Crime Report on 6 Nov

आबकारी अधिनियम का मामला

 

अभियोग संख्या  164/18  दिनांक 05.11.2018 अधीन धारा 39 हि.प्र आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत पुलिस थाना  करसोग जिला मण्डी में  उ.नि. राजेश कुमार अतिरिक्त थाना  प्रभारी  पुलिस थाना करसोग के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि यह दिनांक 5.11.2018 समय करीब 5.30 बजे शाम मुकाम ठण्डा पानी में अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ हाजिर था तो एक गुप्त सूचना के आधार पर तिलक राज सपुत्र श्री तेज राम निवासी कलशान डाकघर मरोथी तहसील करसोग जिला मण्डी के होटल से 750 मि.ली. देशी शराब बरामद की  । उ.नि. राजेश कुमार अतिरिक्त थाना  प्रभारी  पुलिस थाना करसोग इस मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

        मारपीट करने के मामले

 

  1. अभियोग संख्या 160/18  दिनांक 06.11.2018 अधीन धारा 325,506,34 भा0द0स0 पुलिस थाना  वी.एस.एल. कलोनी सुन्दरनगर जिला मण्डी में  शिकायतकर्ता श्रीमती चम्पा देवी पत्नी श्री ईश्वर दास निवासी खेलाधार,  डाकघर पौढाकोठी,  तहसील निहरी, जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक  11.2018   समय करीब 5 बजे शाम जब यह घास काट रही थी तो धीमेशवर सपुत्र श्री दिलू राम निवासी खेलाधार,  डाकघर पौढाकोठी,  तहसील निहरी, जिला मण्डी हि0प्र0  व उसके भाई नेत्र व विमला देवी ने शिकायतकर्ता के साथ मारपीट की  व जान से मारने की धमकी दी। स.उ.नि. कुलदीप कुमार प्रभारी पुसिल चौकी निहरी इस मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।
  2. अभियोग संख्या 163/18  दिनांक 05.11.2018 अधीन धारा 451,323,506 भा.दं.सं. थाना करसोग में  शिकायतकर्ता श्री हंस राज सपुत्र श्री भूतेश्वर निवासी गांव केलटी डाकघर चुराग  तहसील करसोग जिला मण्डी  कि दिनांक  11.2018   समय करीब 4 बजे शाम जब यह  घर में था तो मेहर सिहं सपुत्र श्री नारायण सिहं निवासी गाँव सयू, डाकघर, उप-तहसील पाँगणा, जिला मण्डी ने शिकायतकर्ता के आंगन में प्रवेश करके  शिकायतकर्ता के साथ मारपीट की  व जान से मारने की धमकी दी । स.उ.नि. बलबीर सिंह प्रभारी पुलिस चौकी पाँगणा इस मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

चालान

          मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में  मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत  204 चालान व  उल्लंघनकर्ताओं से 26,100/-रुपये जुर्माना बसूल किया है, कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत 4 चालान व 400 रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा  खनन अधिनियम के अन्तर्गत 4 चालान व 96,00 रुपये जुर्माना बसूल किया है ।

 

Crime Report on 05 Nov

आबकारी अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 330/18 दिनांक 04.11.2018 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना सदर जिला मण्डी में उ0नि0 शिव कुमार प्रभारी पुलिस चौकी पण्डोह के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 04.11.2018 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम मझवाड़ में मौजूद था तो पुर्ण चन्द सुपुत्र श्री चेत राम निवासी किपड़ डाकघर मझवाड़ तहसील सदर जिला मण्डी के कब्जा से 02 लीटर अबैध शराब बरामद की। उ0नि0 शिव कुमार प्रभारी पुलिस चौकी पण्डोह मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 सडक-दुर्घटना का मामला

अभियोग संख्या 267/18 अधीन धारा 279, 337 भा0द0स0 पुलिस थाना सरकाघाट जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री विरेन्द्र कुमार सुपुत्र श्री सोहन सिंह निवासी वेहड़ डाकघर व तहसील सरकाघाट जिला मण्डी  की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि जब  सरकाघाट स्कूल के लिये  जा रहा था तो कार न0 एच0पी0-28ए0-3189, जिसे संजय कुमार सुपुत्र श्री परमानन्द निवासी वही डाकघर भांबला तहसील बल्द्वाड़ा जिला मण्डी चला रहा था तेज रफ्तारी से आया और शिकायतकर्ता को टक्कर मार दी । मु0आ0 विपिन कुमार न0 872 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सरकाघाट मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

गृह-अतिचार, मारपीट व जान से मारने की धमकी का मामला

अभियोग संख्या 162/18 दिनांक 05.11.18 अधीन धारा 451, 323, 504, 506 भा0द0स0 पुलिस थाना करसोग में श्रीमति मीना देवी पत्नी श्री पुर्ण चन्द निवासी रिहानी डाकघर काव तहसील करसोग जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 05.11.18 को ललित सुपुत्र श्री हीरु लाल ने शिकायतकर्ता के घर के आंगन में प्रवेश करके  उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी । मु0आ0 बृज लाल न0 893 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना करसोग मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में  मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 190 चालान व   उल्लघनकर्ताओं से 30,300/- रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा कोटपा के अन्तर्गत 11 चालान व 1100/-रुपये बसूल किया है ।

 

Crime Report on 4 Nov

आबकारी अधिनियम का मामला

 

अभियोग संख्या  189/18  दिनांक 03.11.2018 अधीन धारा 39 हि.प्र आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत पुलिस थाना  जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी में  स.उ.नि. कुलमेश सिंह  प्रभारी  पुलिस चौकी बस्सी के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ, जिसके अन्तर्गत जोगी राम सपुत्र श्री चांद राम निवासी कशहार डाकघर भराडू, तहसील जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी के कब्जा से 36 बोतलें देशी शराब बरामद की । स.उ.नि. कुलमेश सिंह  प्रभारी  पुलिस चौकी बस्सी इस मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

        मारपीट करने के मामले

 

  1. अभियोग संख्या 327/18  दिनांक 03.11.2018 अधीन धारा 452, 323,504,506,34 भा0द0स0 पुलिस थाना  सदर जिला मण्डी में  शिकायतकर्ता श्रीमती उर्मिला देवी पत्नी श्री राजकुमार निवासी गाँव अरनोडी, डाकघर कोटली, तहसील सदर, जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक  11.2018  मीरा देवी पत्नी श्री दया राम निवासी अरनोडी, तहसील कोटली व भारती देवी पुत्री श्री दया राम ने शिकायतकर्ता के घर में प्रवेश कर शिकायतकर्ता के साथ मारपीट, गाली-गलौच व जान से मारने की धमकी दी। मु.आ. अमृत लाल  अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी कोटली इस मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

  1. अभियोग संख्या 328/18  दिनांक 03.11.2018 अधीन धारा 342, 323,504,506,34 भा0द0स0 पुलिस थाना  सदर जिला मण्डी में  शिकायतकर्ता भारती देवी पुत्री श्री दया राम निवासी गाँव अरनोडी, डाकघर कोटली, तहसील सदर, जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक  11.2018  श्रीमती उर्मिला देवी पत्नी श्री राजकुमार अरनोडी, डाकघर कोटली, तहसील सदर, जिला मण्डी हि0प्र0 ने शिकायतकर्ता को कमरे में बन्द करके साथ मारपीट, गाली-गलौच व जान से मारने की धमकी दी। स.उ.नि. राम गोपाल प्रभारी  पुलिस चौकी कोटली इस मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

          सड़क दुर्घटना का मामला

 

अभियोग संख्या 329/18 दिनांक 04.11.2018 अधीन धारा 279,337 भा0द0सं0 थाना सदर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री डूमणू राम पुत्र श्याम सिंह निवासी गांव जौर, डाकघर  महोगी तहसील  वालीचौकी, जिला मण्डी (हि0प्र0) की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि जब यह  खोती नाला में मौजूद था तो एक स्कारपियो न0 HP -33F-0374 गाड़ी सफेद रंग मण्डी की तरफ से तेज रफ्तारी से आई व इसके चालक ने गाड़ी को सड़क की बाईं ओर से पुल के नीचे गिरा दिया । मु0 आ0 निर्मल सिंह  अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी पण्डोह इस मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में  मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत  128 चालान व  उल्लंघनकर्ताओं से 18,500/-रुपये जुर्माना बसूल किया है, कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत 7 चालान व 700 रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा  खनन अधिनियम के अन्तर्गत 4 चालान व 72,00 रुपये जुर्माना बसूल किया है ।

 

 

Crime Report on 03 Nov

मादक पदार्थ अधिनियम का मामला

 

अभियोग संख्या  123/18  दिनांक 02.11.2018 अधीन धारा 20 मादक पदार्थ अधिनियम के अन्तर्गत  पुलिस थाना  औट जिला मण्डी में  उ.नि. रुप लाल अन्वेषणाधिकारी राज्य मदाक पदार्थ नियन्त्रण सैल कुल्लू के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनाँक 02.11.2018 समय करीब 4.30 बजे शाम जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ मुकाम पतोगी में गस्त पर था तो पदम देव उर्फ सोनू सपुत्र श्री  कुरम दत्त  निवासी टेपर, डाकघर, तहसील औट जिला मण्डी के कव्जे से 710 ग्राम चरस बरामद की । उ.नि. यश पाल थाना औट इस मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

आबकारी अधिनियम का मामला

 

  1. अभियोग संख्या 144/18  दिनांक 03.11.2018 अधीन धारा 39 हि.प्र आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत पुलिस थाना  धर्मपुर जिला मण्डी में  स.उ.नि. विनोद कुमार अन्वेषणधिकारी पुलिस थाना धर्मपुर के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि जब यह मुकाम लौंगणी में अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गस्त पर था तो ममता देवी पत्नी श्री कुलदीप चंद  निवासी हुक्कल तहसील धर्मपुर के घर से  16 बोतलें देशी शराब की बरामद की । स.उ.नि. विनोद कुमार अन्वेषणधिकारी पुलिस थाना धर्मपुर इस मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

        रास्ता रोककर मारपीट करने के मामले

 

  1. अभियोग संख्या 112/18  दिनांक 11.2018 अधीन धारा 341, 323,34 भा0द0स0 पुलिस थाना  पधर जिला मण्डी में  शिकायतकर्ता श्री मुकेश कुमार सपुत्र श्री  श्याम सिंह निवासी गाँव धार, डाकघर थलटुखोड, तहसील पधर, जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक  02.11.2018 समय करीब 11:30 प्रात: मुकाम कुफरधार में जब यह  राम लाल के ढाबे में था तो राम लोक ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की  । स.उ.नि. चैन सिहं  अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना पधर इस मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।
  2. अभियोग संख्या 284/18  दिनांक 11.2018 अधीन धारा 341, 323,504,34 भा0द0स0 पुलिस थाना  बल्ह जिला मण्डी में  शिकायतकर्ता श्रीमती श्यामी देवी पत्नी श्री हरिया राम  निवासी गाँव व  डाकघर कुम्मी, तहसील बल्ह , जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक  02.11.2018 समय करीब 5 बजे शाम  देवेन्द्र कुमार, सेवक राम , छोटु व राजेश ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की  । स.उ.नि. राज कुमार  प्रभारी पुलिस चौकी घागल इस मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।
  3. अभियोग संख्या 264/18  दिनांक 03.11.2018 अधीन धारा 341, 323,504,506,427 भा0द0स0 पुलिस थाना  सरकाघाट जिला मण्डी में  शिकायतकर्ता श्री रवि सिंह सपुत्र श्री बालम राम  निवासी गाँव लाका ,  डाकघर व तहसील सरकाघाट, जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक  11.2018 समय करीब 7 बजे शाम  बिहारी लाल उर्फ लक्की ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की व जान से मारने की धमकी दी । मु.आ. विजय कुमार अन्वेषणधिकारी थाना सरकाघाट  इस मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।
  4. अभियोग संख्या 266/18  दिनांक 03.11.2018 अधीन धारा 341, 323,504,506,427 भा0द0स0 पुलिस थाना  सरकाघाट जिला मण्डी में  शिकायतकर्ता श्री जगत पाल सपुत्र श्री चिन्त राम निवासी गाँव हरयाली टाण्डा,  डाकघर भाँवला तहसील बलद्वाडा, जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक  11.2018 समय करीब 8.30 बजे रात  मुकाम भाँबला  में गौरी शंकर सपुत्र श्री हेम राज निवासी वतैल, डाकघर भाँवला ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की, गाली-गलौच व जान से मारने की धमकी दी । उ.नि. लाल सिहं प्रभारी पुलिस चौकी हटली  इस मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

सड़क दुर्घटना का मामला

 

अभियोग संख्या  265/18  दिनांक 03.11.2018 अधीन धारा 279,337 भा0द0स0 पुलिस थाना  सरकाघाट जिला मण्डी में  शिकायतकर्ता श्री ओम चन्द शर्मा सपुत्र श्री दुर्गा दास निवासी गाँव मतेहडी,  डाकघर नवाही, तहसील सरकाघाट, जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक  03.11.2018 समय करीब 12.45 बजे दिन  मुकाम नवाही पुल के पास   एक कार नं. एच.पी.01 एम. 2611 तेज़ रफ्तारी व लापरवाही  से सरकाघाट की तरफ से आई व शिकायतकर्ता की  स्कूटी नं. एच.पी. 33 –सी- 9827 को टक्कर मार दी । मु.आ. विजय कुमार अन्वेषणधिकारी थाना सरकाघाट  इस मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में  मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत  135 चालान व  उल्लंघनकर्ताओं से 22,900/-रुपये जुर्माना बसूल किया है, कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत 7 चालान व 700 रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा  खनन अधिनियम के अन्तर्गत 3 चालान व 11,500 रुपये जुर्माना बसूल किया है ।

 

 

CRIME REPORT ON 02 NOV.

 

आबकारी अधिनियम के मामले

1        अभियोग संख्या 99/18 दिनांक 01/11/18 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना गोहरमें स0उ0नि0 नारायण लाल अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना गोहर के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम पाधर नजद मन्दिर में मौजूद था तो ऊमा देवी पत्नी श्री परस राम निवासी डुगरैण डाकघर कोट तहसील चच्योट जिला मण्डी हि0प्र0 के कब्जा से 3000 मी0 लि0 अवैध शराब बरामद की । स0उ0नि0 नारायण लाल अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना गोहर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

2        अभियोग संख्या 188/18 दिनांक 01.11.18 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी में स0उ0नि0 हरनाम सिंह प्रभारी पुलिस चौकी लड़भडोल के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 01.11.18 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियो के साथ गश्त पर मुकाम चलहाणु में मौजूद था तो रोशन लाल सुपुत्र श्री परमा राम निवासी टोर-बाग तहसील लड़भरोल जिला मण्डी के कब्जा से 7 बोतलें देसी शराब व 5 बोतलें अंग्रेजी बरामद की बरामद की । स0उ0नि0 हरनाम सिंह प्रभारी पुलिस चौकी लड़भरोल मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

3        अभियोग संख्या 261/18 दिनांक01.11.18 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना सुन्दरनगर में स0उ0नि0 हरीश चन्द्र प्रभारी पुलिस चौकी डैहर के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 01.11.18 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम बंगालु में मौजूद था तो रामेश्वर सिंह सुपुत्र श्री किशन निवासी चुराध तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी के कब्जा से 2250 मी0लि0 देसी शराब बरामद की । स0उ0नि0 हरीश चन्द्र प्रभारी पुलिस चौकी डैहर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

4        अभियोग संख्या 262/18 दिनांक01.11.18 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला मण्डी में स0उ0नि0 हरीश चन्द्र प्रभारी पुलिस चौकी डैहर के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 01.11.18 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम ढवाली में मौजूद था तो इन्द्र सिंह सुपुत्र श्री गरजा राम निवासी ढवाली डाकघर चुराध तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी के कब्जा से 3750 मी0लि0 देसी शराब बरामद की । स0उ0नि0 हरीश चन्द्र प्रभारी पुलिस चौकी डैहर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

रास्ता रोककर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी के मामले

1        अभियोग संख्या 260/18 दिनांक 01.11.18 अधीन धारा 341, 323, 506 भा0द0स0 पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्रीमति हिम्मती देवी पत्नी श्री बेली राम निवासी बैयला डाकघर सेरीकोठी तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 01.11.18 को प्रेम सिंह ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। स0उ0नि0 रजिन्द्र ठाकुर प्रभारी पुलिस चौकी सलापड़ मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

2        अभियोग संख्या 259/18 दिनांक 01.11.18 अधीन धारा 325 भा0द0स0 पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री नन्द लाल सुपुत्र श्री सन्त राम निवासी नमोल डाकघर बरोटी तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 24.10.18 को संन्जू ने शिकायतकर्ता से मारपीट की। स0उ0नि0 हरिश चन्द्र प्रभारी पुलिस चौकी डैहर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 270 चालान व उल्लंघनकर्ताओं से 38,800/- रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत 17 चालान व 1700/- रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा खनन अधिनियम के अन्तर्गत 7 चालान व 17,500/-रुपये जुर्माना बसूल किया है ।

 

 

 

 

 

 

CRIME REPORT ON 01 NOV

 

एन0डी0पी0एस0 अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 325/18 दिनांक 31.10.18 अधीन धारा 21 मादक पदार्थ अधिनियम पुलिस थाना सदर जिला मण्डी में मु0आ0 टेक चन्द न0 03 अन्वेषणाधिकारी विशेष अन्वेषण इकाई मण्डी के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 31.10.18 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ मुकाम स्क्योडी पुल पर  मौजूद था तो अरुण भट्टी सुपुत्र श्री अमित भट्टी निवासी हाऊस न0 294/3 जेल रोड़ मण्डी हि0प्र0 के कब्जा से 1.38 ग्राम हैरोइन बरामद की ।  मु0आ0 मनोज कुमार न0 50 अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी शहर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

रास्ता रोककर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी के मामले

1       अभियोग संख्या 122/18 दिनांक 31.10.18 अधीन धारा 323, 325, 341, 504, 506 भा0द0स0 पुलिस थाना औट जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री केशव राम सुपुत्र श्री परस राम निवासी नलोट डाकघर सोमनाचणी तहसील बालीचौकी जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 27.10.18 को जस्सी राम ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर  मारपीट करने  व जान से मारने की धमकी दी । मु0आ0 योगिन्द्र पाल न0 39 अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी बालीचौकी मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

2          अभियोग संख्या 283/18 दिनांक 31.10.18 अधीन धारा 341, 323, 504, 34 भा0द0स0 पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री ओम चन्द सुपुत्र श्री चमारु राम  निवासी टिक्कर-कलां जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 31.10.18 को लाल सिंह, बन्तु हेमराज व मनोहर लाल ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की ।स0उ0नि0 राजकुमार प्रभारी पुलिस चौकी गागल मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

3          अभियोग संख्या 258/18 दिनांक 31.10.18 अधीन धारा 341, 323, 504, 506 भा0द0स0 पुलिस थाना सरकाघाट जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री मनोज कुमार सुपुत्र श्री ओंकार चन्द निवासी गुदवीं डाकघर भुक्कड़ तहसील भोरंज जिला हमीरपुर की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 30.10.18 को संजीव कुमार सुपुत्र श्री राम जी दास निवासी दारपा तहसील सरकाघाट जिला मण्डी ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी । मु0आ0 विजय कुमार न0 866 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सरकाघाट मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

4          अभियोग संख्या 259/18 दिनांक 31.10.18 अधीन धारा 341, 504, 506 भा0द0स0 पुलिस थाना सरकाघाट जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री अमर सिंह सुपुत्र श्री खजाना राम निवासी ढलवान तहसील सरकाघाट जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक  31.10.18 को नरेश कुमार सुपुत्र श्री देवी शरण ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी । उ0नि0 लाल सिंह प्रभारी पुलिस चौकी हटली मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

5          अभियोग संख्या 260/18 दिनांक 31.10.18 अधीन धारा 341,504, 506 भा0द0स0 पुलिस थाना सरकाघाट जिला मण्डी  में शिकायतकर्ता श्री रमेश चन्द् सुपुत्र श्री शेर सिंह निवासी चोलथरा तहसील सरकाघाट जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक  31.10.18 को  कुलभूषण सुपुत्र श्री कश्मीर सिंह ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ  गाली-गलौच किया व जान से मारने की धमकी दी ।

 

 

सड़क-दुर्घटना का मामला

अभियोग संख्या 326/18 दिनांक 31/10/18 अधीन धारा 279,337 भा0द0सं0 पुलिस थाना सदर  में शिकायतकर्ता  श्री मनिन्दर जीत सिह सुपुत्र श्री लखन पाल सिह निवासी नेला डाकघर ददुर तहसील सदर जिला मण्डी  की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनाँक 31/10/18 को जब वह अपनी कार न0  एच0पी0-65-5615 से अपने घर जा रहा था मण्डी  बाईपास के पास एक बस न0 एच0पी0-65-5288 जो कि मण्डी से सुन्दर नगर की तरफ जा रही थी बड़ी ही तेज रफ्तारी से आई व शिकायतकर्ता की कार को टक्कर मार दी । स0उ0नि0 राम गोपाल अन्वेषणाधिकारी थाना सदर मण्डी मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

ले भागने व भगा ले जाने का मामला

अभियोग संख्या 73/18 दिनांक01/11/2018 अधीन धारा 363 भा0द0स0 पुलिस थाना जंजैहली जिला मण्डी में एक शिकायतकर्ता की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 31.10.18 को शिकायतकर्ता की बेटी स्कूल के लिये गई थी  लेकिन घर न आई है  जिसे शिकायतकर्ता ने  अपनी सारी रिश्तेदारी में ढुंढा तथा शिकायतकर्ता को सन्देह है कि उसकी बेटी को कोई नामालुम व्यक्ति भगा ले गया है। उ0नि0 सुरेन्द्र शर्मा प्रभारी पुलिस थाना जंजैहली मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

लोक मार्ग मे वाधा उत्पन्न करने के मामले

1        अभियोग संख्या 256/18 दिनांक 31.10.18 अधीन धारा 283 भा0द0स0 पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला मण्डी में मु0आ0 गिरधारी लाल न0 30 अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी डैहर के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम डैहर बाजार में मौजूद था तो पाया कि सुरेश कुमार सुपुत्र श्री नागराज निवासी डैहर ने सड़क पर फलों की रेहडी लगा रखी है जिसके कारण पैदल आने-जाने वालों व यातायात में वाधा उत्पन्न हो रही थी । मु0आ0 गिरधारी लाल न0 30 अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी डैहर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

2          अभियोग संख्या 257/18 दिनांक 31.10.18 अधीन धारा 283 भा0द0स0 पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला मण्डी में मु0आ0 गिरधारी लाल न0 30 अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी डैहर के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम डैहर बाजार में मौजूद था तो पाया कि खेम राज सुपुत्र श्री किशन निवासी डैहर  जिला मण्डी ने सड़क पर फलों की रेहडी लगा रखी है जिसके कारण पैदल आने-जाने वालों व यातायात में वाधा उत्पन्न हो रही थी । मु0आ0 गिरधारी लाल न0 30 अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी डैहर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 185 चालान व उल्लंघनकर्ताओं से  22,600/- रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत  3 चालान व  300/- रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा खनन अधिनियम के अन्तर्गत 3 चालान व  600/-रुपये जुर्माना बसूल किया है ।

 

 

 

 

 

Crime Report on 31 Oct

एन0डी0पी0एस0अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 186/18 दिनांक 31.10.18 अधीन धारा 20,29 मादक पदार्थ अधिनियम पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर में स0उ0नि0 जयचन्द अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर  के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 31.10.18 को जब यह अन्य पुलिस  कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम जिमजिमा में मौजूद था तो कार न0 एच0पी068-1703 की तलाशी करने पर दीपक कुमार सुपुत्र श्री प्रेम कुमार निवासी भरमट डाकघर बनूरी पालमपुर जिला कांगड़ा (हि0प्र0) व दीपक सिंह सुपुत्र श्री भाग सिंह निवासी बार्ड न03 नगरोटा बगवां जिला कांगड़ा (हि0प्र0) के कब्जा से 478 ग्राम चरस बरामद की । स0उ0नि0 जयचन्द अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना जोगिन्दरनगर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

आबकारी अधिनियम के मामले

1        अभियोग संख्या 282/18 दिनांक 30.10.18 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना  बल्ह जिला मण्डी में  स0उ0नि0 बालक राम  अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बल्ह के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 30.10.18 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम गलमा में मौजूद था तो  नरोत्तम राम सुपुत्र  श्री हरिया निवासी भलवानी डाकघर गलमा तहसील बल्ह जिला मण्डी के कब्जा से 4 लीटर अवैध शराब बरामद की ।स0उ0नि0 बालक राम अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बल्ह  मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

2        अभियोग संख्या 157/18 दिनांक 30.10.18 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना बी0एस0एल0 कलौनी सुन्दरनगर जिला मण्डी में स0उ0नि0 राजिन्द्र सिंह की के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 30.10.18 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम मसोह में मौजूद था तो श्रीमति उर्मिला देवी पत्नी श्री बन्सी लाल निवासी पलोहटा डाकघर अपर बैहली तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी के कब्जा से  5 लीटर अबैध शराब बरामद की ।  स0उ0नि0 राजिन्द्र सिंह अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बी0एस0एल0कलौनी सुन्दरनगर मामले  का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 रास्ता रोककर मारपीट करने  व जान से मारने की धमकी के मामले

1        अभियोग संख्या 98/18 दिनांक 30.10.18 अधीन धारा 341, 323, 504, 506  भा0द0स0 पुलिस थाना गोहर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्रीमति पुष्पा देवी पत्नी श्री प्रेम सिंह निवासी बस्सी तहसील चच्योट  जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 30.10.18 को शेर सिंह सुपुत्र श्री धर्म चन्द निवासी बस्सी तहसील चच्योट जिला मण्डी ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी ।  मु0आ0 श्याम लाल न0 891 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना गोहर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

2        अभियोग संख्या 158/18 दिनांक 30.10.18अधीन धारा 341, 504, 506 भा0द0स0 पुलिस थाना बी0एस0एल0कलौनी सुन्दरनगर जिला मण्डी में श्री मति चन्द्रेश कुमारी पत्नी श्री दीनानाथ निवासी घरयाणा डाकघर पौड़ा-कोठी तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 29.10.18 को जब  जगदीश कुमार सुपुत्र श्री बालक राम निवासी पौड़ा-कोठी तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी  हि0प्र0 ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ  गाली-गलौच किया तथा जान से मारने की धमकी दी। स0उ0नि0 राजिन्द्र सिंह अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बी0एस0एल0 कलौनी सुन्दरनगर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

3        अभियोग संख्या 257/18 दिनांक 31.10.18 अधीन धारा 341, 323, 506, 34 भा0द0स0 पुलिस थाना सरकाघाट जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री संजीव कुमार सुपुत्र श्री राम जी दास निवासी दारपा तहसील सरकाघाट जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 30.10.18 को  किशोरी लाल , जीवन राणा, मनोज कुमार व  जोनू सैणी ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी । मु0आ0 विजय कुमार न0 866 अन्वेषणाधझिकारी पुलिस थाना सरकाघाट मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में मोटरवाहन अधिनियम के अन्तर्गत 229 चालान व उल्लंघनकर्ताओं से 59,800/- रुपये जुर्माना बसूल किया तथा कोटपा के अन्तर्गत  15 चालान व 1500/- रुपये जुर्माना बसूल किया तथा खनन अधिनियम के अन्तर्गत 1 चालान व 500/- रुपये जुर्माना बसूल किया है ।

Crime Report on 30 Oct

                       आबकारी अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 139/18 दिनांक 29.10.18 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना धर्मपुर जिला मण्डी में  उ0नि0 सुरम सिंह प्रभारी थाना धर्मपुर के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 29.10.18 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम रड़ा में मौजूद था तो  कार न0 एच0पी0-62-1565 की तलाशी करने पर राजेश ठाकुर पुत्र सुरजन सिंह निवासी गांव बडयारा डा0 मकरीड़ी त0 जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी व रविन्द्र सिंह@ रवि पुत्र जवाहर लाल निवासी गांव डिडणु डा0 बरोटी त0 धर्मपुर जिला मण्डी के कब्जा से 60 बोतलें देसी शराब बरामद की ।उ0नि0 सुरम सिंह प्रभारी थाना धर्मपुर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 नोट:-

आज दिनांक 30-10-2018 को कामाक्षा सभागार पुलिस लाईन मण्डी में पैट्रोल पम्प मालिकों के साथ अधोहस्ताक्षरी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई जिसमे जिला मण्डी से कुल 25 पैट्रोल पम्प मालिकों ने भाग लिया । संयुक्त बैठक में यह निर्णय लिया गया किदिनांक 01 दिसम्बर 2018 से पैट्रोल पम्प मालिक दोपहिया वाहन चालकों को बिना हेलमेट के पैट्रोल न देंगें व इस संदर्भ में पैट्रोल पम्प मालिक बैनर व सूचनापट्ट में इस निर्णय बारे लोगो को अवगत करवायेगें । पैट्रोल पम्प मालिकों से अपने-अपने पम्पों में सी0सी0टी0वी0 कैमरे लगाने के लिये भी निर्देश दिये व एक-एक कैमरा मुख्य सड़क की तरफ लगाने के लिये भी आग्रह किया ताकि आने-जाने वाले वाहनों व संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। सभी पैट्रोल पम्प मालिकों को निर्देश दिये गये कि किसी भी संदिग्ध वाहन या व्यक्ति पर शक होनें पर नजदीकी पुलिस थाना व चौकी को सूचित करें ।

चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 160 चालान व उल्लंघनकर्ताओं से 22,200/- रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा कोटपा के अन्तर्गत 16 चालान व 1600/-रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा खनन अधिनियम के अन्तर्गत 4 चालान व 7500/- रुपये जुर्माना बसूल किया है ।

CRIME REPORT ON 29 OCT.

 

प्रैस विज्ञप्ति दिनांक 29.10.18

एन0डी0पी0एस0 अधिनियम का मामला

 

1         अभियोग संख्या 321 दिनांक 28.10.18 अधीन धारा20, 29 मादक पदार्थ अधिनियम पुलिस थाना सदर जिला मण्डी में मु0 आ0 अनिल कुमार न0 865 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सदर के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 28.10.18 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ नाकाबन्दी मुकाम बिन्द्रावणी में मौजूद था तो कार न0 जे0के0-14ई0-0199 की तलाशी के दौरान शुभम कोतवाल सुपुत्र श्री संजय बीर कोतवाल निवासी वासियां तहसील व जिला उधमपुर (जे0एण्ड के) उम्र 24 साल व रोचक महाजन सुपुत्र श्री अशोक गुप्ता निवासी नजद अशोका पैलेस बार्ड न0 14 उधमपुर (जे0एण्ड के) उम्र 23 साल के कब्जा से 78 ग्राम चरस बरामद की । मु0आ0 अनिल कुमार न0 856 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सदर जिला मण्डी मामले का अन्वेषण कर रहे हैं

गृह-अतिचार व मारपीट करने के मामले

 

  1. अभियोग संख्या 252/18 दिनांक 29.10.18 अधीन धारा 451, 323, 34 भा0द0स0 पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्रीमति सुनीता देवी पत्नी श्री किशोरी लाल निवासी मैरामसीत तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 29.10.18 को गुड्डी देवी व अनिता देवी ने शिकायतकर्ता के घर के आंगन में प्रवेश कर उसके साथ मारपीट की। उ0नि0 विनोद कुमार अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सुन्दरनगर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।
  2. अभियोग संख्या 184/18 दिनांक 28.10.18 अधीन धारा 451, 323, 506 भा0द0स0 पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री महिन्द्र सिंह सुपुत्र श्री काहन चन्द निवासी त्रामट तहसील जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 27.10.18 को विक्रम सिंह ने शिकायतकर्ता के आंगन में प्रवेश कर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। मु0आ0 चमन लाल न0 38 अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी घट्टा मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला

अभियोग संख्या 255/18 दिनांक 28.10.18 अधीन धारा 341, 323 भा0द0स0 पुलिस थाना सरकाघाट जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री गगन दीप सुपुत्र श्री कश्मीर सिंह निवासी चौक डाकघर देवब्राडता तहसील सरकाघाट जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 27.10.18 को अरुण कुमार निवासी हेम राज निवासी देवब्राडता तहसील सरकाघाट ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की। स0उ0नि0 राम प्रकाश अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सरकाघाट मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

चालान

मण्डीपुलिस ने पिछले 24 घण्टों में मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 103 चालान व उल्लंघनकर्ताओं से 13,200/- रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत 7 चालान व 700/- रुपये जुर्माना बसूल किया है व खनन अधिनियम के अन्तर्गत 7 चालान व 7000/- रुपये जुर्माना बसूल किया है

 

 

 

 

 

 

 

CRIME REPORT ON 28 OCT.

प्रैस विज्ञप्ति दिनांक 28.10.18

एन0डी0पी0एस0 अधिनियम के मामले

1        अभियोग संख्या 182/18 दिनांक 27.10.18 अधीन धारा 20,29 मादक पदार्थ अधिनियम पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी में मु0आ0 तुलसी राम न0 893 अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी घट्टा के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 27.10.18 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ ट्रैफिक चैकिंग मुकाम एहजू में मौजूद था तो स्कूटी न0 एच0पी0 37-एफ0-2318 की तलाशी करने पर शिवम सुपुत्र श्री हेम राज निवासी फरड़ तहसील पालमपुर जिला कांगड़ा उम्र 19 साल व प्रिंस सुपुत्र श्री विजय कुमार निवासी खरोट डाकघर बाला तहसील पालमपुर जिला कांगड़ा उम्र 19 साल के कब्जा से 141 ग्राम चरस बरामद की स0उ0नि0 जय चन्द अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

2        अभियोग संख्या 280/18 दिनांक 27.10.18 अधीन धारा 21 मादक पदार्थ अधिनियम पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में मु0आ0 टेक चन्द न0 3 विशेष अन्वेषण इकाई मण्डी के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 27.10.18 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम नेरचौक में मौजूद था तो पंकज भरमौरिया सुपुत्र श्री राजेश कुमार निवासी डूहक डाकघर सुनाहणी तहसील झण्डूता जिला विलासपुर उम्र 23 साल के कब्जा से 4.85 ग्राम हैरोइन बरामद की । स0उ0नि0 लाल चन्द अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बल्ह मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

लोकसेवक के साथ मारपीट का मामला

अभियोग संख्या 251/18 दिनांक 28.10.18 अधीन धारा 353, 342, 332, 506 भा0द0स0 पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री हरि दत्त सुपुत्र श्री नेगी राम निवासी डुगाला डाकघर सेरीकोठी तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि यह आई0पी0एच0 विभाग में कार्य करता है दिनांक 27.10.18 को जब यह वाटर टैक को साफ कर रहा था तो बालु राम निवासी बाखरी ने शिकायतकर्ता के कार्य में वाधा डालकर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी । मु0आ0 बीरबल सिंह न0 72 अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी सलापड़ मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

रास्ता रोककर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी का मामला

अभियोग संख्या 183/18 दिनांक 27.10.18 अधीन धारा 341, 323, 504, 506 भा0द0स0 पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री कमल सूद सुपुत्र वेद प्रकाश निवासी लक्ष्मी बाजार डाकघर व तहसील जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 27.10.18 को मोहम्मद रफीक ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी । मु0आ0 मनबीर सिंह न0 922 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 132 चालान व उल्लंघनकर्ताओं से 20,900/- रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा कोटपा के अन्तर्गत 21 चालान व रुपये 2100/-जुर्माना बसूल किया है तथा खनन अधिनियम के अन्तर्गत 2 चालान व 2200/-रुपये जुर्माना बसूल किया है ।