन्द्र न0 877 अन्वेषणाधिकारी महिला पुलिस थाना मण्डी मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

महिला के प्रति क्रुरता का मामला

अभियोग संख्या 02/18 दिनांक 07.01.10 अधीन धारा 498(ए0), 504, 506 भा0द0स0 महिला पुलिस थाना मण्डी में शिकायतकर्ता श्री नेहा धीमान पत्नी श्री वरुण धीमान निवासी हाउस न0 147/18 पुराना बाजार सुन्दरनगर जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 17.01.17 को शिकायतकर्ता की शादी पारंपरिक-रिति रिवाज के साथ हुई थी  लेकिन शादी के कुछ समय वाद ही शिकायतकर्ता के पति, ससुर व सास ने शिकायतकर्ता को  शारिरीक व मानसिक तौर पर पंताडित करना शुरु कर दिया तथा जान से मारने की धमकी  दी ।  उ0नि0 पवन कुमार अन्वेषणाधिकारी महिला पुलिस थाना मण्डी मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 82 चालान व उल्लघनकर्ताओं से 8400/-रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा  कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत 2 चालान व 200/-रुपये जुर्माना बसूल किया है।

 

 

 

CRIME REPORT ON 06 JAN.

 

एन0डी0पी0एस0 अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 01/19 दिनांक 05.01.19 अधीन धारा 20 मादक पदार्थ अधिनियम पुलिस थाना औट जिला मण्डी में उ0नि0 राम लाल प्रभारी स्टेट नारकोटिक कन्ट्रोल फील्ड युनिट कुल्लू के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 05.01.19 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियो के साथ गश्त पर मुकाम बनाला में मौजूद था तो सूरत राम सुपुत्र श्री परश राम निवासी घाट तहसील सैंज जिला कुल्लू के कब्जा से 100 ग्राम चरस बरामद की । मानक स0उ0नि0 ठाकुर सिंह न0 31 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना औट मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

वन अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 02/19 दिनांक 05.01.19 अधीन धारा 379 भा0द0स0 व अधीन धारा 32, 33 भारतीय वन अधिनियम पुलिस थाना करसोग जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री विक्रान्त चौहान फोरेस्ट गार्ड बीट बेगली जिला करसोग की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक  03.12.18 को जब यह अपनी बीट में गश्त पर था तो पाया कि 7 पेड़ देवदार के  2 पेड़ क्याल के काट कर चुरा लिये  गये हैं तथा शिकायतकर्ता को सन्देह है कि औंकार सुपुत्र श्री बालक राम निवासी मढीधार डाकघर पांगणा तहसील करसोग जिला मण्डी हि0प्र0 ने  पेडों को काट कर चुरा लिया है ।  स0उ0नि0 बलबीर सिंह  प्रभारी पुलिस चौकी पांगणा मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत230 चालान व उल्लंघनकर्ताओं से 31,800/- रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत  7 चालान व  700/-रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा खनन अधिनियम के अन्तर्गत 6 चालान व 5600/- रुपये जुर्माना बसूल किया है ।

 

 

 

 

CRIME REPORT ON 05 JAN.

 

  एन0डी0पी0एस0 अधिनियम के मामले      

1        अभियोग संख्या 08/19 दिनांक 04.01.19 अधीन धारा 21 मादक पदार्थ अधिनियम पुलिस थाना सदर जिला मण्डी मे निरीक्षक सुनील संख्यान प्रभारी विशेष अन्वेषण इकाई,मण्डी जिला मण्डी के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम पडडल में मौजूद था तो अमर चन्द उर्फ चमन लाल सुपुत्र भूरी सिह निवासी गांव बैहल ड़ाकघर पैहड़ी तहसील बल्ह जिला मण्डी हि0प्र0 के कब्जा से 14.3 ग्रांम हैरोइन बरामद की। मु0आ0 मुकेश पाठक न0 904 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सदर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

  1. अभियोग संख्या 04/19 दिनांक 04.01.19 अधीन धारा 20,29 मादक पदार्थ अधिनियम पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी में स0उ0नि0 जय चन्द अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त व नाकाबन्दी पर मुकाम हराबाग में मौजूद था तो मोटरसाईकिल न0 एच0पी053बी0-7900 की तलाशी करने पर दो नाबालिग लडकों से 421 ग्राम चरस बरामद की। उ0नि0 केहर सिंह अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

मारपीट, गाली गलौच व जान से मारने की धमकी का मामला-

  1. अभियोग संख्या 08/19 दिनाक 04.01.2019 अधीन धारा 323, 325, 504, 506 भा0द0सं0 पुलिस थाना थाना बल्ह जिला मण्डी शिकायत कर्ता श्री डुमणू राम सपुत्र श्री टोडर राम निवासी गांव क्रेहड़ी, डा0 बाल्ट जिला मण्डी की शिकायत पर दर्ज हुआ कि परस राम सपुत्र श्री सन्त राम निवासी क्रेहड़ी ने शिकायत कर्ता की जमीन पर सेफ्टी टैंक बनाया जिस पर शिकायत कर्ता ने माननीय अदालत से स्टे ले रखा है जो परस राम उपरोक्त ने कोर्ट के आदेशों की अवहेलना तथा डुमणू राम के रोकने पर डुमणू राम के साथ मारपीट, गाली गलौच व जान से मारने की धमकी दी । स0उ0नि0 बालक राम अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बल्ह इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे है ।

 

जुआ अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 4/19 दिनाक 05.01.2019 अधीन धारा 13(3) 67 जुआ अधिनियम स0उ0नि0 मोहन जोशी अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना जंजैहली के रुक्का पर दर्ज हुआ है कि दिनाक 04.01.2019 को शाम के समय जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों सहित मुकाम जरोल के पास मौजूद थे तो जरोल के पास इन्होने सात लोगों जुआ खेलते हुए इस अधिनियम के तहत पकड़ा और 3750/- रुपये नकद राशी बरामद की । स0उ0नि0 मोहन जोशी अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना जंजैहली इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे है ।

सडक-दुर्घटना का मामला

अभियोग संख्या 10/19 दिनांक 04.01.2019 अधीन धारा 279, 337 , 304 (ए0) भा0द0स0 पुलिस थाना सदर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री धन बहादुर निवासी भजोगी तहसील मनाली जिला कुल्लु हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 04.01.19 को जब यह अपने बेटे को पी0जी0आई0 चण्डीगढ से वापिस घर के लिये एम्बुलैंस न0 पी0बी065-ए0-एच0 -2952) में ला रहा था तो सुक्की बाई के पास एक कार न0 आर0जे0-14-डब्युसी0-1664 जिसे गोपाल सुपुत्र अशोक निवासी जयपुर तेज रफतारी से चला रहा था तेज रफ्तारी से कुल्लू की तरफ से आय़ा और शिकायतकर्ता की एम्बुलैस को टक्कर मार दी जिस कारण शिकायतकर्ता के बेटे को लगी आक्सीजन की पाईप निकल गई जिसे बाद में जोनल हास्पिटल मण्डी में डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया । उ0नि0 शिव सिंह प्रभारी पुलिस चौकी पण्डोह मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों मे मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 291 चालान व उल्लंघनकर्ताओं से रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा कोटपा के अन्तर्गत 12 चालान व 1200 रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा तथा खनन अधिनियम के अन्तर्गत 4 चालान व 2000/- रुपये जुर्माना बसूल किया है ।

 

 

CRIME REPORT ON 04 JAN.

 

आबकारी अधिनियम के मामले

1        अभियोग संख्या 06/19 दिनांक 03.01.19 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में स0उ0नि0 राजकुमार प्रभारी पुलिस चौकी गागल के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 06.01.19 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम छतरु में मौजूद था तो प्रकाश चन्द सुपुत्र श्री शोभा राम निवासी छतरु डाकघर कुम्मी तहसील बल्ह जिला मण्डी हि0प्र0 के कब्जा से 3000 मि0ली0 अबैध शराब बरामद की । स0उ0नि0 राज कुमार प्रभारी पुलिस चौकी गागल मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

2        अभियोग संख्या 07/19 दिनांक 03.01.19 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में उ0नि0 हेमराज अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बल्ह के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 03.01.19 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम पैयरी में मौजूद था तो पवन कुमार सुपुत्र श्री भिंदर सिंह निवासी बटवाल डाकघर पैयरी तहसील बल्ह जिला मण्डी के कब्जा से 6 बोतलें अवैध शराब बरामद की । उ0नि0 हेम राज अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बल्ह मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

3          अभियोग संख्या 04/19 दिनांक 03.01.19 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना सदर जिला मण्डी में स0उ0नि0 किशोरी लाल अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सदर जिला मण्डी के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम पण्डोह बाजार के पास मौजूद था तो प्रदीप कुमार सुपुत्रश्री राजकुमार निवासी कुण्डलीधार डाकघर करियाड़ा तहसील देहरा जिला मण्डी हि0प्र0 के कब्जा से 8 बोतलें अंग्रेजी शराब बरामद की । स0उ0नि0 किशोरी लाल अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सदर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

4          अभियोग संख्या 06/19 दिनांक 03.01.19 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना सदर जिला मण्डी में स0उ0नि0 रामगोपाल पुलिस थाना प्रभारी पुलिस चौकी कोटली के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम सलेतर में मौजूद था तो मौजूद था तो सोहन लाल पुत्र गंगा राम गांव निचली सुराड़ी डा0 खडयाहड़ त0 कोटली जिला मण्डी हि0प्र0 के कब्जा से 2250 मि0ली0 अबैध शराब बरामद की । स0उ0नि0 राम गोपाल प्रभारी पुलिस चौकी कोटली मामले का अन्वेषण कर रहे हैं

लोकमार्ग में बाधा पहुंचाने का मामला

अभियोग संख्या 03/19 दिनांक 03.01.19 अधीन धारा 283 भा0द0स0 पुलिस थाना बी0एस0एल0 कलौनी सुन्दरनगर जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 03.01.19 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर पर था तो पाया कि श्रीमति बन्ती देवी पत्नी श्री रुपु निवासी कुटल डाकघर कटेरु तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी ने सड़क के बीचों बींच रेत का ढेर लगा रखा है जिस कारण पैदल आने व जाने वालों व यातायात में वाधा उत्पन्न हो रही है । मु0आ0 सरोज कुमार न0 865 अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी निहरी मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

रास्ता रोककर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी का मामला

अभियोग संख्या 05/19 दिनांक 03.01.19 अधीन धारा 341, 504, 506 भा0द0स0 पुलिस थाना सदर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्रीमति मितुल मल्होत्रा पत्नी श्री पुनी वैघा निवासी शिल्हा किपड़ डाकघर दुदर जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 03.01.19 को शिकायतकर्ता जब साईगलू से मण्डी की ओर आ रही थी तो तीन लडकों ने जो कि मोटरसाईकिल न0 (एच0पी0 33-डी0-7718 पर सवार थे, ने शिकायतकर्ता की गाडी को रोककर, गाली-गलौच किया व जान से मारने की धमकी दी । उ0नि0 राम गोपाल अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सदर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 271चालान व उल्लंघनकर्ताओं से 61,200/-रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा कोटपा के अन्तर्गत 9चालान व 900/-रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा खनन अधिनियम के अन्तर्गत 1चालान व 200/-रुपये जुर्माना बसूल किया है ।

 

 

. 

 

CRIME REPORT ON 03 JAN.

 

एन0डी0पी0एस0अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 03/19 दिनांक 03.01.19 अधीन धारा 21, 29 मादक पदार्थ अधिनियम पुलिस थाना सदर जिला मण्डी में मु0आ0 टेक चन्द न0 3 अन्वेषणाधिकारी विशेष अन्वेषण इकाई मण्डी के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 02.01.19 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त व नाकाबन्दी पर मुकाम नेला में मौजूद थे तो कार न0 एच0पी033डी0-6279 की तलाशी के दौरान 1. सुभम सोनी सुपुत्र श्री कुलदीप सोनी निवासी मेन बाजार पण्डोह तहसील सदर जिला मण्डी उम्र 22 साल। 2. शिवम पुत्र तरसेम लाल निवासी निवासी अप्पर पण्डोह तहसील सदर जिला मण्डी हि0प्र0 उम्र 22 साल। 3. जतिन पाहवा सुपुत्र श्री सुरेन्द्र पाहवा निवासी A-III तीसरा फ्लोर, बैक साईड़ शारदा पुरी, नरेश कुमार पश्चिम दिल्ली उम्र 30 वर्ष 4. साहिल गान्धी सुपुत्र रवि कुमार निवासी T-118 राधा कृष्ण मन्दिर विष्णु गार्डन तिलक नगर बैस्ट दिल्ली उम्र 30 साल के कब्जा से 5.66 ग्रांम हैरोइन बरामद की । स0उ0नि0लछमी सिंह अन्वेषणाधकारी पुलिस थाना सदर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

आबकारी अधिनियम के मामले

1          अभियोग संख्या 03/19 दिनाक 02.01.2019 अधीन धारा 39 आबकारी अधिनियम हिमाचल प्रदेश पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी स0उ0नि0 हरनाम सिह प्रभारी पुलिस चौकी लड़भढ़ोल के रुक्का पर दर्ज हुआ है कि दिनाक 02.01.2019 को शाम के समय जब ये अन्य पुलिस कर्मचारियों सहित मुकाम खजूर के पास मौजूद थे तो खजूर में ही सरवण कुमार सपुत्र श्री साजू राम निवासी खुड्डी जो कि करयाना की दुकान से 24 बोतल देशी शराब व 12 बोतल बीयर की बरामद की । स0उ0नि0 हरनाम सिह प्रभारी पुलिस चौकी लड़भड़ोल पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे है ।

  1. अभियोग संख्या 4/19 दिनाक 02.01.2019 अधीन धारा 39 आबकारी अधिनियम हिमाचल प्रदेश पुलिस थाना सरकाघाट जिला मण्डी स0उ0नि0 विनोद कुमार अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सरकाघाट के रुक्का पर दर्ज हुआ है कि दिनाक 02.01.2019 को समय करीब 05.15 बजे शाम जब ये अन्य पुलिस कर्मचारियों सहित मुकाम थौना में मौजूद था तो ओम प्रकाश सुपुत्र श्री लछमण दास गांव करनाल डाकघर थौना तहसील सरकाघाट हि0प्र0 के कब्जा से 4050 मि0ली0 देसी शराब बरामद की । स0उ0नि0 विनोद कुमार अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सरकाघाट मामले का अन्वेषण कर रहे हैं।
  2. अभियोग संख्या 5/18 दिनांक 02.01.18 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना सरकाघाट जिला मण्डी में उ0नि0 लाल सिंह प्रभारी पुलिस चौकी हटली के रुक्कापर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 02.01.18 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम हवाणी में मौजूद था तो सुनील कुमार सुपुत्र श्री किशन चन्द निवासी बतैल डाकघर खुडला तहसील बल्द्वाडा के कब्जा से 1125 मि0ली0 देसी शराब बरामद की । उ0नि0 लाल सिंह प्रभारी पुलिस चौकी हटली मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।  
  3.  
  4. अभियोग संख्या 6/18 दिनांक 02.01.18 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना सरकाघाट जिला मण्डी में स0उ0नि0 विनोद कुमार अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सरकाघाट जिला मण्डी के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 02.01.18 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम मंगेल चौक में मौजूद था तो रमेश चन्द सुपुत्र श्री जीवन चन्द निवासी बन्द रोपा डाकघर थौना तहसील सरकाघाट जिला मण्डी के कब्जा से 17 बोतलें देसी शराब व 7 बोतलें अंग्रेजी शराब की बरामद की । स0उ0नि0 विनोद कुमार अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सरकाघाट मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।
  5. अभियोग संख्या न0 04/19 दिनांक 03.01.19 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना सदर जिला मण्डी में  स0 उ0 नि0 किशोरी लाल अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी पण्डोह के रूक्का पर पंजीकृत थाना हुआ है कि दिनांक 03.01.19 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साध गश्त पर मुकाम पण्डोह बाजार में मौजूद था प्रदीप कुमार सुपुत्र श्री राजकुमार निवासी कुण्डलीधार डाकघर करियाडा तहसील देहरा जिला कांगडा (हि0प्र0) के कब्जा से 8 बोतलें अंग्रेजी शराब बरामद की स0 उ0 नि0 किशोरी लाल अन्वेषणाधिकारी मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।
  6. रास्ता रोककर मारपीट व गाली गलौच करने का मामला

1          अभियोग संख्या 06/19 दिनाक 03.01.2019 अधीन धारा 341, 323, 504, 34 भा0द0सं0 पुलिस थाना धर्मपुर जिला मण्डी शिकायत कर्ता श्रीमति मधुवाला पत्नी श्री प्रदीप कुमार निवासी गांव कछाली, डा0 व त0 संन्धोल जिला मण्डी की शिकायत पर दर्ज हुआ है कि दिनाक 02.01.2019 को समय करीब 04.30 बजे शाम जब यह बाजार से सामान लाने जा रही थी तो उसी समय कविता देवी व इसका पति रत्न चन्द ने इसका रास्ता रोककर इसके साथ गाली गलौच व मारपीट की । अभियोग का अन्वेषण स0उ0नि0 बलजीत सिह प्रभारी पुलिस चौकी सन्धोल इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे है ।

2          अभियोग संख्या 05/19 अधीन धारा 341, 323, 504, 34 भा0द0स0 पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री मनोज कुमार सुपुत्र श्री महेश्वर सिंह निवासी कुम्मी तहसील बल्ह जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 02.01.19 को सन्नी कुमार सुपुत्र श्री नानक चन्द निवासी भ्युरा डाकघर नलसर तहसील बल्ह जिला मण्डी ने शिकायतकर्ता के साथ मारपीट की । मु0आ0 नेक राम अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बल्ह मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

लोकमार्ग में बाधा उत्पन करने का मामलाः-

अभियोग संख्या 02/19 दिनाक 02.01.2019 अधीन धारा 283 भा0द0सं0 पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी मु0आ0 होशियार सिह अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी लड़भढ़ोल के रुक्का पर दर्ज हुआ है कि दिनाक 02.01.2019 को प्रीतम सपुत्र श्री सफरिया राम निवासी गांव गगल, डा0 पंजलाग, त0 लडभड़ोल जिला मण्डी ने सड़क के साथ रेत व बजरी का ढेर लगा रखा था जिससे आने जाने वाले वाहनों व आम जनता को परेशानी हो रही थी । अभियोग का अन्वेषण मु0आ0 होशियार सिह अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी लड़भड़ोल पुलिस थाना जोगिन्द्र नगर इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे है ।

चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 269 चालान व उल्लंघनकर्ताओं से 47,700/-रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत 10 चालान रुपये 1000/-जुर्माना बसूल किया है व खनन अधिनियम के अन्तर्गत 6 चालान व 7000/-रुपये जुर्माना बसूल किया है ।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

CRIME REPORT ON 02 JAN.

 

 एन0डी0पी0एस0 अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 01/19 दिनांक 01.01.19 अधीन धारा 20 मादक पदार्थ अधिनियम पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में मु0आ0 टेक चन्द न0 3अन्वेषणाधिकारी विशेष अन्वेषण इकाई मण्डी के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 01.01.18 को जब अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मौजूद था तो ललित सिंह गुलेरिया  सुपुत्र श्री जय दत्त निवासी भंगरोटू तहसील बल्ह जिला मण्डी के कब्जा से 134 ग्राम चरस बरामद की । उ0नि0 कुलदीप कुमार अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बल्ह मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 आबकारी अधिनियम के मामले

1          अभियोग संख्या 01/19 अधीन धारा 01.01.18 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना जंजैहली जिला मण्डी में  उ0नि0 सुरेन्द्र कुमार प्रभारी पुलिस थाना जंजैहली के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 01.01.19 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकामं जंजैहली में मौजूद था तो दमोदर दास सुपुत्र श्री चन्द्र सिंह नजद़ जंजैहली  के कब्जा से  7 बोतलें देसी शराब बरामद की । उ0नि0 सुरेन्द्र कुमार प्रभारी पुलिस थाना जंजैहली मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

2        अभियोग संख्या 01/19 दिनांक 01.01.19 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना करसोग जिला मण्डी में स0उ0नि0 बलबीर सिंह प्रभारी पुलिस चौकी पांगणां के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 01.01.19 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम डेहरी में मौजूद था तो गोपाल सुपुत्र श्री  ठाकुर सिंह निवासी छलौत डाकघर पांगणां जिला मण्डी हि0प्र0 के कब्जा से 1125 मि0ली0 देसी शराब बरामद की । स0उ0नि0 बलबीर सिंह अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी पांगणां मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।  

3        अभियोग संख्या 1/19 दिनांक 01.01.19 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना सदर जिला मण्डी में उ0नि0(प्रो0) रोहिणी अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सदर के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 01.01.19 को जब अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम पुल-घराट में मौजूद थीं तो  किशोर कुमार सुपुत्र स्व0 श्री विधि चन्द निवासी पुलघराट जिला मण्डी के कब्जा से5 लीटर अबैध शराब बरामद की। उ0नि0 (प्रो0)रोहिणी अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सदर मामले का अन्वेषण कर रही हैं ।

4        अभियोग संख्या  02/19 दिनांक 01.01.19 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना सदर जिला मण्डी में  उ0नि0 रमेश कुमार अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी शहर के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 01.01.19 को जब अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मौजूद था तो यशपाल कपूर सुपुत्र स्व0 श्री मुरारी लाल कपूर  निवासी हाउस न0 157/02  पुरानी मण्डी तहसील सदर के कब्जा 12 बोतलें देसी शराब बरामद की। उ0नि0 रमेश कुमार अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी शहर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

5        अभियोग संख्या 03/19 दिनांक 01.01.19 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में उ0नि0 नोख राम अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बल्ह के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक  01.01.19 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम मझटयाल  में मौजूद था तो गोरख राम सुपुत्र श्री अरमत राम निवासी मझटयाल डाकघर भंगरोटू तहसील बल्ह जिला मण्डी के कब्जा से  2 लीटर अबैध शराब बरामद की उ0नि0 नोख राम अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बल्ह मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

6        अभियोग संख्या 04/19  दिनांक 01.01.19 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में स0उ0नि0 मुन्शी राम प्रभारी पुलिस चौकी रिवालसर  के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक  01.01.19 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम लेदा में मौजूद था तो मुन्शी राम सुपुत्र श्री बैसाखू राम निवासी घडयातर  डाकघर  कपाही जिला मण्डी के कब्जा से 5 बोतलें देसी शराब की बरामद की । स0उ0नि0 मुन्शी राम प्रभारी पुलिस चौकी रिवालसर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं

लोकमार्ग में बाधा पहुंचाने के मामले

1        अभियोग संख्या 02/19 दिनांक 01.01.19  अधीन धारा 283 भा0द0स0 पुलिस थाना धर्मपुर जिला मण्डी मेंस0उ0नि0 राजकुमार अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना धर्मपुर के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम  धर्मपुर बस स्टैण्ड मे मौजूद था तो पाया कि दौलत राम सुपुत्र वशीं राम गांव चलोग डाकघर भद्रवाड तहसील सरकाघाट जिला मण्डी हि0प्र0 ने सड़क  के बींचों-बीच एक रेहडी लगा रखी है जिस कारण पैदल आने-जाने वालों व यातायात में बाधा उत्पन्न हो रही थी । स0उ0नि0 राजकुमार अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना धर्मपुर मामला का अन्वेषण  कर रहे हैं ।

2          अभियोग संख्या 03/19 दिनांक 01.01.19 अधीन धारा 283 भा0द0स0 पुलिस थाना धर्मपुर जिला मण्डी में  मु0आ0 प्रमोद कुमार न0 907  अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना धर्मपुर के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 01.01.19 को जब यह  पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम  धर्मपुर बस स्टैण्ड मे मौजूद था तो पाया कि सरकाघाट में अजय कुमार सुपुत्र टिक्का राम गांव त्राह डाकघर  तहसील  व पुलिस थाना मीलक जिला रामपुर (उत्तर-प्रदेश)  ने चाट-बर्गर की रेहडी सडक के बींचों-बीच एक रेहडी लगा रखी है जिस कारण पैदल आने-जाने वालों व यातायात में बाधा उत्पन्न हो रही थी । मु0आ0 प्रमोद कुमार न0 907 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना धर्मपुर मामला का अन्वेषण  कर रहे हैं ।

3        अभियोग संख्या 02/19 दिनांक 01.01.19 अधीन धारा 283 भा0द0स0 पुलिस थाना गोहर जिला मण्डी में  मु0आ0 विनोद कुमार न0 915 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना गोहर  के रुक्का पर  पंजीकृत थाना हुआ कि  जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम गोहर बाजार में  मौजूद था तो पाया  कांशी राम सुपुत्र श्री ध्यान सिंह  निवासी गोहर तहसील चच्योट जिला मण्डी ने सड़क  के बींचों बीच  रेहडी लगा रखी है जिस कारण पैदल आने-जाने वालों व यातायात में वाधा उत्पन्न हो रही थी।मु0आ0 विनोद कुमार न0 915 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना गोहर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

4        अभियोग संख्या 03/19 दिनांक 01.01.19 अधीन धारा 283 भा0द0स0 पुलिस थाना गोहर जिला मण्डी में  मु0आ0 श्याम लाल  न0 891 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना गोहर  के रुक्का पर  पंजीकृत थाना हुआ कि  जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम गोहर बाजार में  मौजूद था तो पाया  कि  नरेन्द्र कुमार सुपुत्र श्री  अर्चरु राम निवासी भारसी डाकघर देवदार तहसील चच्योट जिला मण्डी ने सड़क के बींचों बीच  रेहडी लगा रखी है जिस कारण पैदल आने-जाने वालों व यातायात में वाधा उत्पन्न हो रही थी।मु0आ0  श्याम लाल  न0 891 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना गोहर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

5        अभियोग संख्या 04/19 दिनांक 01.01.19 अधीन धारा 283 भा0द0स0 पुलिस थाना गोहर जिला मण्डी में  मु0आ0  हमिन्द्र सिंह न0 895 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना गोहर  के रुक्का पर  पंजीकृत थाना हुआ कि  जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम गोहर बाजार में  मौजूद था तो पाया  कि  चिमणु  सुपुत्र श्री जय राम निवासी बडोगा डाकघर  गोहर तहसील चच्योट जिला मण्डी ने सड़क के बींचों बीच रेहडी लगा रखी है जिस कारण पैदल आने-जाने वालों व यातायात में वाधा उत्पन्न हो रही थी।मु0आ0 हमिन्द्र सिंह न0 895  अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना गोहर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टो में मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 215 चालान व उल्लंघनकर्ताओं से 73,700/-रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत  8 चालान व  800/-रुपये जुर्माना बसूल किया है ।

 

                                                                                                                                 पुलिस अधीक्षक

                                                                                                    मण्डी जिला मण्डी

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

CRIME REPORT ON 01 JAN.

 

आबकारी अधिनियम के मामले

1          अभियोग संख्या 01/19 दिनांक 01.01.19 अधीन धारा 39 हि0प्र0आबकारी अधिनियम पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला मण्डी में स0उ0नि0 राजिन्द्र ठाकुर अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी सलापड़ के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 01.01.19 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम हराबाग में मौजूद था तो रुप लाल सुपुत्र श्री घेब्बर सिंह निवासी हराबाग तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी के कब्जा से 10 बोतलें देसी शराब बरामद की बरामद कीं । स0उ0नि0 राजिन्द्र ठाकुर प्रभारी पुलिस चौकी सलापड़ मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

2          अभियोग संख्या 01/19 दिनाक 01.01.2019 अधीन धारा 39(1) हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनिमय पुलिस थाना गोहर जिला मण्डी स0उ0नि0 नारायण सिह अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना गोहर के रुक्का पर दर्ज हुआ है कि आज दिनाक 01.01.2019 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों सहित मुकाम बासा के पास मौजदू थे तो इन्होने शान्ती देवी पत्नी श्री पूर्ण चन्द निवासी गांव बासा, डाकघर गोहर तहसील च्चयोट जिला मण्डी के कब्जा से 950 मि0ली0 नाजायज शराब बरामद की । स0उ0नि0 नारायण सिह अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना गोहर इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे है ।

महिला के प्रति क्रूरता का मामला

अभियोग संख्या 01/19 दिनाक 01.01.2019 अधीन धारा 498(ए), 323, 506 भा0द0सं0 पुलिस थाना धर्मपुर जिला मण्डी शिकायतकर्ता श्रीमति ममता देवी पत्नी श्री जगदीश चन्द निवासी गांव व डा0 गियुण त0 धर्मपुर जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर दर्ज हुआ है कि शिकायतकर्ता की शादी बर्ष 2004 में पारम्परिक रीति-रिवाज के साथ सम्पन्न हुई थी परन्तु शादी के दो-तीन साल बाद ही शिकायतकर्ता के पति ने शिकायतकर्ता को शारिरिक व मानसिक तौर पर प्रताडित करना शुरु कर दिया था नशा शराब हालत में उससे मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने लगा स0उ0नि0 तिबती राम अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना धर्मपुर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

गृह अतिचार, रास्ता रोककर मारपीट तथा गालीगलौच करने का मामला

अभियोग संख्या 170/18 दिनांक 31.12.18 अधीन धारा 451, 341, 323, 504 भा0द0स0 पुलिस थाना धर्मपुर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री अजीत सिंह सुपुत्र श्री बिहारी लाल निवासी  कलस्वाई डाकघर व तहसील धर्मपुर जिला मण्डी हि0 प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 31.12.18 हरदीप सिंह सुपुत्र रुपचंद निवासी  कलस्वाई डाकघर धर्मपुर जिला मण्डी हि0प्र0 ने शिकायतकर्ता के साथ मारपीट की । स0उ0नि0 राजकुमार अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना धर्मपुर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

लोकमार्ग में बाधा डालने का मामला

अभियोग संख्या 01/19 अधीन धारा 283 भा0द0स0 पुलिस थाना बी0एस0एल0कलौनी सुन्दरनगर जिला मण्डी मु0आ0 सरोज कुमार न0 865 अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी निहरी के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम मजहोती में मौजूद था तो पाया कि प्रेम सिंह सुपुत्र देवी सिंह निवासी मजहोती डाकघर रोहाड़ा तहसील निहरी जिला मण्डी ने सड़क के बीचों-बीच रेत का ढेर लगा रखा है जिस कारण पैदल आने-जाने वालों व यातायात में वाधा उत्पन्न हो रही थी। मु0आ0 सरोज कुमार न0 865 अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी निहरी मामले का अन्वेषण कर रहे हैं।

चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 204 चालान व उल्लंघनकर्ताओं से 27,900/-रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत 9 चालान व 900/-रुपये जुर्माना बसूल किया है ।

 

 

 

CRIME REPORT ON 31 DEC.

 

वन अधिनियम का मामला

 

अभियोग संख्या 136/18 दिनांक 31.12.18 अधीन धारा 379 भा0द0स0 व अधीन धारा 41, 42 भारतीय वन अधिनियम पुलिस थाना पधर जिला मण्डी में उ0नि0 सुभाष चन्द प्रभारी पुलिस थाना पधर के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 31.12.18 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ नाकाबन्दी मुकाम द्रंग में मौजूद था तो एक ट्रक न0 एच0पी0 12डी0-4007 की तलाशी के दौरान ट्रक ड्राईवर लायक राम सुपुत्र श्री बाटो राम निवासी रिया डाकघर गलोट तहसील नालागढ़ जिला सोलन हि0प्र0 के कब्जा से 540 बिरोजा के टीन अबैध रुप से बरामद किये । उ0नि0 सुभाष चन्द प्रभारी पुलिस थाना पधर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

सड़क दुर्घटना के मामलेः-

1          अभियोग संख्या 194/18 दिनाक 30.12.2018 अधीन धारा 279, 337, 338, 304ए भा0द0सं0 पुलिस थाना करसोग जिला मण्डी हि0प्र0 शिकायतकर्ता श्री प्रकाश सपुत्र श्री नरपत राम निवासी गांव केलोधार, डाकघर व तहसील करसोग जिला मण्डी की शिकायत पर दर्ज हुआ है कि दिनाक 30.12.2018 को समय करीब 03.30 बजे शाम जब यह डुन्गा नाला के पास मौजूद था तो समय एक कार जिसका नम्बर एच0पी0 62-1862 जो कि करसोग से केलोधार की तरफ आ रही थी जिसे पंकज कुमार सपुत्र श्री मोती राम निवासी गांव जोहड़, डा0 व त0 करसोग जिला मण्डी व उम्र 25 साल चला रहा था व इसके साथ दो अन्य व्यक्ति क्रमशः सुनील कुमार सपुत्र श्री चमन लाल निवासी गांव जोहड़ व उम्र 18 साल व लक्की सपुत्र श्री बांकू राम निवासी पल्याड, डा0 व त0 करसोग जिला मण्डी व उम्र 16 साल भी साथ थे । उपरोक्त कार चालक इसे बहुत ही तेज रफ्तारी से चला रहा था । जब ये डुन्गा नाला के पास पंहुचे तो कार सड़क से नीचे करीब 350 मीटर गहरी खाई में गिर गई । जिससे ये तीनों घायल हो गये । सुनील कुमार उपरोक्त को आगामी इलाज हेतू आई0जी0एम0सी0 शिमला के लिये रैफर किया जिसकी रास्ते में मृत्यु हो गई । यह हादसा उपरोक्त कार के चालक की लापरवाही व तेज रफ्तारी के कारण हुआ है । स0उ0नि0 चमन लाल अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना करसोग इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे है ।

 

  •  अभियोग संख्या 225/18 दिनाक 31.12.2018 अधीन धारा 279, 337 भा0द0सं0 पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला मण्डी शिकायत कर्ता श्री प्रताप सिह सपुत्र श्री मलारी राम निवासी मकान नं0 199ए/1 कोटलू देहरी, डा0 चतरोखड़ी, त0 सुन्दरनगर जिला मण्डी की शिकायत पर दर्ज हुआ है कि दिनाक 31.12.2018 को समय करीब 09.10 बजे सुबह सलाह के पास एक कार नं0डी0एल0-8-सी0ए0के0-245जो कि बिलासपुर की तरफ से बहुत तेज रफ्तार व लापरवाही से आ रही थी ने एक कार नं0 एच0पी0 01एम 2272 को जोर से टक्कर मारी जिससे एक व्यक्ति घायल हो गया । मु0आ0 ललित कुमार अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सुन्दरनगर इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे है ।

 

    1.  
  • अभियोग संख्या 190/18 दिनाक 31.12.2018 अधीन धारा 279,304ए भा0द0सं0 पुलिस थाना बी0एस0एल0 क्लौनी सुन्दरनगर जिला मण्डी शिकायत कर्ता श्री मेहर सिह सपुत्र श्री जबरु राम निवासी गांव जंदरेहड़, डाकघर रकोल, तहसील निहरी, जिला मण्डी हि0प्र0 हाल प्रधान ग्राम पंचायत बंधली की शिकायत पर दर्ज हुआ है कि दिनाक 31.12.2018 को सुबह के समय जंदरेहड़ के गांववासी ने ग्रांम पंचायत प्रधान को सूचना दी की जंदरेहड़ के पास एक सड़क हादसा हुआ है जिसमें एक व्यक्ति जिसका नाम राहुल कुमार शर्मा सपुत्र श्री गणेश लाल शर्मा निवासी शास्त्री नगर कुल्लू की मौका पर मौत हो गई है । मु0आ0 सरोज कुमार अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी निहरी पुलिस थाना बी0एस0एल0 क्लौनी सुन्दरनगर इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे है ।  4          अभियोग संख्या 334/18 दिनांक 30.12.18 अधीन धारा 2379,337 भा0द0स0 व अधीन धारा 187 मोटर वाहन अधिनियम पुलिस थाना बल्हल जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री मति मधु पत्नी श्री विजय कुमार निवासी कुम्मी तहसील बल्ह जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक जब यह अपने पति के साथ स्कूटी न0 एच0पी0 3ई0-2612 पर सवार होकर हटगढ़ जा रही थी तो नलसर के पास एक अल्टो कार   तेज रफ्तारी से आयी और शिकायतकर्ता की स्कुटी को टक्कर मार दी जिस कारण शिकायतकर्ता व उसके पति को चोटें आई हैं । स0उ0नि0 लाल चन्द अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बल्ह मामले का अन्वेषण कर रहे हैं।स्त्री लजा भंग व मारपीट का मामलाः- 1          अभियोग संख्या 169/18 दिनाक 31.12.2018 अधीन धारा 341, 323, 504 भा0द0सं0 पुलिस थाना धर्मपुर जिला मण्डी शिकायतकर्ता श्रीमति प्रभी बीबी पत्नी स्वर्गीय श्री करीम खान गाँव भडयार डाकघर ब्राँग तहसील धर्मपुर, जिला मण्डी, हि0 प्र0 व उम्र 80 साल की शिकायत पर दर्ज हुआ है कि दिनाक 30.12.2018 को समय करीब 07.30 बजे शाम जब यह अपने आंगन में मौजूद थी तो इसकी बहू ने इसका रास्ता रोका व इसके साथ गाली गलौच व मारपीट की । मु0आ0 संजीव कुमार अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना धर्मपुर इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे है ।

 

  1. रास्ता रोककर मारपीट करने के मामले –
  2. अभियोग संख्या 195/18 दिनाक 31.12.2018 अधीन धारा 354, 323 भा0द0सं0 पुलिस थाना करसोग जिला मण्डी एक महिला की शिकायत पर दर्ज हुआ है कि दिनाक 31.12.2018 को समय करीब 08.45 बजे सुबह जब यह बान्थल में अपने रिस्तेदार के घर पर मौजूद थी तो उसी समय हेत राम निवासी बान्थल वहां आया व इसके साथ छेड़छाड़ की तथा इसके साथ मारपीट की । स0उ0नि0 साहब सिह अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना करसोग इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे है ।
  3.  
  4.  
  5.  

2          अभियोग संख्या न0 374/18 दिनांक 30/12/18 अधीन धारा 341,323 भा0द0स0 शिकायतकर्ता श्री पदम सिंह सुपुत्र श्री कृपा राम गांव कनोग डाकघर रेहडधार तहसील सदर जिला मण्डी हि0प्र0 उम्र 46 वर्ष की शिकायत पर थाना हुआ कि दिनांक 29/12/2018 को एक लडके ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की ।मु0 आ0 सचिन कुमार न0 887 अन्वेषणाधिकारी थाना सदर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 142 चालान व उल्लंघनकर्ताओं से 22,300/-रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा कोटपा के अन्तर्गत 5 चालान व 500/-रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा खनन अधिनियम के अन्तर्गत 1 चालान व 500/-रुपये जुर्माना बसूल किया है ।

 

 

CRIME REPORT ON 30 DEC.

प्रैस विज्ञप्ति दिनांक 30.12.18

रास्ता रोककर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी के मामले

1        अभियोग संख्या 372/18 दिनांक 29.12.2018 अधीन धारा 341,323,504,506 भा0दं0स0 पुलिस थाना सदर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्रीमति विद्या देवी पत्नी श्री जय चन्द निवासी गांव चडयारा डा0 गुटकर त0 सदर जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 29.12.18 को चम्पा देवी निवासी चडयारा ड0 गुटकर त0 सदर मण्डी जिला मण्डी ने शिकायतकर्ता व उसके पति के साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। मु0आ0 विशाल कंवर न0 63 अन्वेषणाधिकारी थाना सदर मण्डी मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

2        अभियोग संख्या 373/18 दिनांक 29.12.2018 अधीन धारा 323,324,506 भा0दं0स0 पुलिस थाना सदर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्रीमति चम्पा देवी  पत्नी हरीश कुमार निवासी गांव चडयारा डा0 गुटकर त0 सदर जिला मण्डी (हि0प्र0) की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि जयचन्द सुपुत्र श्री फागणु राम और उसकी पत्नी विद्या देवी निवासी चडयारा ड0 गुटकर त0 सदर मण्डी जिला मण्डी ने शिकातकर्ता के साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी । स0उ0नि0 नारायण चन्द अन्वेषणाधिकारी थाना सदर मण्डी मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 176 चालान व उल्लंघनकर्ताओं से 40,200/-रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत 11 चालान व 1100/-रुपये जुर्माना बसूल किया है ।