CRIME REPORT ON 05 APRIL

प्रैस विज्ञप्ति दिनांक 05.04.19

आबकारी अधिनियम के मामले

1        अभियोग संख्या 73/19 दिनांक 05.04.19 अधीन धारा 39 हि0प्र0आबकारी अधिनियम पुलिस थाना सरकाघाट जिला मण्डी में मु0आ0 शरवण कुमार न0 61अन्वेषणाधिकारी विशेष अन्वेषण इकाई सरकाघाट के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 05.04.19 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम सरकाघाट बाजार में मौजूद था तो कुलदीप कुमार सुपुत्र श्री अजीत सिंह निवासी बाग डाकघर मसेरन तहसील सरकाघाट जिला मण्डी (हि0प्र0) के कब्जा से 6 बोतलें देसी शराब बरामद की । स0उ0नि0 रविन्द्र कुमार अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सरकाघाट मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

2          अभियोग संख्या 105/19 दिनांक 04.04.19 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में स0उ0नि0 राजकुमार प्रभारी पुलिस चौकी गागल के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 04.04.19 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम कुम्मी में मौजूद था तो कृष्ण चन्द सुपुत्र श्री मुन्शी राम निवासी छतरू डाकघर कुम्मी तहसील बल्ह जिला मण्डी हि0प्र0 के कब्जा से 4 लीटर अबैध शराब बरामद की । स0उ0नि0 राजकुमार प्रभारी पुलिस चौकी गागल मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

रास्ता रोककर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी के मामले

1        अभियोग संख्या 104/19 दिनांक 04.04.19 अधीन धारा 341, 323, 506, 34 भा0द0स0 पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री संदीप कुमार सुपुत्र श्री लुद्दरमणी निवासी धौंधी डाकघर नागचला तहसील जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि शशिबाला , निहाल सिंह व नरेश कुमार उपरोक्त सभी निवासी धौंधी डाकघर नागचला जिला मण्डी ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। स0उ0नि0 राजकुमार प्रभारी पुलिस चौकी गागल मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

2          अभियोग संख्या 72/19 दिनांक 04.04.19 अधीन धारा 341, 323,506 भा0द0स0 पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्रीमति सुरेन्द्रा देवी पत्नी स्व0 श्री राकेश कुमार निवासी रोपडी डाकघर खुरल तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 03.04.19 को सुरेश कुमार सुपुत्र श्री शंकर राम निवासी खनयाड़ ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी । स0उ0नि0 राजिन्द्र सिंह ठाकुर अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी सलापड़ मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

3          अभियोग संख्या 103/19 दिनांक 04.04.19 अधीन धारा 341, 506 भा0द0स0 पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्रीमति शशिबाला सुपुत्री यादविन्द्र निवासी धौंधी डाकघर नागचला तहसील बल्ह जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि सन्दीप कुमार सुपुत्र श्री लुद्दरमणी निवासी धौंधी डाकघर नागचला जिला मण्डी ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर जान से मार करने की धमकी दी। मु0आ0 राजेश कुमार न0 64 अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी गागल मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 253 चालान व 54,300/-रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत 1 चालान व 100/-रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा खनन अधिनियम के अन्तर्गत 1 चालान व 14,200/- रुपये जुर्माना बसूल किया है ।

 

 

                 

 

 

 

 

 

CRIME REPORT ON 04 APRIL

 

एन0डी0पी0एस0 अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 58/19 दिनांक 04.04.19 अधीन धारा 21, 29 भा0द0स0 पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी में स0उ0नि0 जोगिन्द्र सिंह प्रभारी पुलिस चौकी बस्सी के रुक्का पर पं जीकृत थाना हुआ कि जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम काशहर में मौजूद था तो (1)दलीप चन्द उर्फ गोपू सुपुत्र श्री सतीश कुमार निवासी काश-रक्कड़ डाकघर भराडू तहसील जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी हि0प्र0 उम्र 31 बर्ष (2) प्रत्यक्ष सुपुत्र श्री विरेन्द्र सिंह निवासी टिक्करी मसैहरा डाकघरचौंतड़ा तहसील जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी हि0प्र0 उम्र 25 बर्ष (3) अभय कटोच सुपुत्र श्री सुभाष चन्द निवासी धरण डाकघर जलपैहड़ तहसील जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी हि0प्र0 उम्र 25 बर्ष उपरोक्त के कब्जा से 2 ग्रांम हैरोइन बरामद की ।स0उ0नि0 जोगिन्द्रसिंह प्रभारी पुलिस चौकी बस्सी मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

सड़क-दुर्घटना का मामला

अभियोग संख्या 34/19 दिनांक 03.04.19 अधीन धारा 279, 337 भा0द0स0 पुलिस थाना औट जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री राजिन्द्र प्रसाद सुपुत्र श्री जगदीश चन्द निवासी गोरव डाकघर नगरोटा तहसील नगरोटा-बगवां जिला कांगड़ा (हि0प्र0) की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 03.04.19 को जब शिकायतकर्ता अपनी जीप न0( एच0पी0-40सी0-0388) को लेकर कुल्लू जा रहा था तो समय करीब 11.45 रात को औट टनल के पास एक गाडी न0 (एच0पी0-01ए0-5724) तेज रफ्तारी से आई और शिकयतकर्ता की जीप को टक्कर मार दी जिस कारण जीप में बैठी सवारियों व जीप के हैल्पर को चोटें आई हैं । मु0आ0 योगिन्द्र पाल न0 39 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना औट मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

सी0ए0पी0एफ0/ आई0टी0बी0पी0 द्वारा एरिया डोमिनेशन:-

लोक सभा चुनाव को 2019 को मध्य नजर रखते हुये चुनाव आयोग भारत द्वारा जिला मण्डी के लिये सी0ए0पी0एफ0/आई0टी0बी0पी0 की सैक्शन आबंटित की गई है, जो कि जिला के क्रिटिकल एरिया में गश्त एवं एरिया डोमिनेशन का कार्य कर रही है , आज उपरोक्त सैक्शन द्वारा सरकाघाट तहसील के टिहरा व चोलथरा एरिया में डामिनेशन का कार्य किया गया ।

चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 249 चालान व उल्लंघनकर्ताओं से 49,600/-रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत 8 चालान व 800/-रुपये जुर्माना बसूल किया है ।

 

 

 

Crime Report on 3 April

आबकारी अधिनियम का मामला

अभियोग  संख्या 62/19 दिनांक 02.04.2019 अधीन धारा 39 आबकारी अधिनियम हि.प्र. के अन्तर्गत  पुलिस थाना  करसोग जिला मण्डी में स.उ.नि. हेम राज अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना करसोग जिला मण्डी के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 02.04.2019 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ मुकाम काओ में मौजूद था तो  चुन्नी लाल सपुत्र श्री हेत राम निवासी गोधा नैली, डाकघर काओ तहसील करसोग जिला मण्डी(हि0प्र0) के कब्जा से 4500 मिली लीटर देशी शराब बरामद की । स.उ.नि. हेम राज अन्वेषणाधिकारी थाना करसोग इस मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

सड़क दुर्घटना का मामला

अभियोग संख्या 40/19 दिनांक 02.04.2019 अधीन धारा 279,337 भा.दं.सं. के अन्तर्गत थाना गोहर जिला मण्डी में  मु.आ. विनोद कुमार अन्वेषणाधिकारी थाना गोहर के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनाँक 01.04.2019 को पंकेश सपुत्र श्री हेम राज निवासी गाडा, डाकघर पण्डोह तहसील सदर जिला मण्डी हि.प्र. मोटर साईकिल नं. एच.पी.33आ-3155 पर सवार होकर थुनाग जा रहा था तो एक अन्य मोटर साईकिल नं. एच.पी.32ए- 2352 जो कि बगसायड की तरफ से आ रहा था जिसे शेर सिहं सपुत्र शरण दास निवासी गाँव व डाकघर शिकावरी तहसील थुनाग जिला मण्डी चला रहा था की आपस में मुकाम बगसायड में टक्कर हो गई जिससे दोनों सवारों को चोटें आई हैं । मु.आ. विनोद कुमार अन्वेषणाधिकारी थाना गोहर इस मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में  मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत  329 चालान व  उल्लंघनकर्ताओं से 71,900/-रुपये जुर्माना बसूल किया है, कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत 14 चालान व 1400/- रुपये जुर्माना बसूल   किया  व खनन अधिनियम के अन्तर्गत 5 चालान व 47,00/- रुपये जुर्माना बसूल किया है ।

 

 

 

Crime Report on 2 April

एन.डी.पी.एस.अधिनियम का मामला

अभियोग  संख्या 99/19 दिनांक 01.04.2019 अधीन धारा 21 एन.डी.पी.एस. अधिनियम के अन्तर्गत  पुलिस थाना  बल्ह जिला मण्डी में स.उ.नि. शेर सिहं अन्वेषणाधिकारी विशेष अन्वेषण इकाई मण्डी के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 01.04.2019 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ मुकाम नलसर में मौजूद था तो  धीरज कुमार सुपुत्र स्व. श्री महेन्द्र शर्मा निवासी छपराहल, डाकघर कुम्मी तहसील बल्ह जिला मण्डी(हि0प्र0) के कब्जा से 3.69 मिली ग्राम हैरोइन बरामद की । स.उ.नि. राम गोपाल अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बल्ह इस मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

मारपीट का मामला

अभियोग संख्या 47/19 दिनांक 01.04.2019 अधीन धारा 341,323,504,34 भा.दं.सं. के अन्तर्गत थाना धर्मपुर जिला मण्डी में  शिकायतकर्ता विनय कुमार सपुत्र श्री करतार सिंह निवासी गाँव लोअर सोहर डाकघर व तहसील सन्धोल जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि 31.03.2019 को यह रिंकू उर्फ जितेन्द्र कुमार के साथ अपने मामा चँचल के घर जमरेहड़ गया हुआ था परन्तु जब शिकायतकर्ता व जितेन्द्र कुमार वापिस घर पहुंचने ही वाले थे तो डिनू उर्फ महेन्द्र कुमार व नीदरु उर्फ नरेन्द्र कुमार ने इनका रास्ता रोककर मारपीट व गाली गलौच की ।  मु.आ. संजीव कुमार अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी संधोल इस मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

मासिक संयुक्त सलाहकार समिति एवं अपराध समीक्षा बैठक :-

आज जिला पुलिस मंडी की मासिक संयुक्त सलाहकार समिति-एवं अपराध समीक्षा बैठक पुलिस लाईन मण्डी में श्री गुरदेव चन्द शर्मा पुलिस अधीक्षक मण्डी की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें मंडी पुलिस के राजपत्रित अधिकारी  श्री पुनीत रघु अति. पुलिस अधीक्षक मण्डी, श्री कर्ण सिंह गुलेरिया, हि.पु.से. उप. पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) मण्डी , श्री मदन काँत शर्मा एस0डी0पी0ओ0 पधर, श्री तरणजीत सिहं,  हि.पु.से. , उप.मण्डल पुलिस अधिकारी सुन्दरनगर तथा सभी थाना प्रबन्धक अधिकारी, मुख्यालिपिक,  सभी पुलिस चौकियों के प्रभारी  सहित मण्डी पुलिस के लगभग 50 पुलिस कर्मचारियों ने भाग लिया ।

बैठक के आरम्भ में   पुलिस अधीक्षक मण्डी ने पुलिस कर्मचारियों के कल्याण सम्बन्धित मुद्दों को सुना व उनका निवारण प्राथमिकता के आधार पर किया । पुलिस अधीक्षक मण्डी ने इस जिला के सभी थाना प्रबन्धक अधिकारियों और चौकी प्रभारियों को कड़े दिशा निर्देश दिये कि अपने-अपने क्षेत्राधिकार में कानून व्यवस्था को बनाना सुनिश्चित करें।   पुलिस अधीक्षक मण्डी  ने सभी पर्यावेक्षक अधिकारियों व थाना प्रभारियों को मादक पदार्थ विक्रेताओं व मादक पदार्थ उपलब्ध करने वालों के खिलाफ कडी कार्यवाही करने के आदेश दिये ताकि  युवा पीढ़ी को नशीले व मादक पदार्थों के कुप्रभावों से बचाया जा सके व लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरा जा सके । पुलिस अधीक्षक मण्डी मण्डी ने सभी थाना प्रबंधक अधिकारियों व पुलिस चौकी प्रभारियों को निर्देश दिये कि जन शिकायतों का निवारण प्राथमिकता के आधार पर व समय पर करें ।

बैठक के दौरान सभी लंबित मामलों पर विस्तृत रुप से चर्चा की तथा सभी थाना प्रबन्धक अधिकारियों व पुलिस चौकी प्रभारियों को दिशा निर्देश दिये कि सभी लम्बित मामलों का अन्वेषण प्राथमिकता के आधार करें व शीघ्र अति शीघ्र मामलों का चालान तैयार करके सम्बधित न्यायलयों में पेश करें । अधोहस्ताक्षरी ने जिला के थाना प्रभारियों /पुलिस चौकी प्रभारियों को उद्घोषित अपराधियों को प्राथमिक के आधार पर पकडने के लिए विशेष प्रयास करने के लिए कहा । अधोहस्ताक्षरी ने उक्त अपराध समीक्षा बैठक के दौरान जिला में शांति व कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिये हमेशा सतर्क व मुस्तैद रहने के बारे हिदायत की । अधोहस्ताक्षरी ने सभी थाना चौकी प्रभारियों को आदेश दिये की बाहरी राज्यों से आए मजदूरों का पंजीकरण करना सुनिश्चित करें व उनका पूरा रिकार्ड तैयार करें ।

अधोहस्ताक्षरी द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत विशेष अभियान चलाकर, शराब पीकर गाडी चलाने वालों, overloading, over speed से गाडी गाडी चलाते हुए मोबाईल फोन को प्रयोग करने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटने व गाडी के चालक का ड्राईविंग लाईसैंस रद्द करवाने के भी आदेश दिये ।

लोकसभा चुनाव 2019 से सम्बन्धित दिशा-निर्देश:-

अधोहस्ताक्षरी द्वारा लोकसभा चुनाव 2019 को मध्य नज़र रखते हुए जिला में विशेष अभियान चलाने के लिए निम्नलिखित आदेश दिये गये:-

  • आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अधिक से अधिक शराब पकडी जाए।
  • अवैध हथियारों को जब्त किया जाए ।
  • हिस्ट्रीशीटर व असामाजिक तत्वों पर पैनी नज़र रखी जाए ।
  • एन.डी.पी.एस अधिनियम के तहत अधिक से अधिक अभियोग पंजीकृत करके मादक पदार्थों को पकड कर दोषियों के खिलाफ कढ़ी कार्यवाही की जाए ।
  • चुनाव आयोग द्वारा तय सीमा के अतिरिक्त नग़दी (Cash) ले जाने वालों को के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाए।
  • EVM Machine की सुरक्षा हेतू विशेष ध्यान दिया जाए ।
  • जिला के संवेदनशील एरिया में CAPF व जिला पुलिस द्वारा Area Domination की कार्यवाही की जाए ।
  • पुलिस थाना स्तर पर माईक्रो Security Plan बनाया जाए ।
  • गैर जमानती वारंट की तामील सुनिश्चित कि जाए ।
  • प्रत्येक पुलिस कर्मचारी अपने मताधिकार का प्रयोग करे ।

चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में  मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत  293 चालान व  उल्लंघनकर्ताओं से 40,000/-रुपये जुर्माना बसूल किया है, कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत 11 चालान व 1100/- रुपये जुर्माना बसूल   किया  व खनन अधिनियम के अन्तर्गत 2 चालान व 1000 रुपये जुर्माना बसूल किया है

CRIME REPORT ON 01 APPRIL

 

आबकारी अधिनियम के मामले

1          अभियोग संख्या 97/19 दिनांक 31.03.19 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में स0उ0नि0 बालक राम अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बल्ह के रुक्का पर पंजीकृत थाना किया गया कि दिनांक 31.03.19 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ डडौर में मौजूद था तो हरबीर सिंह सुपुत्र श्री ज्ञान सिंह निवासी भरतपुर डाकघर जरौंडा-पांडा तहसील रामपुर जिला सहारनपुर (उत्तर-प्रदेश) के कब्जा से 6 बोतलें अंग्रेजी शराब की बरामद कीं । स0उ0नि0 बालक राम अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बल्ह मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

2   अभियोग संख्या 33/19 दिनांक 31.03.19 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना औट जिला मण्डी में स0उ0नि0 राम सिंह अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना औट के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 31.03.19 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम मुगवाईं में मौजूद था तो नारायण सिंह सुपुत्र श्री दीवान चन्द निवासी थ्रास डाकघर हुरला तहसील व जिला कुल्लू (हि0प्र0) के दुकान की तलाशी करने पर उसके कब्जा से 12 बोतलें देसी शराब की बरामद कीं । स0उ0नि0 राम सिंह अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना औट मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

3        अभियोग संख्या 37/19 दिनांक 31.03.19 अधीन धार 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना गोहर जिला मण्डी में स0उ0नि0 ओम प्रकाश अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना गोहर के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम चैल-चौंक पर मौजूद था तो संजीव कुमार सुपुत्र श्री शेर सिंह निवासी पिपली डाकघर कुरथी तहसील जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी हि0प्र0 के दुकान की तलाशी करने पर उसके कब्जा से 12 बोतलें देसी शराब की बरामद की। स0उ0नि0 ओम प्रकाश अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना गोहर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

रास्ता रोककर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी के मामले

1        अभियोग संख्या 32/19 दिनांक 31.03.19 अधीन धारा 341, 323,506, 34 भा0द0स0 पुलिस थाना बी0एस0एल0 कलौनी सुन्दरनगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्रीमति सावित्री देवी पत्नी श्री आछरू राम निवासी बरमाणा डाकघर चांबी तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 31.03.19 को संजय कुमार व उसकी पत्नी ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी । मु0आ0 संजीव कुमार अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बी0एस0एल0 कलौनी सुन्दरनगर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

2        अभियोग संख्या 69/19 दिनांक 30.03.19 अधीन धारा 341, 323,504 भा0द0स0 पुलिस थाना सरकाघाट जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री धीरज कुमार सुपुत्र श्री देशराज निवासी सरसकान डाकघर बरोटी तहसील धर्मपुर जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 30.03.19 को कालू राम ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की । स0उ0नि0 रविन्द्र कुमार अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सरकाघाट मामले का अन्वेषण कर रहे हैं । 

 

 

 

 

3        अभियोग संख्या 57/19 दिनांक 31.03.19 अधीन धारा 341, 323, 34 भा0द0स0 पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री राजिन्द्र कुमार शर्मा सुपुत्र श्री राम शरण शर्मा निवासी मटरू तहसील जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि यशपाल, पप्पू,रजत धवन व कौशिक धवन ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की । मु0आ0 चमन लाल अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी घट्टा मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

4        अभियोग संख्या 33/19 दिनांक 31.03.19 अधीन धार 341, 504, 506, 34 भा0द0स0 पुलिस थाना बी0एस0एल0 कलौनी सुन्दरनगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री संजय कुमार सुपुत्र श्री भीखम राम निवासी द्रमण डाकघर चाम्बी तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 31.03.19 को श्रीमति सावित्री देवी , भीखम राम व राजुकमार ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी । स0उ0नि0 राजिन्द्र सिंह अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बी0एस0एल0 कलौनी सुन्दरनगर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

सड़क-दुर्घटना के मामले

1        अभियोग संख्या 11/19 दिनांक 31.03.19 अधीन धारा 279, 337 भा0द0स0 पुलिस थाना हटली जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री संजू राम सुपुत्र श्री हेत राम निवासी बरोट डाकघर व तहसील बल्द्वाडा जिला मण्डी की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 31.03.19 को जब शिकायतकर्ता कोट के लिये कार न0( एच0पी0 30-3104 ) से जा रहा था तो स्थान खुडला के पास एक टैम्पों न0 (एच0पी0 20बी-8545) तेज रफ्तारी से आय़ा और शिकायतकर्ता की कार तथा एक मोटरसाईकिल न0( एच0पी0 20बी- 8545) को टक्कर मार दी जिस कारण जिस कारण पांच व्यक्तियों को चोटें आई हैं । स0उ0नि0 कृष्ण कुमार अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना हटली मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

 

 

 

2        अभियोग संख्या 27/19 अधीन धारा 01.04.19 अधीन धारा 279, 337 भा0द0स0 पुलिस थाना पधर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री दया शंकर सुपुत्र श्री प्रयागराज निवासी ढंगियार डाकघऱ ब्यासा बाजार तहसील खजैणी जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 31.03.19 को जब शिकायतकर्ता सलोटीनाला पधर के पास पहुंचा तो एक मोटरसाईकिल (एच0पी076-2710) जोगिन्द्रनगर की तरफ से तेज रफ्तारी से आया और सड़क के किनारे एक पत्थर से टकरा गया जिस कारण मोटरसाईकिल सवार को चोटें आई हैं । स0उ0नि0 कमलेश सिंह अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना पधर मामले का अन्वेषण कर रहा है ।

चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 228 चालान व उल्लंघनकर्ताओं से रुपये 28,800/-जुर्माना बसूल किया है तथा कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत 10 चालान व 1000/-रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा खनन अधिनियम के अन्तर्गत 2 चालान व 600/-रुपये जुर्माना बसूल किया है ।

 

                                                                                                      

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Crime Report on 31 March

एन.डी.पी.एस. अधिनियम का मामला
अभियोग संख्या 57/19 दिनाँक 3.3.219 अधीन धारा 21 मादक पदार्थ अधिनियम पुलिस थाना करसोग जिला मण्डी में स.उ.नि. बलबीर सिहं अन्वेषणाधिकारी थाना करसोग के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनाँक 30.3.19 समय 6.00 शाम जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ मुकाम बलींडी में यातायात चैकिंग पर था तो प्रेम सिंह सपुत्र श्री केशव राम निवासी गांव कानी मदलाह डाकघर व तहसील करसोग जिला मण्डी के कब्जा से 130 मिली. ग्राम हैरोइन बरामद की । स.उ.नि. जीत राम अन्वेषणाधिकारी थाना करसोग इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं ।
आबकारी अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 71/18 दिनाँक 30.3.19 अधीन धारा 39 हि. प्र. आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला मण्डी में स.उ.नि. जगत राम प्रभारी पुलिस चौकी डैहर के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनाँक 30.3.19 समय करीब 7.20 बजे शाम जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ मुकाम बंथेरड में मौजूद था तो एक गुप्त सूचना के आधार पर रमेश कुमार सपुत्र श्री सुन्दर सिहं निवासी बंथेरड डाकघर बरोटी तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी की दुकान को चैक करने पर रमेश कुमार उपरोक्त के कव्जा से 4 बोतलें देशी शराब बरामद की । स.उ.नि. जगत राम प्रभारी पुलिस चौकी डैहर इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं ।
रास्ता रोककर मारपीट करने के मामले
अभियोग संख्या 68/19 दिनांक 30.03.19 अधीन धारा 341, 323,504,34 भा0द0स0 पुलिस थाना सरकाघाट, जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री वीरेन्द्र सिंह सुपुत्र श्री दलीप सिहं निवासी गाँव पाटी, डाकघर रिस्सा तहसील सरकाघाट जिला मण्डी हि.प्र. की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनाँक 30.03.19 जब यह सरकाघाट कालेज जा रहा था तो कालेज के कुछ छात्रों द्वारा शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की गई । स.उ.नि. रविन्द्र कुमार अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सरकाघाट इस मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।
अभियोग संख्या 69/19 दिनांक 30.03.19 अधीन धारा 341, 323,504 भा0द0स0 पुलिस थाना सरकाघाट, जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री धीरज कुमार सुपुत्र श्री देश राज निवासी गाँव सरसकैण, डाकघर बरोटी, तहसील धर्मपुर जिला मण्डी हि.प्र. की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनाँक 30.03.19 जब यह बाईक पर दोस्त के साथ घर जा रहा था तो कालू ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की। स.उ.नि. रविन्द्र कुमार अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सरकाघाट इस मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।
चालानः-
मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 324 चालान किये व उलंघनकर्ताओं से 52,500/-रुपये जुर्माना, कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत 10 चालान व 1000/- रुपये जुर्माना वसूल किया है तथा खनन अधिनियम के अन्तर्गत चालान 5 व 600/- रुपये जुर्माना बसूल किया है ।

CRIME REPORT ON 30 MARCH

                                              

सडक-दुर्घटना के मामले

1          अभियोग संख्या 23/19 दिनांक  30.03.19 अधीन धारा 279, 304(ए0) भा0द0स0 पुलिस थाना जंजैहली जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री रजनीश कुमार सुपुत्र श्री परम देव निवासी ओढीधार  डाकघर  डाकघर छतरी तहसील थुनाग जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक  29.03.19 को एक जीप न0 (एच0पी033टी0-9247)  जिसे  खूब चन्द सुपुत्र श्री कर्म दास निवासी  सवारु तहसील करसोग जिला मण्डी  (हि0प्र0) चला रहा था तेज रफ्तारी से आय़ा और सोनाल छतरी के पास सड़क से करीब 500 मीटर नीचे चला गया जिस कारण उपरोक्त जीप चालक की मौका पर ही मृत्यु हो गई ।  मु0आ0 तरुण कुमार न0 923 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना जंजैहली मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

2          अभियोग संख्या 94/19 दिनांक 29.03.19 अधीन धारा 279, 337 भा0द0स0 पुलिस थाना बल्ह जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री उमेश कुमार सुपुत्र श्री लुददर सिंह  निवासी कोटलू डाकघर गलमा तहसील बल्ह जिला मण्डी  की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक  29.03.19 को जब यह टैक्सी न0( एच0पी0 01एम-1692) को लेकर शिमला जा रहा था तो चलखा के नजदीक  एक टैक्टर तेज रफतारी से आय़ा और ट्रैक्टर चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से शिकायतकर्ता की गाडी उपरोक्त ट्रैक्टर से टकरा गई जिस कारण शिकायतकर्ता व अन्य को चोटें आई हैं ।  स0उ0नि0 राम गोपाल अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना बल्ह मामले का अन्वेषण कर रहे हैं।

रास्ता रोककर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी के मामले

1        अभियोग संख्या 35/19 दिनांक 29.03.19 अधीन धारा 341, 323,504,506,34 भा0द0स0 पुलिस थाना गोहर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्रीमति रुकमणी देवी पत्नी श्री तिलक राज सुपुत्र निवासी सैंज तहसील चच्योट जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि उधम सिंह व गोवर्धन सिंह ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी ।  मु0आ0 हमिन्द्र सिंह न0 895 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना गोहर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

2          अभियोग संख्या 36/19 दिनांक 29.03.19 अधीन धारा 451,323,504, 34 भा0द0स0 पुलिस थाना गोहर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री गोवर्धन सुपुत्र श्री पुर्ण चन्द  निवासी सैंज तहसील चच्योट जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक  29.03.19 को तिलक राज ने अपनी पत्नी रुकमणी के साथ शिकायतकर्ता के घर के आंगन में प्रवेश करके शिकायतकर्ता के साथ मारपीट की । मु0आ0 विरेन्द्र कुमार न0 892  अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना गोहर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

प्रगति रिपोर्ट अभियोग संख्या 33/19 अधीन धारा 457, 380 भा0द0स0 पुलिस थाना गोहर

मण्डी पुलिस द्वारा तीन अभियुक्तों जानी सुपुत्र श्री राम लाल उम्र 28 साल, अविनाश सुपुत्र श्री प्रकाश उम्र 20 साल  व बलविन्द्र सुपुत्र श्री जोगिन्द्र  उपरोक्त सभी निवासी भ्युली डाकघर पुरानी मण्डी को गिरप्तार किया गया है, जो कि अभियोग संख्या 33/19 दिनांक 28.03.19 अधीन धारा 457, 380 भा0द0स0 पुलिस थाना गोहर में वांछित थे तथा जिनके कब्जा से चोरीशुदा 24 बैटरियां जिनकी कीमत लगभग 3 लाख है तथा  दोनों  वाहन जो कि चोरी करने मे प्रयोग किये गये है (HP 65-6532) व (HP 65B-6465) को भी पुलिस द्वारा कब्जा में लिया गया ।

 

चालानः-

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 325 चालान किये व उलंघनकर्ताओं से  47000/-रुपये जुर्माना, कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत 7 चालान व 700/- रुपये जुर्माना वसूल किया है तथा खनन अधिनियम के अन्तर्गत  1चालान व 4500/- रुपये जुर्माना बसूल किया है ।

 

                                                                                              

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

CRIME REPORT ON 29 MARCH

 

लोकमार्ग में बाधा डालने का मामला

 

 अभियोग संख्या 32/19 दिनांक 28.03.19 अधीन धारा 283 भा0द0स0 पुलिस थाना औट जिला मण्डी में  स0उ0नि0 श्याम लाल प्रभारी पुलिस चौकी बालीचौकी के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 28.03.19 को जब यह अन्य पुलिस  कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम बालीचौकी में मौजूद था तो  हेम राज सुपुत्र श्री चरण दास निवासी सेगली डाकघर ढाबेर बालीचौकी जिला मण्डी हि0प्र0 ने सडक के बीचों-बीच रेहड़ी लगा रखी थी जिस कारण पैदल आने-जाने वाले लोगों व  यातायात में बाधा उत्पन्न हो रही थी ।  स0उ0नि0 श्याम लाल प्रभारी पुलिस चौकी बालीचौकी इस मामले का अन्वेषण कर रहे हैं

 

मारपीट करने व जान से मारने की धमकी के मामले

 

  1. अभियोग संख्या55/19 दिनांक 28.03.19 अधीन धारा 452,323,506 भा0द0स0 पुलिस थाना करसोग जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्रीमती उर्मिला देवी पत्नी श्री पूर्ण चन्द निवासी सोग डाकघर चौडीधार तहसील करसोग जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 27.03.19 को सुरेश कुमार सुपुत्र श्री बालानन्द निवासी सोग डाकघर चौडीधार तहसील करसोग जिला मण्डी हि0प्र0 ने शिकायतकर्ता के घर के आंगन में प्रवेश करके उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी । स0उ0नि0 बलबीर सिंह अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना करसोग इस मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।
  2.  
  1. अभियोग संख्या 56/19 दिनांक 28.03.19 अधीन धारा 325, 323, 34 भा0द0स0 पुलिस थाना करसोग जिला मण्डी में शिकायतकर्ता श्री चमेश्वलर सुपुत्र श्री चुन्नी लाल निवासी छालथी डाकघर सोमाकोठी तहसील करसोग जिला मण्डी हि0प्र0 की शिकायत पर पंजीकृत हुआ कि दिनांक 21.03.19 को सोहन सिंह सुपुत्र श्री बाला राम निवासी छालथी डाकघर सोमाकोठी तहसील करसोग जिला मण्डी व   दिवाकर सुपुत्र श्री टकलू राम निवासी छालती डाकघर सोमाकोठी तहसील करसोग जिला मण्डी ने शिकायतकर्ता के साथ मारपीट की जिस कारण उसे चोटें आई हैं ।स0उ0नि0 जीत राम अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना करसोग इस मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 344 चालान व 51,300/-रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत 8 चालान व 800/-रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा खनन अधिनियम के अन्तर्गत 6 चालान व 18,600/-रुपये जुर्माना बसूल किया है ।

 

 

 

 

CRIME REPORT ON 28 MARCH

 

 आबकारी अधिनियम का मामला

अभियोग संख्या 80/19 दिनांक 27.03.19 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना सदर मण्डी में उ0नि0 सन्तोष कुमार प्रभारी पुलिस चौकी शहर के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम सेरी मंच में मौजूद थे तो कार न0 (एच0पी0 33डी0-7936) की तलाशी करने पर रामभज निवासी हरट डाकघर व तहसील कोटली जिला मण्डी हि0प्र0 के कब्जा से 36000 मी0लि0 अंग्रेजी शराब बरामद की । उ0नि0 सन्तोष राज प्रभारी पुलिस चौकी शहर मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

लोकमार्ग में बाधा पहुंचाने का मामला

            अभियोग संख्या 10/19 दिनांक 27.03.19 अधीन धारा 283 भा0द0स0 पुलिस थाना हटली में मु0आ0 विजय कुमार न0 866 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना हटली के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम भांबला में मौजूद था तो पाया कि प्रह्लाद रीगड़ सुपुत्र श्री उगमा रीगड़ निवासी भैलयास डाकघर बाहबडी तहसील भीलबाड़ा (राजस्थान) ने सड़क के बीचों-बीच रेहडी लगा रखी थी जिस कारण पैदल आने-जाने वालों व यातायात में बाधा उत्पन्न हो रही थी । मु0आ0 विजय कुमार न0 866 अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना हटली मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

महिला के प्रति क्रूरता का मामला

अभियोग संख्या 15/19 दिनांक 27.03.19 अधीन धारा 498(ए0),323,506,120(बी),34 भा0द0स0 महिला पुलिस थाना मण्डी में शिकायतकर्ता श्रीमति दीक्षा कुमारी पत्नी श्री जनक सिंह निवासी सेहल डाकघर पैडी जिला तहसील बल्ह जिला मण्डी (हि0प्र0) की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ शिकायतकर्ता की शादी बर्ष 2013 में जनक सिंह के साथ पारम्परिक रिति-रिवाज के मुताबिक हुई थी लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही शिकायतकर्ता के पति व उसके रिश्तेदारों ने शिकायतकर्ता से दहेज की मांग करके उसे शारीरिक व मानसिक तौर पर प्रताड़ित करना शुरु कर दिया तथा जान से मारने की धमकी दी । मु0आ0 राम चन्द्र न0 877 अन्वेषणाधिकारी महिला पुलिस थाना मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 365 चालान व 65,100/-रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत 9 चालान व 900/-रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा खनन अधिनियम के अन्तर्गत 3 चालान व 11,600/-रुपये जुर्माना बसूल किया है ।

 

 

                                                                                               पुलिस अधीक्षक

                                                                                              मण्डी जिला मण्डी

 

 

CRIME REPORT ON 27 MARCH

प्रैस विज्ञप्ति दिनांक 27.03.19

आबकारी अधिनियम के मामले

1          अभियोग संख्या 52/19 दिनांक 26.03.19 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना करसोग जिला मण्डी में स0उ0नि0 बलबीर सिंह अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना करसोग के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 26.03.19 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम आसला में मौजूद था मोहिन्द्र कुमार सुपुत्र श्री सोम कृष्ण निवासी मालोग डाकघर सराहल तहसील करसोग जिला मण्डी हि0प्र0 की दुकान की तलाशी करने पर उसके कब्जा से 1125 मी0लि0 देसी शराब बरामद की । स0उ0नि0 बलबीर सिंह अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना करसोग मामले का अन्वेषण कर रहे हैं।

2          अभियोग संख्या 09/19 दिनांक 26.03.19 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना हटली जिला मण्डी में उ0नि0 राजेश कुमार प्रभारी विशेष अन्वेषण इकाई सरकाघाट के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम बतैल में मौजूद था तो अमरनाथ सुपुत्र श्री गोपाला राम निवासी बतैल डाकघर भांबला तहसील बल्द्वाडा जिला मण्डी हि0प्र0 के दुकान की तलाशी करने पर उसके कब्जा से 5 बोतलें देसी शराब की बरामद कीं। स0उ0नि0 कृष्ण कुमार अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना हटली मामले का अन्वेषण कर रहे हैं ।

चालान

मण्डी पुलिस ने पिछले 24 घण्टों में मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 405 चालान व 95000/-रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत 20 चालान व 2000/-रुपये जुर्माना बसूल किया है तथा खनन अधिनियम के अन्तर्गत 1चालान व 7000/-रुपये जुर्माना बसूल किया है ।