CRIME REPORT ON 14 AUG.

 

एन0डी0पी0एस0 अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 139/18 दिनांक 13.08.18 अधीन धारा 21,29 मादक पदार्थ अधिनियम पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर जिला में मु0आ0 मनवीर सिंह न0 922 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 13.08.18 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम शियुरी में मौजूद था तो शशि शर्मा सुपुत्र श्री रामेश चन्द निवासी सरी तहसील धर्मपुर जिला मण्डी (हि0प्र0) उम्र 28 साल व करण कटोच सुपुत्र श्री महिन्द्र सिंह निवासी पथीर तहसील नगरोटा-बांगवा जिला कांगड़ा (हि0प्र0 उम्र 26 साल के कब्जा से 8 ग्रांम हैरोईन बरामद की। मु0आ0 मनवीर सिंह न0 922 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

आबकारी अधिनियम के मामले

1          अभियोग संख्या 56/18 दिनांक 13.08.18 अधीन धारा 39 भा0द0स0 पुलिस थाना जंजैहली में स0उ0नि0 मोहनजोशी अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना जंजैहली के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 13.08.18 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ जंजैहली में मौजूद था तो कमल सिंह सुपुत्र श्री गुलाब सिंह निवासी कटेरु डाकघर सलगवारा तहसील थुनाग जिला मण्डी के कब्जा से 12 बोतलें देसी शराब बरामद की ।स0उ0नि0 मोहन जोशी अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना जंजैहली मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

2    अभियोग संख्या 131/18 दिनांक 13.08.18 अधीन धारा 39 भा0द0स0 पुलिस थाना करसोग जिला मण्डी में उ0नि0 निरीक्षक राजेश कुमार प्रभारी पुलिस थाना करसोग के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 13.08.18 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियो के साथ मुकाम केलोधार में मौजूद था तो ओम प्रकाश सुपुत्र श्री दौलत राम निवासी मनसाना डाकघर चौरीधार तहसील करसोग जिला के कब्जा से 1125 मी0 लि0 देसी शराव बरामद की। उ0नि0 राजेश कुमार अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना करसोग मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

उदघोषित अपराधी की गिरफ्तारी का मामला

अभियोग संख्या 186/18 दिनांक 14.08.18 अधीन धारा174 (ए0) भा0द0स पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला मण्डी में स0उ0नि0 ओम प्रकाश प्रभारी पी0ओ0 सैल मण्डी के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 14.08.18 को उन्होने जफर अली सुपुत्र श्री हामिद साह निवासी हुसैनगन्जल डाकघर केरा तहसील साहबाद जिला रामपुर उम्र 40 साल को स्थान स्वारघाट जिला विलासपुर से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल करी है जो कि अभियोग संख्या172/13 दिनांक 1.08.13 अधीन धारा 279 भा0द0स0 पुलिस थाना सुन्दरनगर में बांछित था तथा जिसे माननीय अदालत जे0एम0आई0सी0 सुन्दरनगर द्वारा दिनांक 28.06.16 को उदघोषित अपराधी घोषित किया गया था ।मु0आ0वीरेन्द्र कुमार न0 892 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सुन्दरनगर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टो में 101 चालान व उल्लंघनकर्ताओं से 13,700/- रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत 10 चालान व 1000 रुपये जुर्माना बसूल किया है ।

 

 

 

CRIME REPORT ON 13 AUG.

प्रैस विज्ञप्ति दिनांक 13.08.18

सड़क -दुर्घटना का मामला

अभियोग संख्या 123/18 दिनांक 13.08.18 अधीन धारा 279, 337 भा0द0स0 पुलिस थाना बी0एस0कलौनी0 सुन्दरनगर जिला मण्डी में मु0आ0 विनोद कुमार न0 18 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सुन्दरनगर के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 12.08.2018 को बी0बी0एम0बी0 कलौनी चौक पर मोटरसाईकिल न0 एच0पी0 31-7800 व स्कुटी न0 31बी0- 5049 तेज रफ्तारी के कारण आपस में टकरा गये जिस कारण तीन व्यक्तियों को चोटें आई है ।मु0आ0 विनोद कुमार न0 18 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बी0एस0 एल0 सुन्दरनगर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

आबकारी अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 130/18 दिनांक 12.08.18 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना करसोग जिला मण्डी में उ0नि0 राजेश कुमार प्रभारी पुलिस थाना करसोग के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 12.08.18 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम बखरोट में मौजूद था तो विनोद कुमार सुपुत्र दमोदर दास निवासी चिन्डी डाकघर बखरोट जिला तहसील करसोग जिला मण्डी के कब्जा से 1875 मी0 लि0 देसी शराब बरामद की। उ0नि0 राजेश कुमार प्रभारी पुलिस थाना करसोग जिला मण्डी मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

ले भागने या भगा ले जाने का मामला

अभियोग संख्या 138/18 दिनांक13.08.18 अधीन धारा 363 भा0द0स0 पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी में एक शिकायतकर्ता की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 12.08.18 को शिकायतकर्ता का बेटा अपने दोस्त के साथ गांव भाटा की तरफ गया था लेकिन वापिस घर नही आया तथा शिकायतकर्ता को सन्देह है कि किसी नामालुम व्यक्ति ने उसके बेटे का अपहरण कर लिया है।स0उ0नि0 कमलेश प्रभारी पुलिस चौकी बस्सी मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला

अभियोग संख्या 193/18 दिनांक 13.08.18 अधीन धारा 341, 323, 34 भा0द0स0 पुलिस थाना सरकाघाट जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री प्रशांत सिंह सुपुत्र श्री कुलदीप सिंह गुलेरिया निवासी सैण डाकघर जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 12.08.18 को अक्षय, बन्टी व एक अन्य ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की । मु0आ0 विजय कुमार न0866 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सरकाघाट मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टो में मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 155चालान व उल्लंघनकर्ताओं से 21,500/- रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत 10 चालान व 1000/- रुपये जुर्माना बसूल किया है।

 

 

 

Crime Report on 12 August

आपराधिक अतिचार व रास्ता रोककर  मारपीट करने  के मामले

 

  1. अभियोग संख्या 189/18 दिनांक 11.08.18 अधीन धारा 447, 341, 323 भा0द0स0 पुलिस थाना सरकाघाट जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री जगत राम सपुत्र श्री लोखा राम निवासी नजदीक व्लॉक कलौनी सरकाघाट की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 11.08.18 जब शिकायतकर्ता अपने खेतों में कार्य कर रहा था तो वीना देवी व वर्फी देवी वहां पर आई व शिकायतकर्ता के साथ मारपीट की । मु. आ. विजय कुमार नं. 866 अन्णवेषणाधिकारी पुलिस थाना सरकाघाट इस मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।
  2. अभियोग संख्या 190/18 दिनांक 11.08.18 अधीन धारा 447, 323 भा0द0स0 पुलिस थाना सरकाघाट जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्रीमती वीना देवी पत्नी श्री प्रताप सिंह निवासी कलश, डाकघर एवं तहसील सरकाघाट जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 11.08.18 जब शिकायतकर्ता अपने घर में कार्य कर रही थी तो जगत राम शिकायतकर्ता के खेतों में आया व सब्जियों को उखाडना शुरु कर दिया जब जगत राम को इस बारे पुछा गया तो उसने शिकायतकर्ता व शिकायतकर्ता की सास की पिटाई कर दी । मु. आ. विजय कुमार नं. 866 अन्णवेषणाधिकारी पुलिस थाना सरकाघाट इस मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

  1. अभियोग संख्या 46/18 दिनांक 12.08.18 अधीन धारा 323, 504, 506 भा0द0स0 महिला पुलिस थाना मण्डी में शिकायतकर्ता श्रीमति प्रेमलता पत्नी श्री मनोहर लाल निवासी रानी-की-बाईं डाकघर गुटकर तहसील सदर जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुई कि दिनांक 10.08.18 को शिकायतकर्ता के बेटे अजय कुमार ने शिकायतकर्ता को पीटा तथा जान से मारने की धमकी दी । मु0आ0 राम चन्द्र न0 877 अन्वेषणाधिकारी महिला पुलिस थाना मण्डी मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

सडक दुर्घटना का मामला

अभियोग संख्या 121/18 दिनांक 12.08.18 अधीन धारा 279,337 भा0द0स0 व धारा 187 मोटर वाहन अधिनियम पुलिस थाना वी.एस.एल. कलौनी सुन्दरनगर जिला मण्डी में शिकाय़तकर्ता अजय कुमार सपुत्र श्री डलु राम निवासी चुनाहन, तहसील बल्ह जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 11.08.18 को  जब यह अपने दोस्त के मोटर साईकिल पर घर जा रहा था तो मुकाम मसोह के पास मारुति कार नं. HP31B-6291 के चालक की तेज रफ्तारी व लापरवाही के कारण कार ने उनके मोटरसाईकिल को टक्कर मार दी । मु0आ0 दिनेश कुमार नं. 914 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना वी.एस.एल. कलौनी इस मामले का  अन्वेषण कर रहे हैं ।

आबकारी अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 135/18 दिनांक 11.08.18 अधीन धारा 39 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी में निरीक्षक संजीव कुमार प्रभारी पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 11.08.18 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम खुडबैहरु में मौजूद था तो धर्मेन्द्र भूषण सुपुत्र श्री प्रेम नाथ निवासी मझवारनु तहसील जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी के कब्जा से 10 बोतलें देसी शराब बरामद की । निरीक्षक संजीव कुमार पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर मामले का अन्वेषण कर रहे है ।

चालान

मण्डी पुलिस मे पिछले 24 घण्टो में  मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 201 चालान व उल्लंघनकर्ताओं से 36,100/- रुपये जुर्माना बसूल किया है  तथा कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत 7 चालान व 700/- रुपये जुर्माना बसूल किया है व खनन अधिनियम के अन्तर्गत 1 चालान किया गया ।

 

 

CRIME REPORT ON 10 AUG.

 

महिला के प्रति क्रूरता  का  मामला

अभियोग संख्या 120/18 दिनांक 10.08.18 अधीन धारा 498(ए0), 306, 34 भा0द0स0 पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री सुरेन्द्र सिंह सुपुत्र स्वर्गीय श्री लछमण निवासी सालनु तहसील सदर जिला बिलासपुर हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि शिकायतकर्ता की बेटी कल्पना कुमारी की शादी अमर सिंह सुपुत्र श्री भीम सिंह निवासी विनायक तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी हि0प्र0 के साथ बर्ष 2013 में हुई थी लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही कल्पना कुमारी के पति, सास व ननद ने दहेज की मांग करके उसे शारीरिक व मानसिक तौर पर प्रताड़ित करना शुरु कर दिया तथा उनके लगातार प्रताडित करने पर शिकायतकर्ता की बेटी ने आत्महत्या कर ली । उ0नि0 प्रदीप प्रभारी पुलिस थाना बी0एस0एल0 कलौनी मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

ले भागने या भगा ले जाने का मामला

अभियोग संख्या 187/18 दिनांक 09.08.18 अधीन धारा 363 भा0द0स0 पुलिस थाना सरकाघाट जिला मण्डी में एक महिला शिकायतकर्ता की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 07.08.18 को शिकायतकर्ता की बेटी स्कूल के लिये सरकाघाट गई परन्तु घर बापिस न आई है । स0उ0नि0 रविन्द्र कुमार अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सरकाघाट मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 297 चालान व उल्लंघनकर्ताओं से 62000/- रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत 5 चालान व 500 रुपये जुर्माना तथा खनन अधिनियम के अन्तर्गत 1 चालान व 2000/- रुपये जुर्माना बसूल किया है ।

 

        

CRIME REPORT ON 09 AUG.

प्रैस विज्ञप्ति दिनांक 09.08.18

रास्ता रोककर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी का मामला

अभियोग संख्या 95/18 दिनांक 08.08.18 अधीन धारा 341, 323, 324, 504, 506 भा0द0स0 पुलिस थाना धर्मपुर मे शिकायतकर्ता श्री रणवीर सिंह सुपुत्र श्री हरी चन्द निवासी स्योह तहसील धर्मपुर जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 08.08.18 को जगदीश चन्द सुपुत्र स्वर्गीय श्री शेर सिंह निवासी स्योह तहसील धर्मपुर जिला मण्डी ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट व जान से मारने की धमकी दी । मु0आ0 विनोद कुमार अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना धर्मपुर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टो में मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 291 चालान व उल्लंघनकर्ताओं से 32,800/- रुपये जुर्माना बसूल किया है ।

 

 

CRIME REPORT ON 08 AUG.

 

चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 175 चालान व उल्लघनकर्ताओं से 23,900/- रुपये जुर्माना बसूल किया ।तथा कोटपा के अन्तर्गत 3 चालान व 300 रुपये जुर्माना बसूल किया है ।

 

 

CRIME REPORT ON 07 AUG.

 

          आबकारी अधिनियम का मामला

 

अभियोग संख्या 243/18 दिनाँक 06.08.2018 अधीन धारा 39 आबकारी अधिनियम स.उ.नि.           किशोरी लाल प्रभारी पुलिस चौकी पण्डोह के रुक्का पर पंजीकृत थाना सदर जिला मण्डी हुआ कि     दिनाँक 06.08.2018 जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गस्त पर था तो कर्म चन्द सपुत्र श्री             पंकु राम निवासी नेला तहसील सदर जिला मण्डी कि करियाना की दुकान नेला से 24 बोतलें देशी   शराब    बरामद की । स.उ.नि. किशोरी लाल प्रभारी पुलिस चौकी पण्डोह इस अभियोग का अन्वेषण   कर रहे हैं।

 

          रास्ता रोककर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला

  1. अभियोग संख्या 185/18 दिनांक 07.08.18 अधीन धारा 341, 323, 504,506  भा0द0स0 पुलिस थाना सरकाघाट जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्रीमती रीना देवी पत्नि श्री शशिपाल निवासी गाँव बलयाना, डाकघर मसेरन, तहसील सरकाघाट, जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 23.07.2018 समय करीब 7.15 बजे शाम अंजना कुमारी पत्नी श्री अनिल कुमार निवासी गाँव बलयाना, डाकघर मसेरन, तहसील सरकाघाट, जिला मण्डी ने शिकायतकर्ता  का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी । मु0आ0 विजय कुमार न. 866 पुलिस थाना सरकाघाट मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।
  2. अभियोग संख्या 186/18 दिनांक 07.08.18 अधीन धारा 452, 323, 504,506, 34  भा0द0स0 पुलिस थाना सरकाघाट जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्रीमती तारा देवी पत्नि श्री ओम प्रकाश निवासी गाँव तरांगला, डाकघर मसेरन, तहसील सरकाघाट, जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि शिकायतकर्ता के बडे पुत्र रंजीत के ससुर व ससुर के भाई ने शिकायतकर्ता के घर में आकर उसके साथ मारपीट, गाली गलौच तथा जान से मारने की धमकी दी । मु0आ0 विजय कुमार न. 866 पुलिस थाना सरकाघाट मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।
  3. अभियोग संख्या 90/18 दिनांक 07.08.18 अधीन धारा 341, 323, 504,506, भा0द0स0 पुलिस थाना औट जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्रीमती लीला देवी ग्राम पंचायत प्रधान खलवाहन की कि शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनाँक 06.08.2018 जब वह पंचायत भवन में एक मिटिंग में थी तो उप प्रधान ग्राम पंचायत खलवाहन भूमे राम ने उसके साथ मारपीट, गाली गलौच तथा जान से मारने की धमकी दी । मु0आ0 भवदेव न. 912 पुलिस थाना औट इस मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।  सड़क दुर्घटना का मामलाअभियोग संख्या 207/18 दिनांक 06.08.18 अधीन धारा 279,337 भा0द0स0 पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में श्री महेशवर सिंह सपुत्र श्री कर्म दास निवासी गाँव दरवेड, डाकघर रजवाडी , तहसील बल्ह जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनाँक 06.08.2018 समय करीब 11.30 बजे दिन जीप नं. एच.पी.33-9264 (T) डारु –रा- नाला सडक से नीचे गिर गई जिससे 6 लोगों को चोटें आई हैं । स.उ.नि. बालक राम अन्वेषणाधिकारी थाना बल्ह इस मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।
  4.  

          मासिक संयुक्त सलाहकार समिति –एवं अपराध समीक्षा बैठक:-

आज जिला पुलिस मंडी की मासिक संयुक्त सलाहकार समिति-एवं अपराध समीक्षा बैठक पुलिस लाईन मण्डी में श्री गुरदेव चन्द शर्मा पुलिस अधीक्षक मण्डी की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें मंडी पुलिस के राजपत्रित अधिकारी , श्री भूपेन्द्र सिंह कंवर अति.पुलिस अधीक्षक मण्डी, श्री हितेश लखनपाल उप.पुलिस अधीक्षक, (मुख्यालय), श्री मदन काँत शर्मा एस0डी0पी0ओ0 पधर,  श्री तरण जीत सिंह एस0डी0पी0ओ0 सुन्दरनगर, श्री चन्द्रपाल एस0डी0पी0ओ0 सरकाघाट, श्री अरुण कुमार मोदी एस0डी0पी0ओ0 करसोग  तथा सभी थाना प्रबन्धक अधिकारी, मुख्यालिपिक,  सभी पुलिस चौकियों के प्रभारी  सहित मण्डी पुलिस के लगभग 52 पुलिस कर्मचारियों ने भाग लिया ।

 

बैठक के आरम्भ में  पुलिस अधीक्षक मण्डी ने पुलिस कर्मचारियों के कल्याण सम्बन्धित मुद्दों को सुना व उनका निवारण प्राथमिकता के आधार पर किया । पुलिस अधीक्षक मण्डी ने इस जिला के सभी थाना प्रबन्धक अधिकारियों और चौकी प्रभारियों को कड़े दिशा निर्देश दिये कि अपने-अपने क्षेत्राधिकार में कानून व्यवस्था को बनाना सुनिश्चित करें।  पुलिस अधीक्षक मण्डी ने सभी पर्यावेक्षक अधिकारियों व थाना प्रभारियों को मादक पदार्थ विक्रेताओं व मादक पदार्थ उपलब्ध करने वालों के खिलाफ कडी कार्यवाही करने के आदेश दिये ताकि  युवा पीढ़ी को नशीले व मादक पदार्थों के कुप्रभावों से बचाया जा सके व लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरा जा सके । पुलिस अधीक्षक मण्डी ने सभी थाना प्रबंधक अधिकारियों व पुलिस चौकी प्रभारियों को निर्देश दिये कि जन शिकायतों का निवारण प्राथमिकता के आधार पर व समय पर करें । आपराधिक मामलों में अन्वेषण के दौरान वैज्ञानिक तरीकों का भी ज्यादा से ज्यादा उपयोग करने की हिदायत दी ताकि घटनास्थल से ज्यादा से ज्यादा साक्ष्य एकत्रित किये जा सके जिससे अपराधियों को पकड़ने व सजा दिलाने में सहायता मिल सके । बैठक के दौरान सभी लंबित मामलों पर विस्तृत रुप से चर्चा की तथा सभी थाना प्रबन्धक अधिकारियों व पुलिस चौकी प्रभारियों को दिशा निर्देश दिये कि सभी लम्बित मामलों का अन्वेषण प्राथमिकता के आधार करें व शीघ्र अति शीघ्र मामलों का चालान तैयार करके सम्बधित न्यायलयों में पेश करें । अधोहस्ताक्षरी ने उक्त अपराध समीक्षा बैठक के दौरान जिला में शांति व कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिये हमेशा सतर्क व मुस्तैद रहने के बारे हिदायत की । अधोहस्ताक्षरी ने सभी थाना चौकी प्रभारियों को आदेश दिये की बाहरी राज्यों से आए मजदूरों का पंजीकरण करना सुनिश्चित करें ।

 

अधोहस्ताक्षरी द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत विशेष अभियान चलाकर, शराब पीकर गाडी चलाने वालों, overloading, गाडी चलाते हुए मोबाईल फोन को प्रयोग करने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटने के आदेश दिये गये । जिला में 01.08.2018 से 31.08.2018 तक गुमशुदा व्यक्तियों को खोचने का विशेष अभियान चलाया जा रहा है इस सन्दर्भ में सभी को निर्देश दिये गए की अभियान को सफल बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाये जायें ।

मण्डी जिला में शीघ्र ही अपातकाल के लिए 112 नम्बर (National Emergency Response System) शुरु किया जा रहा है जिसके लिए सभी थानों के वाहनो में Mobile Data Terminal लगा दिए गये हैं । इसके अतिरिक्त जिला में नशा निवारण समिति के गठन की समीक्षा व समिति की बैठकें आयोजित करने के भी आवश्यक निर्देश दिये गये ।

 

     चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टो मे मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 180 वाहनो के चालान व उल्लघनकर्ताओं से 22,400/- रुपये जुर्माना बसूल किया है ।

 

 

 

CRIME REPORT ON 06.08.18

प्रैस विज्ञप्ति दिनांक 06.08.18

रास्ता रोककर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला

अभियोग संख्या 118/18 दिनांक 06.08.18 अधीन धारा 341, 323, 504 भा0द0स0 पुलिस थाना बी0 एस0एल0 कलौनी सुन्दरनगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री विपुश भारद्वाज सुपुत्र श्री रविन्द्र सिंह निवासी महादेव तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 06.08.18 तक्षित सेन, किरण राणा व चिनु डोगरा ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी । मु0आ0 विनोद कुमार न0 18 पुलिस थाना बी0एस0एल0 कलौनी सुन्दरनगर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

ले भागने या भगा ले जाने का मामला

अभियोग संख्या 127/18 दिनांक 06.08.18 अधीन धारा 363, 366, 120 (बी0) भा0द0स0 पुलिस थाना करसोग जिला मण्डी में एक शिकायतकर्ता की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 04.08.18 को उसकी बेटी कालेज के लिये गई परन्तु वापिस घर नही आई तथा शिकायतकर्ता को सन्देह है कि पुनीत कुमार सुपुत्र श्री कृष्ण लाल निवासी करसोग जिला करसोग शिकायतकर्ता की बेटी को भगा ले गया है । स0उ0नि0 साहब सिंह अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना करसोग जिला मण्डी मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

सड़क दुर्घटना का मामला

अभियोग संख्या 183/18 अधीन धारा 279, 337, 304 (ए0) भा0द0स0 पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला मण्डी में श्री जतिन्द्रपाल सिंह सुपुत्र श्री सरदार सिंह निवासी मालकपुर, लुधियाना रोड़ जिला लुधियाना (पंजाब) की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 05.08.18 को मनप्रीत सिंह की मोटरसाईकिल न0 पी0बी010 जी0एल0-0759 तेज रफ्तारी के कारण ट्रक न0 एच0पी0 11बी0-7022 के टकरा गई जिस कारण मनप्रीत सिंह व कमलजीत सिंह की मौका पर मौत हो गई । स0उ0नि0 कृष्ण कुमार प्रभारी पुलिस चौकी सलापड़ मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

  चालान

मण्डी पुलिस नेपिछले 24 घण्टो मे मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 88 चालान व उल्लंधनकर्ताओं से 11,900/- रुपये जुर्माना बसूल किया है ।

 

                                                                                                      

 

 

CRIME REPORT 05 AUGUST

 

आबकारी अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 86/18 दिनांक 05.08.18 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना पधर जिला मण्डी में स0उ0नि0 राम लाल प्रभारी पुलिस चौकी कमांद के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम सालगी में मौजूद था तो सोहन सिंह सुपुत्र श्री दिले राम निवासी धधलुनाल डाकघर कमांद तहसील सदर जिला मण्डी की दुकान से ½ बोतल अंग्रजी शराब दो गिलास सहित बरामद की। स0उ0नि0 लाल चन्द प्रभारी पुलिस चौकी कन्मांद मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 ले भागने या भगा ले जाने का मामला

अभियोग संख्या 182/18 दिनांक 05.08.18 अधीन धारा 363, 366 भा0द0स0 पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला मण्डी में एक शिकायतकर्ता की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 05.08.18 को नामालुम व्यक्ति शिकायतकर्ता के घर से शिकायतकर्ता की बेटी को मोटरसाईकिल पर भगा ले गया । स0उ0नि0 कृष्ण कुमार प्रभारी पुलिस चौकी सलापड़ मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

रास्ता रोककर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी का मामला

अभियोग संख्या 182/18 दिनांक 04.08.18 अधीन धारा 341, 323,504,506 भा0द0स0 पुलिस थाना बल्ह में शिकायतकर्ता श्री पप्पू सुपुत्र श्री दुनीचन्द निवासी गरोडू डाकघर रिस्सा तहसील सरकाघाट जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 03.08.18 को समय करीब रात 11 बजे जब शिकायतकर्ता जब शादी समारोह से घर वापिस जा रहा था तो छिम्बाबल्ह के पास विजय कुमार व प्रवीण कुमार ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट व जान से मारने की धमकी दी । उ0नि0 मनमोहन सिंह अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बल्ह मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

गृह-अतिचार का मामला

अभियोग संख्या 183/18 दिनांक 05.08.18 अधीन धारा 447, 427, 34 भा0द0स0 पुलिस थाना सरकाघाट जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्रीमति ब्रह्मी देवी पत्नी श्री जगदीश चन्द निवासी धतोली डाकघर खुड़ला तहसील बल्द्वाड़ा जिला मण्डी कि शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 04.08.18 को राम लाल ने शिकायतकर्ता के घर के आंगन में घुसकर तोड-फोड की । उ0नि0 लाल सिंह अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना हटली मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टो में मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 205 चालान व उल्लंघनकर्ताओं से 40,600/-रुपये जुर्माना बसूल किया व कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत 10 चालान व 1000/- रुपये जुर्माना व खनन अधिनियम के अन्तर्गत 1 चालान व 500 रुपये जुर्माना बसूल किया है ।

 

 

 

Crime Report 4 August

आबकारी  अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 238/18 दिनांक 03.08.18 अधीन धारा 39 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना सदर जिला मण्डी में स0उ0नि0 नारायण सिंह अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सदर जिला मण्डी के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 03.08.18 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियो के साथ  गश्त पर मुकाम पधियुं में मौजूद था तो पवन कुमार सुपुत्र श्री भूप सिंह निवासी झाल डाकघर पधियुं तहसील सदर जिला मण्डी  के कब्जा से 12 बोतल देसी शराब बरामद की। स0उ0नि0 नारायण सिंह अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सदर मण्डी मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 सड़क-दुर्घटना का मामला

अभियोग संख्या 206/18 दिनांक 03.08.18 अधीन धारा 279, 337 भा0द0स0 व अधीन धारा 187 मोटर वाहन अधिनियम पुलिस थाना  बल्ह जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री मोहन लाल सुपुत्र श्री चुहरु राम  निवासी श्यान डाकघर लोहारा तहसील बल्ह जिला मण्डी  की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ  कि दिनांक 03.08.18 को शिकायतकर्ता के पौत्र उज्जवल  सडक को पार कर रहा था तो एक मोटरसाईकिल न0 एच0पी0 33-3081 तेज रफ्तारी से आय़ा और शिकायतकर्ता के पौत्र को टक्कर मारकर घटनास्थल से  भाग गया ।  मु0 आ0  रुप सिंह न056 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बल्ह मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला

अभियोग संख्या 239/18 दिनांक 03.08.18 अधीन धारा  341, 323, 504 भा0द0स0 पुलिस थाना सदर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री रुप लाल सुपुत्र श्री लेख राम निवासी कीपड़ डाकघर मझवाड़ जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि जब शिकायतकर्ता की पत्नी घास काटने के लिये गई थी तो शामकरी देवी पत्नी श्री गुरदेव सिंह निवासी किप्पर ने शिकायतकर्ता की बेटी का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की । स0उ0नि0 किशोरी लाल प्रभारी पुलिस चौकी पण्डोह मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टो मे मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 262 वाहनो के चालान व उल्लघनकर्ताओं से 38,600/- रुपये जुर्माना व कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत 600/- रुपये जुर्माना व खनन अधिनियम के अन्तर्गत 2 चालान व 8000/- रुपये जुर्माना बसूल किया है ।