PRESS NOTE ON 03 JULY

 

गृह-अतिचार का मामला

अभियोग संख्या 74/18 दिनांक 02.07.18 अधीन धारा 447, 427 भा0द0स0 पुलिस थाना औट जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री चरण सिंह रेंज अधिकारी डाहर की शिकायतकर्ता पर पंजीकृत थाना हुई कि दिनांक 01.07.18 को जब यह अन्य वन-कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम शलाड़नाला मे मौजुद था तो पाया कि ग्रामं पंचायत माणी के गांववासियों ने वन-विभाग की अनुमति के विना वन-भूमि में श्मशानघाट का निर्माण कर दिया । स0उ0नि0 श्याम लाल प्रभारी पुलिस चौकी बालीचौकी मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

रास्ता रोककर मारपीट करने के मामले  

1          अभियोग संख्या 75/18 दिनांक 03.07.18 अधीन धारा 323, 341, 504 भा0द0स0 पुलिस थाना औट जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री मंगत राम सुपुत्र श्री नारायण निवासी सुखड़ डाकघर गाडागुसैणी तहसील बालीचौकी जिला मण्डी की शिकायतकर्ता पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक02.07.18 को जगदीश चन्द सुपुत्र श्री भूप सिंह निवासी सुखड़ डाकघर गाड़ागुसैणी तहसील बालीचौकी जिला मण्डी ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की। स0उ0नि0 श्याम लाल प्रभारी पुलिस चौकी बालीचौकी मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

2          अभियोग संख्या 107/18दिनांक 02.07.18अधीन धारा 341, 504 भा0द0स0 पुलिस थाना बी0एस0एल0कलौनी सुन्दरनगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री चेत राम सुपुत्र श्री रोडु निवासी महादेव तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 02.07.18 को भगत सिंह ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की । मु0आ0 विनोद कुमार न0 18 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बी0एस0एल0 सुन्दरनगर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

3          अभियोग संख्या 171/18 दिनांक 02.07.18 अधीन धारा 341, 323, 447, 506 34 भा0द0स0 पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्रीमति रीना देवी पत्नी श्री नरेन्द्र कुमार निवासी मलथार डाकघर रत्ती जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 02.07.18 को बलवील सिंह ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी । मु0आ0 टेक चन्द न0 902 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बल्ह मामले का अन्वेषण कर रहे हैं

बल्बा व मारपीट करने के मामले

1          अभियोग संख्या112/18 दिनांक03.07.18 अधीन धारा 147,323 भा0द0स0 पुलिस थाना करसोग जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री जितेन्द्र सिंह प्रधान ए0बी0वी0पी0 युनिट करसोग की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक03.07.18 को जब संजय कुमार, दलीप सिंह, पंकज कुमार और खेम सिंह सरकारी डिग्री कालेज में मौजूद थे तो एस0एफ0 आई0 कार्यकर्ता कुलदीप, रोहित, तेजेन्द्र सन्तोष, अनिल, कल्पना और प्रिया वहा पर आये और शिकायतकर्ता के साथ मारपीट की । स0उ0नि0 पुष्प देव अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना करसोग मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

2          अभियोग संख्या 113/18 दिनांक 03.07.18 अधीन धारा 147, 323, 509 भा0द0स0 पुलिस थाना करसोग जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री कुलदीप कुमार प्रधान एस0एफ0आई0 युनिट करसोग की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक03.07.18 को जब कल्पना और रोहित सरकारी डिग्री कालेज में मौजूद थे तो ए0बी0वी0पी0 के  कार्यकर्ता दलीप, पंकज व संजय अन्य कार्यकर्ताओ के साथ वहा पर आये और शिकायतकर्ता के साथ मारपीट की । मु0आ0 बृज लाल न0 893 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना करसोग मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

 

चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टो में  मोटर वाहन अधिनियम के तहत 183 चालान किये तथा उल्लंघनकर्ताओ से  32,700/- रुपये  जुर्माना बसूल किया , कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत 1 चालान व 100/- रुपये जुर्माना बसूल किया है

 

 

 

PRESS NOTE

 

                    काफि समय से ग्राम पंचायत वैहल, तहसील सदर, जिला मण्डी (हि.प्र.) की जनता की माँग थी कि ग्राम पंचायत वैहल के क्षेत्र को थाना सदर से स्थानान्तरित कर थाना बल्ह में शामिल किया जाए, क्योंकि ग्राम पंचायत वैहल की दूरी पुलिस थाना सदर जिला मण्डी से करीब 15 कि.मी. है जबकि थाना बल्ह से 06 कि.मी. है ।

                    अत: सर्वसाधरण को सूचित किया जाता है कि जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हिमाचल सरकार गृह विभाग की अधिसूचना सँख्या गृह (ए)(1)7/2008-घ-लूज दिनाँक 05.06.2018 के अन्तर्गत ग्राम पंचायत वैहल के क्षेत्र के अधीन आने वाले निम्नलिखित गाँवों को पुलिस थाना सदर से स्थानान्तरित कर थाना बल्ह के क्षेत्राधिकार में शामिल किया गया है ।

क्रम सं. गाँव का नाम अधिसूचना द्वारा जिस थाना क्षेत्राधिकार में सम्मलित किया गया
1 1.     मौहर

2.     बैहल

3.     धडवाहण

4.     सैहल

5.     पैडी

6.     पस्ता

7.     गैहर

8.     हवाणी

9.     लूहारडी

10.   नटनेड

 

 

पुलिस थाना बल्ह

 

 

पुलिस अधीक्षक,

1 मण्डी, जिला मण्डी (हि.प्र.)

CRIME REPORT ON 02 JULY

                                           

एन0डी0पी0एस0 अधिनिमय का मामलाः

अभियोग संख्या 158/18 दिनांक 02.07.2018 अधीन धारा 20 मादक पदार्थ अधिनियम पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला मण्डी में स0उ0नि0 ललित कुमार अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सुन्दरनगर के रुक्का पर दर्ज हुआ है कि दिनाक 02.07.2018 को समय करीब 01.30 बजे दिन जब यह पुंघ नामक स्थान पर अन्य पुलिस कर्मचारियों सहित नाकाबन्दी हेतू मौजूद था तो उसी समय एक व्यक्ति विनोद कुमार सपुत्र श्री जयपाल निवासी गांव किलिंग, डाकघर सुक्कीबाईं, तहसील चच्योट, जिला मण्डी उम्र 27 साल के कब्जा से 50 ग्राम चरस बरामद की। स0उ0नि0 ललित कुमार अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सुन्दरनगर इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे है ।

सड़क हादसे के मामले

1          अभियोग संख्या 157/18 दिनांक 02.07.18 अधीन धारा 279, 337, 304(ए0) भा0द0स0 पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला मण्डी मे शिकायतकर्ता श्री  जीवन लाल सुपुत्र श्री कर्म चन्द निवासी नौलखा डाकघर कनैड़ तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि आज दिनांक 02.07.18 को समय करीब 6.30 बजे सुबह एक बोल्बो बस न0 एच0पी063-5235 तेज रफ्तारी से सुन्दरनगर  की तरफ से आई और कार न0 एच0पी0 01 एम0-2367 को  टक्कर मार दी । जिसमे बैठे तीन लोगो को चोटें आई हैं तथा एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई । उ0नि0 प्रकाश चन्द अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सुन्दरनगर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

2          अभियोग संख्या 44/18 दिनांक 02.07.18 अधीन धारा 279, 337 भा0द0स0 पुलिस थाना जंजैहली  जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री महेन्द्र सिंह सुपुत्र श्री आलम चन्द निवासी टाण्डी तहसील थुनाग जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 01.07.18 को  ड्राईवर देवेन्द्र  कुमार निवासी कुथाह जीप न0 एच0पी032बी0-2434 के साथ तेज रफ्तारी से जंजैहली की तरफ से आया और शिकायतकर्ता की कार न0  एच0पी0 65ए0-0360 टक्कर मार दी  जिससे  शिकायतकर्ता को चोटें आई हैं ।  मु0आ0 दुर्गा सिंह न0 408 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना जंजैहली मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

3          अभियोग संख्या 201/18 दिनांक 01.07.18 अधीन धारा 279, 337 भा0द0स0 पुलिस थाना सदर मण्डी में शिकायतकर्ता श्री राकेश कुमार सुपुत्र श्री राजेन्द्र कुमार निवासी हाउस संख्या 178/07 भूतनाथ बाजार जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 01.07.18 को एक मोटर-साईकिल सवार मोटरसाईकिल न0 एच0पी0 33ई0-3770 पर  तेज रफ्तारी से आया  और एक बच्चे का टक्कर मार दी जिस कारण बच्चे को चोटे आई हैं । मु0आ0 नन्द लाल न0 35  अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी शहर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 रास्ता रोकने व जान से मारने की धमकी के मामले

  1. अभियोग संख्या 156/18 दिनांक 01.07.18 अधीन धारा 341, 504, 506 भा0द0स0 पुलिस थाना सरकाघाट में शिकायतकर्ता श्री दलीप राव सुपुत्र श्री रोशन राव निवासी सरकाघाट तहसील सरकाघाट जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 01.07.18 को राजेन्द्र कुमार निवासी अप्पर बरोट ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसे जान से मारने की धमकी दी ।स0उ0नि0राजन्द्र कुमार अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सरकाघाट मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।
  2. अभियोग संख्या 82/18 दिनांक 01.07.18 अधीन धारा 341, 323, 34 भा0द0स0 पुलिस थाना धर्मपुर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री अजय ठाकुर सुपुत्र श्री शत्रुघन निवासी भेडी डाकघर सजाऔपिपलु तहसील सरकाघाट जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 01.07.18 को लुद्दर सिंह, कृष्णा देवी,भावना देवी ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की । स0उ0नि0 रमेश चन्द प्रभारी पुलिस चौकी टिहरा मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।
  1.  अभियोग संख्या 120/18 दिनांक 01.07.18 अधीन धारा 341, 323, 506 भा0द0स0 पुलिस थाना  जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री तुले राम निवासी बल्ह डाकघर बथेरी तहसील पधर जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि विरेन्द्र चौहान ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी । मु0आ0 विजेन्द्र सिंह अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।
  2. अभियोग संख्या 200/18 दिनांक 01/07/18 अधीन धारा 341, 504,506, 427, 34 भा0द0स0 पुलिस थाना सदर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्रीमति सोमा देवी पत्नी श्री रतन चन्द निवासी 289/03 जेल रोड़ मण्डी तहसील सदर जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 01.07.18 को जब शिकायतकर्ता अपनी भेड़-बकरियों क चरा रही थी तो एक औरत अपने पति ने साथ वहां आई और शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसे जान से मारने की धमकी दी । मु0आ0 श्याम लाल न0 928 अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी शहर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं।

गृह-अतिचार व मारपीट का मामला

अभियोग संख्या 83/18 दिनांक 01.07.18 अधीन धारा 447, 147, 148,149,323 भा0द0स0 पुलिस थाना धर्मपुर  जिला मण्डी  में श्री लुददर सिंह निवासी भेड़ी डाकघर सजाओपिपलु तहसील सरकाघाट जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 01.07.18 को शत्रुघ्न, अजय कुमार, अमृता देवी, नरेन्द्र पाल, किरण मथुरा निवासी भेड़ी ने शिकायतकर्ता की भूमि में घुसकर उसके साथ मारपीट की । स0उ0नि0 विनोद कुमार अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना धर्मपुर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

  गुमशुदा मोबाईलों  से सम्बन्धित सूचना

जिला मण्डी में दिनाक 01.01.2018 से लेकर 30.06.2018 तक मोबाईल गुमशुदगी की लगभग 120 शिकायतें जिला पुलिस के पास दर्ज हुई जिसमें करीब 68 मोबाईल टैक्नीकल सैल कार्यालय पुलिस अधीक्षक के माध्यम से तलाश किये गये तथा तलाश के बाद मोबाइलों को इनके असल मालिकों को वापिस किया गया,   तलाश  किये गये मोबाइलो की कीमत लगभग 8,40,570/- रुपये के आसपास है । मोबाईलों को तलाश करने का यह अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा । 

   चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टो में मोटर वाहन अधिनियम के तहत 174  चालान किये तथा उल्लंघनकर्ताओ से 28,100 /- रुपये जुर्माना बसूल किया, कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत 12 चालान व 1200/- रुपये जुर्माना बसूल किया  है तथा खनन अधिनियम के अन्तर्गत  8 चालान व 7200/- रुपये जुर्माना वसूल किया है।

 

                                                                                                                 

 

CRIME REPORT ON 01 JULY

 

एन0डी0पी0एस0 अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 156/18 दिनांक 1.07.18 अधीन धारा 20, 29 मादक पदार्थ अधिनियम पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला मण्डी मे नि0 गुरबचन सिंह प्रभारी पुलिस थाना सुन्दरनगर के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ हैं कि दिनांक आज दिनांक 01.07.18 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ नाकाबन्दी मुकाम पुंग में मौजूद था तो मण्डी की तरफ से आ रही हरियाणा रोडवेज बस न0 एच0आर0-37-सी0-8465 की चैकिंग के दौरान मनजीत सिंह सुपुत्र श्री कर्म सिंह निवासी हाउस न0 707 बाल्मिकी मोहल्ला चन्डीगढ़, जिला रोपड़ (पंजाब) उम्र 24 साल तथा राहुल सुपुत्र श्री अजय कुमार निवासी हाउस न0 640 बाल्मिकी मोहल्ला चन्डीगढ़ जिला रोपड़ (पंजाब) उम्र 20 साल के कब्जा से 902 ग्राम चरस बरामद की। नि0 गुरबचन सिंह प्रभारी थाना सुन्दरनगर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं

 

आबकारी अधिनियम के मामले

 

1       अभियोग संख्या 106/18 दिनांक 30.06.18 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम अधिनियम पुलिस थाना बी0एस0एल0कलौनी सुन्दरनगर जिला मण्डी मे उ0नि0 प्रदीप कुमार प्रभारी थाना बी0एस0एल0कलौनी सुन्दरनगर के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ हैं कि दिनांक 30.06.18 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त मुकाम नौलखा में मौजूद था जय कुमार सुपुत्र श्री बन्सी लाल निवासी नौलखा डाकघर कनैड़ तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी के कब्जा से 51860 मि0ली0 अबैध शराब बरामद की। उ0नि0 प्रदीप कुमार प्रभारी थाना बी0एस0एल0कलौनी सुन्दरनगर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

2          अभियोग संख्या 119/18 दिनांक 30.06.18 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम अधिनियम पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी मे स0उ0नि0 अशोक कुमार प्रभारी पुलिस चौकी घट्टा के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ हैं कि दिनांक 30.06.18 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त मुकाम चौतड़ा में मौजूद था तो राम लाल सुपुत्र श्री शनांकु राम निवासी नागण डाकघर चौतड़ा तहसील जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी के कब्जा से 7 बोतल देसी शराब बरामद की। स0उ0नि0 अशोक कुमार प्रभारी पुलिस चौकी घट्टा मामले का अन्वेषण कर रहे हैं

 

 

रास्ता रोककर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी के मामले

1          अभियोग संख्या 155/18 दिनांक 30.06.18 अधीन धारा 341, 323, 504, 506 भा0द0स0 पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री सुरेश कुमार सुपुत्र श्री भगत राम निवासी बडोह डाकघर चतरोखडी तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 30.06.18 रवि, माया व गणेश ने शिकायतकर्ता व उनकी माता दुर्गी देवी व राजेश कुमार का रास्ता रोककर उनके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी । मु0आ0 ललित कुमार न0 900 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सुन्दरनगर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

2         अभियोग संख्या 170/18 दिनांक01.07.18 अधीन धारा 341, 323, 504, 34 भा0द0स0 पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्रीमति पार्वती देवी पत्नी श्री गिरधारी लाल निवासी कोठी जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 01.07.18 को शिकायतकर्ता के चाचा-ससुर ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की । स0उ0नि0 मुन्शी राम प्रभारी पुलिस चौकी रिवालसर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

3          अभियोग संख्या 154/18 दिनांक 30.06.18 अधीन धारा 341, 323, 504, 34 भा0द0स0 पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्रीमति माया देवी पत्नी श्री मनोज कुमार निवासी बडोह डाकघर चतरोखडी तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 30.06.18 राकेश गुप्ता व हंसराज ने शिकायतकर्ता व देवर रवि दत्त का रास्ता रोककर उनके साथ मारपीट की । उ0नि0 विनोद कुमार अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सुन्दरनगर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

4          अभियोग संख्या 198/18 दिनांक 30.06.18 अधीन धारा 452,341, 323, 504, 506, 34 भा0द0स0 पुलिस थाना सदर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री प्रकाश चन्द सुपुत्र श्री रुन्नु राम निवासी भटवाड़ डाकघर सधयाणा तहसील सदर जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि संजय कुमार व उसकी पत्नी गोदावरी ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट व जान से मारने की धमकी दी तथा शिकायतकर्ता की जमीन पर भी अतिक्रमण कर लिया । स0उ0नि0 लछमी सिंह अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सदर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

सड़क-दुर्घटना का मामला

अभियोग संख्या 199/18 दिनांक 01.07.18 अधीन धारा 279,337 भा0द0स0 पुसिल थाना सदर जिला मण्डी मे स0उ0नि0 किशोरी लाल प्रभारी पुलिस चौकी पण्डोह के रुक्का पर भी पंजीकृत थाना हुआ हैं कि आज दिनांक 1.07.18 को एक टिप्पर न0 एच0पी0 32 ए0-3245 मण्डी की तरफ से तेज रफ्तारी से आया और 6 मील के पास सड़क से नीचे व्यास नदी मे गिर गया जिसमे ड्राईवर हंसराज सुपुत्र श्री मंगत राम निवासी धरवाहन डाकघर नेरचौक तहसील बल्ह जिला मण्डी की मृत्यु दौराने ईलाज जोनल हास्पिटल मण्डी में हो गई । स0उ0नि0 किशोरी लाल प्रभारी पुलिस चौकी पण्डोह मामले का अन्वेषण कर रहे हैं।

 

महिला से छेड़छाड़ का मामला

अभियोग संख्या 111/18 दिनांक 30.06.18 अधीन धारा 451, 323, 354 भा0द0स0 पुलिस थाना करसोग जिला मण्डी में एक महिला शिकायतकर्ता की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 30.06.18 को रमेश कुमार ने शिकायतकर्ता की दुकान मे प्रवेश करके उसके साथ मारपीट व छेड़छाड़ की स0उ0नि0 पुष्प देव अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना करसोग मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टो में मोटर वाहन अधिनियम के तहत 172 चालान किये तथा उल्लंघनकर्ताओ से 23,200 /- रुपये जुर्माना बसूल किया, कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत 6 चालान व 600/- रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा खनन अधिनियम के अन्तर्गत 1 चालान व 25000/- रुपये जुर्माना वसूल किया है।

 

 

 

CRIME REPORT ON 30 JUNE

 

 

हत्या का मामला

अभियोग संख्या 169/18 दिनांक 29.06.18 अधीन धारा 302 भा0द0स0 पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में पोस्टमार्टम रिपोर्ट मृतका सरला देवी पत्नी श्री भुपेन्द्र पाल निवासी केहर डाकघर राजगढ़ तहसील बल्ह जिला मण्डी के आधार पर पंजीकृत थाना की गई । दिनांक 27.06.18 को चिकित्सा अधिकारी रति ने बजरिया दूरभाष पुलिस थाना बल्ह को सुचित किया कि एक औरत को मृत हालत में हास्पिटल लाई गयी है जिस पर पुलिस ने मौका पर जाकर मृतका के पति भुपेन्द्र पाल से पुछताछ की जिसने बताया कि दिनांक 27.06.18 की रात वह अपनी पत्नी के साथ घर पर था तथा सुबह उसने पाया कि उसकी पत्नी कमरे में नहीं है जो कि दूसरे कमरे में दुप्पटे के साथ लटकी हुई थी ।जिसे रत्ती हास्पिटल लाया गया जहां पर उसे मृत घोषित किया गया। मृतका का पोस्टमार्टम जोनल हास्पिटल मण्डी मे किया दिनांक 27.06.18 को करवाया गया तथा दिनांक 29.06.18 को पोस्टमार्टम रिपोर्ट हासिल की गई जिसमे चिकित्सा अधिकारी ने अपनी राय कार्डिय़ो पलोमनेरी एरेस्ट होना तहरीर किया तथा गर्दन के पास दबाब के निशान पाये गये है जिससे मृतका सरला देवी की मृत्यु किसी अन्य व्यक्ति द्वारा करना पाई जा रही है ।   नि0 राजेश कुमार प्रभारी थाना बल्ह मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

महिला से छेडछाड के मामले

1          अभियोग संख्या 81/18 दिनांक 29.06.18 अधीन धारा 451,354 भा0द0स0 पुलिस थाना धर्मपुर जिला मण्डी मे एक महिला शिकायतकर्ता की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 28.06.18 को चमन लाल सुपुत्र श्री ईन्द्र सिंह निवासी बल्ह डाकघर भरबाड़ तहसील टिहरा जिला मण्डी ने शिकायतकर्ता के घर मे घुसकर शिकायतकर्ता के साथ छेड़छाड़ की । स0उ0नि0 रमेश चन्द प्रभारी पुलिस चौकी टिहरा मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

2          अभियोग संख्या105/18 दिनांक 29.06.18 अधीन धारा 451, 354, 354बी0, 354डी0 भा0द0स0 पुलिस थाना बी0एस0एल0 कलौनी सुन्दरनगर जिला मण्डी में एक महिला शिकायतकर्ता की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ है दिनांक 29.06.18 को खेम चन्द सुपुत्र श्री तुला राम निवासी डोलधार ने शिकायतकर्ता के घर में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ की । उ0नि0 प्रदीप कुमार प्रभारी पुलिस थाना बी0एस0एल0 कलौनी सुन्दरनगर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

वन-अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 110/18 दिनांक 29.06.18 अधीन धारा 32, 33 भारतीय वन अधिनियम व अधीन धारा 379 भा0द0स0 पुलिस थाना करसोग जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री दिग्विजय नेगी रेंज अधिकारी वन विभाग सेरी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 28.06.18 को जब यब अन्य वन कर्मचारियों के साथ गशत पर मुकाम चुराग जंगल में मौजूद था तो पाया कि किसी नामालुम व्यक्ति ने देवदार के 14 स्लीपर काट कर चुरा लिये हैं तथा शिकायतकर्ता को सन्देह है कि शशि पाल, बड़ा-भाऊ व भुप सिंह ने इन स्लीपरो को चुरा लेने की नीयत से काट लिया है । स0उ0नि0 पुष्प देव अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना करसोग मामले का अन्वेषण कर रहे हैं।

सडक-दुर्घटना का मामला

अभियोग संख्या 73/18 दिनांक 73य18 दिनांक 30.06.18 अधीन धारा 279, 337 भा0द0स0 पुलिस थाना औट जिला मण्डी मे शिकायतकर्ता श्री दीने राम सुपुत्र श्री यादव नन्दन निवासी झीडी तहसील औट जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 29.06.18 कि जब भुवनेशवर मोटरसाईकिल न0 एच0पी0 34बी0-4053 पर सवार होकर कुल्लु की तरफ जा रहा था तो एक वैन न0 एच0पी0 34बी0-4053 तेज रफ्तारी से कुल्लु की तरफ से आई और भुवनेशवर के मोटरसाईकिल को टक्कर मार दी । मु0आ0 भानु प्रताप अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना औट मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

 

मारपीट करने व जान से मारने की धमकी का मामला

अभियोग संख्या 40/18 दिनांक 30.06.18 अधीन धारा 323, 504, 506 भा0द0स0 महिला पुलिस थाना मण्डी मे शिकायतकर्ता श्री मति सुनिता देवी पत्नी श्री तिलक राज निवासी रीगड़ मुहाल नारला तहसील पधर जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 29.06.18 को शान्ती लाल निवासी बही तहसील पधर जिला मण्डी ने शिकायतकर्ता के साथ मारपीट की व जान से मारने की धमकी दी । मु0आ0 अनिल चन्देल न0 73 अन्वेषणाधिकारी महिला पुलिस थाना मण्डी मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टो में मोटर वाहन अधिनियम के तहत 188  चालान किये तथा उल्लंघनकर्ताओ से 31,700/- रुपये जुर्माना बसूल किया, कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत 3 चालान व 300/- रुपये जुर्माना बसूल किया  है तथा खनन अधिनियम के अन्तर्गत 2 चालान व 12000/- रुपये जुर्माना वसूल किया है।

 

 

 

 

 

 

.

.

 

CRIME REPORT ON 29.06.18

सड़क-दुर्घटना का मामला

अभियोग संख्या 118/18 दिनांक 29.06.18 अधीन धारा 279, 337 भा0द0स0 पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री सुरेन्द्र पाल सुपुत्र श्री कालू राम निवासी पटाण्डी डाकघर गुम्मा तहसील जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 28.06.18 जब यह घर में उपस्थित था तो रात 10.30 बजे उसने किसी गाडी के गिरने की आवाज सुनी तथा घटनास्थल पर पहुंचा तो पाया कि एक कार न0 पी0बी0-ए0एच0(टी0)-5843 सड़क से 60-70 मीटर नीचे गहरी खाई मे चली गई है तथा उपरोक्त कार के चालक को चोटे आई हैं। मु0आ0 कमलेश कुमार न0 53 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

आबकारी अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 104/18 दिनाक 28.06.2018 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना बी0एस0एल0 क्लौनी सुन्दरनगर जिला मण्डी स0उ0नि0 कुलदीप कुमार प्रभारी पुलिस चौकी निहरी के रुक्का पर दर्ज थाना हुआ है कि दिनाक 28.06.2018 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम ओकल में मौजूद था तो राजकुमार सुपुत्र श्री हरी सिंह राम निवासी ओकल डाकघर चौकी तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी के कब्जा से 7 बोतल देसी शराब बरामद की । स0उ0नि0 कुलदीप कुमार प्रभारी पुलिस चौकी निहरी मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

उद्वघोषित अपराधी की गिरफ्तारी का मामला

अभियोग संख्या 153/18 दिनांक 28.06.18 अधीन धारा 174(ए0) भा0द0स0 पुलिस थाना सरकाघाट जिला मण्डी मेंउ0नि0 पवन कुमार अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सरकाघाट के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि विवेक कुमार सुपुत्र श्री कश्मीर सिंह निवासी कुठेडा डाकघर देव-ब्राड़ता तहसील सरकाघाट जिला मण्डी जो कि अभियोग संख्या 327/16 दिनांक 19.12.18 अधीन धारा 451, 323, 506 में माननीय अदालत ए0 सी0जे0एम0 सरकाघाट द्वारा दिनांक 28.06.18 को उद्वघोषित अपराधी करार दिया गया था को गिरफ्तार किया । उ0नि0 पवन कुमार अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सरकाघाट इस मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला

अभियोग संख्या 154/18अधीन धारा 28.06.18 अधीन धारा 341, 323, 34 भा0द0स0 पुलिस थाना सरकाघाट जिला मण्डी मे शिकायतकर्ता श्री बलदेव सुपुत्र श्री नानकु राम निवासी रोपड़ी तहसील सरकाघाट जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 27.06.18 को तुलसी राम व राकू ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की। मु0आ0 कमलेश न0 860 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सरकाघाट मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

महिला से छेड़छाड़ का मामला

अभियोग संख्या 155/18 दिनांक 29.06.18 अधीन धारा 452, 354,354 (ए0), 354(बी0) भा0द0स0 पुलिस थाना सरकाघाट जिला मण्डी में एक महिला शिकायतकर्ता की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 28.06.18 को जब शिकायतकर्ता घर में मौजूद थीं तो मिस्टर भुति ने शिकायतकर्ता के घर में घुसकर शिकायतकर्ता के साथ छेड़छाड़ करी। उ0नि0 अश्वनी कुमार प्रभारी पुलिस चौकी बल्द्वाड़ा मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टो में मोटर वाहन अधिनियम के तहत   198 चालान किये तथा उल्लंघनकर्ताओ से 30,300 /- रुपये जुर्माना बसूल किया , कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत 7 चालान व 700/- रुपये जुर्माना बसूल किया तथा खनन अधिनियम के अन्तर्गत 2 चालान व 400 रुपये जुर्माना बसूल किया है ।

CRIME REPORT 28 JUNE

 

आबकारी अधिनियम के मामले

1          अभियोग संख्या 117/18 दिनांक 27.06.18 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आवकारी अधिनियम पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी में नि0 संजीव कुमार प्रभारी पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ है कि दिनांक27.06.18 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम मछयाल में मौजुद था तो विनोद कुमार सुपुत्र स्वर्गीय श्री नारायण सिंह निवासी बस्सी तहसील जोगिन्द्रनगर के कब्जा से 6 बोतल देसी शराब बरामद की। नि0 संजीव कुमार प्रभारी थाना जोगिन्द्रनगर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

2          अभियोग संख्या 197/18 दिनांक 28.06.18 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आवकारी अधिनियम पुलिस थाना सदर जिला मण्डी में स0उ0नि0 किशोरी लाल प्रभारी पुलिस चौकी पण्डोह के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ है कि जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ नाकाबन्दी मुकाम सियुणी (जगरनाला) में मौजुद था तो अमर सिंह सुपुत्र श्री हिरदा राम निवासी बडाणु डाकघर पण्डोह तहसील सदर जिला मण्डी के कब्जा से 12 बोतल देसी शराब बरामद की। स0उ0नि0 किशोरी लाल प्रभारी पुलिस चौकी पण्डोह मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

रास्ता रोककर मारपीट करने के मामले

1          अभियोग संख्या 151/18 दिनांक 28.06.18 अधीन धारा 341, 323 भा0द0स0 पुलिस थाना सराकघाट जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री ऋषि राम सुपुत्र श्री अमरनाथ निवासी भरयाणा डाकघर खाहण तहसील सरकाघाट जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 28.6.18 को सुनीता देवी पत्नी बबलू निवासी भरयाणा तहसील सरकाघाट जिला मण्डी ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की। मु0आ0 कमलकान्त न0 860 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सरकाघाट मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

2          अभियोग संख्या 152/18 दिनांक 28.06.18 अधीन धारा 341, 323 भा0द0स0 पुलिस थाना सराकघाट जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्रीमति सुनीता देवी पत्नी श्री बबलू निवासी भरयाणा डाकघर खाहण तहसील सरकाघाट जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 28.6.18 को ऋषि राम सुपुत्र श्री अमरनाथ निवासी भरयाणा डाकघर खाहण तहसील सरकाघाट जिला मण्डी ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की। मु0आ0 कमलकान्त न0 860 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सरकाघाट मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

सड़क-दुर्घटना के मामले

1          अभियोग संख्या 79/18 दिनांक 28.06.18 अधीन धारा 279, 304(ए0) भा0द0स0 पुलिस थाना धर्मपुर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री चमन लाल सुपुत्र श्री डागु राम निवासी गोरत डाकघर स्योह तहसील धर्मपुर जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 27.06.18 की मध्यरात्री को सन्तोष कुमार सुपुत्र श्री प्रेम सिंह निवासी गोरत डाकघर स्योह तहसील धर्मपुर जिला मण्डी का ट्रैक्टर न0 एच0पी086-2142 तेज गति व लापरवाही के काऱण सड़क से नीचे चला गया जिस कारण उपरोक्त ट्रैक्टर ड्राईवर सन्तोष कुमार की मौके पर ही मृत्यु हो गई । उ0नि0 सुरम सिंह प्रभारी थाना धर्मपुर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

2          अभियोग संख्या 109/18 दिनांक 27.06.18 अधीन धारा 279 भा0द0स0 पुलिस थाना करसोग जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री कृष्ण शर्मा कनिष्ट अभियंता बिजली बोर्ड करसोग-1 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 27.06.18 को जब शिकायतकर्ता के विभाग के कर्मचारी ममेल में सड़क के किनारे आयरन पोल पर कार्य कर रहे थे तो एक टिप्पर न0 एच0पी0 30-3656 तेज रफ्तारी से आया और आयरन पोल को टक्कर मार दी । मु0आ0 यदोपति न0 919 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना करसोग मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

गृह-अतिचार, मारपीट व जान से मारने की धमकी का मामला

अभियोग सख्य़ा 63/18 दिनांक 27.06.18 अधीन धारा 452, 323, 506 भा0द0स0 पुलिस थाना गोहर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्रीमति सावित्रि देवी पत्नी स्वर्गीय श्री किशन चन्द निवासी देवधार तहसील चच्योट जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 26.06.18 को हंसराज ने शिकायतकर्ता के घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी । मु0आ0 प्रकाश चन्द अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना गोहर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

महिला से छेडछाड़ का मामला

अभियोग संख्या 78/18 दिनांक 27.06.18 अधीन धारा 341,354(ए0), 354(डी0),34 भा0द0स0 व अधीन धारा 8 पोक्सो अधिनियम पुलिस थाना धर्मपुर जिला मण्डी में एक महिला शिकायतकर्ता की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 26.06.18 को संजय कटवाल निवासी बंजल व अक्षय निवासी सारसकन तहसील धर्मपुर जिला मण्डी ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उससे छेडछाड़ की। उ0नि0 सुरम सिंह प्रभारी थाना धर्मपुर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टो में मोटर वाहन अधिनियम के तहत 195 चालान किये तथा उल्लंघनकर्ताओ से 39,400/- रुपये जुर्माना बसूल किया, कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत 6 चालान व 600/- रुपये जुर्माना बसूल किया  है तथा खनन अधिनियम के अन्तर्गत 2 चालान व 800/- रुपये जुर्माना वसूल किया है।

 

 

 

CRIME REPORT ON 27 JUNE

 

महिला के प्रति क्रुरता का मामला

अभियोग संख्या 115/18 दिनांक 26.06.18 अधीन धारा 498(ए0), 34 भा0द0स0 व अधीन धारा 31 घरेलु हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005 पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्रीमति उर्मिला देवी पत्नी श्री सुरेश कुमार निवासी जगेहरा डाकघर बल्ह जोली तहसील जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि शिकायतकर्ता की शादी सुरेश कुमार के साथ पारम्परिक रिति-रिवाज से हुई है । लेकिन शादी के कुछ दिनो बाद शिकायतकर्ता की सास विमला देवी ने दहेज की मांग कर शिकायतकर्ता को शारीरिक व मानसिक रुप से प्रताड़ित करना शुरु कर दिया । दिनांक 8.04.18 को शिकायतकर्ता की सास विमला देवी ने शिकायतकर्ता को धमकाया कि विवाह के कपडे व गहने उसे लौटा दे व शिकायतकर्ता के साथ मारपीट की । स0उ0नि0 कमलेश प्रभारी चौकी बस्सी मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

सड़क-दुर्घटना के मामले

1          अभियोग संख्या 108/18 दिनांक 26.06.18 अधीन धारा 279 भा0द0स0 व अधीन धारा 187 मोटर वाहन अधिनियम पुलिस थाना करसोग जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री नरेन्द्र कुमार सुपुत्र श्री बृज लाल शर्मा निवासी धमेहर डाकघर चौडीधार तहसील करसोग जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 26.06.18 जब यह अपने वाहन न0 एच0पी0 30-5134 से घर जा रहा था तो लथेरी नामक स्थान पर एक जीप न0 एच0पी030-4618 तेज रफ्तारी से आई और शिकायतकर्ता के वाहन को टक्कर मार दी । स0उ0नि0 किशोरी लाल अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना करसोग मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

2          अभियोग संख्या 116/18 दिनांक 27.06.18 अधीन धारा 279, 337 भा0द0स0 पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री अभय कुमार सुपुत्र श्री चुहड़ सिंह निवासी सुहण डाकघर मराथु तहसील जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 26.06.18 को प्रदीप कुमार मोटरसाईकिल न0 एच0पी0 29ए0-2523 पर तेज रफ्तारी से आया शिकायतकर्ता के बेटे को टक्कर मार दी । मु0आ0 चमन लाल न038 अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी घट्टा मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

धोखाधड़ी की मामला

अभियोग संख्या 149/18 दिनांक 26.06.18 अधीन धारा 420, 467, 468, 471 भा0द0स0 पुलिस थाना सरकाघाट जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री नीरज शर्मा सुपुत्र श्री दीनानाथ शर्मा निवासी डोल डाकघर गोपालपुर जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ है कि शिकायतकर्ता व अन्य व्यक्तियों ने मिल कर आकार सेवा कार्य समिति गठन किया तथा दिनांक 8.06.18 को पंजीकृत करवाया जिसके नाम से स्टेट बैक आफ इण्डिया सरकाघाट मे खाता संख्या 35825542426 है जिसके साथ शिकायतकर्ता को बैंक द्वारा दो चैक-बुक भी जारी की गई । लेकिन कुछ दिनों बाद शिकायकर्ता को पता चला कि अभिंमन्यु महाजन ने शिकायतकर्ता के जाली हस्ताक्षर करके एक और चैक-बुक इशु करवा ली है तथा उपरोक्त बैक खाते से 5 लाख रुपये निकलवा लिये हैं । स0उ0नि0 राजकुमार अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सरकाघाट मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

जीवजंतु के सम्बन्ध में उपेक्षापूर्ण आचरण का मामला

अभियोग संख्या 150/18 दिनांक 26.06.18 अधीन धारा 289 भा0द0स0 पुलिस थाना सरकाघाट जिला मण्डी में शिकायतकर्ता साहिल ठाकुर सुपुत्र श्री देशराज निवासी बकार्टा डाकघर रोपडी तहसील सरकाघाट जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 26.06.18 को प्रेम पाल सुपुत्र श्री कांशी राम निवासी बकार्टा के पालतु कुते ने शिकायतकर्ता की पत्नी को काट दिया । उ0नि0 नरेन्द्र अन्वेषाधिकारी पुलिस थाना सरकाघाट मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

जान से मारने की धमकी का मामला

अभियोग संख्या 168/18 दिनांक 26.06.18 अधीन धारा 504, 506 भा0द0स0 पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री मोहन लाल सुपुत्र श्री डागु राम गांव खारसी डाकघर गागल तहसील बल्ह जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ है कि कुशल चन्द, पुष्पा देवी व नन्द लाल ठाकुर ने शिकायतकर्ता को जान से मारने की धमकी दी ।नि0 राजेश कुमार प्रभारी थाना बल्ह मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

रास्ता राकने का मामला

अभियोग संख्या 151/18 अधीन धारा 341भा0द0स0 पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री राजकुमार सुपुत्र श्री हरि राम निवासी कलौड़ तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ है कि टेक चन्द मे अपनी जीप न0 एच0पी0 31 ए0- 7331 को गली में खडी करके, शिकायतकर्ता का रास्ता रोका । मु0आ0 हरीश कुमार अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सुन्दरनगर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं।

चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टो में मोटर वाहन अधिनियम के तहत 202 चालान किये तथा उल्लंघनकर्ताओ से 28,900/- रुपये  जुर्माना बसूल किया , कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत 2 चालान व 200 रुपये जुर्माना बसूल किया  है तथा खनन अधिनियम के अन्तर्गत 4 चालान किये गये व 9000/- रुपये जुर्माना बसूल किया है ।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

CRIME REPORT ON 26 JUNE

 

 

रास्ता रोकर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी के मामले

 

1          अभियोग संख्या 146/18 दिनांक 25.06.18 अधीन धारा 341, 504, 506, 509 भा0द0स0 पुलिस थाना सरकाघाट

जिला मण्डी में शिकायतकर्ता कुमारी सुनिता पुत्री श्री सुन्दर सिंह  निवासी  अल्याणा डाकघर रोपडी तहसील सरकाघाट जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुई कि गगबीर सिंह  ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर  उसके साथ गाली- गलौच किया ।उ0नि0 नरेन्द्र सिंह अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सरकाघाट मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

2          अभियोग संख्या 167/18 दिनांक 25.06.18 अधीन धारा 341, 323 भा0द0स0 पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री प्रदीप कुमार सुपुत्र श्री धर्म सिंह निवासी कुम्मी तहसील बल्ह जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुई कि सन्नी सुपुत्र श्री तारा चन्द निवासी कुम्मी ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर  उसके साथ मारपीट की । मु0आ0 नेक राम अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बल्ह मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

3          अभियोग संख्या 102/18 दिनांक 25.06.18 अधीन धारा 341, 323.504, 506, 34 भा0द0स0 पुलिस थाना बी0एस0एल0 कलौनी जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्रीमति अन्जना  कुमारी पत्नी श्री बालक राम निवासी धनोटु डाकघर महादेव तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुई कि  दिनांक 25.06.18 को  शिवांसु व सन्त राम ने  शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी । मु0आ0 विनोद कुमार अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना पुलिस थाना बी0एस0एल0 कलौनी मामले का अन्वेषण कर रहे हैं

 

4          अभियोग संख्या 103 /18 दिनांक 25.06.18 अधीन धारा 341, 323.504, 506, 34 भा0द0स0 पुलिस थाना बी0एस0एल0 कलौनी जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री सन्त राम  सुपुत्र स्वर्गीय श्री टाहु राम निवासी धनोटु डाकघर महादेव तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुई कि  दिनांक 25.06.18 को बालक राम, विरेन्द्र कुमार व अन्जना  कुमारी ने  शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी । मु0आ0 मुरारी लाल अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना पुलिस थाना बी0एस0एल0 कलौनी मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

सड़क-दुर्घटना के मामले

1          अभियोग संख्या 147/18 अधीन धारा 279, 337 भा0द0स0 पुलिस थाना सरकाघाट जिला मण्डी में  शिकायतकर्ता श्री चमन लाल सुपुत्र श्री टेक चन्द  निवासी पाखरी डाकघर टाण्डू  तहसील सदर जिला  मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि  दिनांक 25.06.18 को जब शिकायतकर्ता अपनी कार न0 एच0पी076-2215 से जा रहा था तो  भोलुघाट  के पास एक स्कुटी चालक न0 एच0पी023सी0-8413 तेज ऱफ्तारी के साथ आया और शिकायतकर्ता की कार को टक्कर मार दी ।स0उ0नि0 ठाकुर दास अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी हटली मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

  1. अभियोग संख्या 195/18 दिनांक 26.06.18 अधीन धारा 279, 337 भा0द0स0 व अधीन धारा 187 मोटर वाहन अधिनियम पुलिस थाना सदर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री हरीश ठाकुर सुपुत्र श्री किशन सिंह निवासी बाड़ी-गुमाणू तहसील सदर जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 26.06.18 को जब  शिकायतकर्ता अपनी स्कुटी न0 एच0पी033 ई0-2886 से मण्डी की तरफ आ रहा था तो एक वोल्वो बस न0 डी0एल0-1 पी0सी0-4179 तेज ऱफ्तारी से मण्डी की तरफ से आई और शिकायतकर्ता की स्कुटी को टक्कर मार दी ।  स0उ0नि0 राम गोपाल अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सदर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

 

3          अभियोग संख्या 72/18 दिनांक 26.06.18 अधीन धारा 279, 337 भा0द0स0 व अधीन धारा 187 मोटर वाहन अधिनियम पुलिस थाना औट जिला मण्डी में  शिकायतकर्ता श्री  विक्रमवीर सुपुत्र श्री जीवन कुमार निवासी भुलवान तहसील होशियारपुर (पंजाब) की शिकायत पर पंजीकृत  थाना हुआ कि दिनांक 25.06.18  को जब शिकायतकर्ता  संजीव दत्त  के साथ मोटरसाईकिल  न0 पी0बी0-07-टी0-2977 पर कुल्लु जा रहा था तो एक कार न0 एच0पी0 49-2258 कुल्लू की तरफ से तेज रफ्तारी से आई और मोटरसाईकिल को टक्कर मार दी। स0उ0नि0 जोगिन्द्र सिंह अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना औट मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

लोकमार्ग में बाधा कारित करने के मामले  1     अभियोग संख्या 193/18 दिनांक 25.06.18 अधीन धारा 283 भा0द0स0 पुलिस थाना सदर जिला मण्डी मे मु0आ0 अमृत लाल अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी कोटली के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 25.06.18 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों का साथ  गश्त पर मुकाम धन्यारा में मौजुद था तो पाया कि  सन्त राम सुपुत्र श्री मंगसरु राम निवासी धन्यारा डाकघर सलेतर तहसील कोटली जिला मण्डी ने सडक पर रेत का ढेर लगा रखा है जिसके कारण पैदल आने-जाने वालो व यातायात में वाधा उत्पन्न हो रही है ।  मु0आ0 अमृत लाल अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी कोटली मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।  2          अभियोग संख्या 196 /18 दिनांक 25.06.18 अधीन धारा 283 भा0द0स0 पुलिस थाना सदर जिला मण्डी मे मु0आ0 अमृत लाल अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी  कोटली के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 25.06.18 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों का साथ  गश्त पर मुकाम कोटली बाजार में मौजुद था तो पाया कि भोपाल सिंह  सुपुत्र श्री  देवकी नन्दन निवासी  हारट डाकघर कोटली  तहसील  कोटली  जिला मण्डी ने सडक पर रेत का ढेर लगा रखा है जिसके कारण  पैदल आने-जाने वालो व यातायात में वाधा उत्पन्न हो रही है ।  मु0आ0 अमृत लाल अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी कोटली मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।  

गृह-अतिचार, मारपीट व जान से मारने की धमकी का मामला

 

अभियोग संख्या 194/18 दिनांक 25.06.18 अधीन धारा 452, 323, 506, 34 भा0द0स0 पुलिस थाना सदर

जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री शेर सिंह सुपुत्र श्री सुख देव निवासी चाम्बी डाकघर पधियु तहसील सदर जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ  कि दिनांक 21.06.18 को उतम सिंह व उसकी पत्नी ने शिकायतकर्ता  के घर मे घुस कर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी । मु0आ0 अनिल कुमार अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सदर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टो में  मोटर वाहन अधिनियम के तहत 112 चालान किये तथा उल्लंघनकर्ताओ से  17,100/- रुपये  जुर्माना बसूल किया , कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत 6 चालान व 600/- रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा खनन  अधिनियम के अन्तर्गत 3 चालान किये गये व 9600/- रुपये जुर्माना बसुल किया है ।

 

 

 

 

                        

 

 

 

 

 

CRIME REPORT ON 15 JUNE

 

एन0डी0पी0एस0 अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 149/18 दिनांक 25.06.18 अधीन धारा 20 मादक पदार्थ अधिनियम पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला मण्डी में उ0नि0 विनोद कुमार अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सुन्दरनगर के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 25.06.18 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ नाकाबन्दी पर मुकाम पुंग में मौजूद था तो पी0आर0टी0सी0 बस न0 11बी0यू0-4253 को चैकिंग करने पर नेक चन्द सुपुत्र श्री सुख चन्द हाउस न0 78 राम दरबार कलौनी फेज़-II (चन्डीगड़) उम्र 43 साल के कब्जा से 200 ग्राम चरस बरामद की । उ0नि0 विनोद कुमार अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सुन्दरनगर मामले का अन्वेषण कर रहै हैं ।

आबकारी अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 73/18 दिनांक 25.06.18 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना पधर जिला मण्डी में स0उ0नि0 चैन सिंह अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना पधर के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ है कि दिनांक 25.06.18 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियो के साथ ट्रैफिक चैकिंग पर मुकाम नारला में मौजुद था तो स्कुटी न0 एच0पी076-1413 पर सवार भवन सिंह सुपुत्र सिंह टिटलु राम निवासी छतरैहल डाकघर ग्लाली तहसील पधर जिला मण्डी के कब्जा से 5000 मि0ली0 अवैध शराब बरामद की । स0उ0नि0 चैन सिंह अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना पधर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

सड़क-दुर्घटना का मामला

अभियोग संख्या 113/18 दिनांक 24.06.18 अधीन धारा 279, 337 भा0द0स0 पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर में शिकायतकर्ता श्रीमति सरोज पत्नी दर्शनु राम निवासी आरला डाकघर कुडैल तहसील लड़भरोल जिला मण्डी (हि0प्र0) की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ है कि दिनांक 24.06.18 को जब शिकायतकर्ता मनरेगा में कार्य कर रही थी तो एक कार न0 एच0पी0 29 बी0-2464 लड़भडोल की तरफ से तेज ऱफ्तारी से आई और प्रेमी देवी पत्नी शौंकी राम निवासी अरला डाकघर कुडैंल तहसील लडभडोल जिला मण्डी को टक्कर मार दी । स0उ0नि0 हरनाम सिंह प्रभारी पुलिस चौकी लड़भडोल मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

रास्ता रोकर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी के मामले

1          अभियोग संख्या 166/18 दिनांक 25.06.18 अधीन धारा 341, 323, 506, 34 भा0द0स0 पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्रीमति कुन्ता देवी पत्नी गुरिया राम निवासी घरबासड़ा डाकघर बग्गी तहसील बल्ह जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 24.06.18 रोशन लाल व उसके बेटे ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। मु0आ0 जमालदीन न0 04 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बल्ह मामले का अन्वेषण कर रहे है ।

2          अभियोग संख्या 114/18 दिनांक 25.06.18 अधीन धारा 341,323, 504 भा0द0स0 पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री राम सिंह सुपुत्र स्वर्गीय श्री सीकरा निवासी भौरा डाकघर भराड़ु तहसील जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 24.06.18 बलदेव सपुत्र श्री मोहन सिंह निवासी भोरा डाकघर भराड़ु ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की । स0उ0नि0 जय सिंह प्रभारी पुलिस चौकी बस्सी मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

धोखाधड़ी व आपाराधिक न्यासभंग का मामला

अभियोग संख्या 145/18 दिनांक 24.06.18 अधीन 406, 420, 120(बी0) भा0द0स0 व अधीन धारा 3 व 7 आवश्यक बस्तुये अधिनियम 1955 पुलिस थाना सरकाघाट जिला मण्डी में श्री कमल सिंह सुपुत्र श्री चिन्त राम निवासी बही डाकघर भांवला तहसील बल्द्वाड़ा जिला मण्डी वर्तमान में प्रधार ट्रक सोसाईटी भांबला की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ है कि अमरनाथ सुपुत्र श्री सुख राम निवासी बतैल डाकघर भांबला तहसील बल्द्वाड़ा जिला मण्डी अपने करियाने की दुकान मे खाद्य व नागरिक आपुर्ति विभाग के सेल्समेन के साथ मिलकर नागरिक आपुर्ति के चावल बेचता है जिससे हि0प्र0 सरकार को घाटा हो रहा है । नि0 सतीश कुमार प्रभारी पुलिस थाना सरकाघाट मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टो में मोटर वाहन अधिनियम के तहत 166  चालान किये तथा उल्लंघनकर्ताओ से 39,600/- रुपये जुर्माना बसूल किया, कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत 8 चालान व 800/- रुपये जुर्माना बसूल किया  है तथा खनन अधिनियम के अन्तर्गत 1 चालान व 7100/- रुपये जुर्माना वसूल किया है।